लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रिया तेंडुलकर

सूची प्रिया तेंडुलकर

भारत की पहली टीवी स्टार प्रिया तेंडुलकर ने अनेक फिल्मों व टीवी धारावाहिकों में भूमिका निभाई पर संभवतः वे संपूर्ण जीवन अपने सबसे पहले टीवी अवतार "रजनी" के नाम से ही बेहतर पहचानी जाती रहीं। 1985 में निर्मित व बासू चटर्जी द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक में उन्होंने भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बेखौफ आवाज़ उठाने वाली एक साधारण गृहणी का किरदार निभाया था। वह लेखिका भी थी। प्रिया प्रसिद्ध नाटककार विजय तेंडुलकर की सुपुत्री थीं। उनका जन्म 19 अक्टुबर, 1954 को हुआ, उनकी दो बहनें और एक भाई था। प्रिया का विवाह अभिनेता व लेखक करण राजदान से 1988 में हुआ। पर यह विवाह सात साल ही चल सका और इसके बाद उनका संबंध विच्छेद हो गया। करण व प्रिया ने "रजनी" और "किस्से मियाँ बीवी के" धारावाहिकों में पती पत्नी के वास्तविक जीवन के किरदार भी निभाये। 1974 में श्याम बेनेगल की फिल्म अंकुर में निभाई भूमिका के कारण प्रिया के अभिनेता अनंत नाग से भी संबंध जोड़े जाते रहे। प्रिया का प्रारंभ से ही अभिनय की और झुकाव था। 1939 में जब वे स्कूल में थीं, उन्होंने सत्यदेव दुबे के निर्देशन तले गिरीश कर्नाड के लिखे पौराणिक नाटक "हयवदन" में गुड़िया की भूमिका निभाई। इस नाटक में निर्देशिका कल्पना लाज़मी उनकी सह कलाकार थीं। इसके बाद पिग्मेलियन, अंजी, कमला, कन्यादान, सखाराम बाइंडर, ती फूलराणी, एक हठी मुलगी जैसे अनेकों मराठी नाटकों में उन्होंने भूमिकायें कीं। प्रिया ने टीवी पर जहाँ गुलज़ार निर्देशित स्वयंसिद्ध जैसे नारीवादी धारावाहिक में काम किया वहीं "हम पाँच" जैसे हास्य धारावाहिक में फोटो फ्रेम से बोलती मृत बीवी की भूमिका भी अदा की और "द प्रिया तेंडुलकर शो" और "ज़िम्मेदार कौन" जैसे सफल टॉक शो भी किये जिसमें वे काफी आक्रामक तेवर के लिये जानी जाती थीं। अंकुर, मोहरा और त्रिमूर्ती जैसी कुछ हिन्दी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया पर कोई उल्लेखनीय भूमिकायें नहीं। शायद "रजनी" के किरदार और अपने पिता का ही प्रभाव था कि प्रिया सामाजिक मुद्दों के प्रति सदा जागरूक रहीं। उनका व्यक्तित्व खुला और साहसी था। "द प्रिया तेंडुलकर शो" की बुलंदी पर शिवसेना समेत कई राजनीतिक दलों ने उन्हें अपने दल में शामिल करने का प्रयास किया पर वे मन नहीं बना पाईं। वे स्वयं लघु कथायें लिखती रहती थीं। ज्याचा त्याचा प्रश्न, जन्मलेला प्रत्येकला, असंही व पंचतारांकित उनकी कुछ कृतियाँ हैं, जिनमें से कुछ पुरस्कृत भी हुईं। 19 सितंबर, 2002 में 47 वर्ष की अल्पायु में उनका हृदयाघात से देहांत हो गया। वे कुछ समय कैंसर से भी लड़ती रहीं। उनकी असमय मृत्यु पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा, "रजनी के रूप में उनकी जिहादी भूमिका ने अनेक सामाजिक मुद्दों को मुखरित किया"। .

6 संबंधों: प्रिया, भारतीय रंगकर्मी, मराठी साहित्यकारों की सूची, मोहरा, रजनी (धारावाहिक), विजय तेंडुलकर

प्रिया

प्रिया से इनका तात्पर्य हो सक्ता है:-.

नई!!: प्रिया तेंडुलकर और प्रिया · और देखें »

भारतीय रंगकर्मी

गिरीश कर्नाड •ह्बीब तनवीर •इब्राहीम अलकाजी •अरविन्द गौड़ •नादिरा बब्बर • सत्यदेव दुबे •राम गोपाल बजाज •मल्लिका साराभाई • स्वदेश दीपक •सफ़दर हाशमी •महेश दत्ताणी • प्रसन्ना • विजय तेंडुलकर * गोविंद पुरुषोत्तम देशपांडे •नाग बोडस •प्रिया तेंडुलकर •रतन थियम•जे. एन. कौशल.

नई!!: प्रिया तेंडुलकर और भारतीय रंगकर्मी · और देखें »

मराठी साहित्यकारों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: प्रिया तेंडुलकर और मराठी साहित्यकारों की सूची · और देखें »

मोहरा

मोहरा वर्ष 1994 की हिन्दी भाषा की राजीव राय द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, नसीरुद्दीन शाह, सुनील शेट्टी एवं रवीना टंडन के साथ सह-अभिनेताओं में सदाशिव अमरापुरकर, परेश रावल, रज़ा मुराद एवं गुलशन ग्रोवर आदि सम्मिलित हैं। फिल्म वर्ष 1994 की दूसरी सबसे ज्यादा व्यावसायिक रूप से सफलता अर्जित करने वाली फिल्म थी। अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की यह पहली फिल्म है। उनकी लोकप्रिय तिकड़ी को कई सफल फिल्मों में दोहराया गया। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के लिये पहले दिव्या भारती को अनुबंध किया जाना था लेकिन उनकी असमय मौत के पश्चात यह भूमिका रवीना टंडन को सौंपी गई और फिल्म के लोकप्रिय संगीत 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गीत के बाद वह 'मस्त-मस्त गर्ल' के उपनाम से मशहूर भी हुई। .

नई!!: प्रिया तेंडुलकर और मोहरा · और देखें »

रजनी (धारावाहिक)

दिवंगत फिल्म व टीवी कलाकार प्रिया तेंदुलकर द्वारा अभिनीत रजनी दूरदर्शन पर रविवार को प्रसारित अत्यंत लोकप्रिय धारावाहिक था। इसके निर्देशक बासू चटर्जी थे। इसमें उनके पति की भूमिका वास्तविक जीवन में उनके पति करण राज़दान ने निभाई थी, पुत्री की भूमिका बाल कलाकार बेबी गुड्डु ने की थी। धारावाहिक का शीर्षक गीत आशा भोंसले ने गाया था। बासू प्रारंभ में इस भूमिका के लिये अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे को लेना चाहते थे पर वे इस प्रकल्प को समय न दे सकीं। रजनी एक आम गृहणी की समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ की रोज की जंग की कहानियाँ दिखाई जाती थी, धारावाहिक होने के उपरांत भी आम तौर पर एक एपीसोड में एक ही प्रहसन दिखाया जाता था। रजनी ने समाज पर भी खासा प्रभाव डाला और लोगों को इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोहा लेने की प्रेरणा दी। 2002 में प्रिया की असमय मृत्यु पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा, "रजनी के रूप में उनकी जिहादी भूमिका ने अनेक सामाजिक मुद्दों को मुखरित किया"। .

नई!!: प्रिया तेंडुलकर और रजनी (धारावाहिक) · और देखें »

विजय तेंडुलकर

विजय तेंडुलकर विजय तेंडुलकर (६ जनवरी १९२८ - १९ मई २००८) प्रसिद्ध मराठी नाटककार, लेखक, निबंधकार, फिल्म व टीवी पठकथालेखक, राजनैतिक पत्रकार और सामाजिक टीपकार थे। भारतीय नाट्य व साहित्य जगत में उनका उच्च स्थान रहा है। वे सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में पटकथा लेखक के रूप में भी पहचाने जाते हैं। .

नई!!: प्रिया तेंडुलकर और विजय तेंडुलकर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

प्रिया तेंदुलकर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »