लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पालक्काड जिला

सूची पालक्काड जिला

Name       This article can be a great amount of complex detail that may only interest a specific audience.

10 संबंधों: ए के बालन, परम्बिकुलम वन्यजीव अभयारण्य, पालक्कड़ दुर्ग, पालक्काड़, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, भारत के ज़िले, साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान, वी आर कृष्ण अय्यर, केरल, केरल के जिले

ए के बालन

ए के बालन एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं | .

नई!!: पालक्काड जिला और ए के बालन · और देखें »

परम्बिकुलम वन्यजीव अभयारण्य

परम्बिकुलम वन्यजीव अभयारण्य दक्षिणी भारत के केरल राज्य के पालक्कड जिले के चित्तूर तालुके में 89 वर्गकिमी में विस्तृत एक संरक्षित क्षेत्र है। 1973 में स्थापित यह अभयारण्य अनाइमलाई पाहड़ियों और नेल्लियमपथी पाहड़ियों के बीच सुन्गम पर्वतमाला में स्थित है।पश्चिमी घाट, अनाइमलाई उपसमूह क्षेत्र और परम्बिकुलम वन्यजीव अभयारण्य सहित यह पूरा क्षेत्र यूनेस्को की विश्व विरासत समीति द्वारा एक विश्व धरोहर स्थल बनाए जाने के लिए विचाराधीन है। यूनेस्को, विश्व-धरोहर स्थल, अंतरिम सूची, पश्चिमी घाट उप-क्लस्टर, निल्गिरिज़.

नई!!: पालक्काड जिला और परम्बिकुलम वन्यजीव अभयारण्य · और देखें »

पालक्कड़ दुर्ग

पलक्कड़ किला (टीपू सुल्तान के किले के रूप में भी जाना जाता है) केरल राज्य के पालक्कड़ जिले में स्थित राज्य के सबसे अच्छे संरक्षित किलों में से एक है। यह किला मैसूर के शेर, राजा टीपू सुल्तान के साहस और बहादुरी का भी प्रतीक है, इसलिए इसे टीपू के नाम से जोड़ा जाता है। इतिहासकारों के अनुसार पलक्कड़ का राजा कोज़ीकोड़ के शासक ज़मोरीन का हितैषी हुआ करता था। १८वीं शताब्दी के आरम्भ में उन्होंने ज़मोरिन से अलग होने का निर्णय लिया और स्वतंत्र हो गए। तब ज़मोरीन ने पलक्कड़ पर आक्रमण किया जिससे बचने हेतु सहायता मांगने के लिए हैदर अली के पास आए। तब हैदर अली मौके का लाभ उठाया और उस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान को इस सहायता के एवज में स्वयं अधिकृत कर लिया। इसके बाद १७६६ में हैदर अली ने इसका पुनर्निर्माण भी करवाया। १७८४ में ग्यारह दिनों के युद्ध के बाद किले को कर्नल फुलरटन के मातहत सेना द्वारा ब्रिटिश अधिकार में ले लिया गया। इसके बाद कोज़िकोड के ज़मोरीन के सैनिकों ने किले पर आक्रमण कर उसे अपने अधिकार में ले लिया कब्ज़ा कर लिया, किन्तु १७९० में अंग्रेजों ने इसे पुनः ले लिया और फिर से किले को पुनर्निर्मित किया। टीपू सुल्तान ने १७९९ में अंग्रेजों के साथ एक मुठभेड़ में वीरगति पायी और तभी से उसके नाम पर जाना जाने लगा। .

नई!!: पालक्काड जिला और पालक्कड़ दुर्ग · और देखें »

पालक्काड़

पलक्कड केरल का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। यह पालक्काड़ जिले में आता है। इसे केरल का द्वार भी कहा जाता है जो इसकी सुंदरता को देखते हुए सार्थक प्रतीत होता है। नारियल के पेड़ों और धान के खेतों से सजी इस जगह पर जन्तुओं और वनस्पति की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं। इसका नाम पाला और कडु से मिलकर बना है। ऐसा माना जाता है कि एक जमाने में इस जगह पाला के बहुत से पेड़ थे। यहां घाटी, पहाड़, नदी, जंगल, बांध, मंदिर, सभी कुछ है। इस कारण प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक यहां आते हैं। .

नई!!: पालक्काड जिला और पालक्काड़ · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.

नई!!: पालक्काड जिला और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

भारत के ज़िले

तालुकों में बंटे हैं ज़िला भारतीय राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासनिक हिस्सा होता है। जिले फिर उप-भागों में या सीधे तालुकों में बंटे होते हैं। जिले के अधिकारियों की गिनती में निम्न आते हैं.

नई!!: पालक्काड जिला और भारत के ज़िले · और देखें »

साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान

साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान (मलयालम:സൈലന്‍റ് വാലീ നാഷണല്‍ പാര്‍ക്ക്) भारत के दक्षिणी भारत के केरल राज्य के पालक्काड ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जो नीलगिरि पर्वत में है। श्रेणी:भारत के अभयारण्य श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:मई २०१३ के लेख जिनमें स्रोत नहीं हैं श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान.

नई!!: पालक्काड जिला और साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

वी आर कृष्ण अय्यर

न्यायमूर्ति वी आर कृष्ण अय्यर (15 नवम्बर 1915 – 4 दिसम्बर 2014) भारत के एक न्यायधीश थे। 1970 के दशक में वो लगभग सात वर्ष तक वे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे। सर्वोच्च न्यायालय में अपने कार्यकाल में उन्होने देश के सबसे बड़े न्यायालय तक आम आदमी की पहुँच को सुलभ बनाया। उन्होने भारतीय दण्ड विधान में बहुत से सुधार किए तथा जेल एवं पुलिस में साहसिक परिवर्तन किए। उन्होंने विचाराधीन क़ैदियों के हित में 'जेल नहीं ज़मानत ही नियम है' का निर्णय दिया था। उन्होंने अपने समय में सर्वोच्च न्यायालय के इतिहास के सबसे ऐतिहासिक निर्णय दिये थे। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अपील तक ठुकरा दी थी, जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध की गई थी। वे केरल की ईएमएस नम्बूदरीपाद के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार में कानून मंत्री रहे थे। मंत्री के रूप में उन्होंने केरल में 1950 के दशक में भूमि सुधार क़ानून लागू किए थे। .

नई!!: पालक्काड जिला और वी आर कृष्ण अय्यर · और देखें »

केरल

केरल (मलयालम: കേരളം, केरळम्) भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम (മലയാളം, मलयाळम्) यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था। नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। * केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2001 की जनगणना के आधार पर)।.

नई!!: पालक्काड जिला और केरल · और देखें »

केरल के जिले

केरल में 14 जिले हैं.

नई!!: पालक्काड जिला और केरल के जिले · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पलक्कड, पलक्कड जिला, पालाक्काड जिला, पालक्काड़ जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »