लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पुदुच्चेरी

सूची पुदुच्चेरी

पुदुच्चेरी, (पहले पॉन्डिचेरी), भारत गणराज्य का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। पहले पुदुच्चेरी एक फ्रांसीसी उपनिवेश था जिसमे ४ पृथक जिलों का समावेश था। पुदुच्चेरी का नाम पॉन्डिचरी इसके सबसे बड़े जिले पुदुच्चेरी के नाम पर पड़ा था। सितम्बर २००६ में पॉन्डिचरी का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर पुदुच्चेरी कर दिया गया जिसका कि स्थानीय तमिल में अर्थ नया गाँव होता है। भारत का यह क्षेत्र लगभग ३०० वर्षों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा है और आज भी यहां फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति देखने को मिल जाती है। पुराने समय में यह फ्रांस के साथ होने वाले व्यापार का मुख्य केंद्र था। आज अनेक पर्यटक इसके सुंदर समुद्र तटों और तत्कालीन सभ्यता की झलक पाने के लिए यहां आते हैं। केवल पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। इस कारण प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। .

36 संबंधों: चेन्नई का प्रशासन, दक्षिण भारत, दक्षिणी आंचलिक परिषद, पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९), पुदुच्चेरी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, पुदुच्चेरी शहर, पुदुच्चेरी विधान सभा, पुदुच्चेरी विधान सभा चुनाव, 2016, पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्रियों की सूची, पुदुच्चेरी के राज्यपाल, पुदुचेरी के जिले, फ्रांसीसी भारत, फ्रांसीसी भारतीय रुपया, भारत के प्रशासनिक विभाग, भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश, भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, भारतीय राज्यों के राज्यपालों की सूची, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, भारतीय वाहन पंजीकरण पट्ट, भारतीय आम चुनाव, 2014, मुदलियार, यानम बीच, राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची, लोक सभा, लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी, जनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्र, विधान सभा, ग्रीन हैंड्स परियोजना, आर॰ राधाकृष्णन (राजनीतिज्ञ), आंचलिक परिषद, आइएसओ 3166-2:आइएन, १५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची, १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची, १९८५ में पद्म भूषण धारक, 2015 दक्षिण भारतीय बाढ़

चेन्नई का प्रशासन

शहर के अधिकारीगण, (सितं.,०७) | --> राइपन बिल्डिंग, १९१३ में निर्मित, चेन्नई नगर निगम का मुख्यालय तत्कालिण वाइसरॉय लॉर्ड राइपन के नाम पर है। चेन्नई शहर का प्रशासन चेन्नई नगर निगम के पास है। १६८८ में स्थापित हुआ यह निगम भारत में ही नहीं, ब्रिटेन के बाहर किसी भी राष्ट्रमंडल देश में सबसे पहला नगर निगम है। इसमें १५५ पार्षद है, जो चेन्नई के १५५ वार्डों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनका चुनाव सीधे चेन्नई की जनता ही करती है। ये लोग अपने आप में से ही एक महापौर एवं एक उप-महापौर चुनते हैं जो छः समितियों का संचालन करता है। चेन्नई, तमिल नाडु राज्य की राजधानी होने से राज्य की कार्यपालिका और न्यायपालिका के मुख्यालय शहर में मुख्य रूप से फोर्ट सेंट जॉर्ज में सचिवालय इमारत में और शेष कार्यालय शहर में विभिन्न स्थानों पर अनेक इमारतों में स्थित हैं। मद्रास उच्च न्यायालय का अधिकार-क्षेत्र तमिल नाडु राज्य और पुदुच्चेरी तक है। यह राज्य की सर्वोच्च न्याय संस्था है और चेन्नई में ही स्थापित है। चेन्नई में तीन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं – सेन्नई उत्तर, चेन्नई मध्य और चेन्नई दक्षिण और १८ विधान-सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। चेन्नई मेट्रोपॉलिटन पुलिस पैट्रोल चेन्नई का महानगरीय क्षेत्र कई उपनगरों तक व्याप्त है, जिसमें कांचीपुरम जिला और तिरुवल्लुर जिला के भी क्षेत्र आते हैं। बडए उपनगरों में वहां की टाउन-नगर पालिकाएं हैं और छोटे क्षेत्रों में टाउन-परिषद हैं जिन्हें पंचायत कहते हैं। शहर का क्षेत्र जहां १७४ कि॰मी॰² (६७ मील²) है, वहीं उपनगरीय क्षेत्र ११८९ कि॰मी॰² (४५८ मील²) तक फैले हुए हैं। चेन्नई महानगर विकास प्राधिकरण (सी.एम.डी.ए) ने शहर के निकट उपग्रह-शहरों के विकास के उद्देश्य से एक द्वितीय मास्टर प्लान का ड्राफ़्ट तैयार किया है। निकटस्थ उपग्रह शहरों में महाबलिपुरम (दक्षिण में), चेंगलपट्टु और मरियामलाइ नगर दक्षिण-पश्चिम में, श्रीपेरंबुदूर, तिरुवल्लुर और अरक्कोणम पश्चिम में आते हैं। ग्रेटर चेन्नई पुलिस विभाग तमिल नाडु पुलिस का ही एक अनुभाग है, जो शहर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख में संलग्न है। शहर की पुलिस के अध्यक्ष पुलिस आयुक्त, चेन्नई हैं और प्रशासनिक नियंत्रण राज्य गृह मंत्रालय के पास है। इस विभाग में ३६ उप-भाग और १२१ पुलिस-स्टेशन है। शहर खा यातायात चेन्नई सिटी ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियंत्रित होता है। महानगर के उपनगर चेन्नई मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधीन आते हैं, एवं बाहरी जेले कांचीपुरम एवं तिरुवल्लुर पुलिस विभागों के अन्तर्गत्त हैं। चेन्नई नगर निगम और उपनगरीय नगरपालिकाएं नागरिक सुविधाएं मुहैया कराती हैं। अधिकांश क्षेत्रों में कूड़ा-प्रबंधन नील मेटल फैनालिका एन्वायरनमेंट मैनेजमेंट; एक निजी कंपनी और कुछ अन्य क्षेत्रोंमें नगर निगम देखता है। जल-आपूर्ति एवं मल-निकास (सीवेज ट्रीटमेंट) चेन्नई मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई एंड सीवेज बोर्ड देखाता है। विद्युत आपूर्ति तमिल नाडु विद्युत बोर्ड प्रबंध करता है। शहर की दूरभाष सेवा छः मोबाइल और चार लैंडलाइन कंपनियों के द्वारा प्रबंध होता है, और यही कंपनियां तथा सिफी और हैथवे ब्रॉडबैंड सेवा द्वारा इंटरनेट भी उपलब्ध कराती हैं। .

नई!!: पुदुच्चेरी और चेन्नई का प्रशासन · और देखें »

दक्षिण भारत

भारत के दक्षिणी भाग को दक्षिण भारत भी कहते हैं। अपनी संस्कृति, इतिहास तथा प्रजातीय मूल की भिन्नता के कारण यह शेष भारत से अलग पहचान बना चुका है। हलांकि इतना भिन्न होकर भी यह भारत की विविधता का एक अंगमात्र है। दक्षिण भारतीय लोग मुख्यतः द्रविड़ भाषा जैसे तेलुगू,तमिल, कन्नड़ और मलयालम बोलते हैं और मुख्यतः द्रविड़ मूल के हैं। .

नई!!: पुदुच्चेरी और दक्षिण भारत · और देखें »

दक्षिणी आंचलिक परिषद

जोनल परिषदों का भारत दक्षिणी आंचलिक परिषद में एक आंचलिक परिषद। इस परिषद मे अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, पुदुच्चेरी, तमिल नाडु, और तेलंगाना शामिल है। अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप दक्षिणी आंचलिक परिषद के विशेष आमंत्रितों हैं। .

नई!!: पुदुच्चेरी और दक्षिणी आंचलिक परिषद · और देखें »

पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९)

पद्म श्री पुरस्कार, भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरीक सम्मान है। सन् २००० से २००९ तक विजेताओं की सूची निम्न है: .

नई!!: पुदुच्चेरी और पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९) · और देखें »

पुदुच्चेरी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

पुदुच्चेरी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के पुदुच्चेरी का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। 2014 चुनाव में सोलहवीं लोकसभा में ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस के आर॰ राधाकृष्णन यहाँ के सांसद बने। .

नई!!: पुदुच्चेरी और पुदुच्चेरी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

पुदुच्चेरी शहर

पुदुच्चेरी शहर पुदुच्चेरी केन्द्र-शासित प्रदेश की राजधानी है। .

नई!!: पुदुच्चेरी और पुदुच्चेरी शहर · और देखें »

पुदुच्चेरी विधान सभा

पुदुच्चेरी विधान सभा भारत के पुदुच्चेरी केन्द्र शासित प्रदेश की विधायिका हैं | .

नई!!: पुदुच्चेरी और पुदुच्चेरी विधान सभा · और देखें »

पुदुच्चेरी विधान सभा चुनाव, 2016

पुदुच्चेरी में 16 मई 2016 को विधान सभा चुनाव हुए। इनके परिणाम की घोषणा 19 मई 2016 को की गई। .

नई!!: पुदुच्चेरी और पुदुच्चेरी विधान सभा चुनाव, 2016 · और देखें »

पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्रियों की सूची

पुदुच्चेरी भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है | पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री पुदुच्चेरी सरकार का मुखिया होता हैं | .

नई!!: पुदुच्चेरी और पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

पुदुच्चेरी के राज्यपाल

पुदुच्चेरी भारत का एक संघ राज्य क्षेत्र है। नीचे यहाँ के लेफ्टिनेंट गवर्नर लोगों कि सूची दी गयी है.

नई!!: पुदुच्चेरी और पुदुच्चेरी के राज्यपाल · और देखें »

पुदुचेरी के जिले

स्पॉट उपग्रह द्वारा प्राप्त चित्र। पॉन्डिचरी मूलतः ४ पृथक (बिना जुडे़ हुये) जिलों से मिलकर बना है। ये जिले है.

नई!!: पुदुच्चेरी और पुदुचेरी के जिले · और देखें »

फ्रांसीसी भारत

फ्रांसीसी भारत 17 वीं सदी के दूसरे आधे में भारत में फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित फ्रांसीसी प्रतिष्ठानों के लिए एक आम नाम है और आधिकारिक तौर पर एस्तब्लिसेमेन्त फ्रन्से द्दे इन्द्दए (फ़्रान्सीसी:Établissements français de l'Inde) रूप में जाना जाता, सीधा फ्रेंच शासन 1816 शुरू हुआ और 1954 तक जारी रहा जब प्रदेशों नए स्वतंत्र भारत में शामिल कर लिया गया। उनके शासक क्षेत्रों पॉन्डिचेरी, कराईकल, यानम, माहे और चन्दननगर थे। फ्रांसीसी भारत मे भारतीय शहरों में बनाए रखा कई सहायक व्यापार स्टेशन (लॉज) शामिल थे। कुल क्षेत्र 510 km2 (200 वर्ग मील) था, जिनमें से 293 km2 (113 वर्ग मील) पॉन्डिचेरी का क्षेत्र था। 1936 में, उपनिवेश की आबादी कुल 2,98,851 निवासिया थी, जिनमें से 63% (1,87,870) पॉन्डिचेरी के क्षेत्र में निवास करती थी। .

नई!!: पुदुच्चेरी और फ्रांसीसी भारत · और देखें »

फ्रांसीसी भारतीय रुपया

फ्रांसीसी एक रुपया, 1938 फ्रांसीसी भारतीय रुपया या रूपी (फ्रांसीसी: roupie) फ्रांसीसी भारत की मुद्रा थी। इसका मूल्य तब की ब्रिटिश भारतीय सरकार द्वारा जारी रुपये के बराबर था। 1871 तक यह सिर्फ सिक्कों के रूप में जारी की जाती थी और एक रुपये का विभाजन 8 फैनो में होता था और एक फैनो बराबर था तीन दोदो या 20 कैश के। 1871 से बैंकनोट जारी किए जाने लगे जिन्हें फ्रांस का बैंक ऑफ इंडोचाइना जारी किया करता था। इन नोटों के साथ ब्रिटिशों द्वारा जारी सिक्के भी पूरे क्षेत्र में प्रचलित थे। .

नई!!: पुदुच्चेरी और फ्रांसीसी भारतीय रुपया · और देखें »

भारत के प्रशासनिक विभाग

प्रशासनिक दृष्टि से भारत राज्यों या प्रान्तों में विभक्त है; राज्य, जनपदों (या जिलों) में विभक्त हैं, जिले तहसील (तालुक या मण्डल) में विभक्त हैं। यह विभाजन और नीचे तक गया है। .

नई!!: पुदुच्चेरी और भारत के प्रशासनिक विभाग · और देखें »

भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश

भारत राज्यों का एक संघ है। इसमें उन्तीस राज्य और सात केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुनः जिलों और अन्य क्षेत्रों में बांटे गए हैं।.

नई!!: पुदुच्चेरी और भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश · और देखें »

भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

यह सूचियों भारत के सबसे बड़े शहरों पर है। .

नई!!: पुदुच्चेरी और भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

भारतीय राज्यों के राज्यपालों की सूची

भारत गणराज्य में राज्यपाल २९ राज्यों में राज्य प्रमुख का संवैधानिक पद होता है। राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति पाँच वर्ष के लिए करते हैं और वे राष्ट्रपति की मर्जी पर पद पर रहते हैं। राज्यपाल राज्य सरकार का विधित मुखिया होता है जिसकी कार्यकारी कार्रवाई राज्यपाल के नाम पर सम्पन्न होती है। .

नई!!: पुदुच्चेरी और भारतीय राज्यों के राज्यपालों की सूची · और देखें »

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .

नई!!: पुदुच्चेरी और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

भारतीय वाहन पंजीकरण पट्ट

भारत के द्वि-वर्ण राज्य कूट भारत में सभी मोटरचालित वाहनों को एक पंजीकरण संख्या (या लाइसेंस नम्बर) दिया जाता है। लाइसेंस पट्ट को नामपट्ट भी कहते हैं। यह संख्या सभी प्रदेशों में जिला स्तर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा दिया जाता है। यह चालन अनुज्ञप्‍ति पट्ट वाहन के आगे और पश्च दिशा में लगाया जाता है। नियमानुसार सभी पट्टियाँ लातिन वर्णों सहित आधुनिक भारतीय अंक प्रणाली में होने चाहिए। .

नई!!: पुदुच्चेरी और भारतीय वाहन पंजीकरण पट्ट · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, 2014

भारत में सोलहवीं लोक सभा के लिए आम चुनाव ७ अप्रैल से १२ मई २०१४ तक ९ चरणों में हुए। मतगणना १६ मई को हुई। इसके लिए भारत की सभी संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गये। वर्तमान में पंद्रहवी लोक सभा का कार्यकाल ३१ मई २०१४ को ख़त्म हो रहा है। ये चुनाव अब तक के इतिहास में सबसे लंबा कार्यक्रम वाला चुनाव था। यह पहली बार होगा, जब देश में ९ चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। निर्वाचन आयोग के अनुसार ८१.४५ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी नौ चरणों में औसत मतदान ६६.३८% के आसपास रहा जो भारतीय आम चुनाव के इतिहास में सबसे उच्चतम है। चुनाव के परिणाम १६ मई को घोषित किये गये। ३३६ सीटों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सबसे बड़ा दल और २८२ सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने ५९ सीटों पर और कांग्रेस ने ४४ सीटों पर जीत हासिल की।, Election Commission of India बीजेपी ने केवल 31.0% वोट जीते, जो आजादी के बाद से भारत में बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए पार्टी का सबसे कम हिस्सा है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संयुक्त वोट हिस्सा 38.5% था। 1984 के आम चुनाव के बाद बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनाने का अधिकार जीता, और यह चुनाव पहली बार हुआ जब पार्टी ने अन्य पार्टियों के समर्थन के बिना शासन करने के लिए पर्याप्त सीटें जीती हैं। आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सबसे खराब हार थी। भारत में आधिकारिक विपक्षी दल बनने के लिए, एक पार्टी को लोकसभा में 10% सीटें (54 सीटें) हासिल करनी होंगी; हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस नंबर को हासिल करने में असमर्थ थी। इस तथ्य के कारण, भारत एक आधिकारिक विपक्षी पार्टी के बिना बना हुआ है। .

नई!!: पुदुच्चेरी और भारतीय आम चुनाव, 2014 · और देखें »

मुदलियार

मुदलियार या मुदालियर भी कहा जाता है, मुदाली और मूदले तमिल जातियों द्वारा प्रयोग की जाने वाली एक पदवी/उपाधि है। यह शब्द मानद पदवी मुदाली से बना है जो मध्यकालीन दक्षिण भारत में शीर्ष दर्ज़े के नौकरशाही अधिकारियों और सैन्य अफसरों को प्रदान की जाती थी, व जिसका तमिल भाषा में अर्थ है पहले दर्ज़े का व्यक्ति.

नई!!: पुदुच्चेरी और मुदलियार · और देखें »

यानम बीच

यानम बीच (Yanam Beach) भारत के पुदुच्चेरी केन्द्र शासित प्रदेश के यानम नगर के पास स्थित एक बालूतट (बीच) है। यह बंगाल की खाड़ी पर स्थित है और इस से गोदावरी नदी निकल कर जाती है। .

नई!!: पुदुच्चेरी और यानम बीच · और देखें »

राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान

राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान, ०९ से १६ वर्ष के आयु वर्ग के रचनात्मक बच्चों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सम्मान है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (भारत सरकार) के स्वायत्त निकाय द्वारा राष्ट्रीय बाल भवन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान में एक पट्टिका, एक प्रमाण पत्र शैक्षिक संसाधन और नकद पुरस्कार सम्मिलित हैं। राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान प्रायः नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। बालश्री सम्मान भारत के ३ राष्ट्रपति पुरस्कारों में से एक है, बाल श्री देश का सर्वोच्च बाल पुरस्कार हैं। .

नई!!: पुदुच्चेरी और राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक केंद्र-दक्षिणपंथी राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है। २०१५ के अनुसार, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संसद का सत्तारूढ़ गठबंधन है, और १३ राज्यों पर राज करता है। राजग का निर्माण १९९८ के आम चुनावों में भाजपा द्वारा किया गया था; इसमें भाजपा के तत्कालीन सहयोगी दलों (जैसे समता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना) के अलावा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और बीजू जनता दल शामिल थे। इन क्षेत्रीय दलों में केवल एक शिवसेना ही थी, जिसकी विचारधारा भाजपा की विचारधारा के समान थी। गठबंधन पहली बार केन्द्र में सत्ता पर १९९८ के आम चुनाव के बाद आया, और २००४ तक शासन किया। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग में पैंतीस सदस्य दल है (उनमें से दो राजनीतिक मोर्चे हैं और एक संगठन है), जिसमें से भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल है। तेरह राजग सदस्यों (शिवसेना, तेलुगु देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस, नागा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन, नेशनल पीपुल्स पार्टी, और पाट्टाली मक्कल कॉची) को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा "राज्यीय दल" का दर्जा दिया गया है। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग के पास लोकसभा और राज्यसभा में क्रमानुसार ३३७ और ६४ सदस्य हैं। .

नई!!: पुदुच्चेरी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची · और देखें »

लोक सभा

लोक सभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है .

नई!!: पुदुच्चेरी और लोक सभा · और देखें »

लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी

लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी (Lycée français de Pondichéry) भारत के पुदुच्चेरी के पॉन्डिचेरी नगर में स्थित एक फ्रेंच इंटरनेशनल स्कूल है। यह एशियाई महाद्वीप का सबसे प्राचीन फ्रेंच इंटरनेशन स्कूल है। यह फ्रान्स के बाहर सबसे महत्त्वपूर्ण फ्रेंच माध्यमिक विद्यालयों में से एक तथा हॉन्ग-कॉन्ग के बाद एशिया का दूसरा सबसे बड़ा विद्यालय है। विद्यालय में पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा दी जाती है। लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी की स्थापना 26 अक्टूबर 1826 को पुदुच्चेरी के तत्कालीन गवर्नर जनरल ने कॉलेज रॉयल के रूप में की थी। रेन विश्वविद्यालय से सम्बद्धता वाला फ्रांस के बाहर यह सबसे पुराना उच्च माध्यमिक विद्यालय है। वर्तमान में प्राथमिक शिक्षा से बैचलर ऑफ़ स्तर तक विद्यालय में 1400 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। पॉण्डिचेरी में स्थित फ्रेंच संस्थान इस विद्यालय के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देता है। वर्ष 2014 में विद्यालय को छात्र विनिमय के लिए विद्यालय ने फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। .

नई!!: पुदुच्चेरी और लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी · और देखें »

जनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्र

भारत उनतीस राज्यों और सात केन्द्र शासित प्रदेशों का एक संघ है। सन् 2009 में, लगभग 1.15 अरब की जनसंख्या के साथ भारत विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत के पास विश्व की कुल भूक्षेत्र का 2.4% भाग है, लेकिन यह विश्व की 17% जनसंख्या का निवास स्थान है। गंगा के मैदानी क्षेत्र विश्व के सबसे विशाल उपजाऊ फैलावों में से एक हैं और यह विश्व के सबसे सघन बसे क्षेत्रों में से एक है। दक्कन के पठार के पूर्वी और पश्चिमी तटीय क्षेत्र भी विश्व के सबसे सघन क्षेत्रों में हैं। पश्चिमी राजस्थान में स्थित थार मरुस्थल विश्व के सबसे सघन मरुस्थलों में से एक है। उत्तर और उत्तर-पूर्व में हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं में बसे राज्यों में ठंडे शुष्क मरुस्थल और उपजाऊ घाटियां हैं। कठिन संरचना के कारण इन राज्यों में देश के अन्य भागों की तुलना में जनसंख्या घनत्व कम है। .

नई!!: पुदुच्चेरी और जनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्र · और देखें »

विधान सभा

विधान सभा या वैधानिक सभा जिसे भारत के विभिन्न राज्यों में निचला सदन(द्विसदनीय राज्यों में) या सोल हाउस (एक सदनीय राज्यों में) भी कहा जाता है। दिल्ली व पुडुचेरी नामक दो केंद्र शासित राज्यों में भी इसी नाम का प्रयोग निचले सदन के लिए किया जाता है। 7 द्विसदनीय राज्यों में ऊपरी सदन को विधान परिषद कहा जाता है। विधान सभा के सदस्य राज्यों के लोगों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि होते हैं क्योंकि उन्हें किसी एक राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों द्वारा सीधे तौर पर चुना जाता है। इसके अधिकतम आकार को भारत के संविधान के द्वारा निर्धारित किया गया है जिसमें 500 से अधिक व् 60 से कम सदस्य नहीं हो सकते। हालाँकि विधान सभा का आकार 60 सदस्यों से कम हो सकता है संसद के एक अधिनियम के द्वारा: जैसे गोवा, सिक्किम, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी। कुछ राज्यों में राज्यपाल 1 सदस्य को अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त कर सकता है, उदा० ऐंग्लो इंडियन समुदाय अगर उसे लगता है कि सदन में अल्पसंख्यकों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। राज्यपाल के द्वारा चुने गए या नियुक्त को विधान सभा सदस्य या MLA कहा जाता है। प्रत्येक विधान सभा का कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है जिसके बाद पुनः चुनाव होता है। आपातकाल के दौरान, इसके सत्र को बढ़ाया जा सकता है या इसे भंग किया जा सकता है। विधान सभा का एक सत्र वैसे तो पाँच वर्षों का होता है पर लेकिन मुख्यमंत्री के अनुरोध पर राज्यपाल द्वारा इसे पाँच साल से पहले भी भंग किया जा सकता है। विधानसभा का सत्र आपातकाल के दौरान बढ़ाया जा सकता है लेकिन एक समय में केवल छः महीनों के लिए। विधान सभा को बहुमत प्राप्त या गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने पर भी भंग किया जा सकता है। .

नई!!: पुदुच्चेरी और विधान सभा · और देखें »

ग्रीन हैंड्स परियोजना

ग्रीन हैंड्स परियोजना (Project GreenHands) तमिलनाडु, भारत में एक पर्यावरण संबंधी प्रस्ताव है, जो ईशा फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया है। पूरे तमिलनाडु में लगबग ११ करोड़ पेड़ रोपित करना, परियोजना का घोषित लक्ष्य है। अब तक ग्रीन हैंड्स परियोजना के अंतर्गत तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में १८०० से अधिक समुदायों में, २० लाख से अधिक लोगों द्वारा ८२ लाख पौधे के रोपण का आयोजन किया है। .

नई!!: पुदुच्चेरी और ग्रीन हैंड्स परियोजना · और देखें »

आर॰ राधाकृष्णन (राजनीतिज्ञ)

आर॰ राधाकृष्णन (राजनीतिज्ञ) भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने पुदुच्चेरी की पुदुच्चेरी सीट से ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस की ओर से भाग लिया। .

नई!!: पुदुच्चेरी और आर॰ राधाकृष्णन (राजनीतिज्ञ) · और देखें »

आंचलिक परिषद

भारत के आंचलिक परिषद आंचलिक परिषदों हैं सलाहकार समूहों जो भारत के राज्यों से बने हुए हैं। ये परिषदों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए बनाया गया थे। पंच परिषदों 1956 में स्थापित हुए थे। पूर्वोत्तर आंचलिक परिषदों 1972 में स्थापित हो गया था।.

नई!!: पुदुच्चेरी और आंचलिक परिषद · और देखें »

आइएसओ 3166-2:आइएन

कोई विवरण नहीं।

नई!!: पुदुच्चेरी और आइएसओ 3166-2:आइएन · और देखें »

१५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची अकारादि क्रम से राज्यश: इस लेख में नीचे दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १५वीं लोक सभा के लिए अप्रैल - मई, २००९ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए थे। .

नई!!: पुदुच्चेरी और १५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची राज्यश: इस लेख में दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १६वीं लोक सभा के लिए अप्रैल – मई, २०१४ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए। इन सांसदों में ५८ प्रतिशत सांसद (३१५ सांसद) ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुये हैं। .

नई!!: पुदुच्चेरी और १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

१९८५ में पद्म भूषण धारक

श्रेणी:पद्म भूषण.

नई!!: पुदुच्चेरी और १९८५ में पद्म भूषण धारक · और देखें »

2015 दक्षिण भारतीय बाढ़

2015 दक्षिण भारत बाढ़ नवंबर-दिसंबर के महीने में उत्तर-पूर्वी मॉनसून के कारण आई थी। इसने तमिल नाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुच्चेरी को प्रभावित किया। इस बाढ़ ने चेन्नई शहर को विशेष रूप से प्रभावित किया। इस बाढ़ के कारण लगभग 300 लोग मारे गए, 18 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, और ₹20000 करोड़ से अधिक नुकसान हुआ। 3 दिसंबर 2015 को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी चेन्नई पहुंचे और बचाव के प्रयास को प्रोत्साहित किया। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए दक्षिण भारत के फ़िल्म स्टार रजनीकांत ने 10 लाख का दान दिया है साथ ही अभिनेता धनुष,सूर्या तथा अभिनेता कीर्ति ने भी रुपये दान किये हैं साथ ही इन्होंने कुल 50 लाख रुपये दान किये। .

नई!!: पुदुच्चेरी और 2015 दक्षिण भारतीय बाढ़ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »