लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़िजीयाई भाषा

सूची फ़िजीयाई भाषा

फ़िजीयाई भाषा (Fijian language, Na Vosa Vakaviti, ना वोसा वाकाविति) दक्षिण प्रशांत महासागर कें स्थित फ़िजी के द्वीपों पर बोली जाने वाली मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा है। फ़िजी की १९९६ की जनगणना के अनुसार इसे लगभग ३.५ लोग मातृभाषा के रूप में बोलते थे। फ़िजी के १९९७ के संविधान में फ़िजीयाई को फ़िजी हिन्दी व अंग्रेज़ी के साथ-साथ उस देश की राजभाषा होने का दर्जा मिला है। .

35 संबंधों: तावुआ, फ़िजी, ताइलेवु प्रान्त, थकाउन्द्रोवे प्रान्त, नमोसी प्रान्त, नसीनु, नान्द्रोगा-नावोसा प्रान्त, नान्दी, नाइतासीरी प्रान्त, नउसोरी, पश्चिमी विभाग, फ़िजी, पूर्वी विभाग, फ़िजी, फ़िजी, फ़ीजी हिन्दी, बा (नगर), बा प्रान्त, बुआ प्रान्त, मध्य विभाग, फ़िजी, मध्य ओशियानी भाषाएँ, माथउआता प्रान्त, रा प्रान्त, रातू, रेवा प्रान्त, लम्बासा, लामी, फ़िजी, लाउ प्रान्त, लउतोका, लेवुका, लोमइवीती प्रान्त, सावूसावू, सिन्गातोका, सेरुआ प्रान्त, ओशियानी भाषाएँ, कन्दावु द्वीपसमूह, कन्दावु प्रान्त, उत्तरी विभाग, फ़िजी

तावुआ, फ़िजी

तावुआ (Tavua) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक नगर है। यह विति लेवु द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पश्चिमी विभाग के बा प्रान्त का भाग है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और तावुआ, फ़िजी · और देखें »

ताइलेवु प्रान्त

ताइलेवु (Tailevu) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के मध्य विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के पूर्वी भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और ताइलेवु प्रान्त · और देखें »

थकाउन्द्रोवे प्रान्त

थकाउन्द्रोवे (Cakaudrove) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के उत्तरी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह वानुआ लेवु द्वीप के दक्षिणपूर्वी कोने में विस्तृत है। थकाउन्द्रोवे प्रान्त देश की छठी सर्वाधिक जनसंख्या वाला प्रान्त है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह फ़िजी का सबसे बड़ा प्रान्त है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और थकाउन्द्रोवे प्रान्त · और देखें »

नमोसी प्रान्त

नमोसी (Namosi) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के मध्य विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में विस्तृत है। इसकी जनसंख्या सन २००७ में केवल ६,८९८ आंकी गई थी जो किसी भी अन्य फ़िजीयाई प्रान्त से कम है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और नमोसी प्रान्त · और देखें »

नसीनु

नसीनु (Nasinu) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक बड़ा नगर है। यह विति लेवु द्वीप के मध्य-पूर्वी भाग में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के मध्य विभाग के नाइतासीरी प्रान्त का भाग है। नसीनु में भारतीय मूल के लोगों की भारी संख्या है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और नसीनु · और देखें »

नान्द्रोगा-नावोसा प्रान्त

नान्द्रोगा-नावोसा (Nadroga-Navosa) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पश्चिमी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के दक्षिणपश्चिमी और मध्य भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और नान्द्रोगा-नावोसा प्रान्त · और देखें »

नान्दी

नान्दी (Nadi) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। यह विति लेवु द्वीप के पश्चिमी भाग में और लउतोका से 24 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पश्चिमी विभाग के बा प्रान्त का भाग है। लउतोका में भारतीय मूल के लोगों की भारी संख्या है और यह फ़िजी में हिन्दू व इस्लाम धर्मों का बड़ा केन्द्र है। विश्व के दक्षिणी गोलार्ध का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर, श्री शिव सुब्रह्मण्य मंदिर, नान्दी में ही स्थित है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और नान्दी · और देखें »

नाइतासीरी प्रान्त

नाइतासीरी (Naitasiri) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के मध्य विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के मध्य-पूर्वी भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और नाइतासीरी प्रान्त · और देखें »

नउसोरी

नउसोरी (Nausori) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का चौथा सबसे बड़ा नगर है। यह विति लेवु द्वीप के पूर्वी भाग में रेवा नदी के किनारे बसा हुआ है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के मध्य विभाग के ताइलेवु प्रान्त का भाग है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और नउसोरी · और देखें »

पश्चिमी विभाग, फ़िजी

पश्चिमी विभाग (Western Division) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के चार प्रशासनिक विभागों में से एक है। इस विभाग में फ़िजी के सबसे बड़े द्वीप, विति लेवु का पश्चिमी और उत्तरी भाग और उस से पश्चिम में स्थित कुछ अन्य छोटे द्वीप सम्मिलित हैं। इसमें देश के तीन प्रान्त - बा, रा और नान्द्रोगा-नावोसा - शामिल हैं। लाउतोका इस विभाग की राजधानी है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और पश्चिमी विभाग, फ़िजी · और देखें »

पूर्वी विभाग, फ़िजी

पूर्वी विभाग (Eastern Division) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के चार प्रशासनिक विभागों में से एक है। इस विभाग में फ़िजी के पूर्वी भाग में स्थित कई छोटे द्वीप व द्वीपसमूह सम्मिलित हैं। पूर्वी विभाग में समुद्री क्षेत्रफल बहुत लेकिन भूमीय क्षेत्रफल कम है। इसमें देश के तीन प्रान्त - कन्दावु, लाउ और लोमइवीती - शामिल हैं। लेवुका इस विभाग की राजधानी है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और पूर्वी विभाग, फ़िजी · और देखें »

फ़िजी

फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब २००० किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। १७वीं और १८वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। १९७० तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फ़िजी के अधिकांश द्वीप १५ करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल ३२२ द्वीप हैं, जिनमें से १०६ स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग ५०० क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर १८,३०० वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग ८,५०,००० आबादी का ८७% निवास करती है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और फ़िजी · और देखें »

फ़ीजी हिन्दी

जिन देशों में फिजी हिन्दी बोली जाती है फिजी हिन्दी फिजी में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। इसे फ़िजियन हिन्दी या फ़िजियन हिन्दुस्तानी भी कहते हैं। यह फिजी की आधिकारिक भाषाओं मे से एक है। यह अधिकांशतः भारतीय मूल के फिजी लोगों द्वारा बोली जाती है। फिजी हिन्दी देवनागरी लिपि और रोमन लिपि दोनों में लिखी जाती है। यह मुख्य रूप से अवधी और हिन्दीकी अन्य बोलियों से व्युत्पन्न है, जिसमें अन्य भारतीय भाषाओं का भी समावेश है। इसमें फिजी और अंग्रेजी से बड़ी संख्या में शब्द उधार लिए गए हैं। फिजी हिन्दी में बड़ी संख्या में ऐसे अनूठे शब्द भी हैं, जो फिजी में रह रहे भारतीयों के नए माहौल में ढलने के लिए जरूरी थे। फिजी भारतीयों की पहली पीढी़, जिसने इस भाषा को बोलचाल के रूप में अपनाया इसे 'फिजी बात' कहते थे। भाषाविदों के हाल के अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है कि फिजी हिन्दी भारत में बोली जाने वाली हिन्दी भाषा पर आधारित एक विशिष्ट भाषा है, जिसमें फिजी के अनुकूल विशेष व्याकरण और शब्दावली हैं। कुछ प्रमुख देश जहाँ फिजी हिन्दी बोलने वाले लोग हैं- .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और फ़ीजी हिन्दी · और देखें »

बा (नगर)

बा (Ba) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक नगर है। यह विति लेवु द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में, बा नदी के किनारे, लउतोका से 37 किलोमीटर और नान्दी से 62 किमी दूर स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पश्चिमी विभाग के बा प्रान्त का भाग है। बा में भारतीय मूल के लोगों की बहुसंख्या है और यह एक कृषि-प्रधान क्षेत्र में बसा हुआ है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और बा (नगर) · और देखें »

बा प्रान्त

बा (Ba) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पश्चिमी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के पश्चिमोत्तरी कोने में विस्तृत है। बा प्रान्त देश की सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रान्त है और इसमें फ़िजी के एक-चौथाई से ज़्यादा लोग रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह थकाउन्द्रोवे प्रान्त के बाद फ़िजी का दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और बा प्रान्त · और देखें »

बुआ प्रान्त

बुआ (Bua), जिसे फ़िजीयाई लहजे में म्बुआ उच्चारित करते हैं, प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के उत्तरी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह वानुआ लेवु द्वीप के पश्चिमी भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और बुआ प्रान्त · और देखें »

मध्य विभाग, फ़िजी

मध्य विभाग (Central Division) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के चार प्रशासनिक विभागों में से एक है। यह विभाग फ़िजी से सबसे बड़े द्वीप, विति लेवु, के पूर्वी भाग, पास के बेंगा द्वीप और कुछ अन्य छोटे द्वीपों पर विस्तृत है। इसमें देश के पाँच प्रान्त - नाइतासीरी, नमोसी, रेवा, सेरुआ और ताइलेवु - शामिल हैं। राष्ट्रीय राजधानी सूवा इस विभाग की राजधानी भी है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और मध्य विभाग, फ़िजी · और देखें »

मध्य ओशियानी भाषाएँ

मध्य ओशियानी भाषाएँ (Central Oceanic languages, Central Pacific languages) या फ़िजियाई-पॉलिनीशियाई भाषाएँ (Fijian–Polynesian languages) ओशियानी भाषा-परिवार की मध्य-पूर्वी ओशियानी नामक शाखा की एक उपशाखा है। ओशियानी भाषा-परिवार स्वयं ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की एक शाखा है।, Psychology Press, 2002, ISBN 9780700711284, Alexandra Y. Aĭkhenvalʹd, Robert Malcolm Ward Dixon, pp.

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और मध्य ओशियानी भाषाएँ · और देखें »

माथउआता प्रान्त

माथउआता (Macuata) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के उत्तरी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह वानुआ लेवु द्वीप के उत्तर में विस्तृत है। प्रान्त की एक-चौथाई आबादी लम्बासा शहर में बसी हुई है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और माथउआता प्रान्त · और देखें »

रा प्रान्त

रा (Ra) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पश्चिमी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के उत्तरी भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और रा प्रान्त · और देखें »

रातू

रातू (Ratu) दक्षिणी प्रशांत महासागर के फ़िजी द्वीप समूह के मूल निवासियों में मुखिया का दर्जा रखने वाले पुरुषों की उपाधि है। इसी सामाजिक स्तर की महिलाओं को आँजी (लिखने में Adi, हालांकि उच्चारण आँजी) कहा जाता है। इन्डोनीशिया के जावा द्वीप पर भी मलय भाषा में भी पारम्परिक रूप से राजाओं व राजकुँवरों को 'रातू' कहा जाता है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और रातू · और देखें »

रेवा प्रान्त

रेवा (Rewa) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के मध्य विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में विस्तृत है और राष्ट्रीय राजधानी सूवा इसी प्रान्त में सम्मिलित है। क्षेत्रफल के अनुसार यह केवल २७२ वर्ग किमी है जो किसी भी अन्य फ़िजीयाई प्रान्त से कम है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और रेवा प्रान्त · और देखें »

लम्बासा

लम्बासा (Labasa) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक नगर है। यह वानुआ लेवु द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है और उस द्वीप का सबसे बड़ा नगर है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के उत्तरी विभाग के माथउआता प्रान्त का भाग है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और लम्बासा · और देखें »

लामी, फ़िजी

लामी (Lami) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक बड़ा नगर है। यह विति लेवु द्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के मध्य विभाग के रेवा प्रान्त का भाग है। लामी फ़िजी की राष्ट्रीय राजधानी सूवा से पश्चिमोत्तर दिशा में स्थित है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और लामी, फ़िजी · और देखें »

लाउ प्रान्त

लाउ (Lau) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पूर्वी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से इसमें लाउ द्वीपसमूह सम्मिलित है, जिसमें 60 से अधिक द्वीप आते हैं। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और लाउ प्रान्त · और देखें »

लउतोका

लउतोका (Lautoka) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह विति लेवु द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में और नान्दी से 24 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और फ़िजी में प्रवेश के लिए सुवा के बाद दूसरा बंदरगाह है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पश्चिमी विभाग के बा प्रान्त का भाग है। यह फ़िजी के गन्ना उपज क्षेत्र के मध्य में स्थित है इसलिए इसे अक्सर शुगर सिटी के नाम से भी पुकारा जाता है। 2007 की जनगणना के अनुसार, 16 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इस शहर की जनसंख्या 52,220 है। लउतोका में भारतीय मूल के लोगों की भारी संख्या है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और लउतोका · और देखें »

लेवुका

लेवुका (Levuka) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक नगर है। यह वानुआ लेवु द्वीप से पूर्व में स्थित ओवालाउ द्वीप के पूर्वी तट पर बसा हुआ है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पूर्वी विभाग के लोमइवीती प्रान्त का भाग है। यह फ़िजी का सबसे पहला आधुनिक नगर था और सन् 1871 -1877 काल में देश की राजधानी भी रहा। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और लेवुका · और देखें »

लोमइवीती प्रान्त

लोमइवीती (Lomaiviti) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पूर्वी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से इसमें लोमाइवीती द्वीपसमूह सम्मिलित है जिसमें 7 मुख्य और कई अन्य छोटे द्वीप आते हैं। प्रान्तीय राजधानी लेवुका है, जो फ़िजी का सबसे पहला आधुनिक नगर था और सन् 1871 -1877 काल में देश की राजधानी भी रहा। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और लोमइवीती प्रान्त · और देखें »

सावूसावू

सावूसावू (Savusavu) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक नगर है। यह वानुआ लेवु द्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के उत्तरी विभाग के थकाउन्द्रोवे प्रान्त का भाग है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और सावूसावू · और देखें »

सिन्गातोका

सिन्गातोका (Sigatoka) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक नगर है। यह विति लेवु द्वीप के दक्षिणापश्चिमी भाग में, सिन्गातोका नदी के किनारे, नान्दी से 61 किमी दूर स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पश्चिमी विभाग के नान्द्रोगा-नावोसा प्रान्त का भाग है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और सिन्गातोका · और देखें »

सेरुआ प्रान्त

सेरुआ (Serua) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के मध्य विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के दक्षिणी भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और सेरुआ प्रान्त · और देखें »

ओशियानी भाषाएँ

ओशियानी भषाएँ (Oceanic languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा का एक भाषा-परिवार है। इस परिवार में ४५० से १,५०० के बीच सदस्य भाषाएँ आती हैं जो प्रशान्त महासागर के पॉलीनीशिया, मेलानीशिया और माइक्रोनीशिया क्षेत्रों पर विस्तृत हैं। इतने बड़े भूक्षेत्र पर फैले होने के बावजूद इन भाषाओं को कुल मिलाकर केवल २० लाख लोग बोलते हैं। ६ लाख मातृभाषियों वाली पूर्वी फ़ीजीयाई भाषा और ३.७ लाख मातृभाषियों वाली सामोआई भाषा इस परिवार की सबसे बड़ी सदस्य हैं। कीरीबती, टोंगवी, तहीतिवी, माओरी, पश्चिमी फ़ीजीयाई और कुआनुआ भाषाएँ भी प्रत्येक १ लाख लोगों से ज़्यादा वक्ता रखती हैं।, Psychology Press, 2002, ISBN 9780700711284, Alexandra Y. Aĭkhenvalʹd, Robert Malcolm Ward Dixon, pp.

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और ओशियानी भाषाएँ · और देखें »

कन्दावु द्वीपसमूह

कन्दावु द्वीपसमूह (Kadavu archipelago, Kadavu group) प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में स्थित फ़िजी देश का एक द्वीपसमूह है जो उस देश के विति लेवु द्वीप से दक्षिण में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह कन्दावु प्रान्त में गठित है जो फ़िजी के पूर्वी विभाग में आता है। इसमें कन्दावु द्वीप, ओनो द्वीप, गालोआ द्वीप, न्द्रावुनी द्वीप, मातानुकु द्वीप, बुलिया द्वीप, नागिगिआ द्वीप और कुछ अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। कन्दावु द्वीप इसका सबसे बड़ा द्वीप है और पूरे फ़िजी देश का चौथा सबसे बड़ा द्वीप भी है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और कन्दावु द्वीपसमूह · और देखें »

कन्दावु प्रान्त

कन्दावु (Kadavu) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पूर्वी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से इसमें कन्दावु द्वीप, ओनो द्वीप, गालोआ द्वीप, न्द्रावुनी द्वीप, मातानुकु द्वीप, बुलिया द्वीप, नागिगिआ द्वीप और कुछ अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और कन्दावु प्रान्त · और देखें »

उत्तरी विभाग, फ़िजी

उत्तरी विभाग (Northern Division) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के चार प्रशासनिक विभागों में से एक है। इस विभाग में फ़िजी का दूसरा सबसे बड़े द्वीप, वानुआ लेवु का पूर्ण भाग और कुछ अन्य छोटे द्वीप सम्मिलित हैं। इसमें देश के तीन प्रान्त - बुआ, थकाउन्द्रोवे और माथउआता - शामिल हैं। लम्बासा इस विभाग की राजधानी है। .

नई!!: फ़िजीयाई भाषा और उत्तरी विभाग, फ़िजी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फ़िजियन भाषा, फ़ीजीयाई भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »