लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पुलिस महानिदेशक

सूची पुलिस महानिदेशक

पुलिस महानिदेशक राज्य के पुलिस बल का मुखिया होता है। प्रशानिक दृष्टि से प्रत्येक राज्य को क्षेत्रीय मंडलों में बांटा जाता है, जिसे रेंज कहते है। और प्रत्येक पुलिस रेंज,पुलिस महानिरीक्षक के प्रशासनिक नियंत्रण में होता है। एक रेंज में अनेक जिले हो सकते हैं। जिला पुलिस को मुख्यतः पुलिस डिवीजन, सर्कलों और थानों में विभाजित किया जाता है। नागरिक पुलिस के अलावा राज्य के पास अपनी स्वयं की सशस्त्र पुलिस रखने का अधिकार भी हैं और उनमें अलग से गुप्तचर शाखायें, अपराध शाखायें आदि का प्रावधान भी होता हैं। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर,हैदराबाद, अहमदाबाद, नागपुर,पुणे, भुवनेश्वर,कटक जैसे बड़े महानगरों में पुलिस व्यवस्था का मुखिया,प्रत्यक्ष रूप से पुलिस आयुक्त होता है। विभिन्न राज्यों में उच्च पुलिस अधिकारी पदों पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) द्वारा भर्ती की जाती है, जिसकी भर्ती परीक्षा में पूरे भारत के अभ्यर्थी शामिल होते हैं। .

13 संबंधों: पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, बिंदेश्वरी दुबे, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय सशस्त्र बलों के समकक्ष रैंक, रासायनिक हथियार निषेध संगठन, सशस्त्र सीमा बल, सुलखान सिंह, सीमा सुरक्षा बल, हरीशचन्द्र मीणा, कंवर पाल सिंह गिल, कुमार सुरेश सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ

पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल

पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल, पाकिस्तान के वरिष्ठतम मंत्रियों व अंय वरिष्ठ निर्वाचित अधिकारियों का समूह है। यह पाकिस्तान का सबसे महत्वपूर्ण एवं उच्चतम संवैधानिक संस्थान है जोकि पाकिस्तान के प्रशासन व सरकार की नीति निर्धारण के लिए जिम्मेदार है सारे कैबिनेट सचिव, जनता द्वारा चुने गए राजनीतिज्ञों के निर्देश पर ही अपना काम करते हैं। इन चुने गए अधिकारियों को मंत्री या वजीर कहा जाता है। पाकिस्तान की पहली मंत्रीमंडल को पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान द्वारा गठित किया गया था। पाकिस्तान की संघीय मंत्रिमंडल पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 81डी में दिए गए प्रावधानों के अनुसार अपने कार्यों का निर्वाह करती है। सारे कैबिनेट मंत्रियों को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा नामांकित किया जाता है। इन्हें पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा शपथ दिलाई जाती है। मंत्रीमंडल के सारे मंत्रियों को सरकार की विभिन्न विभाग सौंपे जाते हैं। इन विभागों को मंत्रालय कहा जाता है। .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल · और देखें »

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (अंग्रेज़ी:ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एण्ड डवलपमेंट, लघु:बी.पी.आर एण्ड डी) की स्थापना पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के बारे में भारत सरकार के उद्देश्य को पूरा करने के लिए २८ अगस्त, १९७० को की गई थी।- पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो अब यह बहुआयामी एवं परामर्शदाता संगठन है और इसके चार प्रभाग हैं। मूल रूप से संस्थान में दो प्रभाग होते थे: अनुसंधान एवं विकास प्रभाग। बाद में १९७३ में प्रशिक्षण प्रभाग जोड़ा गया। इसके बाद १९८३ में फॉरेन्ज़िक विज्ञान प्रभाग और १९९५ में दिष-सुधार प्रशासन प्रभाग जुड़े। इसके साथ साथ कुछ अन्य विभागों ने संस्थान के कुछ कार्य संभाले, जैसे १९७६ में अपराध विज्ञान एवं फॉरेन्ज़िक विज्ञान ने कुछ संबंधित कार्य संभाला। इस विभाग को बाद में लोक नायक जय प्रकाश नारायण राष्ट्रीय अपराध विज्ञान एवं फॉरेन्ज़िक विज्ञान नाम दिया गया। १९८६ में राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो और २००२ में फॉरेन्ज़िक विज्ञान निदेशालय ने संभाला। .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो · और देखें »

बिंदेश्वरी दुबे

बिन्देश्वरी दूबे (१४ जनवरी, १९२३ - २० जनवरी, १९९३) एक भारतीय राजनेता, प्रशासक, स्वतंत्रता सेनानी एवं श्रमिक नेता थे जो बिहार के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय काबीना मंत्री (कानून एवं न्याय तथा श्रम एवं रोजगार), इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष आदि भी रहे। इससे पूर्व ये अखंड बिहार (एवं झारखंड) सरकारों में भी शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे। १९८० से १९८४ तक सातवीं लोक सभा के सदस्य, १९८८ से १९९३ तक राज्य सभा के सदस्य तथा छह बार विधान सभा के सदस्य रहे। इन्होंने देश की कोलियरियों के राष्ट्रीयकरण में अहम् भूमिका निभाई थी। .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और बिंदेश्वरी दुबे · और देखें »

भारतीय पुलिस सेवा

भारतीय पुलिस सेवा, जिसे आम बोलचाल में भारतीय पुलिस या आईपीएस, के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार के अखिल भारतीय सेवा के एक अंग के रूप में कार्य करता है, जिसके अन्य दो अंग भारतीय प्रशासनिक सेवा या आईएएस और भारतीय वन सेवा या आईएफएस हैं जो ब्रिटिश प्रशासन के अंतर्गत इंपीरियल पुलिस के नाम से जाना जाता था। .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और भारतीय पुलिस सेवा · और देखें »

भारतीय सशस्त्र बलों के समकक्ष रैंक

भारतीय सशस्त्र बलों के समकक्ष रैंक - सेना, वायुसेना और नौसेना,भारतीय रक्षा सेवा किसी भी खतरे और प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए सबसे अच्छा संगठित, संरचित, सुसज्जित और अनुशासित संगठन है। .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और भारतीय सशस्त्र बलों के समकक्ष रैंक · और देखें »

रासायनिक हथियार निषेध संगठन

रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्लू) अर्थात ऑगनाइज़ेशन फ़ॉर प्रोहिबिशन ऑफ़ केमिकल वेपंस (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons) संयुक्त राष्ट्र संघ समर्थित एक संस्था है जो दुनिया भर में रासायनिक हथियारों को नष्ट करने और उनकी रोकथाम के लिए काम करती है। वर्तमान में यह संस्था सीरिया में हथियारों को ख़त्म किए जाने का काम देख रही है। नोबेल शांति पुरस्कार समिति ने २०१३ का शांति पुरस्कार इस संस्था को दिया है। .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और रासायनिक हथियार निषेध संगठन · और देखें »

सशस्त्र सीमा बल

सशस्त्र सीमा बल (संक्षेप में: एसएसबी, SSB) भारत का एक अर्धसैनिक बल है जिसपर 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इस सीमा से हथियारों, गोला-बारूद की तस्करी और देश विरोधी तत्वों की अवैध रूप से भारत में आवाजाही का खतरा रहता है। .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और सशस्त्र सीमा बल · और देखें »

सुलखान सिंह

सुलखान सिंह (जन्म:1957) उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हैं। वे वर्ष 1980 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत थे। सिंह बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र के जौहरपुर गांव के रहने वाले हैं और इनकी छवि एक ईमानदार अधिकारी के रूप में मानी जाती है। उनका जन्म बंदा जिले के जौहरपुर गांव में 1957 में हुआ था। इंटर तक की पढ़ाई इन्होंने बांदा से की इसके बाद वह इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन के लिए रुढ़की चले गए। आईआईटी रूड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। तत्पश्चात एफटीयाई(विदेशी संस्थागत निवेशक)की। इसके बाद इन्होंने दिल्ली से एमटेक किया और फिर रेलवे में इंजीनियर के पद पर कुछ समय तक सेवाएं दीं। साथ ही वह सिविल सेवा की भी तैयारी करते रहे। वर्ष 1983 में वे भारतीय पुलिस सेवा में चुने गये, तब से ले कर उन्होंने कई जिमेदारी संभाली है, वर्ष 2001 में वो लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाये गये इस दौरान वो कई भ्रष्ट पुलिस अफसर का तवादला करवा कर सुर्खियों में रहे हैं। .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और सुलखान सिंह · और देखें »

सीमा सुरक्षा बल

सीमा सुरक्षा बल (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स,Border Security Force - संक्षेप में सीसुब या बीएसएफ, BSF) भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है एवँ विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है। जिसका गठन 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था। इसकी जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है। इस समय बीएसएफ की 188 बटालियन है और यह 6,385.36 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है जो कि पवित्र, दुर्गम रेगिस्तानों, नदी-घाटियों और हिमाच्छादित प्रदेशों तक फैली है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में सुरक्षा बोध को विकसित करने की जिम्मेदारी भी बीएसएफ को दी गई है। इसके अलावा सीमा पर होने वाले अपराधों जैसे तस्करी/घुसपैठ और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने की जवाबदेही भी इस पर है। .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और सीमा सुरक्षा बल · और देखें »

हरीशचन्द्र मीणा

हरीशचन्द्र मीणा दौसा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से १६वीं लोकसभा में भाजपा सांसद हैं। इससे पूर्व मीणा राजस्थान पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और हरीशचन्द्र मीणा · और देखें »

कंवर पाल सिंह गिल

कंवर पाल सिंह गिल ('1934/35 – 26 May 2017) (के पी एस गिल) भारत के पंजाब राज्य के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) थे। उन्हें पंजाब के आतंकवादी एवं उग्रवादी विद्रोह को नियंत्रित करने के लिए श्रेय दिया जाता है । .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और कंवर पाल सिंह गिल · और देखें »

कुमार सुरेश सिंह

'कुमार सुरेश सिंह' भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी व भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक रहे हैं। ये मुख्‍यतौर पर अपने शोधपूर्ण कार्य भारत के लोगके लिए जाने जाते हैं। इन्‍होंने पटना विश्‍वविद्यालय से बिरसा मुंडा और उनके आंदोलन पर पीएच.डी.

नई!!: पुलिस महानिदेशक और कुमार सुरेश सिंह · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ

अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ (अंग्रेजी:International Air Transport Association;IATA) एक अन्तर्राष्ट्रीय वायुसेवाओं का उद्योग व्यापार समूह है, जिसका मुख्यालय मॉन्ट्रियल, कनाडा में स्थित है। यहीं पर अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन का मुख्यालय भि स्थित है। इस संगठन का उद्देश्य है वायुसेवा उद्योग की सेवा और बढ़ावा देना। यह संघ 280 वायुसेवाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जो अनुसूचित अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात का ९३% भाग है। इस संगठन के महानिदेशक हैं जियोवानी बिसिग्नानी। वर्तमान में यह संगठन १५० से अधिक देशों में व्याप्त है और इसके विश्वव्यापी १०१ कार्यालय हैं। .

नई!!: पुलिस महानिदेशक और अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

महानिदेशक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »