लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पिथौरागढ़ तहसील

सूची पिथौरागढ़ तहसील

पिथौरागढ़ तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जनपद में एक तहसील है। पिथौरागढ़ जनपद के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय पिथौरागढ़ नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में नेपाल, पश्चिम में गंगोलीहाट तहसील, उत्तर में डीडीहाट तहसील तथा दक्षिण में चम्पावत जनपद की लोहाघाट तहसील है। तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल ३२४ गाँव आते हैं, और २०११ की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या १,६६,८०१ है। .

7 संबंधों: चन्द राजवंश, डीडीहाट तहसील, लोहाघाट तहसील, गंगोलीहाट तहसील, कुमाऊँ राज्य, उत्तराखण्ड के नगरों की सूची, उत्तराखण्ड की तहसीलें

चन्द राजवंश

कलि कुमाऊँ का किला और और राजधानी, चम्पावत, १८१५ चन्द राजवंश भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल का एक मध्यकालीन रघुवंशी राजपूत राजवंश था, जिन्होंने इस क्षेत्र पर ११वीं शताब्दी में कत्यूरी राजवंश के ह्रास के बाद से और १८वीं शताब्दी में अंगेज़ो के आगमन तक शासन किया। .

नई!!: पिथौरागढ़ तहसील और चन्द राजवंश · और देखें »

डीडीहाट तहसील

डीडीहाट तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जनपद में एक तहसील है। पिथौरागढ़ जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय डीडीहाट नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में धारचूला तहसील, पश्चिम में बेरीनाग तहसील, उत्तर में मुनस्यारी तहसील तथा दक्षिण में पिथौरागढ़ तहसील है। तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल 363 गाँव आते हैं, और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 80411 है। .

नई!!: पिथौरागढ़ तहसील और डीडीहाट तहसील · और देखें »

लोहाघाट तहसील

लोहाघाट तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में चम्पावत जनपद की एक तहसील है। चम्पावत जनपद के उत्तरी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय लोहाघाट नगर में स्थित हैं। १३ फरवरी २००४ को उत्तराखण्ड सरकार के शाशनादेश से चम्पावत तहसील के १४६ ग्रामों के साथ इसका गठन किया गया। इसके पूर्व में नेपाल, पश्चिम में पाटी तहसील और अल्मोड़ा जनपद की भनोली तहसील, उत्तर में पिथौरागढ़ जनपद की पिथौरागढ़ तहसील तथा दक्षिण में चम्पावत तहसील है। .

नई!!: पिथौरागढ़ तहसील और लोहाघाट तहसील · और देखें »

गंगोलीहाट तहसील

गंगोलीहाट तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जनपद में एक तहसील है। पिथौरागढ़ जनपद के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय गंगोलीहाट नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में पिथौरागढ़ तहसील, पश्चिम में बागेश्वर जनपद की कांडा तहसील, उत्तर में बेरीनाग तहसील तथा दक्षिण में अल्मोड़ा जनपद की अल्मोड़ा तहसील है। तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल 312 गाँव आते हैं, और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 71946 है। .

नई!!: पिथौरागढ़ तहसील और गंगोलीहाट तहसील · और देखें »

कुमाऊँ राज्य

कुमाऊँ राज्य, जिसे कूर्मांचल भी कहा जाता था, चन्द राजवंश द्वारा शासित एक पर्वतीय राज्य था, जिसका विस्तार वर्तमान भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र में था। राज्य की स्थापना ७०० में सोम चन्द ने की थी। प्रारम्भ में यह केवल वर्तमान चम्पावत जनपद तक ही सीमित था। उसके बाद सोम चन्द ने सुई पर आक्रमण कर उसे अपने राज्य में मिला लिया। सर्वप्रथम राजा त्रिलोक चन्द ने छखाता पर आक्रमण कर पश्चिम की ओर राज्य का विस्तार किया। उसके बाद गरुड़ ज्ञान चन्द ने तराई-भाभर, उद्यान चन्द ने चौगरखा, रत्न चन्द ने सोर और कीर्ति चन्द ने बारहमण्डल, पाली तथा फल्दाकोट क्षेत्रों को राज्य में मिला लिया। १५६३ में बालो कल्याण चन्द ने राजधानी चम्पावत से आलमनगर स्थानांतरित कर नगर का नाम अल्मोड़ा रखा, और गंगोली तथा दानपुर पर अधिकार स्थापित किया। उनके बाद उनके पुत्र रुद्र चन्द ने अस्कोट और सिरा को पराजित कर राज्य को उसके चरम पर पहुंचा दिया। सत्रहवीं शताब्दी में कुमाऊँ में चन्द शासन का स्वर्ण काल चला, परन्तु अट्ठारवीं शताब्दी आते आते उनकी शक्ति क्षीण होने लगी। १७४४ में रोहिल्लों के तथा १७७९ में गढ़वाल के हाथों पराजित होने के बाद चन्द राजाओं की शक्ति पूरी तरह बिखर गई थी। फलतः गोरखों ने अवसर का लाभ उठाकर हवालबाग के पास एक साधारण मुठभेड़ के बाद सन्‌ १७९० ई. में अल्मोड़ा पर अपना अधिकार कर लिया। .

नई!!: पिथौरागढ़ तहसील और कुमाऊँ राज्य · और देखें »

उत्तराखण्ड के नगरों की सूची

उत्तराखण्ड के नगर नामक इस सूची में भारत के उत्तराखण्ड राज्य के सभी नगरों की ज़िलेवार सूची दी गई है, जो वर्णमालानुसार क्रमित है। .

नई!!: पिथौरागढ़ तहसील और उत्तराखण्ड के नगरों की सूची · और देखें »

उत्तराखण्ड की तहसीलें

उत्तराखण्ड के १३ जिलों में कुल ७९ तहसीलें हैं, जो निम्नलिखित हैं: .

नई!!: पिथौरागढ़ तहसील और उत्तराखण्ड की तहसीलें · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पिथौरगढ़ तहसील

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »