लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पालघर

सूची पालघर

पालघर, मुम्बई के से ८७ किमी उत्तर स्थित एक नगरपालिका है। यह मुम्बई उपनगरीय रेलवे के पश्चिमी लाइन पर स्थित है। यह नवनिर्मित पालघर जिले का मुख्यालय है। इसकी निर्मित्ति 1 अगस्त 2014 को हुई । श्रेणी:मुम्बई.

7 संबंधों: ठाणे ज़िला, नायगांव, पालघर ज़िला, फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस, मुंबई उपनगरीय रेल, शार्दुल ठाकुर, आगरी समाज

ठाणे ज़िला

ठाणे ज़िला (ठाणे जिल्हा) भारत के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र के ३६ ज़िलों में से एक ज़िला है। ज़िले का पूर्वी भाग पहाड़ी है, जहाँ प्रमुख रूप से जनजातीय समुदायों का निवास है। पश्चिमी हिस्से में इन पहाड़ियों ने नदी घाटी को विकसित किया है। ये घाटियां तटीय क्षेत्रों में मिल गयी हैं, जहां उगने वाले चावल और फलों के लिए घोलवाद विख्यात है। मछली पालन यहाँ का मुख्य व्यवसाय है। उल्हास नदी के मुहाने के दक्षिण और उल्हास घाटी के ऊपरी हिस्से में जिले के कुछ प्रमुख शहर स्थित है, जो भीड़ और कोलाहल से भरे हैं। ये हैं भिवंडी (हथकरघों के लिए प्रसिद्ध), कल्याण (रेलवे जंक्शन), उल्हासनगर (परवासी सिंधियों की आवादी), अंबरनाथ (रसायन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध), वसई (समुद्र तट पर बसे होने व किले के लिए प्रसिद्ध), पालघर (फलों के लिए प्रसिद्ध), तारापुर (भारत का पहला परमाणु विद्युत केंद्र) और दहानु (एक शैक्षणिक केंद्र) आदि। .

नई!!: पालघर और ठाणे ज़िला · और देखें »

नायगांव

नायगांव, महाराष्ट्र के वसई-विरार शहर का उपनगर है। यह मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का हिस्सा है। पहले यह ठाणे जिले का हिस्सा था, पर अब यह पालघर जिले की सीमा के अंतर्गत आता है। यह मुंबई शहर की सीमा यानी दहिसर चेकनाका (काशीमिरा) से 19 किमी दूर है। यह वसई-विरार नगर निगम (वीवीएमसी) द्वारा प्रशासित है। नायगांव मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 39 किमी दूर है। नायगांव मुंबई उपनगरीय रेलवे की पश्चिमी लाइन पर एक रेलवे स्टेशन का भी नाम है। यह भायंदर और नायगांव के बीच प्रमुख क्रीक के बाद स्थित है। .

नई!!: पालघर और नायगांव · और देखें »

पालघर ज़िला

पालघर महाराष्ट्र का एक जिला हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा १ अगस्त २०१४ को पालघर ३६वा जिला घोषित किया गया। .

नई!!: पालघर और पालघर ज़िला · और देखें »

फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस

बॉम्बे, बरोडा एण्ड सेंट्रल इंडिया रेलवे द्वारा सन् 1906 में शुरु की गयी फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस, भारत की मध्यम दूरी की तीव्रतम रेलगाड़ी है। इस रेलगाड़ी का संचालन महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल और गुजरात के सूरत स्टेशनों के मध्य, पश्चिम रेलवे द्वारा किया जाता है। यह रेलगाड़ी मुख्यत: दैनिक रूप से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और कारोबारियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस रेलगाड़ी को एक सप्ताहांत विशेष के तौर पर शुरू किया गया था लेकिन आज इसका संचालन दैनिक रूप से किया जाता है। यह रेलगाड़ी 263 किलोमीटर की दूरी तय करती है और मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्टेशन हैं; अंधेरी, बोरीवली, पालघर, दहानु, वापी और वलसाड। .

नई!!: पालघर और फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस · और देखें »

मुंबई उपनगरीय रेल

यह मुंबई की उपनगरीय रेलवे है। इसे मुंबई में लोकल ट्रेन भी कहा जाता है। मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क (वेस्टर्न लाइन, सेंट्रल लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस हार्बर लाइन, मुंबई मेट्रो, मोनो रेल) ​​के सूचकांक के साथ पूरा मानचित्र मुंबई उपनगरीय रेलवे (मराठी: मुंबई उपनगरीय रेल्) प्रणाली, जो मुंबई में लोक परिवहन प्रणाली का भाग है, सरकारी भारतीय रेल की दो मण्डलीय भुजाओं, पश्चिम रेलवे व मध्य रेलवे द्वारा संचालित हैं। इस प्रणाली में, 6.1 मिलियन यात्रियों को प्रतिदिन यातायात उपलब्ध होता है। इस प्रकार, यह भारतीय रेल की दैनिक यात्री क्षमता का भार उठाती है। यह विश्व की सर्वाधिक यात्री घनत्व वाली उपनगरीय रेल सेवा है। इन मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों को स्थानीय लोगों द्वारा प्रायः लोकल कहा जाता है। भारतीय रेल एवं मुंबई उपनगरीय रेलवे, दोनों ही, अंग्रेज़ों द्वारा भारत में अप्रैल 1853 में बनवायी गयी प्रथम रेलवे के अंकुर की शाखाएं हैं। यह एशिया की प्राचीनतम रेलवे प्रणाली है। प्रथम रेल मुंबई से ठाणे तक 34 कि॰मी॰ की दूरी तक चली थी। बॉम्बे रेलवे इतिहास समूह इस लाइन को रेलवे धरोहर घोषित कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। .

नई!!: पालघर और मुंबई उपनगरीय रेल · और देखें »

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) (जन्म;१६ अक्टूबर १९९१, पालघर, महाराष्ट्र, भारत) एक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट मुम्बई के लिए खेलते है। ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के २१८वें खिलाड़ी है। इन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले है जबकि अभी मुम्बई इंडियन्स के लिए खेलते है। .

नई!!: पालघर और शार्दुल ठाकुर · और देखें »

आगरी समाज

आगरी समाज मूलतः नमक की 'खेती' करने वाला समाज है। आगरी समाज एक हिंदु-आर्य समाज है। विशेषत: यह महाराष्ट्रीय समूह है जो महाराष्ट्र के उत्तर कोंकण इलाके में मूल भुमिपुत्र है। यह समाज कोली तथा कुणबी एवं मराठा जातियों के उपविभाग में आता है। इनकी जो बोलीभाषा है, वह मराठी और कोंकणी की उपभाषा है जिसे आगरी बोली कहते हैं। आगरी समाज महाराष्ट्र के मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, रायगड, नासिक इन जिलों में बहुतांश बस गया है। इसके अलावा रत्नागिरि, पुणे, अहमदनगर जिलों में भी बसा है। गोवा राज्य में इनको 'मिठगावडे' कहते हैं। इतिहास:- यह समाज मुलत: एक शुद्ध क्षत्रिय समाज है। जो कि मुंगी पैठण नामक प्राचिन वस्तीस्थान से कोंकण में युद्ध करणेवाले राजपुत क्षत्रिय है। जो कि पैठण के बिंबराजाके सेन्यदल मैं प्रमुखत: संम्मेलित थे। युद्ध में विजयी होणे के कारण राजा बिंम्बने राज्य को प्रबल बनाने हेतु इन्हे नमक का व्यापार एंव उत्पादन करणे के लिए नमक के आगर बनाने में प्रचंड सहायता कि, और इन्हे पुर्णत: यहाँ अधिकार दे दिया। .

नई!!: पालघर और आगरी समाज · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »