लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पेट्रोल पंप

सूची पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप, रिटेल आउटलेट, पूर्ति स्टेशन, गैस स्टेशन (संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा) या पेट्रोल बंक (दक्षिण भारत) एक सुविधा है जहां से मोटर वाहनों को पेट्रोलियम इंधनों की बिक्री/आपूर्ति की जाती है। पेट्रोल पम्पों से बिकने वाले सबसे आम इंधन पेट्रोल और डीज़ल हैं, इसके साथ यहां से आमतौर पर स्नेहक भी बेचे जाते हैं। आजकल पेट्रोल पम्पों से बिजली चालित वाहनों को विद्युत ऊर्जा की आपूर्ति भी की जाती है। केवल विद्युत ऊर्जा बेचने वाले पम्पों को आवेशण केंद्र के नाम से जाना जाता है। वितरण इकाई जिसे आमतौर पर पेट्रोल पम्प भी कहा जाता है एक मशीन होती है, जिसका प्रयोग कर वाहनों को पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी आदि की बिक्री की जाती है। यह वितरण इकाई ना सिर्फ वाहनों को ईंधन का विक्रय करती है बल्कि वाहन को वितरित ईंधन की वित्तीय लागत की गणना भी करती है। जिन पम्पों से से सिर्फ डीज़ल की बिक्री की जाती है उन्हें भी आमतौर से पेट्रोल पम्प के नाम से जाना जाता है हालांकि कुछ स्थानों पर यह डीज़ल पम्प कहलाते हैं। कई पेट्रोल पम्पों से प्रोपेन या ब्यूटेन की बिक्री भी की जाती है तो कुछ पर छोटे सुविधा भंडार या दुकाने भी होती हैं जिनका मुख्य उद्देश्य उनके प्राथमिक व्यापार को समर्थन देना होता है। इसके विपरीत, कुछ सुपरमार्केटों, गोदाम, क्लब या पारंपरिक सुविधा भंडारों के परिसरों में भी पेट्रोल पम्प की सुविधा ग्राहकोंको उपलब्ध कराई जाती है। भारत में पेट्रोल पम्प, मुख्य रूप से फिलिंग स्टेशन और सर्विस स्टेशन नामक दो प्रकारों में मिलते हैं। .

3 संबंधों: वितरण इकाई, २०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला, 2002 सोवेटो बम विस्फोट

वितरण इकाई

वितरण इकाई या ईंधन वितरण इकाई एक मशीन है जिसका प्रयोग कर किसी पेट्रोल पंप पर वाहनों में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, इथेनॉल ईंधन, बायोडीजल, मिट्टी का तेल या ईंधन के किसी अन्य प्रकार का जैव ईंधन भरा जाता है। भारत में इसे पेट्रोल पंप भी कहा जाता है और इसी कारण ईंधन भराई स्थल को भी इसी नाम से जाना जाता है। .

नई!!: पेट्रोल पंप और वितरण इकाई · और देखें »

२०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला

२०१७ ई. में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और उसके दोस्त आशीष ने वर्णिका कुंडू नामक एक युवती के साथ चंडीगढ़ में छेड़छाड़ की | कुमारी वर्णिका रात को चंडीगढ़ के सैक्टर-८ से अपनी गाड़ी में पंचकुला जा रही थीं | सैक्टर-७ के एक पैट्रोल पंप से दो युवकों ने एक एसयूवी कार में उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया | गाड़ी भगाते हुए कुमारी वर्णिका ने पुलिस को कॉल कर अपनी रक्षा हेतु विनती की | सेक्टर-२६ सब्जी मंडी चौक पर गाड़ी को रोककर युवकों ने अंदर घुसने की कोशिश भी की। वर्णिका ने लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया ताकि जनता की उनपर दृष्टि पड़े एवं पुलिस उन्हें आसानी से ढूंढ ले | वर्णिका के अनुसार पुलिस समय रहते पहुँच गयी जिसके कारण आरोपी उनका अपहरण या बलात्कार न कर पाए | पुलिस ने विकास बराला और आशीष को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर गिरफ्तार कर लिया। युवकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी (ग़लत इरादे से पीछा करना) और मोटर वाहन एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में गाड़ी चलाना) के साथ 341, 365 और 511 भी लगाई गई थीं | बाद में पुलिस ने इन धाराओं को हटा दिया गया, और दोनों आरोपियों को ज़मानत मिल गई | विकास बराला की ५० हज़ार की जमानत पंचकूला के भाजपा प्रवक्ता कृष्ण कुमार ढुल ने भरी। प्रारम्भ में चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है.

नई!!: पेट्रोल पंप और २०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला · और देखें »

2002 सोवेटो बम विस्फोट

2002 सोवेटो बम विस्फोट दक्षिण अफ्रीका के ख़ाउतेन्ग प्रान्त के सोवेटो में हुआ था। 30 अक्टूबर 2002 को आठ विस्फोटों एक औरत की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोटों में से एक विस्फोट के कारण एक मस्जिद गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और दूसरे लक्षित ठिकाने जैसे रेलवे और पेट्रोल स्टेशनों के क्षेत्र में पुलिस ने विस्फोट होने से रोक लिया। एक और बम विस्फोट नेन हुआ नामक एक बौद्ध मंदिर में ब्रांखोर्कस्टसूट, जो प्रिटोरिया के पूर्व में है, वहाँ हुआ था। एक आतंकी संगठन ने इस विस्फोटों की ज़िम्मेदारी ली और एक अफ्रीकी समाचार पत्र को यह संदेश भेजा। 28 नवंबर 2002 को दो विस्फोट के कारण एक पूल क्षतिग्रस्त हो गया और एक पुलिस हेलिकॉप्टर जो एक छोटे हवाई अड्डे में था, वह भी तबाह हो गया। कम से कम दस, और संभवतः बारह अलग-अलग बम विस्फोट इस दौरान हुए थे। .

नई!!: पेट्रोल पंप और 2002 सोवेटो बम विस्फोट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »