लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पश्वर्त्स्य व्यंजन

सूची पश्वर्त्स्य व्यंजन

स्वनविज्ञान में पश्वर्त्स्य व्यंजन (post-alveolar consonant) ऐसा व्यंजन होता है जिसे उच्चारित करने के लिए जिह्वा को ऊपर के वर्त्स्य कटक के पीछे छुआ जाता है या पास लाया जाता है, यानि जीह्वा को वर्त्स्य व्यंजनों की तुलना में थोड़ा सा पीछे लाया जाता है। पश्वर्त्स्य व्यंजनों में 'श', 'च' और 'ज' शामिल हैं। .

3 संबंधों: घोष पश्वर्त्स्य संघर्षी, अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला, अघोष पश्वर्त्स्य संघर्षी

घोष पश्वर्त्स्य संघर्षी

घोष पश्वर्त्स्य संघर्षी (voiced postalveolar fricative) एक प्रकार का व्यंजन है। यह हिन्दी में 'झ़' और अंग्रेज़ी में 'zh' लिखा जाता है। इसे अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में 'ʒ' लिखा जाता है। .

नई!!: पश्वर्त्स्य व्यंजन और घोष पश्वर्त्स्य संघर्षी · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला

अंतर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (अ॰ध्व॰व॰, अंग्रेज़ी: International Phonetic Alphabet, इंटरनैशनल फ़ोनॅटिक ऐल्फ़ाबॅट) एक ऐसी लिपि है जिसमें विश्व की सारी भाषाओं की ध्वनियाँ लिखी जा सकती हैं। इसके हर अक्षर और उसकी ध्वनि का एक-से-एक का सम्बन्ध होता है। आरम्भ में इसके अधिकतर अक्षर रोमन लिपि से लिए गए थे, लेकिन जैसे-जैसे इसमें विश्व की बहुत सी भाषाओँ की ध्वनियाँ जोड़ी जाने लगी तो बहुत से यूनानी लिपि से प्रेरित अक्षर लिए गए और कई बिलकुल ही नए अक्षरों का इजाद किया गया। इसमें सन् २०१० तक १६० से अधिक ध्वनियों के लिए चिह्न दर्ज किए जा चुके थे, लेकिन किसी भी एक भाषा को दर्शाने के लिए इस वर्णमाला का एक भाग की ही ज़रुरत होती है। इस प्रणाली के ध्वन्यात्मक प्रतिलेखन (ट्रान्सक्रिप्शन) में सूक्ष्म प्रतिलेखन के चिन्हों के बीच में और स्थूल प्रतिलेखन / / के चिन्हों के अन्दर लिखे जाते हैं। इसकी नियामक अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक संघ है। उदाहरण के लिए.

नई!!: पश्वर्त्स्य व्यंजन और अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला · और देखें »

अघोष पश्वर्त्स्य संघर्षी

अघोष पश्वर्त्स्य संघर्षी (voiceless postalveolar fricative) एक प्रकार का व्यंजन है। यह हिन्दी में 'श' और अंग्रेज़ी में 'sh' लिखा जाता है। इसे अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में 'ʃ' लिखा जाता है। .

नई!!: पश्वर्त्स्य व्यंजन और अघोष पश्वर्त्स्य संघर्षी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »