लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पोर्ट ब्लेयर

सूची पोर्ट ब्लेयर

पोर्ट ब्लेयर भारत के अंडमान एवं निकोबार प्रान्त का जिला है। यह शहर यहाँ की राजधानी भी है। पोर्ट ब्लेयर केन्द्र शासित क्षेत्र है। जाहिर है, यहाँ जनजीवन को संचालित करने वाले सारे मुख्यालय मौजूद हैं। यह क्षेत्र पहाड़ी भूरचना है। टिम्बर जैसी लकड़ियाँ यहाँ प्रचुरता से पायी जाती हैं, हरियाली भी भरपूर है। यहाँ समुद्र का पानी देखने में नीला है। बंगाल की खाड़ी के इस जल क्षेत्र में अनंत लैगून मिल जाएंगे, जिनमें रंगबिरंगी मछलियाँ अठखेलियाँ करती मिलेंगी। .

44 संबंधों: डेबोराह हेरोल्ड, दक्षिण अण्डमान द्वीप, ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम, परिकल्पना सम्मान, बृहत अण्डमान, बैरन द्वीप, भारत, भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (राजमार्ग संख्यानुसार), भारत में स्मार्ट नगर, भारत में सैन्य अकादमियाँ, भारत में विमानक्षेत्रों की सूची, भारत का भूगोल, भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश, भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ, भारत के शहरों की सूची, भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत के हवाई अड्डे, भारत के ज़िले, भारत के उच्च न्यायालयों की सूची, भारतीय तटरक्षक, भारतीय प्राणि सर्वेक्षण, भीमा नायक, माउन्ट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, रंगत, रॉस द्वीप, स्ट्रेट द्वीप, सेल्यूलर जेल, हैवलॉक द्वीप, वाइपर द्वीप, विनायक दामोदर सावरकर, विष्णु पद रे, वीर सावरकर अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, आज़ाद हिन्द, कार्बिन कोव्स तट, कालापानी, कृष्ण कुमार यादव, केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण, कोलकाता, कोलकाता में यातायात, अण्डमान, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, अण्डमान क्रियोल हिन्दी, 2016 में भारतीय वायु सेना का विमान एएन-32 लापता

डेबोराह हेरोल्ड

डेबोराह हेरोल्ड एक भारतीय साइकिल चालक है, जिनका जन्म १८ फ़रवरी १९९५ में एबरडीन, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हुआ था। हेरोल्ड एक जातीय निकोबारी है वह कार निकोबार में बड़ी हुई, जहां उनके पिता वायु सेना के अधिकारी के रूप में सेवा करते थे। और वह २००४ में पोर्ट ब्लेयर में थी जब सुनामी आया और उन्होंने एक सप्ताह पेड़ के तने से निकला। उन्हें अंडमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) केंद्र का समर्थन प्राप्त हुआ। २०११ के बाद से, वह नई दिल्ली में रहती है, और इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स वेल्दोम में ट्रेनिंग देती है। २०१४ में, हेरोल्ड ने ५०० मील दूर परीक्षण में ट्रैक एशिया कप में दो स्वर्ण पदक और टीम स्प्रिंट जीता था। अक्टूबर २०१५ में, उन्होंने ताइवान कप ट्रैक इंटरनेशनल क्लासिक में पांच पदक जीते, और ट्रैक इंडिया कप में तीन पदक जीते। वह एक अनुशासन की यूसीआई रैंकिंग में पहली भारतीय साइकिल चालक है जिन्होंने ५००m टाइम ट्रायल में चौथा स्थान हासिल किया था। उन्होंने भविष्य(२०२०) में होने वाले टोक्यो में ओलंपिक खेलों की शुरुआत के लिए बहुत सारा काम भी किया है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और डेबोराह हेरोल्ड · और देखें »

दक्षिण अण्डमान द्वीप

दक्षिण अण्डमान द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान उपभाग का एक द्वीप है। द्वीप पर अण्डमान क्रियोल हिन्दी बोली जाती है। पोर्ट ब्लेयर द्वीप का सबसे बड़ा नगर है और अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी भी है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और दक्षिण अण्डमान द्वीप · और देखें »

ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम

ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम (अंग्रेज़ी: लाइट एंड साउंड शो, फ्रेंच: सोन एत ल्युमिरे) में ऐतिहासिक घटनाओं, शहंशाहों एवं महाराजाओं के परस्पर संवाद, युद्घ के परिदृश्यों, घोड़ों की टापे, तोपों की गर्जनाएं, लोकगीत-संगीत, मस्जिद की अजान, मंदिर की घंटियों की ध्वनि का जीवंत अहसास होता है। ये कार्यक्रम अधिकांशतः ऐतिहासिक स्थलों पर उस स्थल विशेष के इतिहास की कहानी को जीवंत कर दर्शाने के लिए आयोजित होते हैं। ये स्थानीय भाषा, राजभाषा और अंग्रेज़ी में होते हैं। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम · और देखें »

परिकल्पना सम्मान

परिकल्पना सम्मान हिन्दी ब्लॉगिंग का एक ऐसा वृहद सम्मान है, जिसे बहुचर्चित तकनीकी ब्लॉगर रवि रतलामी ने हिन्दी ब्लॉगिंग का ऑस्कर कहा है। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ब्लॉगर सम्मेलन में देशविदेश से आए हिन्दी के चिरपरिचित ब्लॉगर्स की उपस्थिति में प्रदान किया जाता है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और परिकल्पना सम्मान · और देखें »

बृहत अण्डमान

ग्रेट अंडमान भारत के अंडमान द्वीपसमूह की प्रमुख द्वीपशृंखला है। इसमें पांच बड़े द्वीप आते हैं जो उत्तर से दक्षिण की ओर हैं.

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और बृहत अण्डमान · और देखें »

बैरन द्वीप

बैरन द्वीप (निर्देशांक) भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। यह द्वीप लगभग 3 किलोमीटर में फैला है। यहां का ज्वालामुखी 28 मई 2005 में फटा था। तब से अब तक इससे लावा निकल रहा है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और बैरन द्वीप · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत · और देखें »

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (राजमार्ग संख्यानुसार)

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों का आकारीय नक्शा  28 अप्रैल 2010 को, सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के लिए भारत सरकार के राजपत्र में एक नई संख्यांकन प्रणाली प्रकाशित की। यह एक व्यवस्थित संख्यांकन योजना हैं, जो राजमार्ग अभिविन्यास और भौगोलिक स्थान पर आधारित हैं। मौजूदा और नए राष्ट्रीय राजमार्गों के संख्यांकन में अधिक लचीलापन और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए, इसे अपनाया गया। नई संख्यांकन प्रणाली के अनुसार -.

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (राजमार्ग संख्यानुसार) · और देखें »

भारत में स्मार्ट नगर

भारत में स्मार्ट नगर की कल्पना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की है जिन्होंने देश के १०० नगरों को स्मार्ट नगरों के रूप में विकसित करने का संकल्प किया है। सरकार ने २७ अगस्त २०१५ को ९८ प्रस्तावित स्मार्ट नगरों की सूची जारी कर दी। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत में स्मार्ट नगर · और देखें »

भारत में सैन्य अकादमियाँ

भारतीय सैन्य सेवा ने पेशेवर सैनिकों को नई पीढ़ी के सैन्य विज्ञान, युद्ध कमान तथा रणनीति और सम्बंधित प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से भारत के विभिन्न हिस्सों में कई प्रतिष्ठित अकादमियों और स्टाफ कॉलेजों की स्थापना की है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत में सैन्य अकादमियाँ · और देखें »

भारत में विमानक्षेत्रों की सूची

यह सूची भारत के विमानक्षेत्रों की है। भारत में विमानक्षेत्रों और बंदरगाहों को दर्शाता हुआ मानचित्र .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत में विमानक्षेत्रों की सूची · और देखें »

भारत का भूगोल

भारत का भूगोल या भारत का भौगोलिक स्वरूप से आशय भारत में भौगोलिक तत्वों के वितरण और इसके प्रतिरूप से है जो लगभग हर दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित यह देश अपने ३२,८७,२६३ वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। साथ ही लगभग १.३ अरब जनसंख्या के साथ यह पूरे विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है। भारत की भौगोलिक संरचना में लगभग सभी प्रकार के स्थलरूप पाए जाते हैं। एक ओर इसके उत्तर में विशाल हिमालय की पर्वतमालायें हैं तो दूसरी ओर और दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर, एक ओर ऊँचा-नीचा और कटा-फटा दक्कन का पठार है तो वहीं विशाल और समतल सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी, थार के विस्तृत मरुस्थल में जहाँ विविध मरुस्थलीय स्थलरुप पाए जाते हैं तो दूसरी ओर समुद्र तटीय भाग भी हैं। कर्क रेखा इसके लगभग बीच से गुजरती है और यहाँ लगभग हर प्रकार की जलवायु भी पायी जाती है। मिट्टी, वनस्पति और प्राकृतिक संसाधनो की दृष्टि से भी भारत में काफ़ी भौगोलिक विविधता है। प्राकृतिक विविधता ने यहाँ की नृजातीय विविधता और जनसंख्या के असमान वितरण के साथ मिलकर इसे आर्थिक, सामजिक और सांस्कृतिक विविधता प्रदान की है। इन सबके बावजूद यहाँ की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक एकता इसे एक राष्ट्र के रूप में परिभाषित करती है। हिमालय द्वारा उत्तर में सुरक्षित और लगभग ७ हज़ार किलोमीटर लम्बी समुद्री सीमा के साथ हिन्द महासागर के उत्तरी शीर्ष पर स्थित भारत का भू-राजनैतिक महत्व भी बहुत बढ़ जाता है और इसे एक प्रमुख क्षेत्रीय शक्ति के रूप में स्थापित करता है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत का भूगोल · और देखें »

भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश

भारत राज्यों का एक संघ है। इसमें उन्तीस राज्य और सात केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुनः जिलों और अन्य क्षेत्रों में बांटे गए हैं।.

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश · और देखें »

भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ

यह सूची भारत के राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों की राजधानियों की है। भारत में कुल 29 राज्य और 7 केन्द्र-शासित प्रदेश हैं। सभी राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों, दिल्ली और पौण्डिचेरी, में चुनी हुई सरकारें और विधानसभाएँ होती हैं, जो वॅस्टमिन्स्टर प्रतिमान पर आधारित हैं। अन्य पाँच केन्द्र-शासित प्रदेशों पर देश की केन्द्र सरकार का शासन होता है। 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अन्तर्गत राज्यों का निर्माण भाषाई आधार पर किया गया था, और तबसे यह व्यवस्था लगभग अपरिवर्तित रही है। प्रत्येक राज्य और केन्द्र-शासित प्रदेश प्रशासनिक इकाईयों में बँटा होता है। नीचे दी गई सूची में राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों की विभिन्न प्रकार की राजधानियाँ सूचीबद्ध हैं। प्रशासनिक राजधानी वह होती है जहाँ कार्यकारी सरकार के कार्यालय स्थित होते हैं, वैधानिक राजधानी वह है जहाँ से राज्य विधानसभा संचालित होती है, और न्यायपालिका राजधानी वह है जहाँ उस राज्य या राज्यक्षेत्र का उच्च न्यायालय स्थित होता है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम · और देखें »

भारत के हवाई अड्डे

यह सूची भारत के हवाई यातायात है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत के हवाई अड्डे · और देखें »

भारत के ज़िले

तालुकों में बंटे हैं ज़िला भारतीय राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासनिक हिस्सा होता है। जिले फिर उप-भागों में या सीधे तालुकों में बंटे होते हैं। जिले के अधिकारियों की गिनती में निम्न आते हैं.

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत के ज़िले · और देखें »

भारत के उच्च न्यायालयों की सूची

भारतीय उच्च न्यायालय भारत के उच्च न्यायालय हैं। भारत में कुल २४ उच्च न्यायालय है जिनका अधिकार क्षेत्र कोई राज्य विशेष या राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के एक समूह होता हैं। उदाहरण के लिए, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, पंजाब और हरियाणा राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी अपने अधिकार क्षेत्र में रखता हैं। उच्च न्यायालय भारतीय संविधान के अनुच्छेद २१४, अध्याय ५ भाग ६ के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं। न्यायिक प्रणाली के भाग के रूप में, उच्च न्यायालय राज्य विधायिकाओं और अधिकारी के संस्था से स्वतंत्र हैं .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारत के उच्च न्यायालयों की सूची · और देखें »

भारतीय तटरक्षक

भारतीय तटरक्षक की स्थापना शांतिकाल में भारतीय समुद्र की सुरक्षा करने के उद्देश्य से 18 अगस्‍त 1978 को संघ के एक स्‍वतंत्र सशस्‍त्र बल के रूप में संसद द्वारा तटरक्षक अधिनियम,1978 के अंतर्गत की गई। ‘’वयम् रक्षाम: याने हम रक्षा करते हैं’’ भारतीय तटरक्षक का आदर्श वाक्‍य है। वर्तमान में इस बल की कमान इसके महानिदेशक अनुराग गोपालन थपलियाल, के हाथ में हैं। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारतीय तटरक्षक · और देखें »

भारतीय प्राणि सर्वेक्षण

भारतीय प्राणि सर्वेक्षण (जूलोजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया / जेडएसआई) पर्यावरण और वन मंत्रालय का एक अधीनस्थ संगठन है। इसकी स्थापना १९१६ में की गयी थी ताकि पशुवर्ग संबंधी असाधारण विविधता के धनी भारतीय उपमहाद्वीप के प्राणियों के बारे में हमारा ज्ञानभण्डार बढ़ सके। इसका मुख्यालय कोलकाता में है और इसके 16 क्षेत्रीय स्टेशन देश के विभिन्न भौगोलिक स्थानों में स्थित है। सबसे पहले १८७५ में कोलकाता के भारतीय संग्रहालय में प्राणि प्रभाग स्थापित किया गया। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भारतीय प्राणि सर्वेक्षण · और देखें »

भीमा नायक

भीमा नायक ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेज़ों के विरुद्ध संघर्ष किया था। अंग्रेज सरकार द्वारा उनके खिलाफ दोष सिद्ध होने पर उन्हें पोर्ट ब्लेयर व निकोबार में रखा गया था। भीमा नायक की मृत्यु 29 दिसंबर 1876 को पोर्ट ब्लेयर में हुई थी।http://naidunia.jagran.com/special-story-bhima-nayak-death-certificate-found-213957 .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और भीमा नायक · और देखें »

माउन्ट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान

माउन्ट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में फ़रारगंज तहसील में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जो ४६.६२ वर्ग कि॰मी॰ के कुल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से उत्तर में लगभग २० कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:भारत के अभयारण्य श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान.

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और माउन्ट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) मुम्बई, महाराष्ट्र अवस्थित भारत का एक शीर्ष बैंक है। इसे "कृषि ऋण से जुड़े क्षेत्रों में, योजना और परिचालन के नीतिगत मामलों में तथा भारत के ग्रामीण अंचल की अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए मान्यता प्रदान की गयी है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक · और देखें »

रंगत

रंगत भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के मध्य अण्डमान द्वीप का सबसे बड़ा शहर है। यह अण्डमान व निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से २१० किमी उत्तर में और मायाबंदर से ७० किमी दक्षिण में स्थित है।Government of India (2011), .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और रंगत · और देखें »

रॉस द्वीप

रॉस द्वीप रॉस द्वीप अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के निकट स्थित एक द्वीप है| .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और रॉस द्वीप · और देखें »

स्ट्रेट द्वीप

स्ट्रेट द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग का एक द्वीप है। यह ६.०१ वग किमी क्षेत्रफल का एक छोटा द्वीप है जहाँ बृहत अण्डमानी समुदाय (ग्रेट अण्डमानी) के लिये एक आरक्षित क्षेत्र बनाया गया है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और स्ट्रेट द्वीप · और देखें »

सेल्यूलर जेल

यह जेल अंडमान निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में बनी हुई है। यह अंग्रेजों द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को कैद रखने के लिए बनाई गई थी, जो कि मुख्य भारत भूमि से हजारों किलोमीटर दूर स्थित थी, व सागर से भी हजार किलोमीटर दुर्गम मार्ग पड़ता था। यह काला पानी के नाम से कुख्यात थी। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और सेल्यूलर जेल · और देखें »

हैवलॉक द्वीप

हैवलॉक द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान द्वीपों से पूर्व में स्थित रिची द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है। यह द्वीप अण्डमान व निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से ५७ किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक द्वीप · और देखें »

वाइपर द्वीप

वाइपर द्वीप का दृश्य जिसमें स्मारक भी दृश्य हैं वाइपर द्वीप (viper island) भारत के केंद्र शासित प्रदेश अंदमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनेकों द्वीपों में से है। यह अंदमान एवं निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी अंदमान जिले का भाग है। यह पोर्ट ब्लेयर से ४ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। ब्रिटिश काल में भारत के अन्य भागों से लाये गये 'खतरनाक' बन्दियों बंदियों को इसी द्वीप पर उतारा जाता था। अब यह द्वीप एक पिकनिक स्थल के रूप में विकसित हो चुका है। यहां के टूटे-फूटे फांसी के फंदे निर्मम अतीत के साक्षी बनकर खड़े हैं। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और वाइपर द्वीप · और देखें »

विनायक दामोदर सावरकर

विनायक दामोदर सावरकर (जन्म: २८ मई १८८३ - मृत्यु: २६ फ़रवरी १९६६) भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। उन्हें प्रायः स्वातंत्र्यवीर, वीर सावरकर के नाम से सम्बोधित किया जाता है। हिन्दू राष्ट्र की राजनीतिक विचारधारा (हिन्दुत्व) को विकसित करने का बहुत बडा श्रेय सावरकर को जाता है। वे न केवल स्वाधीनता-संग्राम के एक तेजस्वी सेनानी थे अपितु महान क्रान्तिकारी, चिन्तक, सिद्धहस्त लेखक, कवि, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदर्शी राजनेता भी थे। वे एक ऐसे इतिहासकार भी हैं जिन्होंने हिन्दू राष्ट्र की विजय के इतिहास को प्रामाणिक ढँग से लिपिबद्ध किया है। उन्होंने १८५७ के प्रथम स्वातंत्र्य समर का सनसनीखेज व खोजपूर्ण इतिहास लिखकर ब्रिटिश शासन को हिला कर रख दिया था।वे एक वकील, राजनीतिज्ञ, कवि, लेखक और नाटककार थे। उन्होंने परिवर्तित हिंदुओं के हिंदू धर्म को वापस लौटाने हेतु सतत प्रयास किये एवं आंदोलन चलाये। सावरकर ने भारत के एक सार के रूप में एक सामूहिक "हिंदू" पहचान बनाने के लिए हिंदुत्व का शब्द गढ़ा । उनके राजनीतिक दर्शन में उपयोगितावाद, तर्कवाद और सकारात्मकवाद, मानवतावाद और सार्वभौमिकता, व्यावहारिकता और यथार्थवाद के तत्व थे। सावरकर एक नास्तिक और एक कट्टर तर्कसंगत व्यक्ति थे जो सभी धर्मों में रूढ़िवादी विश्वासों का विरोध करते थे । .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और विनायक दामोदर सावरकर · और देखें »

विष्णु पद रे

विष्णु पद रे (जन्म:19 जून 1950) एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के एक नेता है। यह वर्ष 1999 में तेरहवीं लोक सभा, 2009 में पन्द्रहवीं लोक सभा, एवं 2014 में सोलहवीं लोक सभा के लिए अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हो चुके हैं। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और विष्णु पद रे · और देखें »

वीर सावरकर अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, (ICAO कोड:VOPB और IATA कोड:IXZ) जिसे सामान्यतः पोर्ट ब्लेयर विमानक्षेत्र कहते हैं, पोर्ट ब्लेयर से दक्षिण में स्थित है। यहाँ कस्टम्स विभाग उपस्थित नहीं है। इसका रनवे पेव्ड है। इसकी प्रणाली यांत्रिक है। इसकी उड़ान पट्टी की लंबाई 5700 फी.

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और वीर सावरकर अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

आज़ाद हिन्द

आजाद हिन्द या आर्ज़ी हुक़ूमत-ए-आज़ाद हिन्द (عارضی حکومت‌ِ آزاد ہند; Provisional Government of Free India) एक भारतीय अन्तःकालीन सरकार(अस्थाई सरकार) थी जिसे सिंगापुर में सन १९४३ में स्थापित किया गया था। यह अक्ष शक्तियो की सायता से भारत को स्वाधीनता के लिए लढ़ने वाले भारतीय राष्ट्रवादीयों द्वारा बनाया गया था जिसका नेतृत्व सुभाष चंद्र बोस कर रहे थे। जर्मनी से एक 'यू बॉट' से दक्षिण एशिया आए, फिर वहाँ से जापान गये। जापान से वें सिंगापुर आये जहाँ आजा़द हिन्द की आस्थाई सरकार की नीव रखी गयी। जापानी साम्राज्य की सैनिक, आर्थीक और नैतिक सायता से यह सारकार ठिकी रही और जापान के १४ अगस्त १९४५ में आत्मसमर्पण करने के बावजूत आज़ाद हिन्द ने हार नहीं मानी और युद्ध जारी रखा। आज़ाद हिन्द मित्र देशों से लढ़ने वाला आखरी शक्ती था। सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु के दावे के बाद ही इस की सेना, आज़ाद हिन्द फ़ौज को पराजय मिली। श्रेणी:आज़ाद हिन्द फ़ौज श्रेणी:सुभाष चन्द्र बोस श्रेणी:भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम.

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और आज़ाद हिन्द · और देखें »

कार्बिन कोव्स तट

पोर्ट ब्लेयर के निकट कार्बिन कोव्स तट हरे-भरे वृक्षों से घिरा यह तट या बीच अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का एक मनोरम स्थान है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और कार्बिन कोव्स तट · और देखें »

कालापानी

कालापानी प्रियदर्शन निर्देशित एवं मोहनलाल, प्रभु गणेशन, तब्बू, नेदुमुदी वेणु, श्रीनिवासन, टीनू आनंद, अन्नू कपूर, एलेक्स ड्रेपर, अमरीश पुरी और विनीत अभिनीत भारतीय महाकाव्य फिल्म है। यद्यपि यह मूल रूप से मलयाली फ़िल्म है लेकिन इसे हिन्दी (सज़ा-ए-कालापानी), तमिल (शिरायचलाई) तथा तेलुगू (काला पानी) नामों से जारी की गयी। यह फ़िल्म ब्रितानी भारत के उन कैदियों के बारे में है जिनको पोर्ट ब्लेयर, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह की सेल्यूलर जेल में काला पानी की सजा पाकर पहुँचे हैं। शब्द कालापानी कारावास के एक तरीके से व्युत्पन्न हुआ। फ़िल्म में इलैयाराजा ने संगीत की रचना की, संतोष सीवान ने सिनेमेटोग्राफी (चलचित्रण) और एन॰ गोपालकृष्णन ने सम्पादित की। मलयाली सिनेमा में फ़िल्म डोल्बी स्टीरियो ने प्रस्तावित की। यह फ़िल्म ₹ 5.5 करोड़ में बनी। मोहनलाल ने अपने स्टूडियो प्रणवम आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले फ़िल्म निर्मित की। फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन (साबू सिरिल), सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव (एस॰टी॰ वेंकी) और सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी (संतोष सीवान) सहित विभिन्न राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किये। इसले साथ इसने छः केरल राज्य फ़िल्म पुरस्कार भी प्राप्त किये। यह विश्वभर के 450 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की गयी। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और कालापानी · और देखें »

कृष्ण कुमार यादव

कृष्ण कुमार यादव (अंग्रेज़ी: Krishna Kumar Yadav, जन्म:10 अगस्त 1977) 2001 बैच के भारतीय डाक सेवा के अधिकारी हैं। साथ हीं सामाजिक, साहित्यिक और समसामयिक मुद्दों से सम्बंधित विषयों पर प्रमुखता से लेखन करने वाले वे साहित्यकार, विचारक और ब्लॉगर भी हैं। उनकी विभिन्न विधाओं में सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्तमान में वे राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर में निदेशक डाक सेवाएँ पद पर कार्यरत हैं। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और कृष्ण कुमार यादव · और देखें »

केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण

केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण भारतीय संसद द्वारा 1985 में पारित प्रशासनिक न्यायाधिकरण अधिनियम, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (Central Administrative tribunal या CAT/कैट)) और राज्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को अधिकृत करता है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की प्रमुख पीठ (बेंच) दिल्ली में है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न राज्यों में अतिरिक्त पीठें भी हैं। वर्तमान में 17 नियमित पीठ और ३० डिविजन बेंच हैं। कैट में एक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य शामिल हैं। इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से कैट के सदस्यों की नियुक्ति होती है। सेवा की अवधि 5 वर्ष या अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 65 वर्ष और सदस्यों के लिए 62 वर्ष जो भी पहले हो, तक होती है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या कैट का कोई भी अन्य सदस्य अपने कार्यकाल के बीच में ही अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज सकता है। केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण के पास निम्नलिखित सेवा क्षेत्र के मामलों में अधिकार है.

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और कोलकाता · और देखें »

कोलकाता में यातायात

वी.आई.पी मार्ग, शहर को हवाई अड्डे से जोड़ता एक व्यस्त मार्ग भारत में एकमात्र कोलकाता शहर में ट्राम चलती हैं। विद्यासागर सेतु कोलकाता को हावड़ा से जोड़ता है कोलकाता में जन यातायात कोलकाता उपनगरीय रेलवे, कोलकाता मेट्रो, ट्राम और बसों द्वारा उपलब्ध है। व्यापक उपनगरीय जाल सुदूर उपनगरीय क्षेत्रों तक फैला हुआ है। भारतीय रेल द्वारा संचालित कोलकाता मेट्रो भारत में सबसे पुरानी भूमिगत यातायात प्रणाली है। ये शहर में उत्तर से दक्षिण दिशा में हुगली नदी के समानांतर शहर की लंबाई को १६.४५ कि.मी.

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और कोलकाता में यातायात · और देखें »

अण्डमान

अंग्रेज़ी) अंडमान बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरी भाग है। अंडमान अपने आंचल में मूंगे (कोरल) की दीवारों, साफ-स्वच्छ सागर तट, पुरानी यादों से जुड़े खंडहर और अनेक प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियां संजोए हैं। इस द्वीपसमूह में कुल 572 द्वीप हैं। अंडमान का लगभग 86 प्रतिशत क्षेत्रफल जंगलों से ढका हुआ है। समुद्री जीवन, इतिहास और जलक्रीड़ाओं में रूचि रखने वाले सैलानियों को यह द्वीप बहुत रास आता है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और अण्डमान · और देखें »

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह (बंगाली:আন্দামান ও নিকোবর দ্বীপপুঞ্জ) भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। यहाँ की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह इंडोनेशिया के आचेह के उत्तर में 150 किमी पर स्थित है तथा अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार से अलग करता है। दो प्रमुख द्वीपसमूहों से मिलकर बने इस द्वीपसमूह को 10° उ अक्षांश पृथक करती है, जिसके उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। इस द्वीपसमूह के पूर्व में अंडमान सागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है। द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है। 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 356152 है। पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 6496 किमी² या 2508 वर्ग मील है। .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह · और देखें »

अण्डमान क्रियोल हिन्दी

अण्डमान क्रियोल हिन्दी भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान क्षेत्र में बोली जाने वाली एक क्रियोल भाषा है। १९९४ में प्रकाशित हुए एक भाषावैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार यह हिन्दी, बंगाली और मलयालम के मिश्रण पर आधारित है। यह विशेषकर क्षेत्रीय राजधानी पोर्ट ब्लेयर और उस से दक्षिण में स्थित गाँव-बस्तियों में बोली जाती हैं। at Ethnologue (17th ed., 2013) .

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और अण्डमान क्रियोल हिन्दी · और देखें »

2016 में भारतीय वायु सेना का विमान एएन-32 लापता

श्रेणी:हवाई दुर्घटना.

नई!!: पोर्ट ब्लेयर और 2016 में भारतीय वायु सेना का विमान एएन-32 लापता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »