लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट

सूची पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट

पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट (अंग्रेज़ी: East African Rift) एक सक्रीय भूवैज्ञानिक रिफ़्ट है जो पूर्व अफ़्रीका में बढ़ रही है। इसे पहले ग्रेट रिफ़्ट घाटी का भाग माना जाता था लेकिन बहुत से भूवैज्ञानिक इसे अब एक अलग रिफ़्ट घाटी मानते हैं। यह अफ़्रीकी प्लेट के टूटकर दो भागों में बंटने की जारी प्रक्रिया के कारण बन गई है। .

7 संबंधों: दक्षिण कीवू प्रान्त, मलावी झील, महान अफ़्रीकी झीलें, कांगो द्रोणी, कांगो नदी, क्योगा झील, उत्तर कीवू प्रान्त

दक्षिण कीवू प्रान्त

दक्षिण कीवू प्रान्त (फ़्रान्सीसी: Province du Sud-Kivu, अंग्रेज़ी: South Kivu Province) अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट और दक्षिण कीवू प्रान्त · और देखें »

मलावी झील

मलावी झील (अंग्रेज़ी: Lake Malawi) या न्यासा झील (अंग्रेज़ी: Lake Nyasa) महान अफ़्रीकी झीलों में से एक है और पूर्वी अफ़्रीकी दरार की दक्षिणतम झील है। यह मलावी, मोज़ाम्बीक और तान्ज़ानिया के बीच स्थित है। यह अफ़्रीका की तीसरी सबसे बड़ी और दूसरी सबसे गहरी झील है। यह पूरे विश्व की नौवीं सबसे बड़ी झील है। कुछ स्रोतों के अनुसार इस झील में दुनिया की किसी भी अन्य झील से ज़्यादा मछलियों की जातियाँ रहती हैं। यहाँ १,००० से अधिक तो सिर्फ़ सिक्लिडों की ही जातियाँ रहती है। १० जून २०११ को मोज़ाम्बीक ने इसे संरक्षित क्षेत्र धोषित कर दिया।, Jean-Pierre Chrétien, Mit Press, 2006, ISBN 9781890951351 .

नई!!: पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट और मलावी झील · और देखें »

महान अफ़्रीकी झीलें

महान अफ़्रीकी झीलें (अंग्रेज़ी: African Great Lakes) अफ़्रीका में पूर्वी अफ़्रीकी दरार के क्षेत्र में स्थित बड़े आकार की झीलों की एक शृंखला है। इनमें विक्टोरिया झील (सतही क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील) और तांगान्यीका झील (घनफल व गहराई के अनुसार विश्व की दूसरी सबसे बड़ी झील) शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ी से सबसे छोटी झीलें इस प्रकार मानी जाती हैं.

नई!!: पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट और महान अफ़्रीकी झीलें · और देखें »

कांगो द्रोणी

कांगो द्रोणी (Congo Basin) मध्य अफ़्रीका में बहने वाली कांगो नदी की अवसादी द्रोणी व जलसम्भर क्षेत्र है। इस द्रोणी के इलाक़े को कभी-कभी सरल-रूप से कांगो क्षेत्र भी कहा जाता है। .

नई!!: पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट और कांगो द्रोणी · और देखें »

कांगो नदी

कांगो नदी, जो ज़ाइरे नदी भी कहलाती है, अफ़्रीका की एक प्रमुख नदी है। ४,७०० किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह नदी पश्चिम मध्य अफ़्रीका की सबसे विशाल और नील नदी के बाद अफ़्रीका की सबसे लम्बी नदी है। कांगो नदी विश्व की समस्त नदियों में, दक्षिण अमेरीका की ऐमेंज़न नदी के बाद, दूसरी सबसे अधिक जलप्रवाह वाली नदी है। लम्बाई में यह दुनिया की नौवी सबसे लम्बी नदी है और पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट की पहाड़ियों-पठारों में अपने स्रोत से लेकर अटलांटिक महासागर में विलय तक ४,७०० किमी का फ़ासला तय करती है। अपने मार्ग में कांगो नदी दो बार भूमध्य रेखा पार करती है। इस विशाल नदी का जलसम्भर क्षेत्र भी विशाल है और इसमें लगभग ४० लाख वर्ग किमी आते हैं, जो कि पूरे अफ़्रीकी महाद्वीप का १३% क्षेत्रफल है। .

नई!!: पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट और कांगो नदी · और देखें »

क्योगा झील

क्योगा झील (अंग्रेज़ी: Lake Kyoga या Lake Kioga) अफ़्रीका के युगान्डा देश में स्थित एक बड़े आकार की लेकिन कम गहराई वाली झील है। १,७२० वर्ग किमी के क्षेत्रफल वाली यह झील १,०३४ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। नील नदी की विक्टोरिया नील नामक ऊपरी शाखा विक्टोरिया झील से निकलती है और क्योगा झील से गुज़रती हुई ऐल्बर्ट झील तक जाती है। क्योगा झील वैसे तो पूर्वी अफ़्रीकी दरार में स्थित है और महान अफ़्रीकी झीलों के क्षेत्रमंडल में ही पड़ती है, लेकिन इसका आकार इतना विशाल नहीं है कि इसे स्वयं महान अफ़्रीकी झीलों में से एक गिना जाए।, Jean-Pierre Chrétien, Mit Press, 2006, ISBN 9781890951351 .

नई!!: पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट और क्योगा झील · और देखें »

उत्तर कीवू प्रान्त

उत्तर कीवू प्रान्त (फ़्रान्सीसी: Province du Nord-Kivu, अंग्रेज़ी: North Kivu Province) अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पूर्वोत्तरी हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट और उत्तर कीवू प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पूर्व अफ़्रीकी दरार, पूर्व अफ्रीकी रिफ्ट, पूर्वी अफ़्रीकी दरार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »