लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पूर्वी खासी हिल्स जिला

सूची पूर्वी खासी हिल्स जिला

पूर्वी खासी हिल्स भारतीय राज्य मेघालय का एक जिला है। जिले का मुख्यालय शिलांग है जो मेघालय की राजधानी भी है। पूर्वी खासी हिल्स जिले को खासी हिल्स में से २८ अक्तूबर १९७६ को निकाल कर नया जिला बनाया गया था। जिले का विस्तार में है और यहां की जनसंख्या ६,६०,९२३ है। ईस्ट खासी हिल्स जिले का मुख्यालय राज्य की राजधानी शिलांग में है। क्षेत्रफल - 2,752 वर्ग कि.मी.

13 संबंधों: दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिला, प्यंथोरूमखरह, बियाट भाषा, मदनर्टिंग, मावल्यान्नॉंग, मेघालय, मेघालय के जिले, मेघालय के जिलों की सूची, री भोई जिला, शिलांग छावनी, जीवित जड़ सेतु, खासी पर्वतमाला, उत्तर गारो हिल्स जिला

दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिला

दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिला भारतीय राज्य मेघालय का एक प्रशासनिक जिला है। मवक्यर्वत इसका जिला मुख्यालय है। .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिला · और देखें »

प्यंथोरूमखरह

प्यंथोरूमखरह भारतीय राज्य मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित एक जनगणना नगर है। इस जनगणना नगर में ५,७५५ घर आते हैं। .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और प्यंथोरूमखरह · और देखें »

बियाट भाषा

बियाट (अंग्रेशी:Biete या Biate) भारत की सबसे प्राचीन भाषाॐ में से एक है। इसके बोलने वाले लोगों को बियाट ही बोला जाता है और ये भारत के पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मेघालय, असम, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में पाये जाते हैं। .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और बियाट भाषा · और देखें »

मदनर्टिंग

मदनर्टिंग भारतीय राज्य के मेघालय में पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक जनगणना शहर है।  .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और मदनर्टिंग · और देखें »

मावल्यान्नॉंग

मावल्यानांग में स्वच्छता मावल्यान्नॉंग भारतीय राज्य मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले का एक ग्राम है। मावल्यंनोंग अपनी मातृवंश समाज और एशिया का सबसे स्वच्छ ग्राम होने के लिए जाना जाता है। यह प्यानुर्सला सामुदायिक विकास केन्द्र और विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्दर आता है। .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और मावल्यान्नॉंग · और देखें »

मेघालय

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसका अर्थ है बादलों का घर। २०१६ के अनुसार यहां की जनसंख्या ३२,११,४७४ है। मेघालय का विस्तार २२,४३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौडाई अनुपात लगभग ३:१ का है। IBEF, India (2013) राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है। राज्य की राजधानी शिलांग है। भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे "पूर्व का स्काटलैण्ड" की संज्ञा दी थी।Arnold P. Kaminsky and Roger D. Long (2011), India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic,, pp.

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और मेघालय · और देखें »

मेघालय के जिले

मेघालय राज्य के तीन मंडलों में कुल ११ जिले हैं। .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और मेघालय के जिले · और देखें »

मेघालय के जिलों की सूची

मेघालय भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र का एक राज्य है। राज्य में वर्तमान में ११ जिले हैं। .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और मेघालय के जिलों की सूची · और देखें »

री भोई जिला

री भोई (IPA: ˌrɪ ˈbɔɪ) भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय का एक प्रशासनिक जिला है। इसका जिला मुख्यालय नोंगपोह में स्थित है। इस जिले के अन्तर्गत २३७८ वर्ग किमी भू क्षेत्र आता है जिसमें वर्ष २००१ की भारतीय जनगणना के अनुसार १,९२,७९५ जनसंख्या का निवास है। इसी जनगणानुसार यह दक्षिण गारो हिल्स के बाद मेघालय के ७ में से दूसरा न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला है। .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और री भोई जिला · और देखें »

शिलांग छावनी

शिलांग छावनी भारतीय राज्य के मेघालय में ईस्ट खासी हिल्स जिले में एक छावनी कस्बा है। .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और शिलांग छावनी · और देखें »

जीवित जड़ सेतु

जीवित जड सेतु भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के दक्षिणी भाग स्थित स्थानीय जनजाति के लोगों द्वारा जीवित वृक्षों की जडों से बनाये गये पुल हैं। जीवित वृक्षों की जड़ो को अनुवर्धित कर इन्हें जलधारा के आर पार एक सुदृण पुल में परिवर्तित कर देते हैं। समय के साथ साथ ये और भी मजबूत होते जाते हैं। ये पुल मेघालय के चेरापूँजी, नोन ग्रेट,लात्संयू आदि स्थानों पर देखे जा सकते हैं। मेघालय के जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग वहां उगने वाले बृक्षों की जड़ों और शाखाओं को एक दूसरे से सम्बद्ध कर पुल का रूप दे देते हैं। इस प्रकार के पुल ही जीवित जड़ पुल कहलाते हैं। इनको बनाने में रबर फ़िग (फ़ाइकस इलास्टिका) वृक्ष की हवाई जडों का प्रयोग किया जाता है और इनका निर्माण खासी एवं जयन्तिया जनजाति के लोग ही किया करते हैं। ऐसे सेतु नागालैण्ड में भी मिलते हैं। भारत के अलावा इंडोनेशिया में जेम्बाटन अकार द्वीप पर सुमात्रा, और जावा के बन्तेन प्रान्त में बादुय लोगों द्वारा भी ऐसे सेतु बनाये जाते हैं। .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और जीवित जड़ सेतु · और देखें »

खासी पर्वतमाला

खासी पर्वतमाला, भारत के राज्य मेघालय में स्थित गारो-खासी पर्वत शृंखला का एक भाग है, साथ ही यह पटकाई पर्वतशृंखला और मेघालय के उपोष्णकटिबंधीय वन पारिस्थिकी क्षेत्र का भी अंग है। पुराने स्रोतों में अकसर इसे खासिया पर्वतमाला लिखा गया है। मुख्य रूप से यह क्षेत्र खासी जनजाति के लोगों का निवास स्थान है, जो पारंपरिक रूप से छोटे-छोटे कबीलों में रहते है जिन्हें खासी पहाड़ी राज्यों के नाम से जाना जाता है। इस राज्यों में से एक की राजधानी चेरापूंजी, को दुनिया में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में से एक माना जाता है। 28 अक्तूबर 1976 को इस क्षेत्र को पश्चिम खासी हिल्स जिला और पूर्वी खासी हिल्स जिला में विभाजित किया गया और संपूर्ण क्षेत्र खासी हिल्स जिला के तहत आ गया। खासी पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी लुम शिलांग है जो 1968 मीटर ऊंची है। यह शिलांग शहर के दक्षिण में कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और खासी पर्वतमाला · और देखें »

उत्तर गारो हिल्स जिला

उत्तर गारो हिल्स जिला भारतीय राज्य मेघालय का प्रशासनिक जिला है। जिला मुख्यालय रेसुबेलपाड़ा में स्थित है। जिले का क्षेत्रफल 1,113 वर्ग कि॰मी॰ तथा जनसंख्या 1,18,325 (2001 के अनुसार) है। .

नई!!: पूर्वी खासी हिल्स जिला और उत्तर गारो हिल्स जिला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पूर्व खासी हिल्स जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »