लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़सल

सूची फ़सल

पंजाब राज्य के एक ग्रामीण घर में सूखती फ़सल फसल या सस्य किसी समय-चक्र के अनुसार वनस्पतियों या वृक्षों पर मानवों व पालतू पशुओं के उपभोग के लिए उगाकर काटी या तोड़ी जाने वाली पैदावार को कहते हैं।, pp.

29 संबंधों: झारखण्ड के आदिवासी त्योहार, ततैया, तरबूज़, तिलहन, दशहरा, धान, पोदी-बारबी, फसल पर्व, बाणफ़ूल, मड़ाई, महकुआ, सिंचाई, स्थावर सम्पदा, हँसिया, हैलोवीन, ज़ायद की फ़सल, जई, जेम्स मैडिसन, वंगाला, खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य भंडारण, खीरा, कणकुत प्रणाली, कसावा, क्षेत्र (कृषि), कृषि, कृषि अर्थशास्त्र, कृषिवानिकी, १८६९ का राजपूताना अकाल

झारखण्ड के आदिवासी त्योहार

झारखंड में कुल ३२ जनजातिया मिलकर रह्ती है। एक विशाल सांस्कृतिक प्रभाव होने के साथ साथ, झारखंड यहाँ के मनाये जाने वाले त्योहारों की मेजबानी के लिए जाना जाता है। इसके उत्सव प्रकृति के कारण यह भारत की ज्वलंत आध्यात्मिक कैनवास पर भी कुछ अधिक रंग डालता है। यह राज्य प्राचीन काल के संदर्भ में बहुत मायने रखता है। झारखंड में पूरे मज़ा और उल्लास के साथ सभी त्योहारो को मनाया जाता है। देशभर में मनाये जाने वाले सभी त्योहारों को भी झारखंड में पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस राज्य में मनाये जाने वाले त्योहारों से झारखंड का भारत में सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत उपस्थिति का पता चलता है। हालाकि झारखंड के मुख्य आकर्षण आदिवासी त्योहारों के उत्सव में होता है। यहाँ की सबसे प्रमुख, उल्लास के साथ मनायी जाने वाली त्योहारो में से एक है सरहुल। .

नई!!: फ़सल और झारखण्ड के आदिवासी त्योहार · और देखें »

ततैया

ततैया (wasp) एक प्रकार का कीट होता है। जीववैज्ञानिक दृष्टि से हायमेनोप्टेरा (Hymenoptera) गण और आपोक्रिटा (Apocrita) उपगण का हर वह कीट होता है जो चींटी या मक्खी न हो। कुछ जानी-मानी ततैया जातियाँ छत्तों में रहती हैं और जिसमें एक अण्डें देने वाली रानी होती है और अन्य सभी ततैयें कर्मी होते हैं। लेकिन अधिकतर ततैयें अकेले रहते हैं। अकेले रहने वाले बहुत से ततैयों की मादाएँ अन्य कीटों को डंक मारकर उनके जीवित लेकिन मूर्छित शरीरों में अण्डें देती हैं जिनसे शिशु निकलने पर वे उस कीट को खा जाते हैं। इस कारणवश कृषि में कई फ़सल का नाश करने वाले कीटों की रोकथाम में ततैयों का बहुत महत्व होता है। .

नई!!: फ़सल और ततैया · और देखें »

तरबूज़

तरबूज़ ग्रीष्म ऋतु का फल है। यह बाहर से हरे रंग के होते हैं, परन्तु अंदर से लाल और पानी से भरपूर व मीठे होते हैं। इनकी फ़सल आमतौर पर गर्मी मैं तैयार होती है। पारमरिक रूप से इन्हें गर्मी में खाना अच्छा माना जाता है क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। कुछ स्रोतों के अनुसार तरबूज़ रक्तचाप को संतुलित रखता है और कई बीमारियाँ दूर करता है। हिन्दी की उपभाषाओं में इसे मतीरा (राजस्थान के कुछ भागों में) और हदवाना (हरियाणा के कुछ भागों में) भी कहा जाता है। .

नई!!: फ़सल और तरबूज़ · और देखें »

तिलहन

जर्मनी में सरसों के तेल का उपयोग जैव ईंधन के रूप में भी किया जाता है। तिलहन उन फसलों को कहते हैं जिनसे वनस्पति तेल का उत्पादन होता है। जिसमें महत्वपूर्ण हैं तिल, सरसों, मूँगफली, सोया और सूरजमुखी। भारत में तिलहनों की उपाज बढ़ाने के लिये पीत क्रांति की संकल्पना दी गयी। श्रेणी:कृषि श्रेणी:फ़सलें.

नई!!: फ़सल और तिलहन · और देखें »

दशहरा

दशहरा (विजयादशमी या आयुध-पूजा) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है (दशहरा .

नई!!: फ़सल और दशहरा · और देखें »

धान

बांग्लादेश में धान (चावल) के खेत धान की बाली (अनाज वाला भाग) धान (Paddy / ओराय्ज़ा सैटिवा) एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है। यह भारत सहित एशिया एवं विश्व के बहुत से देशों का मुख्य भोजन है। विश्व में मक्का के बाद धान ही सबसे अधिक उत्पन्न होने वाला अनाज है। ओराय्ज़ा सैटिवा (जिसका प्रचलित नाम 'एशियाई धान' है) एक पादप की जाति है। इसका सबसे छोटा जीनोम होता है (मात्र ४३० एम.बी.) जो केवल १२ क्रोमोज़ोम में सीमित होता है। इसे सरलता से जेनेटिकली अंतरण करने लायक होने की क्षमता हेतु जाना जाता है। यह अनाज जीव-विज्ञान में एक मॉडल जीव माना जाता है। .

नई!!: फ़सल और धान · और देखें »

पोदी-बारबी

पोदी-बारबी अरुणाचल प्रदेश के बोकर जनजाति का एक प्रमुख पर्व है, जो हर वर्ष ५ दिसम्बर को मनाया जाता है। मान्यता है फसल के देवता 'पोदी' और 'बारबी' इस अवसर पर स्वर्ग से धरती पर आकर उर्वरता, अच्छी फसल और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। बोकर अरुणाचल की एक प्रमुख जनजाति है जो मंगोलियन मूल की है। यह वर्त्तमान में पं॰ सियांग जिले के मेंचुका सब-डिविजन के मनिगोंग, पिदी और टातो क्षेत्र में फैली हुई है। आधुनिकता और धार्मिक ने पर्व की मूल छवि को प्रभावित तो किया है, मगर लोगों के प्रकृति के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित करने का एक माध्यम तो है ही - 'पोदी - बारबी'। श्रेणी:जनजाति श्रेणी:अरुणाचल प्रदेश श्रेणी:पर्व.

नई!!: फ़सल और पोदी-बारबी · और देखें »

फसल पर्व

कृषि आधारित हर समाज या देश में फसल पकने और अनाज घर आने के उपलक्ष्य में कई तरह के पर्व मनाये जाते हैं। विभिन्न फसलों पर विभिन्न तरह के पर्व मनाये जाते हैं। किसान फसलों को अपनी मेहनत के साथ साथ प्रकृति का वरदान और उपहार भी मानता है। उसे लगता है कि प्रकृति ने उसकी मेहनत से प्रसन्न होकर फसल का उपहार उसे प्रदान किया है। प्रकृति देवता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हर फसल की पैदावार के बाद कोई न कोई पर्व मनाया जाता है। फसल की पैदावार के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले पर्व को फसल पर्व कहते हैं। .

नई!!: फ़सल और फसल पर्व · और देखें »

बाणफ़ूल

रबी मौसम की फ़सल है, और सूखी जमीन में पैदा की जाती है।माह के महिने में इसके अन्दर नीले फ़ूल आते है, जिनकी आभा नीलमll की तरह से होती है।अलसी इसका ही पार्यायवाची शब्द है। श्रेणी:ज्योतिष श्रेणी:शनि.

नई!!: फ़सल और बाणफ़ूल · और देखें »

मड़ाई

पशुओं से चलने वाला मढ़ाई यंत्र मड़ाई या 'दंवरी' या दौंरी (threshing) कृषि की वह प्रक्रिया है जिसमें कटी फसल की फलियों से दाने को विमुक्त किया जाता है। यह कटाई एवं ओसौनी के बीच की प्रक्रिया है। इस क्रिया में कटी फसल को किसी प्रकार इतना झकझोरा जाता है कि उसके पके दाने अलग हो जांय। पहले कटी फसल को किसी सख्त तल के ऊपर बिखेर कर बैल अथवा घोड़ों को वृत्तीय पथ पर उसके ऊपर बार-बार चलाया जाता था जिससे दाने अलग हो जाते थे। आजकल इस कार्य के लिये मशीने भी आ गयीं हैं जिन्हे 'थ्रेशर' कहते हैं। कभी-कभी फसलों को सड़क के ऊपर फैलाकर छोड़ दिया जाता है और उसके ऊपर से आने-जाने वाले विभिन्न गाड़ियों के पहियों से फसल की मड़ाई हो जाती है। .

नई!!: फ़सल और मड़ाई · और देखें »

महकुआ

महकुआ सामान्य नाम: गो़ट खरपतवार (Goat weed) वैज्ञानिक नाम:अजेरेटम कोनीजोइडस(Ageratum conyzoides L.) विवरण: चौड़ी पत्ती वाली श्रेणी का वार्षिक पौधा है, जो फूल आने पर एक मीटर लम्बा हो जाता है। इसमें बहुशाकीय व्यवस्था है, जिसके तने पर काफी रोएं होते हैं। यह बीज द्वारा संचरण करता है। बीज गिरने के २ सप्ताह बाद, लगभग ५०% बीज जमाव क्षमता के होते हैं, परन्तु कुछ स्थानों पर १% बीज ही जम पाते हैं (अर्थात धान की उच्च भूमियों) में बहुलता से पाए जाते हैं तथा तेजी से अपनी कालोनी बनाते है। इस खरपतवार की जीवन-अवधि कम होने से इसकी एक वर्ष में कई पीढ़ियां पूरी हो जाती हैं, जिससे फसल की तुलना में प्रतिस्पर्धा क्षमता बहुत अधिक बढ़ जाती है। बीज अत्याधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं, जो पानी से फैलते हैं। इसके बीज में विभिन्न परिस्थितियों में जमाव क्षमता होती है। एक बार काटने पर दूसरी बार फुटाव हो जाता है। इससे कभी-कभी ४०% तक धान की फसल को क्षति हो जाती है।.

नई!!: फ़सल और महकुआ · और देखें »

सिंचाई

गेहूं की सिंचाई पंजाब में सिंचाईसिंचाई मिट्टी को कृत्रिम रूप से पानी देकर उसमे उपलब्ध जल की मात्रा में वृद्धि करने की क्रिया है और आमतौर पर इसका प्रयोग फसल उगाने के दौरान, शुष्क क्षेत्रों या पर्याप्त वर्षा ना होने की स्थिति में पौधों की जल आवश्यकता पूरी करने के लिए किया जाता है। कृषि के क्षेत्र में इसका प्रयोग इसके अतिरिक्त निम्न कारणें से भी किया जाता है: -.

नई!!: फ़सल और सिंचाई · और देखें »

स्थावर सम्पदा

भूमि तथा उसके उपर स्थित भवन आदि को सम्मिलित रूप से स्थावर सम्पदा (Real estate) कहते हैं। इसमें प्राकृतिक संसाधन जैसे फसलें, खनिज, जल, अचल सम्पत्तियाँ आदि भी सम्मिलित हैं। .

नई!!: फ़सल और स्थावर सम्पदा · और देखें »

हँसिया

धान काटते समय एक स्त्री अपने हंसियों की धार पतली कर रही है (उत्तराखण्ड) सिर पर चारा और हाथ में हंसिया लिये घर लौटती केरल की एक स्त्री हँसिया (sickle) हाथ से पकड़कर फसल एवं घास आदि काटने के काम आने वाला कृषि उपकरण है। .

नई!!: फ़सल और हँसिया · और देखें »

हैलोवीन

हैलोवीन या Hollowe'en एक अवकाश है, जो 31 अक्टूबर की रात को मनाया जाता है। (October 31).

नई!!: फ़सल और हैलोवीन · और देखें »

ज़ायद की फ़सल

इस वर्ग की फसलों में तेज गर्मी और शुष्क हवाएँ सहन करने की अच्छी क्षमता होती हैं। उत्तर भारत में ये फसलें मूख्यतः मार्च-अप्रैल में बोई जाती हैं। .

नई!!: फ़सल और ज़ायद की फ़सल · और देखें »

जई

'''जई''' जई एक फसल है। इसका उपयोग अनाज, पशुओं के दाने तथा हरे चारे के लिए होता है। भारत में जई की जातियाँ मुख्यत: ऐवना सटाइवा (Avena sativa) तथा ऐवना स्टेरिलिस (A. sterilis) वंश की हैं। यह भारत के उत्तरी भागों में उत्पन्न होती हैं। जई की खेती के लिये शीघ्र पकनेवाली खरीफ की फसल काटने के बाद चार-पाँच जोताइयाँ करके, 125-150 मन गोबर की खाद प्रति एकड़ देनी चाहिए। अक्टूबर-नवंबर में 40 सेर प्रति एकड़ की दर से बीज बोना चाहिए। इसकी दो बार सिंचाई की जाती है। हरे चारे के लिये दो बार कटाई, जनवरी के आंरभ तथा फरवरी में, की जाती है। दूसरी सिंचाई प्रथम चारे की कटाई के बाद करनी चाहिए। हरे चारे की उपज 200-250 मन तथा दाने की 15-20 मन प्रति एकड़ होती है। .

नई!!: फ़सल और जई · और देखें »

जेम्स मैडिसन

जेम्ज़ मैडिसन (James Madison) एक अमेरिकी राजनेता और राजनैतिक दार्शनिक थे जो १८०९-१८१७ काल में अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति भी रहे। उन्होंने अमेरिका के संविधान बनवाने में अहम भूमिका अदा की जिस कारण से उन्हें 'अमेरिकी संविधान का पिता' भी कहा जाता है। अमेरिका का प्रसिद्ध अधिकार विधेयक भी उन्होंने ही लिखा और पारित करवाया था।, Paul Finkelman, pp.

नई!!: फ़सल और जेम्स मैडिसन · और देखें »

वंगाला

वंगाला (Wangala) भारत के पूर्वोत्तर में स्थित मेघालय राज्य और उत्तरी बांग्लादेश के कुछ क्षेत्रों में बसने वाले गारो समुदाय द्वारा नवम्बर के महीने में फ़सल-कटाई से सम्बन्धित एक उत्सव है। गारो भाषा में 'वंगाला' का अर्थ 'सौ ढोल' है और इस त्योहार में पारम्परिक गारो आस्थाओं के 'सलजोंग' नामक सूर्य-देवता का सम्मान किया जाता है जो फ़सल के अधिदेवता भी माने जाते हैं।, Col Ved Prakash, pp.

नई!!: फ़सल और वंगाला · और देखें »

खाद्य प्रसंस्करण

खाद्य प्रसंस्करण घर या खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में मानव या पशुओं के उपभोग के लिए कच्चे संघटकों को खाद्य पदार्थ में बदलने या खाद्य पदार्थों को अन्य रूपों में बदलने के लिए प्रयुक्त विधियों और तकनीकों का सेट है। आम तौर पर खाद्य प्रसंस्करण में साफ़ फसल या कसाई द्वारा काटे गए पशु उत्पादों को लिया जाता है और इनका उपयोग आकर्षक, विपणन योग्य और अक्सर दीर्घ शेल्फ़-जीवन वाले खाद्य उत्पादों के उत्पादन के लिए किया जाता है। पशु चारे के उत्पादन के लिए भी इसी तरह की प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जाता है। खाद्य प्रसंस्करण के चरम उदाहरणों में शामिल हैं शून्य गुरुत्वाकर्षण के तहत खपत के लिए घातक फुगु मछली का बढ़िया व्यंजन या आकाशीय आहार तैयार करना। .

नई!!: फ़सल और खाद्य प्रसंस्करण · और देखें »

खाद्य भंडारण

फसल कटने के तुरन्त बाद यह आवश्यक होता है कि अन्न को कुछ सप्ताह या कुछ माह के लिये सुरक्षित रखा जाय। इसे ही खाद्य भण्डारण कहते हैं। .

नई!!: फ़सल और खाद्य भंडारण · और देखें »

खीरा

खीरे की लता, पुष्प एवं फल खीरा (cucumber; वैज्ञानिक नाम: Cucumis sativus) ज़ायद की एक प्रमुख फसल है। सलाद के रूप में सम्पूर्ण विश्व में खीरा का विशेष महत्त्व है। खीरा को सलाद के अतिरिक्त उपवास के समय फलाहार के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके द्वारा विभिन्न प्राकर की मिठाइयाँ भी तैयार की जाती है। पेट की गड़बडी तथा कब्ज में भी खीरा को औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। खीरा कब्ज़ दूर करता है। पीलिया, प्यास, ज्वर, शरीर की जलन, गर्मी के सारे दोष, चर्म रोग में लाभदायक है। खीरे का रस पथरी में लाभदायक है। पेशाब में जलन, रुकावट और मधुमेह में भी लाभदायक है। घुटनों में दर्द को दूर करने के लिये भोजन में खीरा अधिक खायें। .

नई!!: फ़सल और खीरा · और देखें »

कणकुत प्रणाली

अकबर के समय कणकुत प्रणाली राजस्व निर्धारण की एक प्रणाली थी। हिन्दी में 'कण' का अर्थ है 'अनाज' और कुत का अर्थ है 'अनुमान'। इसके अनुसार फसल को तीन अलग-अलग पुलिन्दों में काटा जाता था -(1) अच्छा (2) मध्यम और (3) खराब। श्रेणी:प्रणाली श्रेणी:राजस्व निर्धारण की प्रणाली.

नई!!: फ़सल और कणकुत प्रणाली · और देखें »

कसावा

कसावा (cassava) पृथ्वी के उष्णकटिबंधीय और उप-उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उगाया जाने वाला एक क्षुप है जिसकी मोटी जड़ आलू की तरह मंड (स्टार्च) से युक्त होती है। चावल और मक्के के बाद, मानव-आहार में यह यह विश्व में तीसरा सबसे बड़ा कार्बोहाइड्रेट का स्रोत है। कसावा मूल-रूप से दक्षिण अमेरिका का वनस्पति था लेकिन अब विश्व-भर के गरम क्षेत्रों में मिलता है। जब इसको पीसकर पाउडर या मोती-आकार के कणों में बनाया जाय तो यह टैपियोका (tapioca) भी कहलाता है। कसावा सूखे की परिस्थिति में और कम-ऊपजाऊ धरती पर भी उग सकने वाला पौधा है। कसावा मीठी और कड़वी नसलों में मिलता है। अन्य कन्द-जड़ों की तरह इसमें भी कुछ वषैले पदार्थ उपस्थित होते है, जिनकी मात्रा कड़वी नसलों में मीठी नसलों से कई अधिक होती है। खाने से पहले इसे सही प्रकार से तैयार करना आवश्यक है वरना इससे साइनाइड विष-प्रभाव हो सकता है, जिससे घेंघा रोग, गतिभंग और लकवा होने की सम्भावना है।Food and Agriculture Organization of the United Nations, Roots, tubers, plantains and bananas in human nutrition, Rome, 1990, Ch.

नई!!: फ़सल और कसावा · और देखें »

क्षेत्र (कृषि)

खेत (en:field) वह स्थान, जहाँ किसान फसलें उगाते हैं। .

नई!!: फ़सल और क्षेत्र (कृषि) · और देखें »

कृषि

कॉफी की खेती कृषि खेती और वानिकी के माध्यम से खाद्य और अन्य सामान के उत्पादन से संबंधित है। कृषि एक मुख्य विकास था, जो सभ्यताओं के उदय का कारण बना, इसमें पालतू जानवरों का पालन किया गया और पौधों (फसलों) को उगाया गया, जिससे अतिरिक्त खाद्य का उत्पादन हुआ। इसने अधिक घनी आबादी और स्तरीकृत समाज के विकास को सक्षम बनाया। कृषि का अध्ययन कृषि विज्ञान के रूप में जाना जाता है तथा इसी से संबंधित विषय बागवानी का अध्ययन बागवानी (हॉर्टिकल्चर) में किया जाता है। तकनीकों और विशेषताओं की बहुत सी किस्में कृषि के अन्तर्गत आती है, इसमें वे तरीके शामिल हैं जिनसे पौधे उगाने के लिए उपयुक्त भूमि का विस्तार किया जाता है, इसके लिए पानी के चैनल खोदे जाते हैं और सिंचाई के अन्य रूपों का उपयोग किया जाता है। कृषि योग्य भूमि पर फसलों को उगाना और चारागाहों और रेंजलैंड पर पशुधन को गड़रियों के द्वारा चराया जाना, मुख्यतः कृषि से सम्बंधित रहा है। कृषि के भिन्न रूपों की पहचान करना व उनकी मात्रात्मक वृद्धि, पिछली शताब्दी में विचार के मुख्य मुद्दे बन गए। विकसित दुनिया में यह क्षेत्र जैविक खेती (उदाहरण पर्माकल्चर या कार्बनिक कृषि) से लेकर गहन कृषि (उदाहरण औद्योगिक कृषि) तक फैली है। आधुनिक एग्रोनोमी, पौधों में संकरण, कीटनाशकों और उर्वरकों और तकनीकी सुधारों ने फसलों से होने वाले उत्पादन को तेजी से बढ़ाया है और साथ ही यह व्यापक रूप से पारिस्थितिक क्षति का कारण भी बना है और इसने मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। चयनात्मक प्रजनन और पशुपालन की आधुनिक प्रथाओं जैसे गहन सूअर खेती (और इसी प्रकार के अभ्यासों को मुर्गी पर भी लागू किया जाता है) ने मांस के उत्पादन में वृद्धि की है, लेकिन इससे पशु क्रूरता, प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक) दवाओं के स्वास्थ्य प्रभाव, वृद्धि हॉर्मोन और मांस के औद्योगिक उत्पादन में सामान्य रूप से काम में लिए जाने वाले रसायनों के बारे में मुद्दे सामने आये हैं। प्रमुख कृषि उत्पादों को मोटे तौर पर भोजन, रेशा, ईंधन, कच्चा माल, फार्मास्यूटिकल्स और उद्दीपकों में समूहित किया जा सकता है। साथ ही सजावटी या विदेशी उत्पादों की भी एक श्रेणी है। वर्ष 2000 से पौधों का उपयोग जैविक ईंधन, जैवफार्मास्यूटिकल्स, जैवप्लास्टिक, और फार्मास्यूटिकल्स के उत्पादन में किया जा रहा है। विशेष खाद्यों में शामिल हैं अनाज, सब्जियां, फल और मांस। रेशे में कपास, ऊन, सन, रेशम और सन (फ्लैक्स) शामिल हैं। कच्चे माल में लकड़ी और बाँस शामिल हैं। उद्दीपकों में तम्बाकू, शराब, अफ़ीम, कोकीन और डिजिटेलिस शामिल हैं। पौधों से अन्य उपयोगी पदार्थ भी उत्पन्न होते हैं, जैसे रेजिन। जैव ईंधनों में शामिल हैं मिथेन, जैवभार (बायोमास), इथेनॉल और बायोडीजल। कटे हुए फूल, नर्सरी के पौधे, उष्णकटिबंधीय मछलियाँ और व्यापार के लिए पालतू पक्षी, कुछ सजावटी उत्पाद हैं। 2007 में, दुनिया के लगभग एक तिहाई श्रमिक कृषि क्षेत्र में कार्यरत थे। हालांकि, औद्योगिकीकरण की शुरुआत के बाद से कृषि से सम्बंधित महत्त्व कम हो गया है और 2003 में-इतिहास में पहली बार-सेवा क्षेत्र ने एक आर्थिक क्षेत्र के रूप में कृषि को पछाड़ दिया क्योंकि इसने दुनिया भर में अधिकतम लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। इस तथ्य के बावजूद कि कृषि दुनिया के आबादी के एक तिहाई से अधिक लोगों की रोजगार उपलब्ध कराती है, कृषि उत्पादन, सकल विश्व उत्पाद (सकल घरेलू उत्पाद का एक समुच्चय) का पांच प्रतिशत से भी कम हिस्सा बनता है। .

नई!!: फ़सल और कृषि · और देखें »

कृषि अर्थशास्त्र

कृषि अर्थशास्त्र (Agricultural economicsgfd fusdhs या Agronomics) मूल रूप में वह विधा थी जिसमें फसलों उत्पादन एवं जानवरों के पालन में अर्थशास्त्र के सिद्धान्तों का प्रयोग करके इसे अधिक उपयोगी बनाने की कोशिशों का अध्ययन किया जाता था। पहले इसे 'एग्रोनॉमिक्स' कहते थे और यह अर्थशास्त्र की वह शाखा थी जिसमें भूमि के बेहतर उपयोग का अध्ययन किया जाता था। अर्थशास्त्र में कृषि का विशिष्ट स्थान स्वीकार किया गया है। विकसित, विकासशील एवं अर्द्धविकसित-सभी प्रकार की अर्थव्यवस्थाओं में आवश्यकतानुसार कृषि के विकास को मान्यता प्रदान की जाती है। खाद्य व्यवस्था, कच्चे माल की उपलब्धि तथा रोजगार प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में प्रत्येक राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में कृषि विकास का विशिष्ट स्थान है। नि:सन्‍देह कृषि के विकास में अनेक अस्थिरताओं से संघर्ष करना पड़ता है। इसके बावजूद भी किसी दृष्टि से कृषि का महत्व खाद्य सामग्री तथा औद्योगिक कच्चे माल की उपलब्धि की दृष्टि से कृषि विकास के महत्त्व को कम नहीं आंका जा सकता। अर्द्धविकसित तथा विकासशील देशों में इनके अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध करवाने की दृष्टि से भी कृषि की विशिष्ट भूमिका है। कृषि अर्थशास्त्र में कृषि के सम्बन्ध में स्थानीय कृषि, कृषि की नवीन व्यहू रचना तथा हरित क्रान्ति, कृषि का आधुनिकीकरण एवं व्यवसायीकरण, कृषि मूल्य नीति, कृषि श्रमिक, वन सम्पदा, ग्रामिण आधारभूत ढाँचा, बंजरभूमि विकास कार्यक्रम, कृषि वित्त, सहकारिता, सहकारिता का उद्गम एवं विकास, सहकारी विपणन, उपभोक्ता सहकारी समितियाँ और औद्योगिक सहकारी समितियाँ आदि विषयों का विस्तृत विवेचन किया जाता है। .

नई!!: फ़सल और कृषि अर्थशास्त्र · और देखें »

कृषिवानिकी

खेती के साथ वन फसलों के साथ-साथ पेड़ों एवं झाड़ियों को समुचित प्रकार से लगाकर दोनो के लाभ प्राप्त करने को कृषि वानिकी (Agroforestry) कहा जाता है। इसमें कृषि और वानिकी की तकनीकों का मिश्रण करके विविधतापूर्ण, लाभप्रद, स्वस्थ एवं टिकाऊ भूमि-उपयोग सुनिश्चित किया जाता है। .

नई!!: फ़सल और कृषिवानिकी · और देखें »

१८६९ का राजपूताना अकाल

१८६९ का राजपूताना अकाल जिसे ग्रेट राजपूताना अकाल भी कहा जाता है इसके अलावा हम इस अकाल को बुंदेलखंड अकाल भी कह सकते हैं 'ये अकाल १८६९ में पड़ा था ' इसमें १९६.००० वर्ग मील (७७०,००० किलोमीटर) प्रभावित हुए थे तथा उस वक्त की जनसंख्या लगभग ४४,५००,००० जिसमें मुख्य रूप से राजपूताना,अजमेर,भारत प्रभावित हुआ था ' इनके अलावा गुजरात,उत्तरी डेक्कन ज़िले,जबलपुर संभाग,आगरा और बुंदेलखंड संभाग और पंजाब का हिसार संभाग भी काफी प्रभावित हुए थे ' .

नई!!: फ़सल और १८६९ का राजपूताना अकाल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फसल, फसले, फसलें, फसलो, फसलों, फस्ले, फस्लो, फस्लों, फ़सले, फ़सलें, फ़सलो, फ़सलों, फ़स्ल, फ़स्लों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »