लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पशुजन्यरोग

सूची पशुजन्यरोग

ज़ूनोसिस या ज़ूनोस कोई भी ऐसा संक्रामक रोग है जो (कुछ उदाहरणों में, एक निश्चित परिमाण द्वारा) गैर मानुषिक जानवरों, घरेलू और जंगली दोनों ही, से मनुष्यों में या मनुष्यों से गैर मानुषिक जानवरों में संक्रमित हो सकता है (मनुष्यों से जानवरों में संक्रमित होने पर इसे रिवर्स ज़ुनिसिस या एन्थ्रोपोनोसिस कहते हैं).

3 संबंधों: पशु चिकित्सा विज्ञान, माल्टा ज्वर, संक्रामक गर्भपात

पशु चिकित्सा विज्ञान

एक गधे के घाव को साफ करने का तरीका सिखाते हुए पशु-तकनीशियन पशु-चिकित्सा-विज्ञान (Veterinary medicine) में मनुष्येतर जीवों की शरीररचना (anatomy), शरीरक्रिया (physiology), विकृतिविज्ञान (pathology), भेषज (medicine) तथा शल्यकर्म (surgery) का अध्ययन होता है। पशुपालन शब्द से साधारणतया स्वस्थ पशुओं के वैज्ञानिक ढंग से आहार, पोषण, प्रजनन, एवं प्रबंध का बोध होता है। पाश्चात्य देशों में पशुपालन एवं पशुचिकित्सा दोनों भिन्न-भिन्न माने गए हैं पर भारत में ये दोनों एक दूसरे के सूचक समझे जाते हैं। .

नई!!: पशुजन्यरोग और पशु चिकित्सा विज्ञान · और देखें »

माल्टा ज्वर

माल्टा ज्वर (Malta Fever) एक अत्यन्त संक्रामक रोग है, जो ब्रूसेला (Brucella) जाति के जीवाणु द्वारा उत्पन्न होता है। इसे मेडिटरेनियन ज्वर, ब्रूसिलोलिस (Brucellosis), या अंडुलेंट (undulent) ज्वर भी कहते हैं। यह एक पशुजन्यरोग है। मनुष्यों में पालतू जानवरों, जैसे मवेशी कुत्ते या सूअर आदि, द्वारा इसका संचारण होता है। इन संक्रमित पशुओं का दूध पीने, मांस खाने या इनके स्रावों (secretions) के सम्पर्क में आने से इसका संक्रमण हो सकता है। रोग की तीव्रावस्था में ज्वर, पसीना, सुस्ती तथा शरीर में दर्द रहता है और कभी-कभी यह महीनों तक जीर्ण रूप में चलता रहता है। रोग द्वारा मृत्यु की संख्या अधिक नहीं है, किंतु रोग शीघ्र दूर नहीं होता। राइट (Wright) ने सन् १८९७ में ब्रूसलोसिस रोग के समूहन (agglntination) परीक्षण का वर्णन किया। ब्रूसेला की तीन किस्में ज्ञात हैं, जो जानवरों की तीन जातियों में पाई जाती है: बकरी में ब्रूसेला मेलिटेन्सिस (Br.Melitensis), सूअर में ब्रूसेला सूई (Br. Suis) तथा मवेशी में ब्रू० ऐबारटस (Br. Abortus)। संक्रमण जानवरों के दूध पीने से मनुष्य में रोग का संचार होता है। उद्भवन काल ५ से २१ दिन है। कभी कभी रोग के लक्षण प्रत्यक्ष होने में ६ से ९ माह तक लग जाते है। उग्र रूप में ज्वर, ठंड़ के साथ कँपकँपी तथा पसीना होता है। जीर्ण रूप में धीरे-धीरे लक्षण प्रकट होते हैं। इस रोग के तथा इंफ्लुएंजा, मलेरिया, तपेदिक, मोतीझरा आदि रोगों के लक्षण आपस में मिलने के कारण विशेष समूहन परीक्षा तथा त्वचा में टीका परीक्षण से रोग निदान होता है। चिकित्सा में उचित परिचर्या तथा सल्फोनेमाइड, स्ट्रेप्टोमाइसिन आदि का प्रयोग होता है। रोग प्रतिषेध के लिये पास्चूरीकृत दूध को काम में लाना चाहिए। .

नई!!: पशुजन्यरोग और माल्टा ज्वर · और देखें »

संक्रामक गर्भपात

संक्रामक गर्भपात या ब्रूसेलोसिस (Brucellosis) एक अत्यन्त संक्रामक पशुजन्यरोग है। इसे क्रिमियाई ज्वर, माल्टा ज्वर तथा बैंग का रोग आदि कई नामों से जाना जाता है। यह रोग पूरे संसार में होता है। यह मानवों, पालतू पशुओं तथा वन के पशुओं को होता है। यह ब्रूसेला एबोर्टस (Brucella abortus), ब्रूसेला मेलिटेंसिस (B. melitensis), ब्रूसेला सुइस (B. suis), ब्रूसेला ओविस (B. ovis) और ब्रूसेला कनिस (B. canis) द्वारा फैलता है। जब पशु चारे के साथ इन जीवाणुओं को अपने आहारनाल में लेते हैं तो यह रोग पशुओं को लगता है। इसके अलावा आंख और नाक की श्लेष्मा (mucosa) द्वारा भी पशु इससे ग्रसित हो सकता है। यदि संक्रमित पशु के वीर्य से किसी पशु का कृत्रिम गर्भाधान किया जाय तो भी उसे यह रोग लग जाता है। किसी गाय आदि पशु को इस रोग से गर्भपात होने पर इसके कारण दूसरे पशुओं या स्त्रियों को भी यह रोग लगने की बहुत सम्भावना रहती है। ये परजीवी संक्रमित गायों के दूध में भी होते हैं। .

नई!!: पशुजन्यरोग और संक्रामक गर्भपात · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ज़ूनोसिस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »