लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पलौंजी मिस्त्री

सूची पलौंजी मिस्त्री

पलौंजी शपूर्जी मिस्त्री एक आयरिश-पारसी निर्माण टाइकून है। टाटा संस में 18.5% की हिस्सेदारी के साथ, वह भारत के सबसे बड़े निजी समूह टाटा समूह में अकेले सबसे बड़े शेयरधारक है। वे शपूर्जी पलौंजी समूह के अध्यक्ष भी है जिसके माध्यम से वह शपूर्जी पलौंजी निर्माण लिमिटेड, फोर्ब्स कपड़ा और यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड के मालिक है। वे एसोसिएटेड सीमेंट कंपनी (एसीसी) के पूर्व अध्यक्ष हैं। 2010 में, फोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल अनुमानित भाग्य मूल्य 5.8 अरब डॉलर है। 2007 में उन्होने आयरिश नागरिकता को अपनाने के बाद अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी और दुनिया में शॉन कुइन के पीछे दूसरे सबसे अमीर आयरिश नागरिक है। टाटा समूह में उनके सहयोगियों द्वारा उन्हे "बॉम्बे हाउस का फैंटम" उपनाम दिया गया है। भारत में सबसे सफल व्यवसायियों में से एक होने के बावजूद, उन्हे मीडिया से दूरी के लिए जाना जाता है और वे शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से प्रकट होते है। मिस्त्री की एक छोटी जीवनी मनोज नांबुरु द्वारा 2008 में एक पुस्तक मे लिखी गई थी - " रियल एस्टेट के मोगुल्स "। .

2 संबंधों: नोएल टाटा, 2007 के अरबपतियों की सूची

नोएल टाटा

नोएल टाटा एक भारतीय व्यवसायी है, जो ट्रेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। नोएल टाटा नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे है। उन्होने पलौंजी मिस्त्री जो टाटा संस (टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी) के सबसे बड़े शेयरधारक है, की बेटी आलू मिस्त्री से शादी की है। वे टाटा समूह के वर्तमान अध्यक्ष रतन टाटा के आधे भाई है। नोएल टाटा ने टाटा इंटरनेशनल में अपना कैरियर शुरू किया जो विदेश में उत्पादों और सेवाओं के लिए टाटा समूह का प्रमुख अंग है। जून १९९९ में, वे समूह की खुदरा इकाई ट्रेंट के प्रबंध निदेशक बने, जो उनकी माँ के द्वारा स्थापित की गई थी। इस समय तक, ट्रेंट ने डिपार्टमेंट स्टोर लिटिलवुडस इंटरनेशनल का अधिग्रहण कर लिया और इसका नाम बदलकर वेस्टसाइड हो गया। टाटा ने वेस्टसाइड को विकसित किया और यह एक लाभदायक उद्यम बन गया। २००३ में, नोएल टाटा टाइटन इंडस्ट्रीज और वोल्टास के निर्देशक के रूप में नियुक्त किया गए। २०१० में, यह घोषणा की गई कि वे टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक के रूप में समूह के ७० अरब डॉलर के विदेशी व्यापार का प्रभार लेंगे जिससे ये अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हे रतन टाटा के बाद टाटा समूह के प्रमुख के लिये तैयार किया जा रहा है। .

नई!!: पलौंजी मिस्त्री और नोएल टाटा · और देखें »

2007 के अरबपतियों की सूची

यह फोर्ब्स पत्रिका द्वारा विश्व के सबसे दौलतमंद लोगों की सूची है। पत्रिका द्वारा प्रकाशित आँकड़ों के अनुसार इस साल लगभग 946 अरबपति हैं जिसमें 178 नये नाम शामिल हैं। इन लोगों की सकल आय का आकलन अमरीकी डालर में 9 फ़रवरी 2007 को स्टाक मूल्य बंद होने के समय मौज़ूद मूल्यों पर आधारित है। .

नई!!: पलौंजी मिस्त्री और 2007 के अरबपतियों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »