लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पीर पंजाल रेल सुरंग

सूची पीर पंजाल रेल सुरंग

पीर पंजाल रेल सुरंग (Pir Panjal Railway Tunnel) या बनिहाल रेल सुरंग (Banihal railway tunnel) एक 11.215 किमी (7 मील) लम्बी रेल सुरंग है जो भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बनिहाल क़स्बे से उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला से निकलती है। इसका निर्माण 26 जून 2013 को पूरा हुआ और इसपर रेल सेवाएँ 27 जून 2013 को शुरु हो गई। .

4 संबंधों: चेनानी-नाशरी सुरंग, नन्दनी सुरंगें, बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग, जवाहर सुरंग

चेनानी-नाशरी सुरंग

चेनानी-नाशरी सुरंग जिसे पत्नीटॉप सुरंग के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 (राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या पुनः निर्धारण से पूर्व नाम राष्ट्रीय राजमार्ग १ए) पर स्थित एक सड़क सुरंग है। इसका कार्य वर्ष 2011 में आरम्भ हुआ तथा उद्धघाटन 2 अप्रैल 2017 को किया गया। यह भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग है जिसकी लंबाई  है। सुरंग बनाने पर मूल अनुमानित लागत ₹ 2,520 करोड़ (यूएस$ 367.92 मिलियन) थी लेकिन परिवर्धित करने में कुल ₹ 3,720 करोड़ (यूएस$ 543.12 मिलियन) खर्च हुये। मुख्य सुरंग का व्यास 13 मीटर है, जबकि समानांतर निकासी सुरंग का व्यास 6 मीटर  है। मुख्य और निकासी सुरंगों में 29 स्थानों पर पार मार्ग बनाये गये हैं जो हर 300 मीटर की दूरी पर स्थिति हैं। यह देश की पहली पूर्ण रूप से एकीकृत सुरंग प्रणाली वाली सुरंग है। सुरंग की सहायता से जम्मू और श्रीनगर के मध्य दूरी  रह गयी और यात्रा समय में दो घण्टे की कटौती हो गयी। पत्नीटॉप पर सर्दियों में बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बाधा उत्पन्न होती थी तथा प्रत्येक शीतकाल में कई बार वाहनों की लम्बी कतार के कारण भी बाधा उत्पन्न होती थी - कई बार कई दिनों तक कतार में रहना पड़ता था। सुरंग पत्नीटॉप, कुद और बटोत को उपमार्गों से जोड़ती है जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सर्दियों में ट्रैफ़िक जाम की समस्या को कम किया है। .

नई!!: पीर पंजाल रेल सुरंग और चेनानी-नाशरी सुरंग · और देखें »

नन्दनी सुरंगें

नंदनी सुरंगें भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में उधमपुर जिले में चार सुरंगों की श्रृंखला है। इसका कार्य 2015 में पूरा हुआ। ये 1.4 किमी की संयुक्त लंबाई में नंदनी वन्यजीव अभ्यारण्य (सेंचुरी) के नीचे स्थित हैं। सुरंगों ने जम्मू और उधमपुर के बीच यात्रा के समय को काम किया है तथा दूरी को कम कर 6.8 किमी से 3.6 किलोमीटर कर दिया है। .

नई!!: पीर पंजाल रेल सुरंग और नन्दनी सुरंगें · और देखें »

बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग

बनीहल काजीगुंड रोड सुरंग एक 8.45 किमी (5.25 मील) लंबी सड़क सुरंग है जो भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में पीर पंजाल सीमा में बनिहाल और काज़ीगुंड को जोड़ती है। .

नई!!: पीर पंजाल रेल सुरंग और बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग · और देखें »

जवाहर सुरंग

जवाहर सुरंग (Jawahar Tunnel) या बानिहाल सुरंग भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ पर बनिहाल और काज़ीगुंड के बीच स्थित एक सुरंग है। इसका निर्माण १९५४ में आरम्भ हुआ था और उदघाटन २२ दिसम्बर १९५६ में (हालांकि निर्माणकार्य पूरा १९६० में जाकर हुआ)। यह २.८५ किमी (१.७७ मील) लम्बी सुरंग २,१९४ मीटर (७,१९८ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है और इसमें दोनों दिशाओं के लिए एक-एक लेन का प्रबन्ध है। इस सुरंग के द्वारा वर्षभर जम्मू और श्रीनगर के बीच सड़क यातायात जारी रहता है। शुरु में इसकी क्षमता प्रत्येक दिशा में १५० वाहन प्रतिदिन थी लेकिन अब यह बढ़कर ७,००० वाहनों द्वारा प्रयोग हो रही है। सीमा सड़क संगठन ने कई मरम्म्तों के बाद सुरंग में अंदर-बाहर दोनों दिशाओं में वायुप्रवाह, प्रदूषण और तापमान मापनयंत्र, प्रकाश प्रबन्ध और आपातकालीन दूरभाष का बन्दोबस्त किया गया है। सुरक्ष के लिए इसपर चौबीस घंटे सेना की निगरानी रहती है और सुरंग के अंदर किसी भी प्रकार की तस्वीर लेने पर सख़्त प्रतिबंध है। किसी वाहन के अंदर प्रवेश करने पर उसका सामान्य गति से बिना रुके चलते रहना अनिवार्य है और स्थान-स्थान पर लगे कैमरों से अन्दर की हर परिस्थिति पर नज़र रखी जाती है। सन् २००९ तक सुरंग रात्रि के १२ बजे से सुबह के ८ बजे तक यातायात के लिए बंद रहती थी लेकिन अब इसमें ट्रैफ़िक चौबीस घंटो चलता है। २०१८ में इस से अधिक क्षमता वाली बनिहाल-काज़ीगुंड सड़क सुरंग का निर्माण होने की अपेक्षा है और उसके पूरे होते ही जवाहर सुरंग में वाहन का यातायात हल्का होने की उम्मीद है। .

नई!!: पीर पंजाल रेल सुरंग और जवाहर सुरंग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पीर पंजाल रेलवे सुरंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »