लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पीडीऍफ

सूची पीडीऍफ

पीडीऍफ अर्थात पोर्टेबल डॉक्यूमेण्ट फॉर्मेट ई-पुस्तक हेतु प्रचलित फॉर्मेट है। यह अडॉबी नामक सॉफ्टवेयर कम्पनी के द्वारा विकसित किया गया था। वर्तमान में यह सबसे लोकप्रिय ई-बुक फॉर्मेट है। ई-पुस्तकों के अतिरिक्त इसे एक छपाई-मित्र (प्रिण्ट फ्रॅण्डली) फॉर्मेट के रूप में भी जाना जाता है। .

18 संबंधों: प्लेट विवर्तनिकी, फॉक्सिट रीडर, सदिश राशि, संचिका स्थानांतरण प्रोटोकॉल, सुमात्रा पीडीऍफ, जॉन रॉबर्ट्स, जीमेल, ई-पुस्तक, वाराणसी, वीडियो गेम, गूगल खोज, ओपनऑफिस.ऑर्ग, इलेक्ट्रानिक पत्रिका, कण त्वरक, कालिंजर दुर्ग, अडोबी रीडर, अडोबी सिस्टम्स, अडोबी इलस्ट्रेटर

प्लेट विवर्तनिकी

प्लेट विवर्तनिकी (Plate tectonics) एक वैज्ञानिक सिद्धान्त है जो पृथ्वी के स्थलमण्डल में बड़े पैमाने पर होने वाली गतियों की व्याख्या प्रस्तुत करता है। साथ ही महाद्वीपों, महासागरों और पर्वतों के रूप में धरातलीय उच्चावच के निर्माण तथा भूकम्प और ज्वालामुखी जैसी घटनाओं के भौगोलिक वितरण की व्याख्या प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। यह सिद्धान्त बीसवीं शताब्दी के प्रथम दशक में अभिकल्पित महाद्वीपीय विस्थापन नामक संकल्पना से विकसित हुआ जब 1960 के दशक में ऐसे नवीन साक्ष्यों की खोज हुई जिनसे महाद्वीपों के स्थिर होने की बजाय गतिशील होने की अवधारणा को बल मिला। इन साक्ष्यों में सबसे महत्वपूर्ण हैं पुराचुम्बकत्व से सम्बन्धित साक्ष्य जिनसे सागर नितल प्रसरण की पुष्टि हुई। हैरी हेस के द्वारा सागर नितल प्रसरण की खोज से इस सिद्धान्त का प्रतिपादन आरंभ माना जाता है और विल्सन, मॉर्गन, मैकेंज़ी, ओलिवर, पार्कर इत्यादि विद्वानों ने इसके पक्ष में प्रमाण उपलब्ध कराते हुए इसके संवर्धन में योगदान किया। इस सिद्धान्त अनुसार पृथ्वी की ऊपरी लगभग 80 से 100 कि॰मी॰ मोटी परत, जिसे स्थलमण्डल कहा जाता है, और जिसमें भूपर्पटी और भूप्रावार के ऊपरी हिस्से का भाग शामिल हैं, कई टुकड़ों में टूटी हुई है जिन्हें प्लेट कहा जाता है। ये प्लेटें नीचे स्थित एस्थेनोस्फीयर की अर्धपिघलित परत पर तैर रहीं हैं और सामान्यतया लगभग 10-40 मिमी/वर्ष की गति से गतिशील हैं हालाँकि इनमें कुछ की गति 160 मिमी/वर्ष भी है। इन्ही प्लेटों के गतिशील होने से पृथ्वी के वर्तमान धरातलीय स्वरूप की उत्पत्ति और पर्वत निर्माण की व्याख्या प्रस्तुत की जाती है और यह भी देखा गया है कि प्रायः भूकम्प इन प्लेटों की सीमाओं पर ही आते हैं और ज्वालामुखी भी इन्हीं प्लेट सीमाओं के सहारे पाए जाते हैं। प्लेट विवर्तनिकी में विवर्तनिकी (लातीन:tectonicus) शब्द यूनानी भाषा के τεκτονικός से बना है जिसका अर्थ निर्माण से सम्बंधित है। छोटी प्लेट्स की संख्या में भी कई मतान्तर हैं परन्तु सामान्यतः इनकी संख्या 100 से भी अधिक स्वीकार की जाती है। .

नई!!: पीडीऍफ और प्लेट विवर्तनिकी · और देखें »

फॉक्सिट रीडर

फॉक्सिट रीडर एक मुफ्त एवं छोटे आकार का ई-पुस्तक (पीडीऍफ) रीडर है। पीडीऍफ फाइलें पढ़ने के लिये फॉक्सिट रीडर अत्यन्त लोकप्रिय, हल्का-फुल्का, छोटे आकार का एवं मुफ्त सॉफ्टवेयर है। यह काफी तेज चलता है, जल्दी शुरु होता है तथा निरन्तर अद्यतन होता रहता है। यह अडॉबी रीडर के लाइट वेट सब्स्टीच्यूट के तौर पर प्रसिद्ध है। .

नई!!: पीडीऍफ और फॉक्सिट रीडर · और देखें »

सदिश राशि

जिस भौतिक राशि में मात्रा (परिमाण) तथा दिशा दोनो निहित होते हैं उन्हें सदिश राशि कहते है। सदिश राशियों के उदाहरण हैं - वेग, बल, संवेग इत्यादि। जिन राशियों में सिर्फ परिमाण होता है उन्हें अदिश राशि कहते हैं, जैसे - चाल, दूरी, द्रव्यमान, आयतन इत्यादि। सदिश राशियों को अदिश से अलग समझने का कारण यह है कि हम कभी-कभी किसी राशि की दिशा का ज्ञान करना आवश्यक होता है। जैसे कि जमीन पर रखे बक्से पर बल किस दिशा में लग रहा है - कितना लग रहा है यह स्पष्टतटा नहीं बताता कि बक्सा खिसकेगा या नहीं। अगर हम बल उपर से नीचे की ओर लगाएं तो बक्सा कितना भी बल लगाने से नहीं खिसकेगा। पर यदि हम इसको क्षैतिज रूप से लगाएं तो एक नियत मात्रा के बल के बाद यह खिसकने लगेगा। गणित तथा भौतिक विज्ञान में सदिशों के बहुत उपयोग हैं। .

नई!!: पीडीऍफ और सदिश राशि · और देखें »

संचिका स्थानांतरण प्रोटोकॉल

पृष्ठभूमि में संचिका स्थानांतरण कुछ समय लेता है। संचिका स्थानांतरण प्रोटोकॉल (File Transfer Protocol, लघु:एफटीपी) एक नेटवर्क प्रोटोकॉल होता है जिसके द्वारा इंटरनेट आधारित टीसीपी/आईपी नेटवर्क पर संचिकाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। इसे उपयोक्ता आधारित कूट (यूजर बेस्ड पासवर्ड) या अनॉनिमस यूजर एक्सेस के द्वारा काम में लाया जाता है।। हिन्दुस्तान लाइव। २५ फ़रवरी २०१०। अभिगमन तिथि:२८ फ़रवरी २०१० अब लगभग हर संस्थान में एफटीपी सर्वर होने से, यह व्यवस्था काम में नहीं आती है। अनेक हाल के वेब ब्राउजर और फाइल प्रबंधक एफटीपी सर्वरों से जुड़ सकते हैं। इससे दूर-दराज (रिमोट) से आने वाली संचिकाओं पर लोकल फाइलों जैसा ही कार्य हो सकता है। इसमें एफटीपी यूआरएल प्रयोग में लाया जाता है। संचिका भेजने के अन्य तरीके जैसे एसएफटीपी और एससीपी एफटीपी से नहीं जुड़े होते। इनकी पूरी प्रक्रिया में एसएसएच का प्रयोग होता है। .

नई!!: पीडीऍफ और संचिका स्थानांतरण प्रोटोकॉल · और देखें »

सुमात्रा पीडीऍफ

सुमात्रा पीडीऍफ का एक स्क्रीनशॉट सुमात्रा पीडीऍफ एक नि:शुल्क, मुक्तस्रोत एवं लघुआकार का पीडीऍफ फाइलें पढ़ने वाला सॉफ्टवेयर है। यह माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज़ प्रचालन तन्त्र में चलता है। इसके लेखक क्रिस्टोफ कोवालसिक (Krzysztof Kowalczyk) हैं। इसे संक्षेप में सुमात्रा भी कहते हैं। इसका यूजर इण्टरफेस हिन्दी में भी उपलब्ध है। .

नई!!: पीडीऍफ और सुमात्रा पीडीऍफ · और देखें »

जॉन रॉबर्ट्स

जॉन ग्लोवर रॉबर्ट्स, जूनियर (जन्म 27 जनवरी 1955) संयुक्त राज्य अमेरिका के 17वें और वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश विलियम रैनक्विस्ट की मृत्यु के पश्चात राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश द्वारा नामित किये जाने के बाद से वे वर्ष 2005 से सेवारत हैं। अपने न्यायशास्त्र में वे रूढ़िवादी न्यायिक दर्शन शास्त्र के पक्षधर माने जाते हैं। रॉबर्ट्स उत्तरी इंडियाना में पले-बढ़े हैं एवं हार्वर्ड कॉलेज एवं हार्वर्ड लॉ स्कूल में प्रवेश के पूर्व, जहां वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के प्रबंध संपादक थे, उन्होंने निजी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की है। रीगन प्रशासन के दौरान महान्यायवादी (अटार्नी जनरल) कार्यालय में सेवा के पूर्व बार में प्रवेश लेने के बाद उन्होंने विलियम रेनक्विस्ट के लॉ क्लर्क के रूप में कार्य किया। 14 वर्ष तक निजी रूप से कानून का अभ्यास करने के पूर्व उन्होंने रीगन प्रशासन और जॉर्ज एच.डब्ल्यू.

नई!!: पीडीऍफ और जॉन रॉबर्ट्स · और देखें »

जीमेल

जी-मेल एक नि:शुल्क पी ओ पी 3 (POP3) और आई ऍम ए पी (IMAP) वेबमेल (webmail) सेवा गूगल के द्वारा उपलब्ध कराई गई हैयूनाइटेड किंगडम और जर्मनी में इसे आधिकारिक तौर पर गूगल मेल कहा जाता है जीमेल के बीटा रिलीज़ (beta release) को 1 अप्रैल 2004 में केवल आमंत्रण द्वारा शुरू किया और 7 फ़रवरी 2007 से आम जनता के लिए उपलब्ध हो गया, यद्यपि करोंडों उपयोगकर्ताओं ने कई महीनों के लिए, स्थिर रिलीज का लाभ ले लिया है। 1 GB (GB) प्रति उपयोगकर्ता के प्रारंभिक भंडारण क्षमता की पेशकश के साथ जीमेल ने उस समय एक महत्वपूर्ण वृद्धि की जो उसके प्रतियोगियों के 2 से 4MB के मुफ्त वेबमेल भंडारण से बहुत ज्यादा थी आजकल यह सेवा 7250 एमबी (MB) से अधिक मुफ्त भंडारण प्रदान करता है और 10 जीबी से 400 जीबी के अतिरिक्त भंडारण $ 20 से $ 500 (US) प्रति वर्ष के लिए उपलब्ध है।, 6 अक्टूबर 2008 को पुनः प्राप्त जीमेल में खोज (search) उन्मुख अंतराफलक और इंटरनेट फोरम (Internet forum) के समान एक "वार्तालाप दृश्य" है। सॉफ्टवेयर से जुड़े लोग जीमेल को एजेक्स प्रोग्रामिंग (Ajax programming) तकनीक के कारण जानते हैं जीमेल गूगल जी एफ ई (Google GFE)/1.3 सर्वर पर चलता है जिसमें लिनक्स है .

नई!!: पीडीऍफ और जीमेल · और देखें »

ई-पुस्तक

एक ई-पुस्तक को ई-पुस्तक रीडिंग डिवाइस पर देखते हुए। अज़्बूका n516 ई-पुस्तक रीडर ई-पुस्तक (इलैक्ट्रॉनिक पुस्तक) का अर्थ है डिजिटल रूप में पुस्तक। ई-पुस्तकें कागज की बजाय डिजिटल संचिका के रूप में होती हैं जिन्हें कम्प्यूटर, मोबाइल एवं अन्य डिजिटल यंत्रों पर पढ़ा जा सकता है। इन्हें इण्टरनेट पर भी छापा, बाँटा या पढ़ा जा सकता है।। सारथी। मार्च २००८ ये पुस्तकें कई फाइल फॉर्मेट में होती हैं जिनमें पी॰डी॰ऍफ॰ (पोर्टेबल डॉक्यूमेण्ट फॉर्मेट), ऍक्सपीऍस आदि शामिल हैं, इनमें पी॰डी॰ऍफ॰ सर्वाधिक प्रचलित फॉर्मेट है। जल्द ही पारंपरिक किताबों और पुस्तकालयों के स्थान पर सुप्रसिद्ध उपन्यासों और पुस्तकों के नए रूप जैसे ऑडियो पुस्तकें, मोबाइल टेलीफोन पुस्तकें, ई-पुस्तकें आदि उपलब्ध होंगी।। .

नई!!: पीडीऍफ और ई-पुस्तक · और देखें »

वाराणसी

वाराणसी (अंग्रेज़ी: Vārāṇasī) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का प्रसिद्ध नगर है। इसे 'बनारस' और 'काशी' भी कहते हैं। इसे हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र नगरों में से एक माना जाता है और इसे अविमुक्त क्षेत्र कहा जाता है। इसके अलावा बौद्ध एवं जैन धर्म में भी इसे पवित्र माना जाता है। यह संसार के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक और भारत का प्राचीनतम बसा शहर है। काशी नरेश (काशी के महाराजा) वाराणसी शहर के मुख्य सांस्कृतिक संरक्षक एवं सभी धार्मिक क्रिया-कलापों के अभिन्न अंग हैं। वाराणसी की संस्कृति का गंगा नदी एवं इसके धार्मिक महत्त्व से अटूट रिश्ता है। ये शहर सहस्रों वर्षों से भारत का, विशेषकर उत्तर भारत का सांस्कृतिक एवं धार्मिक केन्द्र रहा है। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का बनारस घराना वाराणसी में ही जन्मा एवं विकसित हुआ है। भारत के कई दार्शनिक, कवि, लेखक, संगीतज्ञ वाराणसी में रहे हैं, जिनमें कबीर, वल्लभाचार्य, रविदास, स्वामी रामानंद, त्रैलंग स्वामी, शिवानन्द गोस्वामी, मुंशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, पंडित रवि शंकर, गिरिजा देवी, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया एवं उस्ताद बिस्मिल्लाह खां आदि कुछ हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने हिन्दू धर्म का परम-पूज्य ग्रंथ रामचरितमानस यहीं लिखा था और गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन यहीं निकट ही सारनाथ में दिया था। वाराणसी में चार बड़े विश्वविद्यालय स्थित हैं: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइयर टिबेटियन स्टडीज़ और संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय। यहां के निवासी मुख्यतः काशिका भोजपुरी बोलते हैं, जो हिन्दी की ही एक बोली है। वाराणसी को प्रायः 'मंदिरों का शहर', 'भारत की धार्मिक राजधानी', 'भगवान शिव की नगरी', 'दीपों का शहर', 'ज्ञान नगरी' आदि विशेषणों से संबोधित किया जाता है। प्रसिद्ध अमरीकी लेखक मार्क ट्वेन लिखते हैं: "बनारस इतिहास से भी पुरातन है, परंपराओं से पुराना है, किंवदंतियों (लीजेन्ड्स) से भी प्राचीन है और जब इन सबको एकत्र कर दें, तो उस संग्रह से भी दोगुना प्राचीन है।" .

नई!!: पीडीऍफ और वाराणसी · और देखें »

वीडियो गेम

वीडियो गेम या वीडियो खेल ऐसे इलेक्ट्रॉनिक खेल होते है जिसमें यूज़र इंटरफ़ेस के साथ परस्पर क्रिया करके दृश्य प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है। वीडियो गेम खेलने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों को प्लेटफॉर्म या मंच के रूप में जाना जाता है। पर्सनल कम्प्यूटर और वीडियो गेम के लिये विशिष्ट तौर पर बनाई गई मशीन जिसे कंसोल कहते है, ज़्यादातर वीडियो गेम के लिये प्रयोग में लिये जाते हैं। आर्केड गेम के रूप में वीडियो गेम के, जो पहले आम थे, उपयोग में धीरे-धीरे गिरावट आई है। वीडियो गेम एक कला का रूप और उद्योग बन गया है। मुख्य रूप से वीडियो गेम में हेरफेर करने के लिए इस्तेमइस को खेल नियंत्रक कहा जाता है, जो प्लेटफार्मों भर में बदलता है। एक नियंत्रक, केवल एक बटन और एक जॉयस्टिक से मिलकर बन सकता है, जबकि कई में उदाहरण के लिए एक और एक दर्जन से अधिक बटन और एक या एक से अधिक जॉयस्टिक सुविधा हो सकती है। कई आधुनिक कंप्यूटर गेम खिलाड़ी को कीबोर्ड और साथ ही माउस का उपयोग करने की अनुमति देते हैं। हाल के वर्षों में, इनपुट के अतिरिक्त तरीके उभरे है जैसे वीडियो गेम कंसोल के लिए कैमरा आधारित खिलाड़ी अवलोकन और मोबाइल उपकरणों के लिये टचस्क्रीन। .

नई!!: पीडीऍफ और वीडियो गेम · और देखें »

गूगल खोज

गूगल खोज या गूगल वेब खोज वेब पर खोज का एक इंजन है, जिसका स्वामित्व गूगल इंक के पास है और यह वेब पर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला खोज इंजन है। अपनी विभिन्न सेवाओं के जरिये गूगल प्रति दिन कई सौ लाख विभिन्न प्रश्न प्राप्त करता है। गूगल खोज का मुख्य उद्देश्य अन्य सामग्रियों, जैसे गूगल चित्र खोज के मुकाबले वेबपृष्ठों से सामग्री की खोज करना है। मूलतः गूगल खोज का विकास 1997 में लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने किया। गूगल खोज मूल शब्द खोज क्षमता से परे कम से कम 22 विशेष सुविधाएं प्रदान करता है। इनमें समानार्थी शब्द, मौसम पूर्वानुमान, समय क्षेत्र, स्टॉक उद्धरण, मानचित्र, भूकंप डेटा, मूवी शोटाइम, हवाई अड्डा, होम लिस्टिंग और खेल स्कोर शामिल है। (नीचे देखें: विशेष सुविधाएं).

नई!!: पीडीऍफ और गूगल खोज · और देखें »

ओपनऑफिस.ऑर्ग

ओपेनऑफिस का राइटर (Writer) ओपेनऑफिस.ओआरजी (OpenOffice.org) एक मुफ्त तथा मुक्त स्रोत साफ्टवेयर है जो अनेक परिचालन तंत्रों के लिये उपलब्ध है। इसे प्राय: "ओपेनऑफिस" नाम से ही पुकारते हैं। इसमें आंकडा विनिमय के लिये ओपेनडाक्युमेन्ट मानक का (डिफाल्ट) समर्थन है; इसके साथ-साथ यह माइक्रोसाफ्ट आफिस के कई प्रारूपों का भी समर्थन करता है। इस समय यह विश्व की अस्सी से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। .

नई!!: पीडीऍफ और ओपनऑफिस.ऑर्ग · और देखें »

इलेक्ट्रानिक पत्रिका

जो पत्रिका कंप्यूटर पर लिखी जाए और कंप्यूटर पर ही पढ़ी जाए उसको जाल-नियतकालिक या इलेक्ट्रानिक पत्रिका (e-zine) कह सकते हैं। इस दृष्टि से जाल-पत्रिका को भी इलेक्ट्रानिक पत्रिका कहा जा सकता है। लेकिन हर इलेक्ट्रानिक पत्रिका जाल-पत्रिका हो वह ज़रूरी नहीं है। बहुत सी इलेक्ट्रानिक पत्रिकाएं पीडीएफ प्रारूप में तैयार की जाती हैं और बहुत सी एम एस वर्ड में। ये ई-मेल से पाठकों के पास भेजी जाती हैं या फिर डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध होती हैं। बहुत सी कंपनियां अपने न्यूज़-लेटर इलेक्ट्रानिक-पत्रिका के रूप में प्रकाशित करती हैं। इनके प्रकाशन की तिथि निश्चित होती है और इनका संपादक मंडल भी होता है। .

नई!!: पीडीऍफ और इलेक्ट्रानिक पत्रिका · और देखें »

कण त्वरक

'''इन्डस-२''': भारत (इन्दौर) का 2.5GeV सिन्क्रोट्रान विकिरण स्रोत (SRS) कण-त्वरक एसी मशीन है जिसके द्वारा आवेशित कणों की गतिज ऊर्जा बढाई जाती हैं। यह एक ऐसी युक्ति है, जो किसी आवेशित कण (जैसे इलेक्ट्रान, प्रोटान, अल्फा कण आदि) का वेग बढ़ाने (या त्वरित करने) के काम में आती हैं। वेग बढ़ाने (और इस प्रकार ऊर्जा बढाने) के लिये वैद्युत क्षेत्र का प्रयोग किया जाता है, जबकि आवेशित कणों को मोड़ने एवं फोकस करने के लिये चुम्बकीय क्षेत्र का प्रयोग किया जाता है। त्वरित किये जाने वाले आवेशित कणों के समूह या किरण-पुंज (बीम) धातु या सिरैमिक के एक पाइप से होकर गुजरती है, जिसमे निर्वात बनाकर रखना पड़ता है ताकि आवेशित कण किसी अन्य अणु से टकराकर नष्ट न हो जायें। टीवी आदि में प्रयुक्त कैथोड किरण ट्यूब (CRT) भी एक अति साधारण कण-त्वरक ही है। जबकि लार्ज हैड्रान कोलाइडर विश्व का सबसे विशाल और शक्तिशाली कण त्वरक है। कण त्वरकों का महत्व इतना है कि उन्हें 'अनुसंधान का यंत्र' (इंजन्स ऑफ डिस्कवरी) कहा जाता है। .

नई!!: पीडीऍफ और कण त्वरक · और देखें »

कालिंजर दुर्ग

कालिंजर, उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र के बांदा जिले में कलिंजर नगरी में स्थित एक पौराणिक सन्दर्भ वाला, ऐतिहासिक दुर्ग है जो इतिहास में सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण रहा है। यह विश्व धरोहर स्थल प्राचीन मन्दिर नगरी-खजुराहो के निकट ही स्थित है। कलिंजर नगरी का मुख्य महत्त्व विन्ध्य पर्वतमाला के पूर्वी छोर पर इसी नाम के पर्वत पर स्थित इसी नाम के दुर्ग के कारण भी है। यहाँ का दुर्ग भारत के सबसे विशाल और अपराजेय किलों में एक माना जाता है। इस पर्वत को हिन्दू धर्म के लोग अत्यंत पवित्र मानते हैं, व भगवान शिव के भक्त यहाँ के मन्दिर में बड़ी संख्या में आते हैं। प्राचीन काल में यह जेजाकभुक्ति (जयशक्ति चन्देल) साम्राज्य के अधीन था। इसके बाद यह दुर्ग यहाँ के कई राजवंशों जैसे चन्देल राजपूतों के अधीन १०वीं शताब्दी तक, तदोपरांत रीवा के सोलंकियों के अधीन रहा। इन राजाओं के शासनकाल में कालिंजर पर महमूद गजनवी, कुतुबुद्दीन ऐबक, शेर शाह सूरी और हुमांयू जैसे प्रसिद्ध आक्रांताओं ने आक्रमण किए लेकिन इस पर विजय पाने में असफल रहे। अनेक प्रयासों के बाद भी आरम्भिक मुगल बादशाह भी कालिंजर के किले को जीत नहीं पाए। अन्तत: मुगल बादशाह अकबर ने इसे जीता व मुगलों से होते हुए यह राजा छत्रसाल के हाथों अन्ततः अंग्रेज़ों के अधीन आ गया। इस दुर्ग में कई प्राचीन मन्दिर हैं, जिनमें से कई तो गुप्त वंश के तृतीय -५वीं शताब्दी तक के ज्ञात हुए हैं। यहाँ शिल्पकला के बहुत से अद्भुत उदाहरण हैं। .

नई!!: पीडीऍफ और कालिंजर दुर्ग · और देखें »

अडोबी रीडर

अडोबी रीडर एक अडोबी द्वारा विकसित एक मुफ्त पीडीऍफ रीडर है। पीडीऍफ फाइल को पढ़ने के लिये हमें पीडीऍफ रीडर सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है। अडोबी रीडर एक ऐसा ही सॉफ्टवेयर है। लेकिन यह काफी बड़े आकार का है तथा स्टार्ट होने में काफी समय लेता है और धीमा चलता है (खासकर पुराने पीसी पर)। .

नई!!: पीडीऍफ और अडोबी रीडर · और देखें »

अडोबी सिस्टम्स

अडोबी सिस्टम्स, इंक॰ सैन होज़े, कैलिफोर्निया में स्थित एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से मल्टीमीडिया और रचनात्मक सॉफ्टवेयर उत्पादों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी का नाम लॉस एल्टोस, कैलिफोर्निया में स्थित अडोबी क्रीक नाम की जलधारा पर रखा गया है, जो की कंपनी संस्थापकों के घरों के पीछे बहती थी। अडोबी के कॉर्पोरेट लोगो की रचना संस्थापक जॉन वारनॉक की पत्नी मार्वा वारनॉक ने की है, जो की स्वयं भी एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर हैं। 2010 के रूप में अडोबी सिस्टम्स में कुल 9117 कर्मचारी हैं, जिनमे से 40% सैन होज़े में आधारित हैं। इसके आलावा अमेरिका में वाल्टहैम, ऑरलैंडो, मिनियापोलिस, लीहाय, सिएटल, सैन फ्रांसिस्को, सैन लूइस ओबिस्पो; ओटावा, कनाडा; हैम्बर्ग, जर्मनी; बुखारेस्ट, रोमानिया; बेज़ल, स्विट्जरलैंड; बीजिंग, चीन और भारत में नोएडा और बंगलौर में भी अडोबी के कार्यालय स्थित हैं। .

नई!!: पीडीऍफ और अडोबी सिस्टम्स · और देखें »

अडोबी इलस्ट्रेटर

अडोबी इलस्ट्रेटर एडोब सिस्टम्स द्वारा विकसित और विपणित वेक्टर ग्राफ़िक्स एडिटर है। नवीनतम संस्करण, इलस्ट्रेटर CS5, उत्पाद श्रंखला की पंद्रहवीं पीढ़ी है। .

नई!!: पीडीऍफ और अडोबी इलस्ट्रेटर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पोर्टेबल दस्तावेज़ स्वरूप, पीडीएफ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »