लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पश्चिमी अंटार्कटिका

सूची पश्चिमी अंटार्कटिका

पश्चिमी अंटार्कटिका (West Antarctica) अंटार्कटिका महाद्वीप का पश्चिमी एक-तिहाई हिस्सा है। पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला अंटार्कटिका को दो भागों में बांटती है। पश्चिमी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला से पश्चिम में स्थित भाग है। इस के विपरीत पूर्वी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला की दूसरी ओर है और यहाँ अंटार्कटिका के कुल क्षेत्रफल का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आता है। अंटार्कटिका के इन दोनों भागों के बीच पूर्वी अंटार्कटिका की औसत ऊँचाई अधिक है। .

14 संबंधों: एल्स्वर्थ धरती, एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ, ऐलेक्ज़ैन्डर द्वीप, पार-अंटार्कटिक पर्वत, पाल्मर धरती, पूर्वी अंटार्कटिका, बेलिंग्सहाउज़ेन सागर, मारी बर्ड धरती, सिडली पर्वत, सेंटिनेल पर्वतमाला, वेंज़की हिमानी, ग्रैहम धरती, गेट्ज़ हिमचट्टान, अंटार्कटिक प्रायद्वीप

एल्स्वर्थ धरती

एल्स्वर्थ धरती (Ellsworth Land) पश्चिमी अंटार्कटिका में मारी बर्ड धरती से पूर्व और बेलिंग्सहाउज़ेन सागर से दक्षिण में स्थित अंटार्कटिक प्रायद्वीप के महाद्विपीय मुख्यभूमि से जुड़ने के स्थल से पूर्वोत्तर में स्थित भूभाग है। इस से पश्चिम में रोन हिमचट्टान स्थित है। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और एल्स्वर्थ धरती · और देखें »

एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ

एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ (Ellsworth Mountains) अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँची पर्वतमाला है। यह रोन हिमचट्टान से पश्चिम में उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वाली ३६० किमी लम्बी और ४८ किमी चौड़ी शृंख्ला है। इस पर्वतमाला के बीच से मिनेसोटा हिमानी (ग्लेशियर) गुज़रती है जो इसे सेंटिनेल पर्वतमाला नामक उत्तरी शृंख्ला और उसके समानांतर चलने वाली हेरिटेज पर्वतमाला नामक दक्षिणी शृंख्ला में विभाजित करती है। इन दोनों शृंख्लाओं में उत्तर में स्थित सेंटिनेल पर्वतमाला कहीं अधिक ऊँची है और ४,८९२ मीटर ऊँचा विन्सन मैसिफ़ नामक पर्वत इसी में स्थित है, जो पूरे महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ · और देखें »

ऐलेक्ज़ैन्डर द्वीप

ऐलेक्ज़ैन्डर द्वीप (Alexander Island), जो ऐलेक्ज़ैन्डर प्रथम द्वीप (Alexander I Island) अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे बड़ा है। यह पश्चिमी अंटार्कटिका के अंटार्कटिक प्रायद्वीप के पाल्मर धरती क्षेत्र में बेलिंग्सहाउज़ेन सागर में स्थित है। द्वीप और अंटार्कटिक प्रायद्वीप के बीच में मार्गरीट खाड़ी (Marguerite Bay) और जॉर्ज षष्ठम खाड़ी (George VI Sound) आती है। जॉर्ज षष्ठम खाड़ी में जॉर्ज षष्ठम हिमचट्टान सदा टिकी रहने से वास्त्व में ऐलेक्ज़ैन्डर द्वीप मुख्यभूमि के प्रायद्वीप से हमेशा हिमचट्टान द्वारा जुड़ा रहता है। यह द्वीप उत्तर-दक्षिण दिशा में ३९० किमी लम्बा है। अपने उत्तरी भाग में यह ८० किमी और दक्षिणी भाग में २४० किमी चौड़ा है। उत्तरी कनाडा के डेवन द्वीप के बाद, ऐलेक्ज़ैन्डर द्वीप विश्व का दूसरा सबसे विशाल द्वीप है जहाँ कोई मानव-वासी नहीं। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और ऐलेक्ज़ैन्डर द्वीप · और देखें »

पार-अंटार्कटिक पर्वत

पार-अंटार्कटिक पर्वत (Transantarctic Mountains) अंटार्कटिका की एक पर्वतमाला है जो पश्चिमी अंटार्कटिका और पूर्वी अंटार्कटिका के क्षेत्रों को एक-दूसरे से विभाजित करती है। यह कुछ जगहों को छोड़कर अंटार्कटिका के एक छोर में तट पर स्थित केप अडेर से लेकर दूसरे छोर के तट तक जाती है। इसकी कई उपशृंखलाएँ हैं।, Timothy M. Kusky, Katherine E. Cullen, pp.

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और पार-अंटार्कटिक पर्वत · और देखें »

पाल्मर धरती

पाल्मर धरती (Palmer Land) पश्चिमी अंटार्कटिका में अंटार्कटिक प्रायद्वीप का दक्षिणी भाग है। प्रायद्वीप के उत्तरी भाग को ग्रैहम धरती (Graham Land) कहते हैं। यदी जेरेमी अंतरीप (Cape Jeremy) और अगैसीज़ अंतरीप (Cape Agassiz) के बीच एक काल्पनिक रेखा खींची जाये तो ग्रैहम धरती इस से उत्तर का भाग है और पाल्मर धरती उस से दक्षिण का। ग्रैहम धरती अंटार्कटिका का दक्षिण अमेरिका का सबसे समीपी क्षेत्र है। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और पाल्मर धरती · और देखें »

पूर्वी अंटार्कटिका

पूर्वी अंटार्कटिका (East Antarctica) अंटार्कटिका महाद्वीप का पूर्वी दो-तिहाई हिस्सा है। पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला अंटार्कटिका को दो भागों में बांटती है। पूर्वी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला से पूर्व में स्थित भाग है। इस के विपरीत पश्चिमी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला की दूसरी ओर है और यहाँ अंटार्कटिका के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा आता है। अंटार्कटिका के इन दोनों भागों के बीच पूर्वी अंटार्कटिका की औसत ऊँचाई अधिक है और महान गामबूर्तसेव पर्वतमाला पूर्वी अंटार्कटिका के ठीक मध्य में स्थित है। हमारी पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव भी पूर्वी अंटार्कटिका में ही स्थित है। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और पूर्वी अंटार्कटिका · और देखें »

बेलिंग्सहाउज़ेन सागर

बेलिंग्सहाउज़ेन सागर (Bellingshausen Sea) अंटार्कटिक प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर ५७°१८' पश्चिम और १०२°२०' पश्चिम रेखांशो के बीच स्थित सागर है। यह एकेक्स्ज़ैन्डर द्वीप से पश्चिम में, थर्सटन द्वीप के फ़्लाइंग फ़िश अंतरीप (Cape Flying Fish) से पूर्व और पीटर प्रथम द्वीप से दक्षिण में स्थित है। बेलिंग्सहाउज़ेन सागर से दक्षिण में पश्चिम-से-पूर्व एट्स तट, ब्रायन तट और इंगलिश तट स्थित हैं, जो पश्चिमी अंटार्कटिका क भाग हैं। पश्चिम में यह अमंडसेन सागर से मिलता है। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और बेलिंग्सहाउज़ेन सागर · और देखें »

मारी बर्ड धरती

मारी बर्ड धरती (Marie Byrd Land) पश्चिमी अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का एक हिस्सा है, जो रॉस हिमचट्टान और रॉस सागर से पूर्व और प्रशांत महासागर से दक्षिण में स्थित है। मारी बर्ड धरती एक बहुत दुर्गम क्षेत्र है। जब तक सन् १९५९ में अंटार्कटिक संधि लागू हुई और देशों पर अंटार्कटिका पर नये सम्प्रभुता के दावे लगाने पर प्रतिबन्ध लगा, तब तक अंटार्कटिका के कई क्षेत्रों पर सम्प्रभुता के दावे लग चुके थे (ध्यान दें कि इन दावों को भारत सहित दुनिया के कई देश अमान्य ठहराते हैं)। लेकिन मारी बर्ड धरती इतना दुर्गम माना जाता था कि इसपर किसी ने भी दावा नहीं किया। आज भी मारी बर्ड धरती और इस से पूर्व में स्थित एट्स तट (Eights Coast) पर कोई सम्प्रभुता का दावा नहीं है और १६,१०,००० वर्ग किमी (६,२०,००० वर्ग मील) कुल क्षेत्रफल वाला यह क्षेत्र विश्व का सबसे बड़ा ऐसा इलाक़ा है जिसे कोई देश भी अपना नहीं ठहराता। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और मारी बर्ड धरती · और देखें »

सिडली पर्वत

सिडली पर्वत अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी है। यह ४,२८५ मीटर लम्बा पहाड़ है और लगभग पूरी तरह हिम से ढका हुआ है। भौगोलिक रूप से यह पश्चिमी अंटार्कटिका की मारी बर्ड धरती में स्थित एग्ज़ीक्यूटिव कमेटी पर्वतमाला (Executive Committee Range) में आता है। इस पर्वतमाला में पाँच ज्वालामुखीय शिखर हैं जिनमें यह सबसे ऊँचा है। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और सिडली पर्वत · और देखें »

सेंटिनेल पर्वतमाला

सेंटिनेल पर्वतमाला (Sentinel Range) अंटार्कटिका महाद्वीप की एक प्रमुख पर्वतमाला है। यह एल्स्वर्थ पहाड़ियों की भाग है, जो रोन हिमचट्टान से पश्चिम में उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वालीएक् शृंख्ला है। एल्स्वर्थ पहाड़ियों के बीच से मिनेसोटा हिमानी (ग्लेशियर) गुज़रती है जो उसे सेंटिनेल पर्वतमाला नामक उत्तरी शृंख्ला और उसके समानांतर चलने वाली हेरिटेज पर्वतमाला नामक दक्षिणी शृंख्ला में विभाजित करती है। इन दोनों शृंख्लाओं में उत्तर में स्थित सेंटिनेल पर्वतमाला कहीं अधिक ऊँची है और ४,८९२ मीटर ऊँचा विन्सन मैसिफ़ नामक पर्वत इसी में स्थित है, जो पूरे महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। सेंटिनेल पर्वतमाला उत्तर/पश्चिमोत्तर से दक्षिण/दक्षिणपूर्व दिशा में १८५ किमी तक चलती है और ४८ किमी चौड़ी है। इसमें ४,००० मीटर से लम्बे कई पर्वत हैं। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और सेंटिनेल पर्वतमाला · और देखें »

वेंज़की हिमानी

वेंज़की हिमानी (Venzke Glacier) पश्चिमी अंटार्कटिका के मारी बर्ड धरती क्षेत्र में स्थित एक चौड़ी हिमानी (ग्लेशियर) है जो उत्तर की ओर बहकर गेट्ज़ हिमचट्टान में बह जाती है। इसकी खोज १९४० में अमेरिकी वायुसैनिकों ने की थी। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और वेंज़की हिमानी · और देखें »

ग्रैहम धरती

ग्रैहम धरती (Graham Land) पश्चिमी अंटार्कटिका में अंटार्कटिक प्रायद्वीप का उत्तरी भाग है। प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग को पाल्मर धरती (Palmer Land) कहते हैं। यदी जेरेमी अंतरीप (Cape Jeremy) और अगैसीज़ अंतरीप (Cape Agassiz) के बीच एक काल्पनिक रेखा खींची जाये तो ग्रैहम धरती इस से उत्तर का भाग है और पाल्मर धरती उस से दक्षिण का। ग्रैहम धरती अंटार्कटिका का दक्षिण अमेरिका का सबसे समीपी क्षेत्र है। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और ग्रैहम धरती · और देखें »

गेट्ज़ हिमचट्टान

गेट्ज़ हिमचट्टान (Getz Ice Shelf) पश्चिमी अंटार्कटिका के मारी बर्ड धरती क्षेत्र में स्थित एक हिमचट्टान है। यह ५०० किलोमीटर (३०० मील) से अधिक लम्बी है और इसकी चौड़ाई ३० किमी से १०० किमी (२० मील से ६० मील) है। कई बड़े द्वीप पूरी तरह इस हिमचट्टान से घिरे हुए हैं। .

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और गेट्ज़ हिमचट्टान · और देखें »

अंटार्कटिक प्रायद्वीप

अंटार्कटिक प्रायद्वीप अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का उत्तरतम हिस्सा है और पश्चिमी अंटार्कटिका में स्थित है। हिमचादर से ढका यह प्रायद्वीप (पेनिन्सुला) उत्तर में वेडेल सागर से लेकर दक्षिण में अंटार्कटिका की मुख्यभूमि के बड़े भूभाग तक १,३०० किमी लम्बा है। अंटार्कटिक प्रायद्वीप के सर्वोत्तरी छोर और दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी द्वीप तिएर्रा देल फ़ुएगो के बीच १,००० किमी चौड़ा ड्रेक जलमार्ग है जो अपनी हिंसात्मक लहरों और तूफ़ानी परिस्थितियों के लिये मशहूर है। प्रायद्वीप पर कई देशों के अनुसंधान केन्द्र हैं।, Dallas Murphy, pg.

नई!!: पश्चिमी अंटार्कटिका और अंटार्कटिक प्रायद्वीप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पश्चिम अंटार्कटिका

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »