लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्राचीन रोम में धर्म

सूची प्राचीन रोम में धर्म

यूपीतेर- आकाश के देवता रोमन धर्म प्राचीन रोम नगर और इटली देश का सबसे मुख्य- और राजधर्म था। रोमन धर्म सामी धर्म बिलकुल नहीं था। वो एक भारोपीय (हिन्द-यूरोपीय) धर्म था। ये एक मूर्तिपूजक और बहुदेवतावादी धर्म था। इसमें एक अदृश्य ईश्वर की अवधारणा नहीं थी। ईसाई धर्म के राजधर्म बनने के बाद ईसाइयों ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद ये लुप्त हो गया। फिर भी, आज कल, कुछ यूरोपीय लोग सामी धर्म (यहूदी, ईसाई और ईस्लामी धर्म) छोड़ दिये और रोमन धर्म और दर्शन वापस चल चुके हैं। क्योंकि वे लोगों को लगता है कि रोमन धर्म ईसाई धर्म से अच्छा है और सहिष्णु भी। रोमन धर्म में कुछ बड़े, गहरे और मुक्त दर्शन हैं। रोमन लोग बहुत धार्मिक और आत्मिक लोग थे। इस धर्म के कई देवताओं के सम्तुल्य देवता प्राचीन यूनानी धर्म में, जर्मनिक धर्म, फ़ारसी धर्म और हिन्दू धर्म में मिलते हैं। इसका वजह है कि वे सब धर्म वैदिक और आर्य धर्म हैं। जैसे यूनानी, जर्मनिक, फ़ारसी और हिन्दू संस्कृति, रोमन संस्कृति और धर्म भारोपीय (हिन्द-यूरोपीय) ही थे। ये देवता और देवियाँ रोमन हैं। तुल्य हिन्दू देवता देवियाँ भी लेखे हुए हैं लेकिन 100% समान नहीं हैं। कुछ अलग भी है, मगर सच है कि रोमन ईश्वरीय परम्परा हिन्दु परम्परे से दूर नहीं है। रोमन और हिन्दू दोनों भारोपीय हैं, यानी बहन संस्कृतियाँ। .

36 संबंधों: एरीस, ऐफ़्रोडाइटी, डायना, डायोनाइसस, डिमीटर, पर्सिफ़ोनी, पश्चिमी रोमन साम्राज्य, पश्चिमी संस्कृति, प्लूटो, पोसाइडन, फ़्लोरा, फ़ोर्तूना, फ्रांसिस ज़ेवियर, बैक्कस, मरक्युरी, मार्स, मिनर्वा, यूनानी धर्म, लातिन भाषा, सिरीस, हरमीस, हैफ़ीस्टस, हेडीस, हेस्टिया, हीरा (देवी), ज़्यूस, जुपिटर, जूनो, ईरोस, वरुण (ग्रह), वुल्कन, आर्टेमिस, क्यूपिड, क्रोनोस, अथीना, अपोलो

एरीस

एरीस (अंग्रेज़ी::en:Ares, यूनानी: आरैस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो युद्ध के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे मार्स। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और एरीस · और देखें »

ऐफ़्रोडाइटी

ऐफ़्रोडाइटी (अंग्रेज़ी::en:Aphrodite, यूनानी: आफ्रोदितै) प्राचीन यूनानी धर्म की प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो प्रेम, ख़ूबसूरती और संभोग की देवी थीं। उनको बेहद ख़ूबसूरत माना जाता था और मिथकों के अनुसार उनकी उत्पत्ति युवतीरूप में ही समुद्र से हुई थी। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं वीनस। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और ऐफ़्रोडाइटी · और देखें »

डायना

डायना (अंग्रेज़ी::en:Diana, लातिनी: Diana दिआना) प्राचीन रोमन धर्म की प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो शिकार, जंगल, वन्यपशु और (बाद में) चांद की देवी थीं। उन्हें सदाकुमारी माना जाता था। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म की देवी थीं आर्टेमिस। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और डायना · और देखें »

डायोनाइसस

डायोनाइसस (अंग्रेज़ी::en:Dionysus, यूनानी: दियोनूसोस्) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के एक प्रमुख देवता थे। वो मदिरा (शराब) और मौज-मस्ती के देवता थे। उनकी पूजा मंदिरों में लिंग द्वारा होती थी। उनको पशुबलि और अंगूरी शराब चढ़ाई जाती थी। उनके समतुल्य देवता प्राचीन रोमन धर्म में बैक्कस थे। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और डायोनाइसस · और देखें »

डिमीटर

डिमीटर (अंग्रेज़ी::en:Demeter, यूनानी: दैमैतैर) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो हरी धरती, कृषि, चारागाह, शादी और पवित्र कानून की देवी थीं। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं सिरीस। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म mr:डीमिटर.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और डिमीटर · और देखें »

पर्सिफ़ोनी

पर्सिफ़ोनी (अंग्रेज़ी::en:Persephone, यूनानी: पैर्सेफोनै) प्राचीन यूनानी धर्म की देवियों में से एक थीं। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं प्रोसर्पीन। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और पर्सिफ़ोनी · और देखें »

पश्चिमी रोमन साम्राज्य

इतिहास लेखन में, पश्चिमी रोमन साम्राज्य (Western Roman Empire) से आशय रोमन साम्राज्य के पश्चिमी प्रदेशो से है जिनका प्रशासक पूर्वी रोमन साम्राज्य से अलग था। श्रेणी:रोमन साम्राज्य.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और पश्चिमी रोमन साम्राज्य · और देखें »

पश्चिमी संस्कृति

पश्चिमी संस्कृति (जिसे कभी-कभी पश्चिमी सभ्यता या यूरोपीय सभ्यता के समान माना जाता है), यूरोपीय मूल की संस्कृतियों को सन्दर्भित करती है। यूनानियों के साथ शुरू होने वाली पश्चिमी संस्कृति का विस्तार और सुदृढ़ीकरण रोमनों द्वारा हुआ, पंद्रहवी सदी के पुनर्जागरण एवं सुधार के माध्यम से इसका सुधार और इसका आधुनिकीकरण हुआ और सोलहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी तक जीवन और शिक्षा के यूरोपीय तरीकों का प्रसार करने वाले उत्तरोत्तर यूरोपीय साम्राज्यों द्वारा इसका वैश्वीकरण हुआ। दर्शन, मध्ययुगीन मतवाद एवं रहस्यवाद, ईसाई एवं धर्मनिरपेक्ष मानवतावाद की एक जटिल श्रृंखला के साथ यूरोपीय संस्कृति का विकास हुआ। ज्ञानोदय, प्रकृतिवाद, स्वच्छंदतावाद (रोमेन्टिसिज्म), विज्ञान, लोकतंत्र और समाजवाद के प्रयोगों के साथ परिवर्तन एवं निर्माण के एक लंबे युग के माध्यम से तर्कसंगत विचारधारा विकसित हुई.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और पश्चिमी संस्कृति · और देखें »

प्लूटो

प्लूटो के अनेक अर्थ हो सकते हैं| कृपया अपना वांछित अर्थ निम्नलिखित में से चुनें| प्लूटो (अंग्रेज़ी::en:Pluto (mythology), लातिनी: Pluto प्लूतो) प्राचीन रोमन धर्म के देवता| प्लूटो ग्रह सौर मण्डल का सबसे बाहरी ग्रह है। प्लूटो ज्योतिष में | प्लूटो वाल्ट डिज़्नी का एक कार्टून पात्र है | श्रेणी:रोम के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और प्लूटो · और देखें »

पोसाइडन

पोसाइडन (अंग्रेज़ी::en:Poseidon, यूनानी: पोसेइदोन) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो समन्दर, घोड़ों और भूकम्प के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे नेप्चून। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और पोसाइडन · और देखें »

फ़्लोरा

फ़्लोरा (लातिनी:Flora; उच्चारण:फ़्लोरा) किसी क्षेत्र अथवा काल विशेष में पाए जाने वाले पौधों और वनस्पतियों के समूह को कहते हैं। आमतौर पर इसमें उस क्षेत्र में मानव द्वारा बाहर से लाकर स्थापित प्रजातियों को शामिल नहीं किया जाता। कभी कभी बैक्टीरिया और कवकों को भी फ़्लोरा में शामिल किया जाता है, जैसे gut flora अथवा skin flora जैसी शब्दावलियों में इसका प्रयोग। .

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और फ़्लोरा · और देखें »

फ़ोर्तूना

फ़ोर्तूना (अंग्रेज़ी::en:Fortuna फ़ोर्चूना, लातिनी: Fortuna फ़ोर्तूना) प्राचीन रोमन धर्म की प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो भाग्य और दुनिया के छलावे की देवी थीं। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म की देवी थीं टाइकी। श्रेणी:रोम के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और फ़ोर्तूना · और देखें »

फ्रांसिस ज़ेवियर

फ्रांसिस ज़ेवियर का जन्म 7 अप्रैल, 1506 ई. को स्पेन में हुआ था। पुर्तगाल के राजा जॉन तृतीय तथा पोप की सहायता से वे जेसुइट मिशनरी बनाकर 7 अप्रैल 1541 ई को भारत भेजे गए और 6 मार्च 1542 ई. को गोवा पहुँचे जो पुर्तगाल के राजा के अधिकार में था। गोवा में मिशनरी कार्य करने के बाद वे मद्रास तथा त्रावणकोर गए। यहाँ मिशनरी कार्य करने के उपरांत वे 1545 ई. में मलाया प्रायद्वीप में ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए रवना हो गए। उन्होंने तीन वर्ष तक धर्म प्रचारक (मिशनरी) कार्य किया। मलाया प्रायद्वीप में एक जापानी युवक से जिसका नाम हंजीरो था, उनकी मुलाकात हुई। सेंट जेवियर के उपदेश से यह युवक प्रभावित हुआ। 1549 ई. में सेंट ज़ेवियर इस युवक के साथ पहुँचे। जापानी भाषा न जानते हुए भी उन्होंने हंजीरों की सहायता से ढाई वर्ष तक प्रचार किया और बहुतों की खिष्टीय धर्म का अनुयायी बनाया। जापान से वे 1552 ई. में गोवा लौटे और कुछ समय के उपरांत चीन पहुँचे। वहाँ दक्षिणी पूर्वी भाग के एक द्वीप में जो मकाओ के समीप है बुखार के कारण उनकी मृत्यु हो गई। मिशनरी समाज उनको काफी महत्व का स्थान देता और उन्हें आदर तथा सम्मान का पात्र समझता, है क्योंकि वे भक्तिभावपूर्ण और धार्मिक प्रवृत्ति के मनुष्य थे। वे सच्चे मिशनरी थे। संत जेवियर ने केवल दस वर्ष के अल्प मिशनरी समय में 52 भिन्न भिन्न राज्यों में यीशु मसीह का प्रचार किया। कहा जाता है, उन्होंने नौ हजार मील के क्षेत्र में घूम घूमकर प्रचार किया और लाखों लोगों को यीशु मसीह का शिष्य बनाया। श्रेणी:१५०६ जन्म श्रेणी:१५५२ मृत्यु श्रेणी:स्पेनिश संत श्रेणी:स्पेनिश रोमन कैथोलिक संत श्रेणी:चीन में कैथोलिक संत श्रेणी:जापान में कैथोलिक संत श्रेणी:१५वीं शताब्दी के कैथोलिक संत श्रेणी:१६वींण शताभ्दी के कैथोलिक लोग श्रेणी:एंग्लिकन संत.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और फ्रांसिस ज़ेवियर · और देखें »

बैक्कस

बैक्कस (लातिनी: Bacchus बाक्खुस) प्राचीन रोमन धर्म के देवताओं में से एक थे। वो शराब और अंगूर के देवता थे। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म के देवता थे डायोनाइसस। श्रेणी:रोम के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और बैक्कस · और देखें »

मरक्युरी

मरक्युरी (अंग्रेज़ी::en:Mercury (mythology), लातिनी: Mercurius मेर्कूरिउस) प्राचीन रोमन धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो वाणिज्य और व्यापार के देवता थे। वो अन्य देवताओं के देवदूत भीथे। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म के देवता थे हरमीस। श्रेणी:रोम के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और मरक्युरी · और देखें »

मार्स

The Portrait of a Man as the God Mars मार्स (अंग्रेज़ी::en:Mars, लातिनी: Mars मार्स) प्राचीन रोमन धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो युद्ध के देवता थे और देवी वीनस के पति माने जाते थे। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म के देवता थे एरीस। मार्स के नाम पर ही माच महीने का नाम पड़ा है। श्रेणी:रोम के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और मार्स · और देखें »

मिनर्वा

मिनर्वा या मीनरवा (अंग्रेज़ी::en:Minerva, लातिनी: Minerva मिनेर्वा) प्राचीन रोमन धर्म की प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो बुद्धि, संगीत, चिकित्सा, कविता, हुनर और वाणिज्य की देवी थीं। वो सदाकुमारी थीं। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म की देवी थीं अथीना। श्रेणी:रोम के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और मिनर्वा · और देखें »

यूनानी धर्म

प्राचीन यूनानी धर्म (अथवा प्राचीन ग्रीक धर्म) प्राचीन यूनान (ग्रीस) देश का सबसे मुख्य- और राजधर्म था। ये एक मूर्तिपूजक और बहुदेवतावादी धर्म था। इसमें एक अदृश्य ईश्वर की अवधारणा नहीं थी। ईसाई धर्म के राजधर्म बनने के बाद ईसाइयों ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया और इसके देवी-देवताओं को शैतान करार दिया। इसके बाद ये लुप्त हो गया। ग्रीक पौराणिक कथाएं, उन प्राचीन यूनानियों, उनके देवताओं, नायकों, दुनिया की प्रकृति, अनुष्ठान प्रथाओं के महत्व के विषय में संबंधित मिथकों और किंवदंतियों का आधार हैं। वे प्राचीन ग्रीस में धर्म का एक हिस्सा थीं आधुनिक विद्वानों ने इन मिथकों का अध्ययन कर प्राचीन ग्रीस, इसकी सभ्यता की धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं पर प्रकाश डाला है और लाभ मिथक बनाने की प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। ग्रीक पौराणिक कथाएं कथा रूप मे भारी मात्रा में संग्रहीत हैं। इनका बड़ा संग्रह परोक्ष रूप मे फूलदानओं पर उकेरी कला कृतियों के रूप में, भित्तिचित्रों कि द्वारा दुनिया कि उत्पत्ति के विवरणओं, जीवन और देवताओं, देवी, नायकों, नायिकाओं और पौराणिक प्राणियों की एक विस्तृत विविधता के रोमांच की व्याख्या करने का प्रयास करतए है। इन कथनकों को शुरू में एक मौखिक काव्य परंपरा में फैलाया गया, आज ग्रीक मिथकों को ग्रीक साहित्य से मुख्य रूप से जाना जाता है। Iliad और ओडिसी दो महाकाव्य, प्राचीनतम ज्ञात यूनानी साहित्यिक स्रोत, ट्रोजन युद्ध के आसपास की घटनाओं पर ध्यान केंद्रित हैं। होमर के समकालीन हेसियड, Theogony के आक्ख्यान दुनिया की उत्पत्ति, दिव्य शासकों व उनके उत्तराधिका्रियों के, मानव युगों के बारे में मानवीय संकट के भययोग्य उद्गम और बलि प्रथाओं केविषय मे जानकारी देते हैं। मिथक होमेर के भजनों में भी संरक्षित हैं, इस काल के काव्य खण्डों में, गेय कविताओं में, पांचवीं शताब्दी ई.पू.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और यूनानी धर्म · और देखें »

लातिन भाषा

लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। .

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और लातिन भाषा · और देखें »

सिरीस

सिरीस या मीनरवा (अंग्रेज़ी::en:Ceres, लातिनी: Ceres केरेस) प्राचीन रोमन धर्म की प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो उगते पेड़ पौधों, कृषि और धरती की देवी थीं। वो सिसिली द्वीप की इष्टदेवी थीं। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म की देवी थीं डिमीटर। श्रेणी:रोम के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और सिरीस · और देखें »

हरमीस

हरमीस (अंग्रेज़ी::en:Hermes, यूनानी: हेर्मैस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो यात्री, विज्ञान और खोज, चरवाहों, साहित्य, कविता, भाषण, बुद्धि और चालाकी के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे मरक्युरी। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और हरमीस · और देखें »

हैफ़ीस्टस

हैफ़ीस्टस (अंग्रेज़ी::en:Hephaestus, यूनानी: हैफाइस्तोस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो अग्नि, लोहारो, धातुकी और कारख़ानों के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे वुल्कन। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और हैफ़ीस्टस · और देखें »

हेडीस

हेडीस (अंग्रेज़ी::en:Hades, यूनानी: हादैस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो मृत्यु और यमलोक के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे प्लूटो। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और हेडीस · और देखें »

हेस्टिया

हेस्टिया (अंग्रेज़ी::en:Hestia, यूनानी: ''हेस्तिआ '') प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो परिवार, चूल्हे और घरेलू अग्नि की देवी थीं। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं वेस्टा। stub श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और हेस्टिया · और देखें »

हीरा (देवी)

हीरा (अंग्रेज़ी: Hera, यूनानी: हैरा) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के सर्वोच्च देवता ज़्यूस की पत्नी थीं। वो सभी देवताओं की रानी थीं। वो शादी और महिलाओं की देवी थीं। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवी थीं जूनो। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और हीरा (देवी) · और देखें »

ज़्यूस

ज़्यूस (Zeus, यूनानी: ज़ेउस - Ζεύς, दीअस - Δίας) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के सर्वोच्च देवता थे। वो सभी देवताओं के राजा थे। भाषाविद् मानते हैं कि ज़्यूस का नाम आदिम-हिन्द-यूरोपीय (आदिम आर्य) लोगों के प्रमुख देवता द्येउस के नाम का रूपन्तरण है -- जो देवता द्यौस् के नाम से ऋग्वेद में सभी देवताओं के पिता माने गये हैं। देवराज ज़्यूस की पत्नी हीरा थीं। ज़्यूस बादल, कड़कती बिजली और वज्र के देवता थे। वो इन्द्र की तरह वज्र लियी रहते थे। उनके लिये प्राचीन यूनान (ग्रीस) में कई ख़ूबसूरत मंदिर थे, जहाँ उनके नाम पर पशुबलि चढ़ाई जाती थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे जुपिटर जिन्हें प्राचीन संस्कृत साहित्य में वृहस्पति देवताओं के गुरु कहा गया है, समान प्रतीत होते हैं। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और ज़्यूस · और देखें »

जुपिटर

यूपीतेर (लातीनी भाषा: iupiterयूपीतेर) प्राचीन रोमन धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे और देवताओं के राजा थे। वो वर्षा, बिजली और पुरुषत्व के देवता थे। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म के देवता थे स़ेउस (यूनानी में: ζευς)। रोमन धर्मशास्त्र में आकाश की आत्मा को 'जूपितर' की संज्ञा दी गई है। वर्षा और विद्युत के देवता के रूप में इसकी पूजा की जाती है। वह रोमन जातियों का रक्षक माना गया है। .

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और जुपिटर · और देखें »

जूनो

जूनो (अंग्रेज़ी::en:Juno, लातिनी: IVNO यूनो) प्राचीन रोमन धर्म में देवराज जुपिटर की पत्नी और प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो देवताओं की रानी और स्त्रियों और विवाहों की देवी थीं। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म की देवी थीं हीरा (देवी)। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और जूनो · और देखें »

ईरोस

ईरोस (यूनानी: एरोस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो प्यार, कामना, वासना और संभोग के देवता थे। कुछ इतिहासकारों के मुताबिक वो पुरुष-पुरुष प्रेम का ख़ास तौर पर प्रतिनिधित्व करते थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे क्यूपिड। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और ईरोस · और देखें »

वरुण (ग्रह)

वरुण, नॅप्टयून या नॅप्चयून हमारे सौर मण्डल में सूर्य से आठवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा बड़ा ग्रह है। वरुण का द्रव्यमान पृथ्वी से १७ गुना अधिक है और अपने पड़ौसी ग्रह अरुण (युरेनस) से थोड़ा अधिक है। खगोलीय इकाई के हिसाब से वरुण की कक्षा सूरज से ३०.१ ख॰ई॰ की औसत दूरी पर है, यानि वरुण पृथ्वी के मुक़ाबले में सूरज से लगभग तीस गुना अधिक दूर है। वरुण को सूरज की एक पूरी परिक्रमा करने में १६४.७९ वर्ष लगते हैं, यानि एक वरुण वर्ष १६४.७९ पृथ्वी वर्षों के बराबर है। हमारे सौर मण्डल में चार ग्रहों को गैस दानव कहा जाता है, क्योंकि इनमें मिटटी-पत्थर की बजाय अधिकतर गैस है और इनका आकार बहुत ही विशाल है। वरुण इनमे से एक है - बाकी तीन बृहस्पति, शनि और अरुण (युरेनस) हैं। इनमें से अरुण की बनावट वरुण से बहुत मिलती-जुलती है। अरुण और वरुण के वातावरण में बृहस्पति और शनि के तुलना में बर्फ़ अधिक है - पानी की बर्फ़ के अतिरिक्त इनमें जमी हुई अमोनिया और मीथेन गैसों की बर्फ़ भी है। इसलिए कभी-कभी खगोलशास्त्री इन दोनों को "बर्फ़ीले गैस दानव" नाम की श्रेणी में डाल देते हैं। .

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और वरुण (ग्रह) · और देखें »

वुल्कन

वुल्कन (अंग्रेज़ी::en:Vulcan, लातिनी: Vulcan उल्कान) प्राचीन रोमन धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो अग्नि, ज्वालामुखी और धातुकी के देवता थे। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म के देवता थे हैफ़ीस्टस। श्रेणी:रोम के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और वुल्कन · और देखें »

आर्टेमिस

आर्टेमिस (अंग्रेज़ी::en:Artemis, यूनानी: अर्तेमिस) प्राचीन यूनानी धर्म की प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो कुमारित्व, शिकार, जंगली जानवर और (बाद में) चाँद की देवी थीं। उनको सदाकुमारी माना जाता था। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं डायना। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और आर्टेमिस · और देखें »

क्यूपिड

हाथ में धनुष लिए प्रेम के देवता क्यूपिड की एक मूर्ति क्यूपिड (लातिनी: Cupidus कूपिदुस) प्राचीन रोमन धर्म के देवताओं में से एक हैं। वह कामदेव की तरह प्रेम और काम-वासना के देवता हैं। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म के देवता थे ईरोस। उनका एक और लातिनी नाम है, आमोर। ये रोमन देवता ज्यूपिटर और देवी वीनस के पुत्र माने जाते हैं। उनको एक पंख लगे बच्चे की तरह चित्रित किया जाता है, हाथ में धनुष होता है जिससे ये बाण छोड़कर मनुष्यों में प्रेम भाव जागृत करते हैं। कहा जाता है कि क्यूपिड का बाण लगने पर मनुष्य जिससे भी सबसे पहले मिलता है उससे अत्यधिक प्रेम करने लगता है। इन्हें कहानियों में अत्यधिक चंचल, चपल और रसिक वर्णित किया जाता है। इनके तूणीर में दो तरह के बाण होते हैं - स्वर्णिम नोक वाले बाण जिनसे प्रेम जागृत होता है और सीसे की नोक वाले बाण जिनसे घृणा उत्पन्न होती है। कई चित्रों में इनके तीरों की नोक को हृदयाकार भी दिखाते हैं। वैलेंटाइन दिवस के मौके पर खास तौर पर क्यूपिड के चित्र देखने को मिलते हैं। श्रेणी:रोम के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और क्यूपिड · और देखें »

क्रोनोस

क्रोनोस (अंग्रेज़ी::en:Cronos, यूनानी: क्रोनोस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो खेती-बाड़ी के देवता थे और ज़्यूस आदि के पिता भी। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे सैटर्न। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और क्रोनोस · और देखें »

अथीना

''Mattei Athena'' at Louvre. Roman copy from the 1st century BC/AD after a Greek original of the 4th century BC, attributed to Cephisodotos or Euphranor. अथीना (अथवा अथाना, अथेने या अथेना) (अंग्रेज़ी::en:Athena, यूनानी: अथैना) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो बुद्धि, हुनर और युद्ध की देवी थीं। वो अथेन्स सहर की इष्टदेवी थीं, जहाँ उनका बहुत ब.दा मंदिर था। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं - मिनर्वा। .

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और अथीना · और देखें »

अपोलो

अपोलो (अंग्रेज़ी::en:Apollo; यूनानी: Aπollων अपोल्लोन) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) और प्राचीन रोमन धर्म के सर्वोच्च देवताओं में से एक थे। उनके लिये प्राचीन यूनान (ग्रीस) और इटली में कई ख़ूबसूरत मंदिर थे, जहाँ उनके नाम पर पशुबलि चढ़ाई जाती थे। वो प्रकाश, कविता, नृत्य, संगीत, चिकित्सा, भविष्यवाणी और खेल के देवता थे। वो आदर्श पुरुष-सौन्दर्य और यौवन का प्रतिनिधित्व करते थे। मूर्तियों में उनके अत्यधिक ख़ूबसूरत (नग्न) युवा के समान दिखाया जाता था। उनके कई पुरुष-प्रेमी (यूनानी मिथकों के अनुसार) भी थे। वो ख़ास तौर पर व्यायामशाला में युवाओं के इष्टदेव थे और डेल्फ़ी की देववाणी उन्हीं को समर्पित थी। अपोलो अपोलो श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: प्राचीन रोम में धर्म और अपोलो · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रोमन धर्म

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »