लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास

सूची प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास

प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास उतना ही पुराना है जितना स्वयं प्रकृति। यह चिकित्सा विज्ञान आज की सभी चिकित्सा प्राणालियों से पुराना है। अथवा यह भी कहा जा सकता है कि यह दूसरी चिकित्सा पद्धतियों कि जननी है। इसका वर्णन पौराणिक ग्रन्थों एवं वेदों में मिलता है, अर्थात वैदिक काल के बाद पौराणिक काल में भी यह पद्धति प्रचलित थी। आधुनिक युग में डॉ॰ ईसाक जेनिग्स (Dr. Isaac Jennings) ने अमेरिका में 1788 में प्राकृतिक चिकित्सा का उपयोग आरम्भ कर दिया था। जोहन बेस्पले ने भी ठण्डे पानी के स्नान एवं पानी पीने की विधियों से उपचार देना प्रारम्भ किया था। महाबग्ग नामक बोध ग्रन्थ में वर्णन आता है कि एक दिन भगवान बुद्ध के एक शिष्य को सांप ने काट लिया तो उस समय विष के नाश के लिए भगवान बुद्ध ने चिकनी मिट्टी, गोबर, मूत्र आदि को प्रयोग करवाया था और दूसरे भिक्षु के बीमार पड़ने पर भाप स्नान व उष्ण गर्म व ठण्डे जल के स्नान द्वारा निरोग किये जाने का वर्णन 2500 वर्ष पुरानी उपरोक्त घटना से सिद्ध होता है। प्राकृतिक चिकित्सा के साथ-2 योग एवं आसानों का प्रयोग शारीरिक एवं आध्यात्मिक सुधारों के लिये 5000 हजारों वर्षों से प्रचलन में आया है। पतंजलि का योगसूत्र इसका एक प्रामाणिक ग्रन्थ है इसका प्रचलन केवल भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी है। प्राकृतिक चिकित्सा का विकास (अपने पुराने इतिहास के साथ) प्रायः लुप्त जैसा हो गया था। आधुनिक चिकित्सा प्राणालियों के आगमन के फलस्वरूप इस प्रणाली को भूलना स्वाभाविक भी था। इस प्राकृतिक चिकित्सा को दोबारा प्रतिष्ठित करने की मांग उठाने वाले मुख्य चिकित्सकों में बड़े नाम पाश्चातय देशों के एलोपैथिक चिकित्सकों का है। ये वो प्रभावशाली व्यक्ति थे जो औषधि विज्ञान का प्रयोग करते-2 थक चुके थे और स्वयं रोगी होने के बाद निरोग होने में असहाय होते जा रहे थे। उन्होने स्वयं पर प्राकृतिक चिकित्सा के प्रयोग करते हुए स्वयं को स्वस्थ किया और अपने शेष जीवन में इसी चिकित्सा पद्धति द्वारा अनेकों असाध्य रोगियों को उपचार करते हुए इस चिकित्सा पद्धति को दुबारा स्थापित करने की शुरूआत की। इन्होने जीवन यापन तथा रोग उपचार को अधिक तर्कसंगत विधियों द्वारा किये जाने का शुभारम्भ किया। प्राकृतिक चिकित्सा संसार मे प्रचलित सभी चिकित्सा प्रणाली से पुरानी है आदिकाल के ग्रंथों मे जल चिकित्सा व उपवास चिकित्सा का उल्लेख मिलता है पुराण काल मे (उपवास)को लोग अचूक चिकित्सा माना करते थे .

1 संबंध: राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (एन.आई.एन), ऐतिहासिक वर्तमान इमारत "बापू भवन", ताड़ीवाला रोड, पुणे 411001 में स्थित है। "बापू भवन" राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के नाम पर है, जिन्होंने 1934 से इस संस्थान को अपना घर बनाया था। इससे पहले यह संस्थान "नैचर क्योर क्लिनिक एवं सॅनिटोरियम" के नाम से जाना जाता था, जिसे डॉ॰ दिनशा मेहता चलाया करते थे। इस संस्थान में "ऑल इंडिया नैचर क्योर फांऊडेशन ट्रस्ट" की स्थापना की गयी और गांधीजी आजीवन इस ट्रस्ट के चैयरमैन बने। गांधीजी ने यहाँ से बहुत सी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे 22 दिसंबर 1986 को अस्तित्व में आया। इस संस्थान की शासकीय निकाय समिति है, जिसके प्रमुख केन्द्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय है। .

नई!!: प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास और राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »