लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रेमकहानी फ़िल्म

सूची प्रेमकहानी फ़िल्म

प्रेमकहानी फ़िल्म (अथवा प्रेमकहानी चलचित्र) (Romance film) रिकॉर्ड किये गयी प्रेम कहानियाँ होती हैं जो दृश्य मीडिया अथवा टेलीविजन अथवा किसी भी चलचित्र दृश्य क्षेत्र पर प्रदर्शित किया जाता है अथवा नाटकशाला अथवा टेलीविजन जो जुनून और भावनाओं पर केन्द्रित और मुख्य पात्रों के प्रेमपूर्वक स्नेहमिलन तथा विशुद्ध, सच्चा और प्रबल प्यार आगे बढ़ता है जो उन्हें विवाह तक ले जाता है। .

56 संबंधों: टीन वुल्फ़, डर (फ़िल्म), तेज़ाब (फ़िल्म), दिल आशना है, दिल का रिश्ता, दिलवाले (1994 फ़िल्म), दीवाना (1992 फ़िल्म), दीवाना मुझ सा नहीं, धड़कन (2000 फ़िल्म), धनवान (1993 फ़िल्म), प्रेम क़ैदी, फिर तेरी कहानी याद आई, फूल और काँटे, बरसात (1995 फ़िल्म), बर्फी!, बर्फी! द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की सूची, बावरे नयन (1950 फ़िल्म), बैंग बैंग, बेखुदी, मैंने प्यार किया, मेरी प्यारी बिंदु, मोहब्बत (1997 फ़िल्म), मोहब्बतें, यारा दिलदारा, ये रास्ते हैं प्यार के (2001 फ़िल्म), रमैया वस्तावैया, राजा (1995 फ़िल्म), राजा हिन्दुस्तानी, लम्हे, लुटेरा (२०१३ फ़िल्म), सचिन भौमिक, साहिबाँ, साजन (1991 फ़िल्म), सिलसिला है प्यार का, हम तुम्हारे हैं सनम, हम दिल दे चुके सनम, हर दिल जो प्यार करेगा, हाँ... मैंने भी प्यार किया, हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में, जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म), जान तेरे नाम, वक्त हमारा है, आशिक आवारा, आशिकी, इम्तिहान, इश्क़ विश्क, कभी अलविदा ना कहना, कल हो ना हो, कल्याणम मुधाल काधल वराइ, क़यामत से क़यामत तक, ..., 1942: अ लव स्टोरी, 2009 की बॉलीवुड फिल्में, 2010 की बॉलीवुड फिल्में, 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में, 2013 की बॉलीवुड फिल्में, 2014 की बॉलीवुड फिल्में सूचकांक विस्तार (6 अधिक) »

टीन वुल्फ़

टीन वुल्फ़ (Teen Wolf) अमेरिकी अलौकिक, प्रहसन व किशोर नाटक टेलिविज़न शृंखला है। यह शिथिल रूप से इसी नाम से 1985 में बनी फ़िल्म पर आधारित है। जैफ डेविस द्वारा विकसित इस धारावाहिक का प्रसारण जून 5, 2011, को 2011 एमटीवी मूवी अवार्ड्स के ठीक बाद एमटीवी चैनल पर शुरू हुआ। डेविस साथ ही धारावाहिक के कार्यकारी निर्माता के रूप में भी योगदान देते हैं। इसकी कहानी का मुख्य किरदार उच्च विद्यालय छात्र स्कॉट मैकॉल (टायलर पोज़ी) है जिसे एक वेयरवुल्फ़ काट लेता है। स्कॉट एक साधारण विद्यार्थी के रूप में अपना जीवन जीने और अपने वेयरवुल्फ़ होने का रहस्य छिपाने का प्रयास करता है। उसका घनिष्ठ मित्र "स्टाइल्स" स्टिलिनस्की (डिलन ओ 'ब्रायन) उसकी उसके जीवन और शरीर में आए बदलावों से निपटने में मदद करता है। कहानी के आगे बढ़ने पर अन्य किरदार जुड़ते चले जाते हैं। शृंखला के दूसरा सत्र का प्रीमियर जून 3, 2012, को 2012 एमटीवी मूवी अवार्ड्स के पश्चात हुआ। तीसरे सत्र का प्रीमियर जून 3, 2013, की रात्री 10 बजे हुआ। धारावाहिक को आलोचकों से आम तौर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है जिसमें इसने मेटाक्रिटिक पर 100 में से 61 स्कोर अर्जित किया। शृंखला ने विभन्न पुरुस्कार समारोहों में नामांकन और जीत प्राप्त की है, जिनमें शामिल हैं: टीन च्वाइस पुरस्कार, एल्मा पुरुस्कार, सैटर्न अवार्ड, यंग हॉलीवुड अवार्ड, आदि। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और टीन वुल्फ़ · और देखें »

डर (फ़िल्म)

डर 1993 में बनी हिन्दी भाषा की थ्रिलर प्रेमकहानी फ़िल्म है। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान हैं। इसमें अनुपम खेर, तन्वी आज़मी और दलीप ताहिल भी हैं। फिल्म दोनों आलोचकों और दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। फिल्म और उसके कलाकारों की प्रशंसा करते हुए, इसे घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर "ब्लॉकबस्टर" घोषित किया गया था। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और डर (फ़िल्म) · और देखें »

तेज़ाब (फ़िल्म)

तेज़ाब 1988 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। एक्शन रूमानी इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में है। फिल्म ने चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। गीत "एक दो तीन" से माधुरी बहुत लोकप्रिय हुई। फिल्म 1988 की सबसे सफल हिन्दी फिल्म भी थी। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और तेज़ाब (फ़िल्म) · और देखें »

दिल आशना है

दिल आशना है 1992 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण हेमामालिनी ने किया। इसमें शाहरुख खान और दिव्या भारती मुख्य भूमिका में और जीतेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह और सोनू वालिया सहायक भूमिकाओं में शामिल है। यह पहली फिल्म थी जिसे शाहरुख खान ने 1991 में साइन किया। लेकिन देरी के कारण दीवाना पहले रिलीज हुई और इस तरह उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और दिल आशना है · और देखें »

दिल का रिश्ता

दिल का रिश्ता 2003 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और ऐश्वर्या राय प्रमुख भूमिका में और ईशा कोपिकर, राखी, परेश रावल और प्रियांशु चटर्जी सहायक भूमिकाएं में हैं। इस फिल्म के सह-निर्माता ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय है। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और दिल का रिश्ता · और देखें »

दिलवाले (1994 फ़िल्म)

दिलवाले 1994 की हैरी बवेजा द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य कलाकार अजय देवगन, सुनील शेट्टी, परेश रावल और रवीना टंडन हैं। दिलवाले 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बनी थी। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और दिलवाले (1994 फ़िल्म) · और देखें »

दीवाना (1992 फ़िल्म)

दीवाना 1992 की हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन राज कँवर ने किया। मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, दिव्या भारती और ऋषि कपूर है। यह शाहरुख की पहली फिल्म थी और वह फिल्म के दूसरे भाग में ही दिखाई देते हैं। दिल आशना है शाहरुख खान की पहली फिल्म होने वाली थी, लेकिन दीवाना को पहले जून 1992 को रिलीज़ किया गया। इसलिये यह उनकी पहली फिल्म हुई। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और दीवाना (1992 फ़िल्म) · और देखें »

दीवाना मुझ सा नहीं

दीवाना मुझ सा नहीं 1990 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और दीवाना मुझ सा नहीं · और देखें »

धड़कन (2000 फ़िल्म)

धड़कन 2000 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन धर्मेश दर्शन द्वारा किया गया। इसमें शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की प्रमुख भूमिकाएं हैं, जबकि महिमा चौधरी एक विस्तारित अतिथि उपस्थिति में है। फिल्म प्रेम त्रिकोण से संबंधित है। यह फिल्म एक आलोचनात्मक और वाणिज्यिक सफलता थी और साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। सुनील शेट्टी ने अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड जीता। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और धड़कन (2000 फ़िल्म) · और देखें »

धनवान (1993 फ़िल्म)

धनवान 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह कसीनथुनी विश्वनाथ द्वारा निर्देशित भारतीय रोमांस फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में अजय देवगन, करिश्मा कपूर और मनीषा कोइराला शामिल हैं। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और धनवान (1993 फ़िल्म) · और देखें »

प्रेम क़ैदी

प्रेम क़ैदी डी रामानायडू द्वारा निर्मित 1991 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में करिश्मा कपूर, हरीश कुमार, परेश रावल, दलीप ताहिल, असरानी, शफ़ी ईनामदार और भारत भूषण हैं। फिल्म 1990 की तेलुगु फिल्म प्रेम कैदी की रीमेक थी। यह अभिनेत्री करिश्मा कपूर की पहली फीचर फिल्म थी। ऐसे वो कपूर परिवार की पहली महिला बनी जिन्होंने फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और प्रेम क़ैदी · और देखें »

फिर तेरी कहानी याद आई

फिर तेरी कहानी याद आई 1993 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य महिला भूमिका उनकी बेटी पूजा भट्ट ने निभाई है। राहुल रॉय द्वारा मुख्य पुरुष भूमिका निभाई गई थी। पूजा बेदी और अवतार गिल ने फिल्म में सहायक भूमिका निभाई। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और फिर तेरी कहानी याद आई · और देखें »

फूल और काँटे

फूल और काँटे 1991 की कुकू कोहली द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की एक्शन रूमानी फिल्म है। इसमें अजय देवगन, मधु, अरुणा ईरानी, जगदीप और अमरीश पुरी शामिल हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री हेमा मालिनी की भतीजी मधु और स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन की शुरुआत हुई। फिल्म ने 1991 के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरुष प्रथम अभिनय पुरस्कार अजय देवगन को जिताया। फिल्म में अजय देवगन की प्रविष्टि बहुत लोकप्रिय हुई जहां वह दो चलती मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर आते हुए दिखाई पड़ते है। तब से कई फिल्मों में इसी तरह के स्टंट दोहराए गए हैं। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और फूल और काँटे · और देखें »

बरसात (1995 फ़िल्म)

बरसात 1995 की हिन्दी भाषा में बनी प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह बॉबी देओल (अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे) और ट्विंकल खन्ना (दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की बेटी) की शुरुआती फिल्म थी। यह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित की गई थी। संयोग से, 10 वर्षों के बाद अभिनेता बॉबी देओल ने इसी फिल्म शीर्षक से बरसात में काम किया। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और बरसात (1995 फ़िल्म) · और देखें »

बर्फी!

बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं। लगभग के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने अर्जित किए। फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और बर्फी! · और देखें »

बर्फी! द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की सूची

बर्फी! 2012 की अनुराग बसु द्वारा लिखित और निर्देशित भारतीय प्रेमकहानी हास्य-नाटक फ़िल्म है। फ़िल्म ने 14 सितम्बर 2012 को अपने उद्घाटन दिवश पर के लगभग धन अर्जित किया। बर्फी! के प्रदर्शन के बाद वाले सप्ताह में इसने से अधिक कमाई की। बर्फी ने टिकट खिड़की पर अपनी पूर्ण कमाई से भी अधिक की। फ़िल्म समालोचकों के अनुसार, पूर्ण समीक्षा जालस्थल रोटन टोमेटोज के अनुसार फ़िल्म ने 83 प्रतिशत लोगों द्वारा पसंद की गई। बर्फी! ने विभिन्न श्रेणियों में बहुत नामांकन और पुरस्कार जीते। फ़िल्म ओकिनावा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ग्रांड ज्यूरी प्राइज जीतने गई .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और बर्फी! द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की सूची · और देखें »

बावरे नयन (1950 फ़िल्म)

बावरे नयन किदार नाथ शर्मा द्वारा निर्देशित 1950 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फिल्म है। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और बावरे नयन (1950 फ़िल्म) · और देखें »

बैंग बैंग

बैंग बैंग! 2014 की सिद्धार्थ आनन्द द्वारा निर्देशित हिन्दी एक्शन रूमानी फ़िल्म है। फिल्म हॉलीवुड फिल्म नाइट एंड डे की आधिकारिक रीमेक है और मूल में क्रमश: टॉम क्रूज़ और कैमरुन डिएज़ द्वारा निभाए गये किरदार इसमें ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ ने अदा करे हैं। फ़िल्म दुनिया भर में लगभग 5100 स्क्रीन में 2 अक्टूबर, 2014 को जारी की गई जो एक बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी रिलीज है। फ़िल्म को मिली-जुली से नकारात्मक समीक्षा मिली। फ़िल्म ने पहले चार दिन में दुनियाभर से 175 करोड़ कमाये। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और बैंग बैंग · और देखें »

बेखुदी

बेखुदी 1992 की राहुल रवैल द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें काजोल और कमल सदाना ने मुख्य किरदार निभाए हैं। यह काजोल की पहली फिल्म थी। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और बेखुदी · और देखें »

मैंने प्यार किया

मैंने प्यार किया 1989 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय प्रेमकहानी फ़िल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान और भाग्यश्री हैं। इसे राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा बनाया गया था। यह सूरज की निर्देशक के रूप में शुरुआत, सलमान की पहली प्रमुख भूमिका (पिछले वर्ष की बीवी हो तो ऐसी में सहायक भूमिका के बाद) और भाग्यश्री की फिल्म करियर की शुरुआत थी। यह 1989 वर्ष की शीर्ष कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी और 1980 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम भी 1980 के दशक का सर्वश्रेष्ठ बिकने वाला बॉलीवुड संगीत एल्बम था। 35वें फिल्मफेयर पुरस्कार में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित छह पुरस्कार जीते। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और मैंने प्यार किया · और देखें »

मेरी प्यारी बिंदु

मेरी प्यारी बिंदु 2017 की की अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और मेरी प्यारी बिंदु · और देखें »

मोहब्बत (1997 फ़िल्म)

मोहब्बत रीमा राकेश नाथ द्वारा निर्देशित भारतीय हिंदी प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें माधुरी दीक्षित, संजय कपूर और अक्षय खन्ना ने मुख्य किरदार निभाए हैं। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और मोहब्बत (1997 फ़िल्म) · और देखें »

मोहब्बतें

मोहब्बतें 2000 की हिन्दी भाषा की संगीतमय नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद आदित्य चोपड़ा के निर्देशन वाली दूसरी फिल्म थी। फिल्म में छः नए कलाकारों के साथ शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खान के प्रेमी के रूप में ऐश्वर्या राय याद में दिखाई देती है। फिल्म इसलिए भी उल्लेखनीय है कि अमिताभ और शाहरुख पहली बार एक साथ किसी फिल्म में दिखाई दिए। फिल्म आलोचनात्मक और व्यावसायिक दोनों तरह से अच्छी चली थी। यह 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। उसके बाद राकेश रोशन की कहो ना प्यार है थी। इसने शाहरुख और अमिताभ के लिए क्रमशः फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार सहित कई पुरस्कार भी जीते। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और मोहब्बतें · और देखें »

यारा दिलदारा

यारा दिलदारा 1991 की मिर्ज़ा ब्रदर्स द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें आसिफ़ शेख, रुचिका पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में लक्ष्मीकांत बेर्डे, अमजद ख़ान, सईद जाफ़री, शक्ति कपूर, अशोक सर्राफ और अमिता नाँगिया शामिल हैं। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। लेकिन इसे संगीतकार जोड़ी जतिन ललित की पहली फिल्म होने और गीत "बिन तेरे सनम" के लिये जाना जाता है। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और यारा दिलदारा · और देखें »

ये रास्ते हैं प्यार के (2001 फ़िल्म)

ये रास्ते हैं प्यार के दीपक शिवदसानी द्वारा निर्देशित 2001 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और ये रास्ते हैं प्यार के (2001 फ़िल्म) · और देखें »

रमैया वस्तावैया

रमैया वस्तावैया प्रभू देवा निर्देशित बॉलीवुड की रोमांटिक फ़िल्म है। फ़िल्म में श्रुति हासन और गिरीश तौरनी मुख्य भूमिका में हैं। यह तमिल फ़िल्म नुवोस्तानानते नेनोदंताना का पुनर्निर्माण है। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और रमैया वस्तावैया · और देखें »

राजा (1995 फ़िल्म)

राजा इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित 1995 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य कलाकार माधुरी दीक्षित, संजय कपूर, परेश रावल, मुकेश खन्ना और दलीप ताहिल हैं। यह फिल्म प्रेम के बाद संजय कपूर की दूसरी फिल्म थीं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करन अर्जुन और कुली नम्बर वन के बाद ये साल 1995 की सबसे हिट फिल्म थी। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और राजा (1995 फ़िल्म) · और देखें »

राजा हिन्दुस्तानी

राजा हिन्दुस्तानी 1996 में बनी धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। आमिर खान और करिश्मा कपूर द्वारा प्रमुख भूमिका निभाई गई हैं। 15 नवंबर 1996 को जारी यह फ़िल्म 1965 की जब जब फूल खिले की रीमेक है, जिसमें शशि कपूर और नन्दा कलाकार हैं। फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण द्वारा दिया गया था, जिसमें समीर के बोल थे। जारी होने के बाद यह वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसने सात स्टार स्क्रीन पुरस्कार सहित पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और राजा हिन्दुस्तानी · और देखें »

लम्हे

लम्हे 1991 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में अनिल कपूर और श्रीदेवी है जबकि वहीदा रहमान, अनुपम खेर और मनोहर सिंह सहायक भूमिका निभाते हैं। हालांकि फिल्म वित्तीय सफलता नहीं थी लेकिन इसे आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त हुई थी। इसे एक राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहित पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुए थे। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और लम्हे · और देखें »

लुटेरा (२०१३ फ़िल्म)

लुटेरा 2013 की बॉलीवुड की प्रेमकहानी नाटक फ़िल्म है जो विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित है और ओ हेनरी की लघुकथा द लास्ट लीफ पर आधारित है। इसे १९५० के दशक पर आधारित बनाया गया है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा हैं। इस फ़िल्म के निर्माता अनुराग कश्यप, एकता कपूर, शोभा कपूर और विकास बहल हैं। फ़िल्म का पार्श्व गीत और पृष्ठभूमि अमित त्रिवेदी द्वारा तथा सम्पूर्ण संगीत अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा तैयार किया गया है तथा चलचित्रण महेन्द्र जे॰ शेट्ठी द्वारा निर्मित है। यह फ़िल्म वैश्विक स्तर पर 5 जुलाई 2013 को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और लुटेरा (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

सचिन भौमिक

सचिन भौमिक (17 जुलाई 1930 - 12 अप्रैल 2011) हिन्दी फ़िल्मों के पटकथा लेखक थे जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास का सबसे सफल लेखक कहा गया है। उन्हें विशेषकर रूमानी फ़िल्मों के लेखक के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने 100 से ज्यादा फ़िल्मों की कहानी लिखी। सबसे पहले सचिन ने नर्गिस अभिनीत लाजवंती (1958) की पटकथा लिखी थी। फिर उन्होंने अनुराधा (1960) भी लिखी जिसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीता था। फिर उनके द्वारा कई दशकों तक कई सफल फिल्मों की कहानी लिखी गई जिसमें गोल माल, खेल खेल में, कर्मा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सोल्जर, ताल, कोई मिल गया और कृष शामिल है। सचिन द्वारा निर्देशित राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर अभिनीत एक फिल्म राजा जानी (1972) भी आई थी। 1971 में उन्होंने अभिनेत्री कल्पना मोहन से विवाह भी किया था लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और सचिन भौमिक · और देखें »

साहिबाँ

साहिबाँ 1993 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और ऋषि कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म टिकट खिड़की पर सफल रही थी। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और साहिबाँ · और देखें »

साजन (1991 फ़िल्म)

साजन 1991 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जिसका निर्देशन लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा किया गया है और सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित इसमें मुख्य भूमिकाओं में है। रीलिज होने के बाद फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इसका संगीत भी खूब सराहा गया था। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और साजन (1991 फ़िल्म) · और देखें »

सिलसिला है प्यार का

सिलसिला है प्यार का 1999 की श्रबानी देवधर द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें करिश्मा कपूर, चन्द्रचूढ़ सिंह और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में शक्ति कपूर, आलोक नाथ, जॉनी लीवर, अरुणा ईरानी, टीकू तलसानिया और दीना पाठक शामिल हैं। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और सिलसिला है प्यार का · और देखें »

हम तुम्हारे हैं सनम

हम तुम्हारे हैं सनम 2002 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित है। यह करण अर्जुन (1995) के बाद सलमान खान और शाहरुख खान की मुख्य पात्र वाली दूसरी फिल्म है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म में कैमियो किया है। इस फिल्म के अधिकार शाहरुख खान के रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के स्वामित्व में हैं। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और हम तुम्हारे हैं सनम · और देखें »

हम दिल दे चुके सनम

हम दिल दे चुके सनम 1999 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और मुख्य भूमिकाओं में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय हैं। इस फिल्म की कहानी वो सात दिन (1983) से मिलती है। इसका फिल्मांकन गुजरात और बुडापेस्ट, हंगरी में हुआ। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और हम दिल दे चुके सनम · और देखें »

हर दिल जो प्यार करेगा

हर दिल जो प्यार करेगा सन् 2000 की राज कँवर द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी हैं और साथ ही इसमें शाहरुख खान की विशेष उपस्थिति है। आलोचकों ने इसकी अत्यधिक सराहना की और सलमान खान-साजिद नाडियाडवाला (निर्माता) सहभागिता की ये लगातार तीसरी हिट फिल्म हुई। यह साल का चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और हर दिल जो प्यार करेगा · और देखें »

हाँ... मैंने भी प्यार किया

हाँ...

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और हाँ... मैंने भी प्यार किया · और देखें »

हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में

हास्य प्रेमकहानी (अंग्रेजी:Romantic comedy film‎) एक फ़िल्मी विधा है जिसमें एक अथवा अधिक भावुक प्रेम कहानियाँ दीखाई जाती हैं जो प्रसन्नचित करे, विनोदपूर्ण विनम्रता हो और प्रेमपरक विचार प्रस्तुत करे और सभी बाधाओं को आसानी से आगे बढ़ने दें।..। एक शब्दकोश परिभाषा इस प्रकार है- "एक हास्यजनक चलचित्र, खेल अथवा एक टेलीविजन प्रोग्राम जो एक प्रेम कथा हो और जिसका अन्त खुशी पूर्वक हो। अन्य परिभाषा के अनुसार - "प्राथमिक विशिष्टता प्रेम कहानी जिसमें दो एक दूसरे के जीवनसंगी बनने लायक और सहानुभूतिपूर्ण प्रेमियों का संयोग और मिलन होता है। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में · और देखें »

जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म)

जब प्यार किसी से होता है 1998 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फ़िल्म दीपक सरीन द्वारा निर्देशित और हनी ईरानी द्वारा लिखी गई है। फिल्म में सलमान खान को लड़कीबाज़ के रूप में दिखाया गया है और ट्विंकल खन्ना उसके पहले असली प्यार के रूप में चित्रित किया गया है। आदित्य नारायण सलमान के पहले अज्ञात बेटे का किरदार निभाते हैं। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म) · और देखें »

जान तेरे नाम

जान तेरे नाम 1992 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जो दीपक बलराज विज द्वारा निर्देशित है और जिमी निरुला द्वारा निर्मित है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में रॉनित रॉय और फरहीन है। यह फिल्म रोनित रॉय और फरहीन की पहली फिल्म थी। फिल्म अपने गीतों के लिए व्यापक रूप से लोकप्रिय थी और नदीम-श्रवण के मधुर गीतों को अब भी याद किया जाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और जान तेरे नाम · और देखें »

वक्त हमारा है

वक्त हमारा है 1993 की हिन्दी भाषा की एक्शन प्रेमकहानी है। इस फिल्म के सितारे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी थे जो अपने करियर में पहली बार किसी फिल्म को एक साथ किये थे। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और वक्त हमारा है · और देखें »

आशिक आवारा

आशिक आवारा 1993 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन उमेश मेहरा ने किया और मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी हैं। ये दोनों की मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिये सैफ और ममता को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का पुरस्कार प्राप्त हुआ था, हालाँकि ये सैफ की दूसरी और ममता की तीसरी फिल्म थी। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और आशिक आवारा · और देखें »

आशिकी

आशिकी 1990 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय प्रेमकहानी फ़िल्म है। राहुल रॉय, अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण द्वारा दिये गए संगीत के लिए जानी जाती है, जिससे गायक कुमार सानु और संगीत लेबल टी-सीरीज़ ने पैठ बनाई थी। अपने संगीत की वजह से फ़िल्म वाणिज्यिक और समीक्षकों में सफल रही। आज भी इस फिल्म के गीत और संगीत कल की तरह ही लोकप्रिय हैं। इस फिल्म के संगीत एलबम को प्लैनेट बौलीवुड के "१०० ग्रेटेस्ट बौलीवुड साउन्डट्रैक्स" में चतुर्थ स्थान दिया गया। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और आशिकी · और देखें »

इम्तिहान

इम्तिहान 1994 की हैरी बवेजा द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की एक्शन प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य भूमिका में सनी देओल, सैफ अली खान और रवीना टंडन हैं। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और इम्तिहान · और देखें »

इश्क़ विश्क

इश्क़ विश्क 2003 में बनी हिन्दी भाषा की किशोरों पर आधारित प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें शाहिद कपूर अपनी पहली फिल्म में है और साथ में अमृता राव और शहनाज़ ट्रेज़रीवाला है। फिल्म सफल रही और शाहिद कपूर और अमृता राव दोनों के करियर का शुभारंभ किया। शाहिद और अमृता को फिर वाह! लाइफ हो तो ऐसी, शिकार और विवाह में भी देखा गया। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और इश्क़ विश्क · और देखें »

कभी अलविदा ना कहना

कभी अलविदा ना कहना 2006 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया और धर्मा प्रोडक्शन्स बैनर के तहत इसे निर्मित किया गया। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा हैं जबकि सहायक भूमिका को अमिताभ बच्चन और किरन खेर द्वारा निभाया गया है। कहानी अधिकतर न्यूयॉर्क शहर में गुजरती है और व्यभिचार के विषयों की पड़ताल करती है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में सफलता थी। यह रिलीज के समय विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और कभी अलविदा ना कहना · और देखें »

कल हो ना हो

कल हो ना हो 2003 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फ़िल्म के द्वारा निखिल आडवाणी ने निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा प्रमुख भूमिका में हैं, जिसमें सुषमा सेठ, रीमा लागू, लिलेट दुबे और डेलनाज़ पॉल भूमिकाओं का समर्थन करते हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को यश जौहर एवं करण जौहर ने निर्माण किया। सगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया और गीत जावेद अख्तर ने लिखे। फिल्म को सकारात्मक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह व्यावसायिक रूप से साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। इसने 2004 में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आठ फिल्मफेयर पुरस्कार, तेरह अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार, तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार और दो ज़ी सिने पुरस्कार जीते। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और कल हो ना हो · और देखें »

कल्याणम मुधाल काधल वराइ

कल्याणम मुधाल काधल वराइ (கல்யாணம் முதல் காதல் வரை) स्टार विजय चैनल पर प्रदर्शित होने वाला तमिल भाषा धारावाहिक है। यह 3 नवम्बर 2014 को शुरू हुआ था। यह हिन्दी धारावाहिक ये हैं मोहब्बतें का पुनः निर्माण है। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और कल्याणम मुधाल काधल वराइ · और देखें »

क़यामत से क़यामत तक

कयामत से कयामत तक सन् 1988 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन मंसूर खान ने किया है और निर्माण उनके पिता नासिर हुसैन ने किया है। इसमें नासिर के भतीजे और मंसूर के चचेरे भाई आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म आलोचनात्मक प्रशंसा के साथ जारी हुई थी और यह एक बड़ी व्यावसायिक सफलता भी थी। इसने आमिर और जूही को बेहद लोकप्रिय सितारों में बदल दिया था। इसकी कहानी आधुनिक रूप में रची गई दुखद रूमानी कहानियों लैला और मजनू, हीर राँझा और रोमियो और जूलियट पर आधारित है। क़यामत से क़यामत तक हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर थी। 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा को परिभाषित करने वाली संगीतमय रोमांस फिल्मों की रूपरेखा इसी को माना जाता है। आनंद-मिलिंद द्वारा रचित, फिल्म का साउंडट्रैक समान रूप से सफल और लोकप्रिय था। इसने सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निदेशक सहित ग्यारह नामांकनों से आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और क़यामत से क़यामत तक · और देखें »

1942: अ लव स्टोरी

1942: अ लव स्टोरी 1993/1994 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य भूमिकाओं में अनिल कपूर, मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और प्राण हैं। इस फिल्म को अपने संगीत, गीत, चित्रण, छायांकन, बोल और अपनी प्रमुख अभिनेत्री मनीषा कोइराला के चित्रण के लिए अत्यधिक प्रशंसित किया गया था। यह फिल्म संगीत निर्देशक राहुल देव बर्मन की मौत के कुछ समय बाद रिलीज हुई थी। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और 1942: अ लव स्टोरी · और देखें »

2009 की बॉलीवुड फिल्में

8x10 तस्वीर नामक फ़िल्म के प्रदर्शन के बाद इस वर्ष फ़िल्म निर्माताओं की हड़ताल आरम्भ हो गई थी जिसका कारण टिकटघर से सम्बंधित है, यह हड़ताल जून माह के शुरू में बन्द हुई। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और 2009 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2010 की बॉलीवुड फिल्में

यह पृष्ठ २०१० में निर्मित बॉलीवुड फ़िल्मों की एक सूची है। टिकट खिड़की पर 30 उच्चतम अर्जक फ़िल्मों की सूची में छः फ़िल्में शामिल हुई। इस वर्ष की उच्चतम 10 फ़िल्मों द्वारा अर्जित राशी थी, जो 2009 में आर्जित राशी से तुलना करने पर इसमें प्रतिशत वृद्धि 11.71% हुई। 2010 में पहली बार यह आँकड़ा पार हुआ केवल उच्चतम अर्जक 10 फ़िल्में के अंक को पार कर गई। यह बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार था कि दो फ़िल्में दबंग और गोलमाल 3 ने से अधिक धन अर्जित किया। निम्नलिखित 10 फ़िल्में बॉलीवुड की 2010 की सर्वश्रेष्ठ अर्जक फ़िल्में हैं। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और 2010 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2011 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा २०११ में निर्मित फ़िल्मों की सूची है। वर्ष के दौरान व्यावसायिक तौर पर एवं समीक्षकों की दृष्टि से विभिन्न सफल फ़िल्में जारी की गई। आठ फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली शीर्ष 30 हिन्दी फ़िल्मों की सूची में जगह बनाई। प्रमुख दर्शनीय फ़िल्मों का संक्षिप्त विश्लेषण निम्न प्रकार है.

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2013 की बॉलीवुड फिल्में

साल 2013 में बॉलीवुड ने 100 वर्ष पुर किये। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और 2013 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2014 की बॉलीवुड फिल्में

यह वर्ष 2014 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: प्रेमकहानी फ़िल्म और 2014 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

प्रेमकहानी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »