लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पूर्व दिल्ली

सूची पूर्व दिल्ली

पूर्वी दिल्ली भारत में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक प्रशासनिक जिला है। यह पश्चिम में यमुना, उत्तर में उत्तर पूर्व दिल्ली, पूर्व में उत्तर प्रदेश का ग़ाज़ियाबाद ज़िला और दक्षिण में उत्तर प्रदेश का गौतम बुद्ध नगर जिला से घिरा हुआ है। पूर्वी दिल्ली का कुल क्षेत्रफल 64 वर्ग किलोमीटर है। प्रशासकीय रूप से, यह जिला तीन उपमंडल में विभाजित है: गाँधी नगर, प्रीत विहार और विवेक विहार। .

18 संबंधों: दिल्ली, दिल्ली का भूगोल, दिल्ली के जिले और उपमंडल, देवेन्द्र स्वरूप, नई दिल्ली, प्रीत विहार, यमुना विहार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, लक्ष्मी नगर (दिल्ली), शास्त्री पार्क, दिल्ली, हुमायूँ का मकबरा, वसुंधरा एंक्लेव, विवेक विहार, वेस्ट एंड, दिल्ली, गाँधी नगर, दिल्ली, आनंद विहार, आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन, आनंद विहार मेट्रो स्टेशन

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: पूर्व दिल्ली और दिल्ली · और देखें »

दिल्ली का भूगोल

दिल्ली समुद्रतल से ७०० से १००० फीट की ऊँचाई पर हिमालय से १६० किलोमीटर दक्षिण में यमुना नदी के किनारे पर बसा है। दिल्ली २८ डिग्री ६१' उत्तरी अक्षांश तथा ७७ डिग्री २३' पूर्वी देशांतर पर स्थित है। यह उत्तर, पश्चिम एवं दक्षिण तीन तरफं से हरियाणा राज्य तथा पूरब में उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा घिरा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र १,४८४ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें शहरी क्षेत्र ७८३ वर्ग किलोमीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र ७०० किलोमीटर है। इसकी अधिकतम लम्बाई ५१ किलोमीटर तथा अधिकतम चौड़ाई ४८.४८ किलोमीटर है। दिल्ली में यमुना नदी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में विस्तृत है, जिसमें से भाग ग्रामीण और भाग शहरी घोषित है। दिल्ली उत्तर-दक्षिण में अधिकतम है और पूर्व-पश्चिम में अधिकतम चौढ़ाई है। दिल्ली के अनुरक्षण हेतु तीन संस्थाएं कार्यरत है:-.

नई!!: पूर्व दिल्ली और दिल्ली का भूगोल · और देखें »

दिल्ली के जिले और उपमंडल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को कुल नौ जिले में बांटा हुआ है। हरेक जिले का एक उपायुक्त नियुक्त है और जिले के तीन उपजिले हैं। प्रत्येक उप जिले का एक उप जिलाधीश नियुक्त है। सभी उपायुक्त मंडलीय अधिकारी के अधीन होते हैं। दिल्ली का जिला प्रशासन सभी प्रकार की राज्य एवं केन्द्रीय नीतियों और का प्रवर्तन विभाग होता है। यही विभिन्न अन्य सरकारी कार्यकर्तृयों पर आधिकारिक नियंत्रण रखता है। निम्न लिखित दिल्ली के जिलों और उपजिलों की सूची है:- दिल्ली के जिले मध्य दिल्ली विहंगम दृश्य साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में भारत सरकार का रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय है.

नई!!: पूर्व दिल्ली और दिल्ली के जिले और उपमंडल · और देखें »

देवेन्द्र स्वरूप

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवेन्द्र स्वरूप (जन्म: 30 मार्च 1926 काँठ (मुरादाबाद जिला) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक, पाञ्चजन्य (पत्र) के पूर्व सम्पादक, भारतीय इतिहास तथा संस्कृति के गहन अध्येता है। 88 वर्ष की आयु में वे आज भी पूर्ण रूप से सक्रिय रहते हुए राष्ट्रवादी पत्रकारिता के लिये समर्पित हैं। जीवन में सादगी और विचारधारा से क्रान्तिकारी सोच के कारण उन्हें मीडिया में विशेष रूप से जाना जाता है। पाञ्चजन्य, मंथन और नवभारत टाइम्स में समय-समय पर विभिन्न विषयों पर लिखे गये लेखों की पुस्तक माला का लोकार्पण भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। .

नई!!: पूर्व दिल्ली और देवेन्द्र स्वरूप · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: पूर्व दिल्ली और नई दिल्ली · और देखें »

प्रीत विहार

प्रीत विहार दिल्ली के पूर्वी दिल्ली जिला का एक उप मंडल है। श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल.

नई!!: पूर्व दिल्ली और प्रीत विहार · और देखें »

यमुना विहार

यमुना विहार पूर्वी दिल्ली का एक आवासीय क्षेत्र है। श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल.

नई!!: पूर्व दिल्ली और यमुना विहार · और देखें »

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगर: .

नई!!: पूर्व दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

लक्ष्मी नगर (दिल्ली)

लक्ष्मी नगर पूर्व दिल्ली में एक बड़े पैमाने पर आवासीय क्षेत्र है।  यह विकास मार्ग पर स्थित है। लक्ष्मी नगर 'मंगल बाज़ार' के लिए प्रसिद्ध है जिसका अर्थ मंगलवार को लगने वाला बाज़ार है।लक्ष्मी नगर भारत और नेपाल के के विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) कोर्स का अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए आवासीय क्षेत्र में जाना जाता है। लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर मेट्रो स्टेशन के पास एक लोकप्रिय व्यावसायिक परिसर है। यह दिल्ली मेट्रो रेल के 'आनंद विहार आईएसबीटी' के ब्लू लाइन पर है। अक्षरधाम मंदिर लक्ष्मी नगर से 500 मीटर की दूरी पर है। लक्ष्मी नगर अपने डीडीए खेल मैदान के लिए बहुत प्रसिद्ध है। .

नई!!: पूर्व दिल्ली और लक्ष्मी नगर (दिल्ली) · और देखें »

शास्त्री पार्क, दिल्ली

शास्त्री पार्क, दिल्ली पूर्वी दिल्ली शहर का एक क्षेत्र है। यह दिल्ली मेट्रो रेल की रेड लाइन (दिल्ली मेट्रो) रेड लाइन शाखा का एक स्टेशन भी है। श्रेणी:दिल्ली मेट्रो रेडलाइन श्रेणी:मेट्रो स्टेशन श्रेणी:दिल्ली के क्षेत्र.

नई!!: पूर्व दिल्ली और शास्त्री पार्क, दिल्ली · और देखें »

हुमायूँ का मकबरा

हुमायूँ का मकबरा इमारत परिसर मुगल वास्तुकला से प्रेरित मकबरा स्मारक है। यह नई दिल्ली के दीनापनाह अर्थात् पुराने किले के निकट निज़ामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में मथुरा मार्ग के निकट स्थित है। गुलाम वंश के समय में यह भूमि किलोकरी किले में हुआ करती थी और नसीरुद्दीन (१२६८-१२८७) के पुत्र तत्कालीन सुल्तान केकूबाद की राजधानी हुआ करती थी। यहाँ मुख्य इमारत मुगल सम्राट हुमायूँ का मकबरा है और इसमें हुमायूँ की कब्र सहित कई अन्य राजसी लोगों की भी कब्रें हैं। यह समूह विश्व धरोहर घोषित है- अभिव्यक्ति। १७ अप्रैल २०१०।, एवं भारत में मुगल वास्तुकला का प्रथम उदाहरण है। इस मक़बरे में वही चारबाग शैली है, जिसने भविष्य में ताजमहल को जन्म दिया। यह मकबरा हुमायूँ की विधवा बेगम हमीदा बानो बेगम के आदेशानुसार १५६२ में बना था। इस भवन के वास्तुकार सैयद मुबारक इब्न मिराक घियाथुद्दीन एवं उसके पिता मिराक घुइयाथुद्दीन थे जिन्हें अफगानिस्तान के हेरात शहर से विशेष रूप से बुलवाया गया था। मुख्य इमारत लगभग आठ वर्षों में बनकर तैयार हुई और भारतीय उपमहाद्वीप में चारबाग शैली का प्रथम उदाहरण बनी। यहां सर्वप्रथम लाल बलुआ पत्थर का इतने बड़े स्तर पर प्रयोग हुआ था। १९९३ में इस इमारत समूह को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। इस परिसर में मुख्य इमारत मुगल सम्राट हुमायूँ का मकबरा है। हुमायूँ की कब्र के अलावा उसकी बेगम हमीदा बानो तथा बाद के सम्राट शाहजहां के ज्येष्ठ पुत्र दारा शिकोह और कई उत्तराधिकारी मुगल सम्राट जहांदर शाह, फर्रुख्शियार, रफी उल-दर्जत, रफी उद-दौलत एवं आलमगीर द्वितीय आदि की कब्रें स्थित हैं। देल्ही थ्रु एजेज़। एस.आर.बख्शी। प्रकाशक:अनमोल प्रकाशन प्रा.लि.। १९९५।ISBN 81-7488-138-7। पृष्ठ:२९-३५ इस इमारत में मुगल स्थापत्य में एक बड़ा बदलाव दिखा, जिसका प्रमुख अंग चारबाग शैली के उद्यान थे। ऐसे उद्यान भारत में इससे पूर्व कभी नहीं दिखे थे और इसके बाद अनेक इमारतों का अभिन्न अंग बनते गये। ये मकबरा मुगलों द्वारा इससे पूर्व निर्मित हुमायुं के पिता बाबर के काबुल स्थित मकबरे बाग ए बाबर से एकदम भिन्न था। बाबर के साथ ही सम्राटों को बाग में बने मकबरों में दफ़्न करने की परंपरा आरंभ हुई थी। हिस्ट‘ओरिक गार्डन रिव्यु नंबर १३, लंदन:हिस्टॉरिक गार्डन फ़ाउडेशन, २००३ अपने पूर्वज तैमूर लंग के समरकंद (उज़्बेकिस्तान) में बने मकबरे पर आधारित ये इमारत भारत में आगे आने वाली मुगल स्थापत्य के मकबरों की प्रेरणा बना। ये स्थापत्य अपने चरम पर ताजमहल के साथ पहुंचा। .

नई!!: पूर्व दिल्ली और हुमायूँ का मकबरा · और देखें »

वसुंधरा एंक्लेव

वसुंधरा एंक्लेव दिल्ली के पूर्वी दिल्ली जिला का एक उप मंडल है। श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल.

नई!!: पूर्व दिल्ली और वसुंधरा एंक्लेव · और देखें »

विवेक विहार

विवेक विहार दिल्ली के पूर्वी दिल्ली जिला का एक उप मंडल है। श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल.

नई!!: पूर्व दिल्ली और विवेक विहार · और देखें »

वेस्ट एंड, दिल्ली

दिल्ली का एक आवासीय क्षेत्र है। श्रेणी:दिल्ली के आवासीय क्षेत्र.

नई!!: पूर्व दिल्ली और वेस्ट एंड, दिल्ली · और देखें »

गाँधी नगर, दिल्ली

गाँधी नगर, दिल्ली दिल्ली के पूर्वी दिल्ली जिला का एक उप मंडल है। श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल.

नई!!: पूर्व दिल्ली और गाँधी नगर, दिल्ली · और देखें »

आनंद विहार

आनंद विहार पूर्वी दिल्ली का एक आवासीय क्षेत्र है। यहां अन्तर्राज्यीय बस अड्डा भी है। श्रेणी:दिल्ली के क्षेत्र.

नई!!: पूर्व दिल्ली और आनंद विहार · और देखें »

आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन

आनंद विहार रेलवे स्टेशन, स्‍टेशन कोड ANVT, जो की बड़ा रेलवे स्टेशन है, भारत की राजधानी दिल्ली का जिला पूर्वी दिल्ली में स्थित है। यह दिल्ली प्रभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। और इसके पास में दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित आनंद विहार मेट्रो स्टेशन तथा 'विवेकानन्द बस टर्मिनल' भी है। यहाँ पर पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध है।     इस स्‍टेशन का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी, और दिल्ली की पूर्व मुख्मंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने 19 दिसम्बर, 2009 को किया था। 42 हेक्‍टर में फैला यह टर्मिनल सबसे बड़े रेलवे स्‍टेशनों में से एक है। .

नई!!: पूर्व दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन · और देखें »

आनंद विहार मेट्रो स्टेशन

आनंद विहार मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित एक ऊचा/बुलंद मेट्रो स्टेशन है। यह स्टेशन आनंद विहार के इलाके में स्थित है, जोकि पूर्वी दिल्ली, आनंद विहार ISBT और आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से प्रमुख रूप से जुड़ा हुआ है।   .

नई!!: पूर्व दिल्ली और आनंद विहार मेट्रो स्टेशन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »