लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पामीर-अलाय

सूची पामीर-अलाय

अज़नोब दर्रे के पास ज़रफ़शान शृंखला का नज़ारा पामीर-अलाय (रूसी: Памиро-Алай, अंग्रेज़ी: Pamir-Alay) मध्य एशिया में ताजिकिस्तान, किर्गिज़स्तान, उज़बेकिस्तान और पूर्वी तुर्कमेनिस्तान में पर्वत-शृंखलाओं का एक गुट है, जो पामीर पर्वतमाला का एक हिस्सा समझे जाते हैं। यह उत्तर में सिर दरिया (फ़रग़ना वादी) की वादी से लेकर दक्षिण में वख़्श नदी तक विस्तृत हैं। इन पर्वतों की सबसे ऊँची चोटी तुर्किस्तान शृंखला में स्थित ५६२१ लम्बा पिक स्कालिस्ती (пик Скалистый, Pik Skalisty) है, जिसका अर्थ 'पत्थरीला पर्वत' है।, Maria Shahgedanova, Oxford University Press, 2003, ISBN 978-0-19-823384-8, Chapter 16 .

7 संबंधों: तुर्किस्तान शृंखला, ज़रफ़शान शृंखला, ख़ज़रेत सुलतान, गिस्सार पर्वत, कोयतेनदाग़ शृंखला, अलाय पर्वत शृंखला, अलाय-पार पर्वत शृंखला

तुर्किस्तान शृंखला

तुर्किस्तान पर्वत शृंखला मध्य एशिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल का एक भाग है। यह पर्वतों की कतार ज़रफ़शान पर्वत शृंखला से उत्तर में स्थित है और किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान की सरहद पर अलाय पर्वत शृंखला से शुरू होकर पश्चिम में ३४० किमी दूर उज़्बेकिस्तान में समरक़ंद के नख़्लिस्तान (ओएसिस) पर ख़त्म होती है। .

नई!!: पामीर-अलाय और तुर्किस्तान शृंखला · और देखें »

ज़रफ़शान शृंखला

अन्ज़ोब दर्रे के पास ज़रफ़शान पर्वत ज़रफ़शान पर्वत शृंखला (रूसी: Зеравшанский хребет, ज़ेरवशान्स्की ख़्रेबेत​; अंग्रेज़ी: Zarafshan Range) मध्य एशिया में ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान की एक पर्वत शृंखला है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल का एक भाग है। यह ३७० किमी लम्बी शृंखला ज़रफ़शान नदी से दक्षिण में विस्तृत हैं और पूर्व-पश्चिम दिशा में ताजिकिस्तान के सुग़्द प्रान्त के दक्षिण हिस्से से गुज़रती है। ज़रफ़शान पर्वतों का सबसे ऊँचा पहाड़ ५,४८९ मीटर ऊँचा चिमतर्गा पर्वत (Чимтарга, Chimtarga) है। सुग़्द प्रान्त के पंजाकॅन्त शहर से आगे यह शृंखला उज़्बेकिस्तान में दाख़िल हो जाती है जहाँ इसके पहाड़ों की ऊँचाई १,५०० से २,००० मीटर तक कम होती जाती है। उज़्बेकिस्तान में ज़रफ़शान पर्वत समरक़न्द प्रान्त और सुरख़ानदरिया प्रान्त के बीच की प्रांतीय सरहद माने जाते हैं। यहाँ से आगे जाकर यह पहाड़ धीरे-धीरे समरक़न्द से दक्षिण-पश्चिम के रेगिस्तानी क्षेत्र में लुप्त हो जाते हैं। .

नई!!: पामीर-अलाय और ज़रफ़शान शृंखला · और देखें »

ख़ज़रेत सुलतान

ख़ज़रेत​ सुलतान या हज़रत सुलतान (अंग्रेज़ी: Khazret Sultan) मध्य एशिया का एक ४,६४३ मीटर (१५,२३३ फ़ुट​) ऊँचा पर्वत है जो उज़बेकिस्तान देश का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। यह पामीर-अलाय पर्वत मंडल की गिस्सार पर्वत शृंखला में ताजिकिस्तान की सीमा के नज़दीक स्थित है। जब उज़बेकिस्तान सोवियत संघ का भाग था तो यह पहाड़ साम्यवादी पार्टी की २२वीं महासभा का पर्वत (бывший Пик им. ХХII съезда КПСС, Peak of the 22nd Congress of the Communist Party) के नाम से जाना जाता था।, Gustave Gintzburger, pp.

नई!!: पामीर-अलाय और ख़ज़रेत सुलतान · और देखें »

गिस्सार पर्वत

गिस्सार या हिस्सार (रूसी: Гиссарский хребет, अंग्रेज़ी: Gissar Range) मध्य एशिया की एक पर्वत शृंखला का नाम है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल के पश्चिमी भाग में ताजिकिस्तान और उज़बेकिस्तान में विस्तृत हैं। २०० किमी तक चलने वाली यह पर्वतमाला ज़रफ़शान शृंखला से दक्षिण में है। यह ताजीकिस्तान की राजधानी दुशान्बे से शुरू होकर, हिस्सार ज़िले से गुज़रते हुए, उज़बेकिस्तान के सुरख़ानदरिया प्रान्त के उत्तरी छोर पर अंत होती है। गिस्सार शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ४,६४३ मीटर (१५,२३३ फ़ुट​) ऊँचा ख़ज़रेत​ सुलतान (हज़रत सुलतान) है, जो उज़बेकिस्तान का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। यह ताजिक सीमा के पास दुशान्बे के पश्चिमोत्तर में स्थित है।, Gustave Gintzburger, pp.

नई!!: पामीर-अलाय और गिस्सार पर्वत · और देखें »

कोयतेनदाग़ शृंखला

कोयतेनदाग़ (तुर्कमेनी: Köýtendag), जिन्हें कुगितांगताऊ (Kugitangtau) भी कहते हैं, मध्य एशिया में दक्षिण-पूर्वी तुर्कमेनिस्तान में स्थित पामीर-अलाय पर्वतों की एक शाखा है। यह तुर्कमेनिस्तान की उज़बेकिस्तान के सुरख़ानदरिया प्रान्त के साथ लगी सरहद पर स्थित हैं। इस शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ३,१३९ मीटर लम्बा 'अयिरिबाबा' (Aýrybaba) है, जो पूरे तुर्कमेनिस्तान का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। कोयतेनदाग़ प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र भी इन्ही पर्वतों के इलाक़े में स्थित है। .

नई!!: पामीर-अलाय और कोयतेनदाग़ शृंखला · और देखें »

अलाय पर्वत शृंखला

इस नक़्शे में अलाय (Alai) पर्वत देखे जा सकते हैं अलाय पर्वत शृंखला (किरगिज़: Алай тоо кыркасы, अंग्रेज़ी: Alay Mountains) मध्य एशिया में किर्गिज़स्तान के तियान शान पर्वतों से पश्चिम में ताजिकिस्तान तक ३५० किमी की लम्बाई तय करने वाली पामीर-अलाय पर्वतों की एक शाखा है। इस शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ५,५४४ मीटर लम्बा 'पिक तन्दिकूल' (пик Тандыкуль, Pik Tandykul) है। इस शृंखला की दक्षिणी ढलानों से कई नदी-झरने वख़्श नदी में एकत्रित होते हैं जो आमू दरिया की एक उपनदी है। इसकी उत्तरी ढलानों से उभरने वाले झरनों का पानी फरग़ना वादी की तरफ़ उतरता है और सिर दरिया की उपनदियों को जल देता है। .

नई!!: पामीर-अलाय और अलाय पर्वत शृंखला · और देखें »

अलाय-पार पर्वत शृंखला

अलाय वादी और अलाय-पार पर्वत अलाय-पार पर्वत शृंखला (किरगिज़: Чоң Алай кырка тоосу, अंग्रेज़ी: Trans-Alay Mountains) मध्य एशिया में पामीर पर्वतों की उत्तरतम शाखा है। यह उस स्थान पर स्थित हैं जहाँ पामीर पहाड़ और तियान शान के पर्वत आकर मिलते हैं। अलाय-पार पर्वत किर्गिज़स्तान के ओश प्रांत और ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रांत के बीच की सरहद पर खड़े हैं। इनसे उत्तर में अलाय वादी और दक्षिण में मुस्कु नदी है। यह अलाई पर्वत से ५,००० फुट ऊँचा है तथा लाल बलुआ पत्थर का बना है। इसकी चोटियों में माउंट स्टालिन (२४,५८९ फुट) एवं माउंट लेनिन (२३,३८३ फुट) उल्लेखनीय हैं। अलाय-पार शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ७,१३४ मीटर (२३,४०६ फ़ुट) ऊँचा लेनिन पर्वत (Lenin Peak) है।Ошская область:Энциклопедия, Chief Editorial Board of Kyrgyz Soviet Encyclopedia, Page 448, 1987 यह पर्वत अत्यधिक हिमाच्छादित रहता है। इसके दक्षिण और पामीर का पठार है। इस वर्ग की अन्य श्रेणियों की तरह यह भी तृतीय कल्प (tertiary period) का माना जाता है, परंतु वास्तव में ये सभी श्रेणियाँ बहुत पहले की निर्मित हैं जो बाद में क्षरण के कारण प्राय: समभूमि अवस्था में पहुँच गई और अंत में अल्पाइन उत्थान के समय ऊपर उठ गईं। .

नई!!: पामीर-अलाय और अलाय-पार पर्वत शृंखला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पामीर-अलाय पर्वत, पामीर-अलाय पर्वत मंडल, पामीर-अलाय पर्वतों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »