लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पुणे जिला

सूची पुणे जिला

पुणे भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक जिला है। पुणे में सबसे ज्यादा शिक्षण संस्था है। पुणे में माहिती तंञशास्ञ और वाहन उद्योगके के बहुत सी कंपनीयॉ है। जिले का मुख्यालय पुणे है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

24 संबंधों: दौंड तहसील, नथुराम विनायक गोडसे, नारायणगाँव, पिंपरी, पिंपरी-चिंचवड, पुणे, पुणे ज़िला की तालुकाएँ, बारामती, बारामती तालुका, भारतरत्न डॉ॰ बाबासाहेब आम्बेडकर स्टेडियम, बारामती, भोर तहसील, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के जिले, यरवदा, राजगुरु, लोनावला, शिवनेरी, सतारा जिला, ज्योतिराव गोविंदराव फुले, जेजुरी, खंडाला, खेड़ तहसील, इन्दापुर तहसील, अकोले तालुक

दौंड तहसील

दौंड तहसील (Daund taluka) एक तहसील है जो कि महाराष्ट्र के पुणे ज़िले में स्थित है। दौंड तहसील में रेलवे जंक्सन भी है। .

नई!!: पुणे जिला और दौंड तहसील · और देखें »

नथुराम विनायक गोडसे

नथुराम विनायक गोडसे, या नथुराम गोडसे(१९ मई १९१० - १५ नवंबर १९४९) एक कट्टर हिन्दू राष्ट्रवादी समर्थक थे, जिसने ३० जनवरी १९४८ को नई दिल्ली में गोली मारकर मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या कर दी थी। गोडसे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुणे से पूर्व सदस्य थे। गोडसे का मानना था कि भारत विभाजन के समय गांधी ने भारत और पाकिस्तान के मुसलमानों के पक्ष का समर्थन किया था। जबकि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर अपनी आंखें मूंद ली थी। गोडसे ने नारायण आप्टे और ६ लोगों के साथ मिल कर इस हत्याकाण्ड की योजना बनाई थी। एक वर्ष से अधिक चले मुकद्दमे के बाद ८ नवम्बर १९४९ को उन्हें मृत्युदंड प्रदान किया गया। हालाँकि गांधी के पुत्र, मणिलाल गांधी और रामदास गांधी द्वारा विनिमय की दलीलें पेश की गई थीं, परंतु उन दलीलों को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, महाराज्यपाल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी एवं उपप्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेल, तीनों द्वारा ठुकरा दिया गया था। १५ नवम्बर १९४९ को गोडसे को अम्बाला जेल में फाँसी दे दी गई। .

नई!!: पुणे जिला और नथुराम विनायक गोडसे · और देखें »

नारायणगाँव

नारायणगाँव महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले का एक कस्बा है। यह जुन्नार तालुके में आता है। यहां का नैसर्गिक सौन्दर्य इसकी खासियत है। बड़े बांधों, पश्चिमी घाट एवं सह्याद्री पर्वत की निकटता के कारण यहां जल का बाहुल्य है। अष्टविनायक के आठ में से दो गणपति मंदिर यहीं स्थित हैं। GMRT (वृहत मीटरवेव रेडियो टेलिस्कोप) यहां से १० कि॰मी॰ पश्चिम में ही वृहत मीटरवेव रेडियो टेलिस्कोप स्थित है। इसके अलावा यहां से १६ किमी पर ही प्रसिद्ध शिवनेरी दुर्ग भी स्थित है। .

नई!!: पुणे जिला और नारायणगाँव · और देखें »

पिंपरी

पिंपरी, भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहलाने वाले पुणे शहर से यह शहर केवल १० किलोमीटर की दूरी पर पवना नदी के किनारे बसा है। श्रेणी:महाराष्ट्र श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर.

नई!!: पुणे जिला और पिंपरी · और देखें »

पिंपरी-चिंचवड

पिंपरी-चिंचवड (मराठी: पिंपरी-चिंचवड) भारतीय राज्य, महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक नगर है। पिंपरी-चिंचवड असल में दो नगरों पिंपरी और चिंचवड से मिल कर बना है जो एक ही नगरपालिका पिंपरी-चिंचवड नगर निगम के अंतर्गत आते हैं। यह पुणे के उत्तर-पश्चिम में स्थित है और यह पुणे शहर से पुराने पुणे-मुंबई राजमार्ग के द्वारा जुड़ा है। .

नई!!: पुणे जिला और पिंपरी-चिंचवड · और देखें »

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: पुणे जिला और पुणे · और देखें »

पुणे ज़िला की तालुकाएँ

पुणे जिला एक भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक ज़िला है। जिसमें कुल १५ तहसीलें अर्थात (तालुकाएं) है। जिसमें दो शहरी तहसीलें भी है। इन १५ तहसीलों को निम्न उपसम्भागों में विभाजित किया गया है। .

नई!!: पुणे जिला और पुणे ज़िला की तालुकाएँ · और देखें »

बारामती

बारामती महाराष्ट्र प्रान्त का एक शहर है। बारामती पुणे जिले में स्थित एक तहसील है। यह शहर करहा नदी के तट पर स्थित है। श्रेणी:महाराष्ट्र श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर.

नई!!: पुणे जिला और बारामती · और देखें »

बारामती तालुका

बारामती तहसील भारतीय राज्य महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के और बारामती उप सम्भाग के अंतर्गत एक तहसील है। .

नई!!: पुणे जिला और बारामती तालुका · और देखें »

भारतरत्न डॉ॰ बाबासाहेब आम्बेडकर स्टेडियम, बारामती

भारतरत्न डॉ॰ बाबासाहेब आम्बेडकर स्टेडियम महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। स्टेडियम का मैदान 70 मीटर हैं और यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से बड़ा है। इस स्टेडियम में महाराष्ट्र बनाम मुंबई यह पहला रणजी का टी -20 मैच था। इस स्टेडियम को भीमराव आम्बेडकर का नाम दिया गया हैं। भारत के भूतपूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के प्रयासों से इस क्रिकेट स्टेडियम काम किया गया। इसका उद्घाटन समारोह सचिन तेंदुलकर द्वारा 6 अप्रैल 2016 को किया गया था। उद्घाटन समारोह के अवसर पर शरद पवार और सचिन तेंदुलकर के अलावा रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, वसीम जाफर, अमोल मजूमदार, अजित आगरकर यह खिलाड़ी एवं सुप्रिया सुले अजीत पवार नेता भी उपस्थित थे। .

नई!!: पुणे जिला और भारतरत्न डॉ॰ बाबासाहेब आम्बेडकर स्टेडियम, बारामती · और देखें »

भोर तहसील

भोर तहसील भारत में महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले के हवेली उपखंड की एक तहसील है। .

नई!!: पुणे जिला और भोर तहसील · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: पुणे जिला और महाराष्ट्र · और देखें »

महाराष्ट्र के जिले

महाराष्ट्र राज्य महाराष्ट्र, १ मई १९६० को भारत का राज्य बनाया गया था। इस दिन को हम महाराष्ट्र दिन के भी नाम से जानते है। शुरू में महाराष्ट्र में २६ जिले थे। उसके बाद १० नये जिले बनाएँ गये है। वर्तमान के महाराष्ट्र में ३६ जिले है। इन जिलों को छह प्रशासनिक विभागों में विभाजित किया गया है। .

नई!!: पुणे जिला और महाराष्ट्र के जिले · और देखें »

यरवदा

यरवदा (मराठी: येरवडा), भारत के राज्य महाराष्ट्र, के पुणे का एक उपनगर है। यरवदा, पुणे शहर के सबसे अधिक घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। यह जगह अहमदनगर राजमार्ग की शुरुआत में और लोहगाँव में पुराने पुणे हवाई अड्डे के रास्ते पर स्थित है। यह जगह विमान नगर और कोरेगांव पार्क के बीच में स्थित है और बंद गार्डन से मुला-मुथा नदी को यरवदा पुल के माध्यम से पार करके पहुंचा जा सकता है। .

नई!!: पुणे जिला और यरवदा · और देखें »

राजगुरु

अमर शहीद '''शिवराम हरि राजगुरु''' शिवराम हरि राजगुरु (मराठी: शिवराम हरी राजगुरू, जन्म:२४अगस्त१९०८-मृत्यु:२३ मार्च १९३१) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे। इन्हें भगत सिंह और सुखदेव के साथ २३ मार्च १९३१ को फाँसी पर लटका दिया गया था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में राजगुरु की शहादत एक महत्वपूर्ण घटना थी। शिवराम हरि राजगुरु का जन्म भाद्रपद के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी सम्वत् १९६५ (विक्रमी) तदनुसार सन् १९०८ में पुणे जिला के खेडा गाँव में हुआ था। ६ वर्ष की आयु में पिता का निधन हो जाने से बहुत छोटी उम्र में ही ये वाराणसी विद्याध्ययन करने एवं संस्कृत सीखने आ गये थे। इन्होंने हिन्दू धर्म-ग्रंन्थों तथा वेदो का अध्ययन तो किया ही लघु सिद्धान्त कौमुदी जैसा क्लिष्ट ग्रन्थ बहुत कम आयु में कण्ठस्थ कर लिया था। इन्हें कसरत (व्यायाम) का बेहद शौक था और छत्रपति शिवाजी की छापामार युद्ध-शैली के बड़े प्रशंसक थे। वाराणसी में विद्याध्ययन करते हुए राजगुरु का सम्पर्क अनेक क्रान्तिकारियों से हुआ। चन्द्रशेखर आजाद से इतने अधिक प्रभावित हुए कि उनकी पार्टी हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी से तत्काल जुड़ गये। आजाद की पार्टी के अन्दर इन्हें रघुनाथ के छद्म-नाम से जाना जाता था; राजगुरु के नाम से नहीं। पण्डित चन्द्रशेखर आज़ाद, सरदार भगत सिंह और यतीन्द्रनाथ दास आदि क्रान्तिकारी इनके अभिन्न मित्र थे। राजगुरु एक अच्छे निशानेबाज भी थे। साण्डर्स का वध करने में इन्होंने भगत सिंह तथा सुखदेव का पूरा साथ दिया था जबकि चन्द्रशेखर आज़ाद ने छाया की भाँति इन तीनों को सामरिक सुरक्षा प्रदान की थी। २३ मार्च १९३१ को इन्होंने भगत सिंह तथा सुखदेव के साथ लाहौर सेण्ट्रल जेल में फाँसी के तख्ते पर झूल कर अपने नाम को हिन्दुस्तान के अमर शहीदों की सूची में अहमियत के साथ दर्ज करा दिया। .

नई!!: पुणे जिला और राजगुरु · और देखें »

लोनावला

लोनावला या लोनावाला (मराठी: लोणावळा), भारतीय राज्य महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक पर्वतीय स्थल और नगर परिषद है। यह दो प्रमुख शहरों पुणे और मुंबई के बीच, पुणे से 64 किमी और मुंबई से 96 किमी की दूरी पर स्थित है। भारत भर में लोनावला इसकी प्रसिद्ध मिठाई चिक्की के लिए प्रसिद्ध है। यह पुणे और मुंबई के बीच के रेलमार्ग पर स्थित एक प्रमुख स्टेशन भी है। पुणे और मुंबई के बीच स्थित दोनों प्रमुख सड़कों, मुम्बई-पुणे द्रुतगति मार्ग और मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भी यह पड़ता है। मानसून के दौरान यह जीवंत हो उठता है, जब चारों ओर हरियाली छा जाती है और सभी सूखे झरने और तालाब पानी से भर जाते हैं। .

नई!!: पुणे जिला और लोनावला · और देखें »

शिवनेरी

शिवनेरी दुर्ग का मुख्य प्रवेश शिवनेरी दुर्ग या शिवनेरी किला, भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे के जुन्नर गांव के पास स्थित एक ऐतिहासिक किला है। शिवनेरी छत्रपति शिवाजी का जन्मस्थान भी है। शिवाजी के पिता, शाहजी बीजापुर के सुल्तान आदिल शाह की सेना में एक सेनापति थे। लगातार हो रहे युद्ध के कारण शाहजी, अपनी गर्भवती पत्नी जीजाबाई की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, इस लिए उन्होने अपने परिवार को शिवनेरी में भेज दिया। शिवनेरी चारों ओर से खड़ी चट्टानों से घिरा एक अभेद्य गढ़ था। शिवाजी का जन्म १९ फ़रवरी १६३० को हुआ था और उनका बचपन भी यहीं बीता। इस गढ़ के भीतर माता शिवाई का एक मन्दिर था, जिनके नाम पर शिवाजी का नाम रखा गया। किले के मध्य में एक सरोवर स्थित है जिसे "बादामी तालाब" कहते हैं। इसी सरोवर के दक्षिण में माता जीजाबाई और बाल शिवाजी की मूर्तियां स्थित हैं। किले में मीठे पानी के दो स्रोत हैं जिन्हें गंगा-जमुना कहते हैं और इनसे वर्ष भर पानी की आपूर्ति चालू रहती है। किले से दो किलोमीटर की दूरी पर लेन्याद्री गुफाएं स्थित हैं जहां अष्टविनायक का मन्दिर बना है। .

नई!!: पुणे जिला और शिवनेरी · और देखें »

सतारा जिला

सतारा जिला (मराठी: सातारा जिल्हा), भारत के पश्चिम में स्थित राज्य महाराष्ट्र के पैंतीस जिलों में से एक है। यह महाराष्ट्र के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और इसका कुल क्षेत्रफल 10480 किमी² है। 2001 की जनगणना के अनुसार सतारा जिले की कुल जनसंख्या 2808994 है जिसमें से 14.17% आबादी शहरी है। जिले का मुख्यालय सतारा शहर है। जिले के अन्य प्रमुख स्थानों में वाई, कराड, कोयनानगर, रहमतपुर, फलटन, महाबलेश्वर और पंचगनी शामिल हैं। यह जिला पुणे मंडल के अंतर्गत आता है। इस जिले के उत्तर में पुणे जिला, पश्चिमोत्तर में रायगढ़ जिला, पूर्व में सोलापुर जिला, दक्षिण में सांगली जिला और पश्चिम में रत्नागिरि जिला स्थित है। .

नई!!: पुणे जिला और सतारा जिला · और देखें »

ज्योतिराव गोविंदराव फुले

ज्योतिराव गोविंदराव फुले (जन्म - ११ अप्रैल १८२७, मृत्यु - २८ नवम्बर १८९०) एक भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें 'महात्मा फुले' एवं 'ज्‍योतिबा फुले' के नाम से भी जाना जाता है। सितम्बर १८७३ में इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे। .

नई!!: पुणे जिला और ज्योतिराव गोविंदराव फुले · और देखें »

जेजुरी

जेजुरी महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक नगर है। यह खंडोबा के मंदिर के लिये प्रसिद्ध है। मराठी में इसे 'खंडोबाची जेजुरी' (खंडोबा की जेजुरी) के नाम से जाना जाता है। .

नई!!: पुणे जिला और जेजुरी · और देखें »

खंडाला

खंडाला (मराठी: खंडाळा), भारत के राज्य महाराष्ट्र में, पश्चिमी घाट में स्थित एक पर्वतीय स्थल है। यह लोनावला से तीन किलोमीटर और कर्जत से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। खंडाला, भोर घाट के एक छोर (ऊपर) पर स्थित है, जो कि दक्कन के पठार और कोंकण के मैदान के बीच के सड़क संपर्क पर स्थित एक प्रमुख घाट है। इस घाट से भारी सड़क और रेल यातायात गुजरता है। मुंबई और पुणे के बीच की मुख्य कड़ी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, खंडाला से ही होकर गुजरता है। पास के शहरों से आसान पहुंच के कारण, खंडाला हाइकिंग (पैदल यात्रा) करने वाले पर्यटकों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है। ड्यूक की नाक (ड्यूक्स नोज़) नामक पहाड़ी चोटी से खंडाला और भोर घाट के सुन्दर नज़ारों का आनन्द लिया जा सकता है। .

नई!!: पुणे जिला और खंडाला · और देखें »

खेड़ तहसील

खेड़ (Khed) एक तहसील (तालुका) है जो भारतीय राज्य महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के खेड़ उप सम्भाग के अंतर्गत आती है। यहां का मुख्यालय राजगुरुनगर है। यह तहसील मुख्यतः संताजी जगनाडे के जन्म स्थल होने के कारण प्रसिद्ध है। .

नई!!: पुणे जिला और खेड़ तहसील · और देखें »

इन्दापुर तहसील

इंदापुर तहसील Indapur taluka एक तहसील यानी तालुका है जो भारतीय राज्य महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के अंतर्गत आती है। .

नई!!: पुणे जिला और इन्दापुर तहसील · और देखें »

अकोले तालुक

अहमदनगर जिले के नक्शे पर अकोले तालुक अकोले तालुक भारत के महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले के संगमानेर उपखंड में स्थित तालुक है। यह अहमदनगर जिले के पश्चीम में स्थित है। इसके पुर्व में अहमदनगर जिले का ही संगमनेर तहसील, दक्षिण में पुणे जिला का जुन्नर तहसील, पश्चीम में ठाणे जिले के शहापुर तहसील और मुरबाड़ तहसील है, और उत्तर में नासीक जिले के इगतपुरी और सिन्नर तहसील है। .

नई!!: पुणे जिला और अकोले तालुक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »