लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पूर्वी विभाग, फ़िजी

सूची पूर्वी विभाग, फ़िजी

पूर्वी विभाग (Eastern Division) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के चार प्रशासनिक विभागों में से एक है। इस विभाग में फ़िजी के पूर्वी भाग में स्थित कई छोटे द्वीप व द्वीपसमूह सम्मिलित हैं। पूर्वी विभाग में समुद्री क्षेत्रफल बहुत लेकिन भूमीय क्षेत्रफल कम है। इसमें देश के तीन प्रान्त - कन्दावु, लाउ और लोमइवीती - शामिल हैं। लेवुका इस विभाग की राजधानी है। .

10 संबंधों: फ़िजी, फ़िजी में स्थानीय सरकार, रोतुमा, लाउ द्वीपसमूह, लाउ प्रान्त, लेवुका, लोमइवीती द्वीपसमूह, लोमइवीती प्रान्त, कन्दावु द्वीपसमूह, कन्दावु प्रान्त

फ़िजी

फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब २००० किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। १७वीं और १८वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। १९७० तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फ़िजी के अधिकांश द्वीप १५ करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल ३२२ द्वीप हैं, जिनमें से १०६ स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग ५०० क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर १८,३०० वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग ८,५०,००० आबादी का ८७% निवास करती है। .

नई!!: पूर्वी विभाग, फ़िजी और फ़िजी · और देखें »

फ़िजी में स्थानीय सरकार

फ़िजी, जो प्रशांत महासागर के दक्षिणी हिस्से में स्थित द्वीपों से बना एक देश है, प्रशासनिक रूप से चार विभागों (divisions, डिविझ़न) में बांटा गया है। इन विभागों को स्वयं आगे प्रान्तों (provinces, प्रॉविन्स) में बांटा जाता है और देश में कुल मिलकर चौदह प्रान्त हैं। फ़िजी में रोतुमा नामक स्वशासित द्वीप भी शामिल है, जो इन चार विभागों से बाहर है। .

नई!!: पूर्वी विभाग, फ़िजी और फ़िजी में स्थानीय सरकार · और देखें »

रोतुमा

रोतुमा (Rotuma) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी का एक अधीन क्षेत्र है। इसमें रोतुमा द्वीप और उसके कुछ पड़ोसी छोटे द्वीप शामिल हैं। इन द्वीपों पर रोतुमाई समुदाय के लोग रहते हैं जो फ़िजी के मुख्य द्वीपों में बसने वाले फ़िजीयाई समुदाय से भिन्न हैं। .

नई!!: पूर्वी विभाग, फ़िजी और रोतुमा · और देखें »

लाउ द्वीपसमूह

लाउ द्वीपसमूह (Lau archipelago, Lau group) प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में स्थित फ़िजी देश का एक द्वीपसमूह है जो कोरो सागर से पूर्व में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह लाउ प्रान्त में गठित है जो फ़िजी के पूर्वी विभाग में आता है। इसके अधिकतर द्वीप ज्वालामुखीय और ऊँचे हैं लेकिन कुछ दक्षिणी द्वीप कार्बोनेट (मूँगे) के कम ऊँचाई वाले द्वीप हैं। .

नई!!: पूर्वी विभाग, फ़िजी और लाउ द्वीपसमूह · और देखें »

लाउ प्रान्त

लाउ (Lau) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पूर्वी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से इसमें लाउ द्वीपसमूह सम्मिलित है, जिसमें 60 से अधिक द्वीप आते हैं। .

नई!!: पूर्वी विभाग, फ़िजी और लाउ प्रान्त · और देखें »

लेवुका

लेवुका (Levuka) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक नगर है। यह वानुआ लेवु द्वीप से पूर्व में स्थित ओवालाउ द्वीप के पूर्वी तट पर बसा हुआ है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पूर्वी विभाग के लोमइवीती प्रान्त का भाग है। यह फ़िजी का सबसे पहला आधुनिक नगर था और सन् 1871 -1877 काल में देश की राजधानी भी रहा। .

नई!!: पूर्वी विभाग, फ़िजी और लेवुका · और देखें »

लोमइवीती द्वीपसमूह

लोमइवीती द्वीपसमूह (Lau archipelago, Lau group) प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में स्थित फ़िजी देश का एक द्वीपसमूह है। प्रशासनिक रूप से यह लोमइवीती प्रान्त में गठित है जो फ़िजी के पूर्वी विभाग में आता है। इसके 7 मुख्य और कई अन्य छोटे द्वीप हैं। इस द्वीपसमूह का सबसे बड़ा शहर 3,745 लोगों (सन् 1996 अनुमान) की आबादी वाला लेवुका है जो फ़िजी का सबसे पहला आधुनिक नगर था और सन् 1871 -1877 काल में देश की राजधानी भी रहा। .

नई!!: पूर्वी विभाग, फ़िजी और लोमइवीती द्वीपसमूह · और देखें »

लोमइवीती प्रान्त

लोमइवीती (Lomaiviti) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पूर्वी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से इसमें लोमाइवीती द्वीपसमूह सम्मिलित है जिसमें 7 मुख्य और कई अन्य छोटे द्वीप आते हैं। प्रान्तीय राजधानी लेवुका है, जो फ़िजी का सबसे पहला आधुनिक नगर था और सन् 1871 -1877 काल में देश की राजधानी भी रहा। .

नई!!: पूर्वी विभाग, फ़िजी और लोमइवीती प्रान्त · और देखें »

कन्दावु द्वीपसमूह

कन्दावु द्वीपसमूह (Kadavu archipelago, Kadavu group) प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में स्थित फ़िजी देश का एक द्वीपसमूह है जो उस देश के विति लेवु द्वीप से दक्षिण में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह कन्दावु प्रान्त में गठित है जो फ़िजी के पूर्वी विभाग में आता है। इसमें कन्दावु द्वीप, ओनो द्वीप, गालोआ द्वीप, न्द्रावुनी द्वीप, मातानुकु द्वीप, बुलिया द्वीप, नागिगिआ द्वीप और कुछ अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। कन्दावु द्वीप इसका सबसे बड़ा द्वीप है और पूरे फ़िजी देश का चौथा सबसे बड़ा द्वीप भी है। .

नई!!: पूर्वी विभाग, फ़िजी और कन्दावु द्वीपसमूह · और देखें »

कन्दावु प्रान्त

कन्दावु (Kadavu) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पूर्वी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से इसमें कन्दावु द्वीप, ओनो द्वीप, गालोआ द्वीप, न्द्रावुनी द्वीप, मातानुकु द्वीप, बुलिया द्वीप, नागिगिआ द्वीप और कुछ अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: पूर्वी विभाग, फ़िजी और कन्दावु प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पूर्वी प्रभाग, फिजी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »