लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पुर्तगाली विकिपीडिया

सूची पुर्तगाली विकिपीडिया

पुर्तगाली विकिपीडिया विकिपीडिया, मुक्त विश्वकोश का पुर्तगाली भाषा का संस्करण है। यह विकिपीडिया के पांचवां संस्करण था और जून २००१ में आरम्भ किया गया था। फिलहाल यह यह दसवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया है और जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस पर लेख सँख्या ७,१०,३९१ है। २००४ के अतिकाल से, इस संस्करण में तेजी से वृद्धि हुई। मई २००५ के दौरान, इसने दोनों स्पेनी और इतालवी भाषाओं के विकिपीडियाओं को पीछे छोड़ दिया। तुलनात्मक रूप से, मई २००४ में यह लेख संख्या के आधार पर १७ वां सबसे बड़ा विकिपीडिया था। पुर्तगाली लेखों में लेखन के रूप में छोटे बदलाव हो सकते हैं, क्योंकि यूरोपीय पुर्तगाली और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली में शब्दावली और उपयोग में छोटे बदलाव हो सकते है। लेख में एक या अन्य भिन्नक हो सकता है जो इसपर निर्भर है की कौन लेख लिख रहा है। वर्ष २००५ में, पुर्तगाली विकिपीडिया का विभाजन कर और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली (pt-br) का एक अलग संस्करण बनाने के प्रस्ताव को विकिमीडिया समुदाय द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »