लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रभात खबर

सूची प्रभात खबर

प्रभात खबर राँची, जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर से प्रकाशित होने वाला हिन्दी भाषा का एक दैनिक है। .

20 संबंधों: झारखण्ड, नताशा (कॉमिक्स), पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की सूची, बिहार के व्यक्तियों की सूची, भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची, भारतीय मूल के सबसे बुजुर्ग दम्पति, भाग मिल्खा भाग, रमेश ठाकुर, रैंकोजी मन्दिर, शार्ली ऐब्डो हमला, शेन वॉर्न, हिन्दी समाचारपत्र, जमशेदपुर, वरदा चक्रवात, ख़ुदागवाह, खोरठा भाषा, गोविन्दपुर झखराहा, इंडोनेशिया एयर एशिया उड़ान 8501, क्रीचर 3डी, कैटरीना कैफ़

झारखण्ड

झारखण्ड यानी 'झार' या 'झाड़' जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और 'खण्ड' यानी टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलतः एक वन प्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का 'रूर' भी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। 1930 के आसपास गठित आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग ‘झारखंड’ का सपना देखा.

नई!!: प्रभात खबर और झारखण्ड · और देखें »

नताशा (कॉमिक्स)

कॉमिक पात्र "नताशा" नताशा देवांशु वत्स द्वारा रचित एक कॉमिक पात्र है जो मैथिली भाषा की पहली चित्रकथा श्रृंखला है। यह चित्रकथा १७ जुलाई, १९९९ को अस्तित्व में आई पर मैथिली में बाल पत्रिकाओं की कमी के कारण सितंबर द्वितीय १९९९ में हिन्दी की बाल पत्रिका बालहंस में पहली बार प्रकाशित हुई। उसके बाद से नताशा चित्रकथा हिन्दी-अंग्रेज़ी-मैथिली के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं, ई-पत्रिकाओं (चकचक, बाल भारती, प्रभात खबर, बालहंस, जनसत्ता, TINKLE, बाल भास्कर, हिंदुस्तान, *, * आदि) में प्रकाशित होती रही है। .

नई!!: प्रभात खबर और नताशा (कॉमिक्स) · और देखें »

पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की सूची

यह भारतीय पाठक सर्वेक्षण (आई॰आर॰एस॰) पर आधारित पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की एक सूची है। .

नई!!: प्रभात खबर और पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की सूची · और देखें »

बिहार के व्यक्तियों की सूची

यहाँ विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बिहार के प्रमुख व्यक्तियों की सूची दी गयी है। .

नई!!: प्रभात खबर और बिहार के व्यक्तियों की सूची · और देखें »

भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची

भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची। भारत ने सर्वाधिक हिंदी भाषा के समाचार पत्र सर्कुलेट होते हैं उसके बाद इंग्लिश और उर्दू समाचारपत्रों का स्थान है। .

नई!!: प्रभात खबर और भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची · और देखें »

भारतीय मूल के सबसे बुजुर्ग दम्पति

भारतीय मूल के सबसे बुजुर्ग दम्पति करम चन्द और करतारी चन्द इंग्लैण्ड के ब्राडफोर्ड में रहते हैं। 11 दिसम्बर 1925 को सिक्ख रीतिरिवाज़ से पंजाब में शादी करके भारत से सन् 1965 में इंग्लैण्ड (यूनाइटेड किंगडम) चले गये और वहीं बस गये। यूनाइटेड किंगडम में रहने वाला यह भारतीय दम्पति सबसे अधिक आयु तक वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने वाले करतारी करमचन्द उल्लेखनीय उदाहरण है। 10 नवम्बर 1905 में उत्तर भारत के पंजाब प्रान्त में एक छोटे से गाँव में जन्मे करम चन्द ने कृषि कार्य करते हुए परम्परागत तरीके से युवावस्था में पंजाब की ही एक कन्या करतारी से विवाह किया। करतारी का जन्म 1 नवम्बर 1912 में हुआ था। वह अपने पति से आयु में सात वर्ष छोटी है। - डेली गज़ट यू के में प्रकाशित 10 नवम्बर 2012 का समाचार अभिगमन तिथि: 13 दिसम्बर 2013 पासपोर्ट में दी गयी जन्मतिथि के अनुसार पति की आयु 108 वर्ष और पत्नी की 101 वर्ष है। सन् 1925 में विवाह-सूत्र में बँधने के बाद भारतीय मूल का यह दम्पति अपने वैवाहिक जीवन के 88 वर्ष देख चुका है जो अपने आप में अब तक का एक रिकॉर्ड है। अपने सबसे छोटे बेटे सतपाल चन्द के पास वाशिंगटन स्ट्रीट ब्राडफोर्ड में 40 साल से भी अधिक समय से रह रहे इस दम्पति के आठ सन्तान हुईं, जिनसे 27 पोते-पोतियाँ और 23 परपोते-परपोतियाँ हैं। - डेली गज़ट यू के में प्रकाशित 10 नवम्बर 2012 का समाचार अभिगमन तिथि: 13 दिसम्बर 2013 उनकी बेटी कौशल्या देवी के अनुसार पूरा परिवार अपने माता-पिता को इस आयु में भी स्वस्थ और सुखी देखकर खुश है। इस दम्पति के स्वस्थ जीवन का राज बताते हुए उनके सबसे छोटे पुत्र सतपाल कहते हैं कि उन्होंने कभी भी अपने माता-पिता को आपसी बहस में उलझते नहीं देखा। जो पत्नी (करतारी) ने कहा पति (करमचन्द) ने मान लिया और जो पति ने कहा उसे पत्नी ने स्वीकार कर लिया। सुख और दुख को दोनों एक समान भाव से ग्रहण करते हैं। .

नई!!: प्रभात खबर और भारतीय मूल के सबसे बुजुर्ग दम्पति · और देखें »

भाग मिल्खा भाग

भाग मिल्खा भाग धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फ़िल्म 2013 की बॉलीवुड हिन्दी फ़िल्म है। इसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। अप्रैल 2014 में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ कॉरियॉग्राफी के लिए भी पुरस्कृत किया गया। .

नई!!: प्रभात खबर और भाग मिल्खा भाग · और देखें »

रमेश ठाकुर

रमेश ठाकुर या रमेश ठाकुर पत्रकार (जन्म नाम रमेश सिंह) एक भारतीय वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और ब्लॉगर है। जिनका जन्म १० अगस्त १९८३ को पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। इन्होंने अपने पत्रकारिता कैरियर भारत के कई जाने माने समाचार पत्रों के लिए कार्य किया। .

नई!!: प्रभात खबर और रमेश ठाकुर · और देखें »

रैंकोजी मन्दिर

रैंकोजी मन्दिर (जा: 蓮光寺 (杉並区), अं: Renkōji Temple) जापान के टोकियो में स्थित एक बौद्ध मन्दिर है। 1594 में स्थापित यह मन्दिर बौद्ध स्थापत्य कला का दर्शनीय स्थल है। एक मान्यता के अनुसार भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रिम सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की अस्थियाँ यहाँ आज भी सुरक्षित रखी हुई हैं। दरअसल 18 सितम्बर 1945 को उनकी अस्थियाँ इस मन्दिर में रखी गयीं थीं। परन्तु प्राप्त दस्तावेज़ों के अनुसार नेताजी की मृत्यु एक माह पूर्व 18 अगस्त 1945 को ही ताइहोकू के सैनिक अस्पताल में रात्रि 21.00 बजे हो गयी थी। जापान के लोग यहाँ प्रति वर्ष 18 अगस्त को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का बलिदान दिवस मनाते हैं। .

नई!!: प्रभात खबर और रैंकोजी मन्दिर · और देखें »

शार्ली ऐब्डो हमला

शार्ली ऐब्डो हमला, चार्ली ऐब्डो हमला अथवा पेरिस गोलीबारी जनवरी 2015 बुधवार 07 जनवरी 2015 को घटी घटना है जिसमें फ़्रांस के पेरिस में व्यंग्य पत्रिका शार्ली ऐब्डो के दफ़्तर पर दो हमलावरों ने हमला कर 12 लोगों को जान से मार दिया। .

नई!!: प्रभात खबर और शार्ली ऐब्डो हमला · और देखें »

शेन वॉर्न

शेन वॉर्न 2015 क्रिकेट विश्व कप के दौरान शेन कीथ वॉर्न (जन्म: 13 सितंबर 1969, Shane Keith Warne) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्हें व्यापक रूप से खेल के इतिहास में सबसे महान गेंदबाजों में से एक माना जाता है। 1992 में वॉर्न ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद वह दूसरे गेंदबाज बने थे जिन्होंने 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट (टेस्ट और वनडे मैचों में) लिये। वॉर्न के 708 विकेट टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज द्वारा लिये गए सर्वाधिक विकेट थे, जब तक कि मुरलीधरन ने इससे ज्यादा विकेट नहीं ले लिये थे। वॉर्न उपयोगी निचले क्रम के बल्लेबाज भी थे। वह एकमात्र खिलाड़ी है जिन्होंने 3000+ टेस्ट रन बनाए लेकिन कभी शतक नहीं जड़ा। उनका करियर मैदान के बाहर विवादों से ग्रस्त रहा। इन में प्रतिबंधित पदार्थ के लिए सकारात्मक परीक्षण पाए जाने पर क्रिकेट से प्रतिबंध शामिल था। साथ ही सट्टेबाजों से पैसा स्वीकार करके खेल को बदनामी में लाने का आरोप और भी कई विवाद। वह जनवरी 2007 में ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर 5-0 की द एशेज की जीत के अंत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सेवानिवृत्त हुए। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभिन्न अंग में से तीन अन्य खिलाड़ी भी रिटायर हुए- ग्लेन मैकग्रा, डेमियन मार्टिन और जस्टिन लैंगर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी सेवानिवृत्ति के बाद वॉर्न ने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला। 2008 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को जीत दिलाई। कुल मिलाकर उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेलें थे जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। 1993 से 2005 तक उन्होंने 194 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता टीम में उनका अहम योगदान था। .

नई!!: प्रभात खबर और शेन वॉर्न · और देखें »

हिन्दी समाचारपत्र

भारत के प्रमुख हिन्दी समाचारपत्र हैं:-.

नई!!: प्रभात खबर और हिन्दी समाचारपत्र · और देखें »

जमशेदपुर

जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है, भारत के झारखंड राज्य का एक शहर है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है। जमशेदपुर की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेदजी नौशरवान जी टाटा के नाम से जोड़ा जाता है। १९०७ में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना से इस शहर की बुनियाद पड़ी। इससे पहले यह साकची नामक एक आदिवासी गाँव हुआ करता था। यहाँ की मिट्टी काली होने के कारण यहाँ पहला रेलवे-स्टेशन कालीमाटी के नाम से बना जिसे बाद में बदलकर टाटानगर कर दिया गया। खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता और खड़कई तथा सुवर्णरेखा नदी के आसानी से उपलब्ध पानी, तथा कोलकाता से नजदीकी के कारण यहाँ आज के आधुनिक शहर का पहला बीज बोया गया। जमशेदपुर आज भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। टाटा घराने की कई कंपनियों के उत्पादन इकाई जैसे टिस्को, टाटा मोटर्स, टिस्कॉन, टिन्पलेट, टिमकन, ट्यूब डिवीजन, इत्यादि यहाँ कार्यरत है। .

नई!!: प्रभात खबर और जमशेदपुर · और देखें »

वरदा चक्रवात

वरदा चक्रवात बंगाल की खाड़ी में उठा एक चक्रवाती तूफान है। 12 दिसम्बर 2016 को यह तूफान आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट से टकरा गया। पाकिस्तान द्वारा इसे 'वरदा' नाम दिया गया, इसका मतलब लाल गुलाब है। .

नई!!: प्रभात खबर और वरदा चक्रवात · और देखें »

ख़ुदागवाह

ख़ुदागवाह 1992 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय महाकाव्य फिल्म है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन है। अक्किनेनी नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर, और डैनी डेन्जोंगपा सहायक भूमिकाओं में हैं। संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित किया गया था। यह श्रीदेवी और बच्चन की एक साथ तीसरी फिल्म है। फिल्म में; अफगानिस्तान का बादशाह खान बेनजीर के पिता के हत्यारे को खोजने के लिए भारत यात्रा करता है ताकि वह उसे प्रभावित कर सके। वह सफल होता है लेकिन जल्द ही खुद को एक हत्या का दोषी पाता है और भारतीय जेल में फंस जाता है। ख़ुदागवाह को 8 मई, 1992 को सिनेमा घरों में रिलीज़ किया गया था। रिलीज होने पर इसको इसके निर्देशन, पटकथा, प्रदर्शन, संगीत और उत्पादन की ओर आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। यह फिल्म दुनिया भर में ₹17.9 करोड़ की कमाई करने वाली प्रमुख व्यावसायिक सफलता बन गई। इस प्रकार ये 1992 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। .

नई!!: प्रभात खबर और ख़ुदागवाह · और देखें »

खोरठा भाषा

खोरठा एक भाषा है जो भारत के झारखण्ड प्रदेश के कुछ भागों और बांग्लादेश के कुछ भागों में बोली जाती है। खोरठा भाषा झारखंड के दो प्रमंडलों (उत्तरी छोटानागपुर और संथाल परगना) के अधिकांश की मातृभाषा होने के साथ-साथ झारखंड के चौबीस जिलों मे से पंद्रह जिलों की पूणतः या अंशतः संपर्क भाषा है। .

नई!!: प्रभात खबर और खोरठा भाषा · और देखें »

गोविन्दपुर झखराहा

गोविन्दपुर झखराहा भारत में बिहार राज्य के ऐतिहासिक वैशाली जिलान्तर्गत एक छोटा गाँव है। निकटस्थ शहर एवं जिला मुख्यालय हाजीपुर से यह गाँव १३ किलोमीटर पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवस्थित है। सघन आबादी वाले इस कृषिप्रधान गाँव में बज्जिका बोली जाती है लेकिन शिक्षा का माध्यम हिंदी और उर्दू है। लगभग १ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वाले इस छोटे से गाँव की वर्तमान जनसंख्या लगभग 1800 है। .

नई!!: प्रभात खबर और गोविन्दपुर झखराहा · और देखें »

इंडोनेशिया एयर एशिया उड़ान 8501

इंडोनेशिया एयर एशिया उड़ान 8501 (QZ8501/AWQ8501) एक इंडोनेशियाई अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान थी जो २८ दिसंबर २०१४ को इंडोनेशिया से सिंगापुर जाते वक्त दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। विमान में १५५ यात्री सहित ७ चालक दलके सदस्य थे। मलबे से विमान और मानव अवशेष दुर्घटना के दो दिन बाद पाये गए। .

नई!!: प्रभात खबर और इंडोनेशिया एयर एशिया उड़ान 8501 · और देखें »

क्रीचर 3डी

क्रिचर 3डी विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित 2014 की त्रिआयामी कल्पित विज्ञान हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म में बिपाशा बसु और इमरान अब्बास नक़वी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। टी-सीरीज़ के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। मुकुल देव और मोहन कपूर ने भी सहायक किरदार निभाए। फ़िल्म की कहानी ब्रह्मराक्षस नाम के राक्षस के ऊपर चलती है। .

नई!!: प्रभात खबर और क्रीचर 3डी · और देखें »

कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ़ (जन्म: 16 जुलाई 1983) एक ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं, हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। भारत की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, कैटरीना को सबसे आकर्षक हस्तियों में से एक के रूप में मीडिया में उद्धृत किया जाता है। एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फलस्वरूप वह एक तेलुगू हिट फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी मल्लीस्वारी में दिखाई दी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी ''मैंने प्यार क्यूँ किया'' और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की, जिनमें से बाद वाली के लिये उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उनकी कुछ और सफल फ़िल्में आईं जैसे ''पार्टनर'', ''वेलकम'', सिंह इज़ किंग। 2009 में आई फ़िल्म ''न्यू यॉर्क'' जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का नामांकन मिला, ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। वह बाद में ''राजनीति'', ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों में और अधिक प्रमुख भूमिकाओं में दिखीं। वो धूम 3 में संक्षिप्त भूमिका में दिखीं जिसने भारतीय फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई की थी। अपने अभिनय कौशल के लिए समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने के बावजूद, उन्होनें अपने आप को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वह विशेष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में संरक्षित रहने के लिए जानी जाती हैं, जो व्यापक रूप से मीडिया जांच का विषय रहा हैं। .

नई!!: प्रभात खबर और कैटरीना कैफ़ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »