लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रियंका गांधी

सूची प्रियंका गांधी

प्रियंका गाँधी वाड्रा या प्रियंका गांधी वढेरा (जन्म: जनवरी 12,1972, दिल्ली) एक भारतीय राजनितिज्ञ हैं। वे गांधी-नेहरू परिवार से है और फिरोज़ गाँधी तथा इंदिरा गाँधी की पोती हैं। .

8 संबंधों: नेशनल हेराल्ड प्रकरण, नेहरू–गांधी परिवार, राहुल गांधी, राजीव गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, सोनिया गांधी, ओतावियो क्वात्रोची, इन्दिरा गांधी

नेशनल हेराल्ड प्रकरण

नेशनल हेराल्ड प्रकरण वर्तमान समय (दिसम्बर २०१५) में जारी एक मुकदमा है जिसे भारत के प्रसिद्ध राजनेता सुब्रमनियन स्वामी ने सोनिया गाँधी, राहुल गांधी एवं उनकी कम्पनियों एवं उनसे सम्बन्धित अन्य लोगों के विरुद्ध आरम्भ किया है। .

नई!!: प्रियंका गांधी और नेशनल हेराल्ड प्रकरण · और देखें »

नेहरू–गांधी परिवार

नेहरू परिवार का सन् 1927 का चित्र खड़े हुए (बायें से दायें) जवाहरलाल नेहरू, विजयलक्ष्मी पण्डित, कृष्णा हठीसिंह, इंदिरा गांधी और रंजीत पण्डित; बैठे हुए: स्वरूप रानी, मोतीलाल नेहरू और कमला नेहरू नेहरू–गांधी परिवार भारत का एक प्रमुख राजनीतिक परिवार है, जिसका देश की स्वतन्त्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर करीब-करीब वर्चस्व रहा है। नेहरू परिवार के साथ गान्धी नाम फिरोज गान्धी से लिया गया है, जो इन्दिरा गान्धी के पति थे। गान्धी नेहरू परिवार में गान्धी शब्द महात्मा गान्धी से जुड़ा हुआ नहीं है। इस परिवार के तीन सदस्य - पण्डित जवाहर लाल नेहरू, इंन्दिरा गान्धी और राजीव गान्धी देश के प्रधानमन्त्री रह चुके थे, जिनमें से दो - इन्दिरा गान्धी और राजीव गान्धी की हत्या कर दी गयी। नेहरू–गांधी परिवार के चौथे सदस्य राजीव गान्धी के पुत्र राहुल गान्धी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। राहुल गान्धी ने 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीता। राजीव गान्धी के छोटे भाई संजय गांधी की विधवा पत्नी मेनका गान्धी व उनके पुत्र वरुण गांधी को परिवार की सम्पत्ति में कोई हिस्सा न मिलने के कारण वे माँ-बेटे भारतीय जनता पार्टी में चले गये जो देश का कांग्रेस के बाद एक प्रमुख राजनीतिक दल है। .

नई!!: प्रियंका गांधी और नेहरू–गांधी परिवार · और देखें »

राहुल गांधी

राहुल गांधी (जन्म:19 जून 1970) एक भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य हैं और भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में उत्तर प्रदेश में स्थित अमेठी चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल गांधी १६ दिसंबर २०१७ को हुई औपचारिक ताजपोशी के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। राहुल भारत के प्रसिद्ध गांधी-नेहरू परिवार से हैं। राहुल को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया है। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं। आजकल राहुल अपना सारा ध्यान उनकी पार्टी को जड़ से मजबूत बनाने पर केंद्रित कर रहे हैं। .

नई!!: प्रियंका गांधी और राहुल गांधी · और देखें »

राजीव गांधी

राजीव गांधी (English-Rajiv Gandhi)२० अगस्त, १९४४ - २१ मई, १९९१), इन्दिरा गांधी के पुत्र और जवाहरलाल नेहरू के दौहित्र (नाती), भारत के सातवें प्रधान मंत्री थे। १९८४ में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके पुत्र राजीव गांधी भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद १९८९ के आम चुनावों में कांग्रेस की हार हुई और पार्टी दो साल तक विपक्ष में रही। १९९१ के आम चुनाव में प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक भयंकर बम विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गई थी। राजीव का विवाह एन्टोनिया माईनो से हुआ जो उस समय इटली की नागरिक थी। विवाहोपरान्त उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। कहा जाता है कि राजीव गांधी से उनकी मुलाकात तब हुई जब राजीव कैम्ब्रिज में पढने गये थे। उनकी शादी 1968 में हुई जिसके बाद वे भारत में रहने लगी। राजीव व सोनिया की दो बच्चे हैं, पुत्र राहुल का जन्म 1970 और पुत्री प्रियंका का जन्म 1971 में हुआ। .

नई!!: प्रियंका गांधी और राजीव गांधी · और देखें »

रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा (जन्म-18 मई 1969) भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की सुपुत्री प्रियंका के पति हैं। .

नई!!: प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा · और देखें »

सोनिया गांधी

सोनिया गांधी (जन्म ९ दिसम्बर १९४६) एक भारतीय राजनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। वे रायबरेली, उत्तरप्रदेश से सांसद हैं और इसके साथ ही वे १५वीं लोक सभा में न सिर्फ़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बल्कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की भी प्रमुख हैं। वे १४वीं लोक सभा में भी यूपीए की अध्यक्ष थीं। श्रीमती गांधी कांग्रेस के १३२ वर्षो के इतिहास में सर्वाधिक लंबे समय तक रहने वाली अध्यक्ष है, वह १९९८ से २०१७ तक इस पद को सुशोभित कर रही थी। .

नई!!: प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी · और देखें »

ओतावियो क्वात्रोची

ओतावियो क्वात्रोकी (Ottavio Quattrocchi) एक इतालवी व्यवासायी थे जिसकी वर्ष 2009 के शुरुआती महीनों तक भारत को आपराधिक मामलों में तलाश थी। क्वात्रोची पर बोफोर्स घाटाले में दलाली के जरिए घूस खाने का आरोप था। 28 अप्रैल 2009 को सीबीआई ने क्वोत्रोची को क्लीनचिट देते हुए इंटरपोल से उस जारी रेडकॉर्नर नोटिस को हटा लेने की अपील की। सीबीआई की अपील पर इंटरपोल ने क्वात्रोची पर से रेडकॉर्नर हटा लिया गया। 13 जुलाई 2013 को मिलानो, इटली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। क्वात्रोची की बोफोर्स कांड में भूमिका और गांधी-नेहरू परिवार से कथित संबंध 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार का कारण बना। दस वर्ष बाद 1999 में सीबीआई ने बोफोर्स मामले में क्वात्रोची के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया। 2003 में उसके विरुद्ध मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब इंटरपोल ने लंदन के एक बैंक में क्वात्रोकी और उसकी पत्नी के खाते में जमा चालीस लाख पाउंड यूरो का खुलासा किया। एक नौकरी-पेशा व्यक्ति के खाते में इतनी राशि बहुत अधिक मानी जाती है। 2003 क्वात्रोची के दोनों बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी गई। लेकिन 2006 में सीबीआई को जानकारी दिए बिना विधि मंत्रालय ने क्वात्रोची के खातों पर लगी रोक को हटा दी। 6 फ़रवरी 2007 को अर्जेंटीना पुलिस ने इंटरपोल के वारंट पर क्वात्रोची को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सीबीआई पूरे घटनाक्रम के प्रति उदासीन बना रहा और क्वात्रोची का प्रत्यर्पण नहीं हो सका। अदालत ने उचित दस्तावेज के अभाव में क्वात्रोची को बरी कर दिया। साथ ही, क्वात्रोची की कानूनी खर्च भी भारत को ही उठाना पड़ा। इस पूरे प्रकरण में सीबीआई की काफी किरकिरी हुई। क्वात्रोची का पुत्र मासिमो क्वात्रोची, सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बड़ा हुआ। मासिमो इस समय लक्जमबर्ग स्थित कंपनी क्लबइनवेस्ट का सलाहकार है, जो भारत में कंपनी के लिए संभावित अवसरों सलाह देता है। वह बार-बार भारत के दौरे पर आता है। उसका बैंगलोर में ऑफिस भी है। जब अर्जेटीना में क्वात्रोची गिरफ्तार हुआ, तब मोसिमो भारत में ही था। कयास लगाए जा रहे हैं कि उस समय उसने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। .

नई!!: प्रियंका गांधी और ओतावियो क्वात्रोची · और देखें »

इन्दिरा गांधी

युवा इन्दिरा नेहरू औरमहात्मा गांधी एक अनशन के दौरान इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी (जन्म उपनाम: नेहरू) (19 नवंबर 1917-31 अक्टूबर 1984) वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। .

नई!!: प्रियंका गांधी और इन्दिरा गांधी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

प्रियंका वढरा, प्रियंका वढेरा, प्रियंका वाड्रा, प्रियंका गाँधी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »