लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पर्वतारोहण

सूची पर्वतारोहण

2004 में नेपाल के इम्जा से (आइलैंड पीक) के 20,305 (6189 मीटर) ऊँचे शिखर पर अपने अंतिम कदम बढ़ाता हुआ पर्वतारोही एक खुली खाई पर्वतारोहण या पहाड़ चढ़ना शब्द का आशय उस खेल, शौक़ अथवा पेशे से है जिसमें पर्वतों पर चढ़ाई, स्कीइंग अथवा सुदूर भ्रमण सम्मिलित हैं। पर्वतारोहण की शुरुआत सदा से अविजित पर्वत शिखरों पर विजय पाने की महत्वाकांक्षा के कारण हुई थी और समय के साथ इसकी 3 विशेषज्ञता वाली शाखाएं बन कर उभरीं हैं: चट्टानों पर चढ़ने की कला, बर्फ से ढके पर्वतों पर चढ़ने की कला और स्कीइंग की कला.

25 संबंधों: तेन्जिंग नॉरगे, द्वितीय सप्तचोटी, नोयल ऑडेल, पद्म विभूषण धारकों की सूची, प्रथम आरोहण, प्रेमलता अग्रवाल, बिल टिल्मैन, बछेंद्री पाल, बेयर ग्रिल्स, भारत में पर्यटन, रोमांच यात्रा, शिखर प्राप्ति, सप्तचोटी, जावा मोटरसाइकिल, विन्सन मैसिफ़, आरोहण मार्ग, कर्म एवं उद्यमों की सूची, अन्नपूर्णा पुंजक, अर्जुन वाजपेयी, अरूणिमा सिन्हा, अंशु जमसेंपा, उच्चबिन्दु प्राप्ति, उत्तर कोल, उमर खान, छुरिम

तेन्जिंग नॉरगे

तेन्जिंग नॉरगे (29 मई 1914- 9 मई 1986) एक नेपाली पर्वतारोही थे जिन्होंने एवरेस्ट और केदारनाथ के प्रथम मानव चढ़ाई के लिए जाना जाता है। न्यूजीलैंड एडमंड हिलेरी के साथ वे पहले व्यक्ति हैं जिसने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहला मानव कदम रखा। इसके पहले पर्वतारोहण के सिलसिले में वो चित्राल और नेपाल में रहे थे। नोरगे को नोरके भी कहा जाता है। इनका मूल नाम नांगयाल वंगड़ी है, जिसका अभिप्राय होता है धर्म का समृद्ध भाग्यवान अनुयायी। .

नई!!: पर्वतारोहण और तेन्जिंग नॉरगे · और देखें »

द्वितीय सप्तचोटी

पर्वतारोहण में द्वितीय सप्तचोटी या सप्त द्वितीय शिखर (Seven Second Summits) पृथ्वी के सातों महाद्वीपों में प्रत्येक में स्थित सप्तचोटीके बाद दूसरे सबसे ऊँचे शिखर के समूह को कहते हैं। उदाहरण के लिये ऍवरेस्ट एशिया का सबसे ऊँचा पर्वत है इसलिए वह इस सूची में शामिल नहीं है। के२ एशिया का द्वितीय सबसे ऊँचा पर्वत है और वह द्वितीय सप्तचोटी सूची का सदस्य है। .

नई!!: पर्वतारोहण और द्वितीय सप्तचोटी · और देखें »

नोयल ऑडेल

नोयल एवार्ट ऑडेल (२५ दिसम्बर १८९० - २१ फ़रवरी १९८७) एक ब्रिटिश भूगर्भशास्त्री एवं पर्वतारोही थे। श्रेणी:पर्वतारोही श्रेणी:इंग्लैंड के लोग.

नई!!: पर्वतारोहण और नोयल ऑडेल · और देखें »

पद्म विभूषण धारकों की सूची

यह भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से अलंकृत किए गए लोगों की सूची है: .

नई!!: पर्वतारोहण और पद्म विभूषण धारकों की सूची · और देखें »

प्रथम आरोहण

पर्वतारोहण में, किसी पहाड़ की चोटी पर चढ़ने के पहले प्रलेखित सफल प्रयास, या चढ़ाई के दौरान किसी एक विशेष आरोहण मार्ग का पहली बार किया सफल अनुसरण प्रथम आरोहण या पहली चढ़ाई कहलाता है। प्रथम आरोहण हमेशा ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह उन वास्तविक जोखिम, अन्वेषण और चुनौतियों से पर्वतारोहियों का सामना करवाता है जो इससे पहले अज्ञात थीं, साथ ही इसके दौरान हुए अनुभव इसके बाद के पर्वतारोहकों का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। श्रेणी:चढ़ना श्रेणी:प्रथम घटनाएँ.

नई!!: पर्वतारोहण और प्रथम आरोहण · और देखें »

प्रेमलता अग्रवाल

प्रेमलता अग्रवाल (जन्म: 1963) एक भारतीय महिला पर्वतारोही हैं, जिन्होने 20 मई, 2011 कों सुबह 9:35 बजे 48 साल की उम्र में 29,029 फुट की ऊंचाई पर पहुँचकर माउंट एवरेस्ट के शिखर कों छूने वाली प्रथम भारतीय महिला होने का गौरव हासिल किया। वहीं 50 वर्ष की उम्र में 23 मई, 2013 को उत्तरी अमेरिका के अलास्का के माउंट मैकेनले को फतह करके उन्होने नई उपलब्धि हासिल की। इस पर्वत शिखर पर चढ़ने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं। सातों महाद्वीपों के शिखर पर चढ़ने वाली प्रेमलता एक कुशल गृहिणी हैं। उन्होने ३५ बरस की उम्र के बाद पहली बार पर्वतारोहण से नाता जोड़ा। वर्ष 1984 में लगभग 29 साल की उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला का गौरव हासिल करने वाली बछेंद्री पाल भी उनके अभियान की निगरानी कर रही थी। बछेंद्री के प्रोत्साहित किए जाने पर पर्वतारोहण सीखने वाली प्रेमलता अग्रवाल नेपाल की एशियन ट्रेकिंग कंपनी की देख रेख में मार्च के अंत में शुरू हुए इको एवरेस्ट अभियान 2011 के 22 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल का हिस्सा थीं। उन्होंने दार्जिलिंग से पर्वतारोहण की शिक्षा प्राप्त की है। वे झारखंड के जुगसलाई, जमशेदपुर की रहने वाली हैं। इन्हें 2013 मे पद्म श्री दिया गया है। .

नई!!: पर्वतारोहण और प्रेमलता अग्रवाल · और देखें »

बिल टिल्मैन

मेजर हैरोल्ड विलियम बिल टिल्मै, CBE, DSO, MC एवं बार (१४ फ़रवरी १८९८–१९७७) एक इंग्लिश पर्वतारोही एवं अन्वेषक थे। इन्हें हिमालय पर्वतारोहण एवं सेलिंग वोयेज के लिये जाना जाता है। श्रेणी:इंग्लैंड के लोग श्रेणी:पर्वतारोही.

नई!!: पर्वतारोहण और बिल टिल्मैन · और देखें »

बछेंद्री पाल

बछेंद्री पाल (जन्म: 24 मई 1954) माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं। वे एवरेस्ट की ऊंचाई को छूने वाली दुनिया की 5वीं महिला पर्वतारोही हैं। वर्तमान में वे इस्पात कंपनी टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जहां वह चुने हुए लोगो को रोमांचक अभियानों का प्रशिक्षण देती हैं। .

नई!!: पर्वतारोहण और बछेंद्री पाल · और देखें »

बेयर ग्रिल्स

एडवर्ड माइकल ग्रिल्स, उपनाम बेयर, (जन्म 7 जून 1974) एक ब्रिटिश साहसकर्मी, लेखक और टेलीविज़न प्रस्तोता हैं। वे अपनी टेलीविज़न श्रृंखला बॉर्न सरवाइवर के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में मैन वर्सस वाइल्ड के रूप में जाना जाता है। वे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले ब्रिटेन के सबसे युवा लोगों में से एक हैं, जो उपलब्धि उन्होंने 23 साल की उम्र में हासिल की। जुलाई 2009 में ग्रिल्स, 35 साल की उम्र में चीफ़ स्काउट के पद पर नियुक्त होने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे। .

नई!!: पर्वतारोहण और बेयर ग्रिल्स · और देखें »

भारत में पर्यटन

हर साल, 3 मिलियन से अधिक पर्यटक आगरा में ताज महल देखने आते हैं। भारत में पर्यटन सबसे बड़ा सेवा उद्योग है, जहां इसका राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 6.23% और भारत के कुल रोज़गार में 8.78% योगदान है। भारत में वार्षिक तौर पर 5 मिलियन विदेशी पर्यटकों का आगमन और 562 मिलियन घरेलू पर्यटकों द्वारा भ्रमण परिलक्षित होता है। 2008 में भारत के पर्यटन उद्योग ने लगभग US$100 बिलियन जनित किया और 2018 तक 9.4% की वार्षिक वृद्धि दर के साथ, इसके US$275.5 बिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है। भारत में पर्यटन के विकास और उसे बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय नोडल एजेंसी है और "अतुल्य भारत" अभियान की देख-रेख करता है। विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद के अनुसार, भारत, सर्वाधिक 10 वर्षीय विकास क्षमता के साथ, 2009-2018 से पर्यटन का आकर्षण केंद्र बन जाएगा.

नई!!: पर्वतारोहण और भारत में पर्यटन · और देखें »

रोमांच यात्रा

रोमांच यात्रा (adventure travel) या साहसिक पर्यटन एक प्रकार का पर्यटन होता है जिसमें यात्री रोमांच के लिए खोजयात्रा करता है या जोखिम अनुभव करने की चेष्टा में संकटजनक (वास्तविक या प्रतीत होने वाले) गतिविधियों में भाग लेता है। इस श्रेणी में पर्वतारोहण, कुछ प्रकार के वनभ्रमण, गहरी-अंधेरी गुफ़ाओं में प्रवेश, युद्धग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण, इत्यादि शामिल हैं। .

नई!!: पर्वतारोहण और रोमांच यात्रा · और देखें »

शिखर प्राप्ति

पर्वतारोहण में शिखर प्राप्ति (peak bagging या mountain bagging) वह गतिविधि होती है जिसमें पर्वतारोही किसी संस्थान या विशिष्ट व्यक्ति द्वारा परिभषित किन्ही पर्वतों की सूची में सम्मिलित हर पहाड़ के शिखर पर चढ़कर उस पूरी सूची पर विजय पाने की कोशिश करते हैं। उदाहरण के लिये सप्तचोटी (Seven Summits) ऐसी सूची है जिसमें विश्व के प्रत्येक महाद्वीप का एक सबसे उच्चतम शिखर शामिल है। कई पर्वतारोही इन सातों पर चढ़कर श्रेय प्राप्त करने की चेष्टा करते हैं। .

नई!!: पर्वतारोहण और शिखर प्राप्ति · और देखें »

सप्तचोटी

पर्वतारोहण में सप्तचोटी या सप्त शिखर (Seven Summits) पृथ्वी के सातों महाद्वीपों में प्रत्येक में स्थित सबसे ऊँचे शिखर के समूह को कहते हैं। इन सातों शिखरों पर सफलतापूर्वक चढ़ना पर्वतारोहण की एक महान चुनौती मानी जाती है और यह ध्येय सबसे पहले अप्रैल १९८५ में अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड बैस ने प्राप्त करा। .

नई!!: पर्वतारोहण और सप्तचोटी · और देखें »

जावा मोटरसाइकिल

जावा मोटरसाइकिल (अंग्रेजी में Ideal Jawa) स्वतन्त्र भारत में बनी 250 सीसी क्षमता वाली टू स्ट्रोक रेसिंग मोटरसाइकिल थी। सन् 1960 में मैसूर शहर (वर्तमान कर्नाटक प्रान्त) में फारूक ईरानी द्वारा स्थापित आइडियल जावा (इण्डिया) लिमिटेड ने इसे चेकोस्लोवाकिया की कम्पनी जावा मोटर्स से लाइसेंस लेकर बनाया था। उस समय 250 सीसी मॉडल में ईंधन की खपत के लिहाज से यह सर्वोत्तम मोटरसाइकिल थी जो 3 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर की दूरी तय करती थी। 1970 से लेकर 1990 के दशक तक पूरे 30 साल रेसिंग मोटरसाइकिलों में इसका कोई मुकाबला नहीं था। दो स्ट्रोक और दो साइलेंसर वाली यह अनूठी मोटरसाइकिल थी जिसके सभी कलपुर्जे कवर्ड हुआ करते थे। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसके किक स्टार्टर से ही गीयर बदलने का काम हो जाता था। इसके अलावा इसका रखरखाव भी बहुत ही सस्ता और आसान था। अमूमन इसे किसी मोटर मकेनिक के पास ले जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी। 1960 से 1974 तक पूरे पन्द्रह साल जावा ब्राण्ड से यह भारत में बनायी गयी बाद में ब्राण्ड और मॉडल बदल कर येज़दी हो गया। परन्तु भारतीय बाजार में ग्लोबलाइजेशन एवं विश्व व्यापार संगठन के कठोर मापदण्डों के कारण सन् 1996 में इसकी निर्माता कम्पनी को इसका उत्पादन बन्द करने के लिये बाध्य होना पड़ा। यद्यपि जावा मोटरसाइकिल बनाने वाली कम्पनी को बन्द हुए बरसों हो चुके हैं फिर भी मैसूरवासियों के लिये आज भी जावा मोटर साइकिल सिर्फ़ एक बाइक ही नहीं बल्कि बहुत कुछ है। जावा शब्द इसके चेकोस्लोवाकियन संस्थापक जानीक फ्रांटिसेक और वांडरर के नाम के पहले दो-दो अक्षरों जा और वा को मिलाकर बनाया गया था। आज भी कर्नाटक प्रान्त में रहने वालों को इस मोटर साइकिल के नाम में मैसूर के एक प्रतापी राजा जायचमाराजेन्द्र वाडियार की स्मृति झलकती है। मैसूर राज्य में आज भी प्रति वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय जावा येज़दी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें सन् 1945 के चेक जावा मॉडल से लेकर येज़दी 350 तक की सैकड़ों विण्टेज मोटरसाइकिलें सड़कों पर दौड़ती नज़र आती हैं। .

नई!!: पर्वतारोहण और जावा मोटरसाइकिल · और देखें »

विन्सन मैसिफ़

विन्सन मैसिफ़ (Vinson Massif) अंटार्कटिका के एल्स्वर्थ पहाड़ियों की सेंटिनल पर्वतमाला नामक शाखा में स्थित एक बड़ा पर्वतीय मैसिफ़ है जो २१ किमी (१३ मील) लम्बा और १३ किमी (८.१ मील) चौड़ा है। यह रोन हिमचट्टान के ऊपर तैनात खड़ा है और अंटार्कटिक प्रायद्वीप के मुख्यभूमि से जुड़ने के स्थान के पास है। विन्सन मैसिफ़ दक्षिण ध्रुव से क़रीब १,२०० किमी (७५० मील) दूर स्थित है। ध्यान दें कि विन्सन मैसिफ़ और विन्सन पर्वत (Mount Vinson, माउंट विन्सन) दो अलग भौगोलिक इकाईयाँ मानी जाती हैं। विन्सन पर्वत ४,८९२ मीटर (१६,०५० फ़ुट) ऊँचा है और विन्सन मैसिफ़ के शिखर-पठार के उत्तरी भाग में स्थित है। विन्सन पर्वत अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु है और पर्वतारोहण में सप्तचोटी (Seven Summits) नामक सूची का सदस्य है। यह सेंटिनल पर्वतमाला के दक्षिणी भाग में हॉलिस्टर पर्वत (Hollister Peak) से २ किमी उत्तर में है।Stewart, J. (2011) Antarctic An Encyclopedia McFarland & Company Inc, New York.

नई!!: पर्वतारोहण और विन्सन मैसिफ़ · और देखें »

आरोहण मार्ग

एक आरोहण मार्ग या आरोहण पथ या चढ़ाई का रास्ता वह रास्ता होता है जिसके द्वारा एक पर्वतारोही किसी पहाड़, चट्टान, या बर्फ शिला की चोटी तक पहुँचता है। विभिन्न मार्ग नाटकीय रूप से मुश्किल और भिन्न हो सकते हैं और एक बार अगर कोई चोटी पर पहुँच भी जाये तो वहाँ पर ठहरना और अवरोहण (उतरना) मुश्किल हो सकता है। मार्ग के विकल्प महत्वपूर्ण हो सकते हैं। निर्देशक पुस्तिका, यदि उपलब्ध हो तो इसमे दिए गये मार्गों के विस्तृत चित्र और तस्वीरें सहायक सिद्ध हो सकते हैं। श्रेणी:आरोहण मार्ग.

नई!!: पर्वतारोहण और आरोहण मार्ग · और देखें »

कर्म एवं उद्यमों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: पर्वतारोहण और कर्म एवं उद्यमों की सूची · और देखें »

अन्नपूर्णा पुंजक

अन्नपूर्णा (Annapurna) हिमालय का एक पर्वतीय पुंजक है जिसमें एक आठ हज़ारी, १३ ७,००० मीटर से ऊँचे और १६ ६,००० मीटर से ऊँचे पर्वत हैं। यह पुंजक ५५ किमी लम्बा है और उत्तर-मध्य नेपाल में स्थित है। यह पश्चिम में काली गण्डकी तंगघाटी, उत्तर व पूर्व में मर्श्यान्गदी नदी और दक्षिण में पोखरा घाटी द्वारा घिरा हुआ है। इसका सर्वोच्च पर्वत अन्नपूर्णा १ मुख्य है जो समुद्रतल से ८,०९१ मीटर (२६,५४५ फ़ुट) ऊँचा है और विश्व का १०वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। ऐतिहासिक रूप से अन्नपूर्णा पुंजक की चोटियाँ पर्वतारोहियों के लिए विश्व के सबसे ख़तरनाक शिखरों में आती हैं, हालांकि १९९० के बाद कंचनजंघा पर अधिक मृत्यु दर रहा है। मार्च २०१२ तक अन्नपूर्णा १ मुख्य को १९१ बार चढ़ा जा चुका था और पर्वत पर ६१ लोग मारे जा चुके थे। यह सफल चढ़ाई और मृत्युओं का अनुपात किसी भी अन्य आठ-हज़ारी पर्वत से अधिक है। अक्तूबर २०१४ में बर्फ़ीले तूफ़ानों और हिमस्खलन में अन्नपूर्णा क्षेत्र में ३९ लोगों की जाने गई। .

नई!!: पर्वतारोहण और अन्नपूर्णा पुंजक · और देखें »

अर्जुन वाजपेयी

अर्जुन वाजपेयी एक भारतीय पर्वतारोही हैं। उन्होने 23 मई, 2016 को विश्व की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू (8,463 मी.ऊंची) पर तिरंगा फहराने में सफलता प्राप्त की। इस चोटी पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं। इससे पहले वे विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी ल्होत्से व विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मानसलु पर चढ़ चुके हैं। इसके साथ ही वे विश्व के पहले ऐसे पर्वतारोही बन गए हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में 8,000 मीटर से ऊंची चार चोटियों पर चढ़ाई की है। .

नई!!: पर्वतारोहण और अर्जुन वाजपेयी · और देखें »

अरूणिमा सिन्हा

अरूणिमा सिन्हा (जन्म:1988) भारत से राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी तथा माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय विकलांग हैं। .

नई!!: पर्वतारोहण और अरूणिमा सिन्हा · और देखें »

अंशु जमसेंपा

अंशु जमसेंपा एक भारतीय पर्वतारोही और दुनिया की पहली महिला है, जिन्होंने सीज़न में माउंट एवरेस्ट के शिखर पर दो बार (केवल ५ दिन के अंदर) चढ़ाई की हैं। यह एक औरत द्वारा सबसे ऊंची शिखर की सबसे तेज डबल चढ़ाई भी है। यह ३२ वर्षीय पर्वतारोही अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले के बोम्डीला से हैं। विवाह से पहले वह सोनितपुर जिले के गोहपुर में रहती थी और उनका नाम दीपिका कलिता था। उसके पति, सेरिंग वांग सभी अरुणाचल पर्वतारोहण और साहसिक खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनकी २ बेटियाँ भी हैं। 14 वें दलाई लामा के आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने २ अप्रैल, २०१७ को गुवाहाटी से एवरेस्ट चढ़ाई अभियान शुरू किया था। उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप (१७,६०० फीट) में अनुकूलन के लिए ३८ दिन का समय लिया और ४ अप्रैल को उनकी मुख्य यात्रा शुरू की १६ मई को ९:१५ बजे, १७ अन्य पर्वतारोहियों के साथ, उन्होंने पहाड़ पर चढ़कर और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। १९ मई को उन्होने एक नेपाली पर्वतारोही फरी शेरपा के साथ दूसरे कठिन दौरे की शुरुआत की। लगभग १० बजे तक उन्होंने लम्बी पैदल यात्रा बिना किसी रुकावट के साथ की और अंत में २१ मई, २०१७ को ७:४५ बजे शीर्ष पर पहुंची। इतिहास बनाने के लिए (पहली महिला और पहली मां जो दो बार दोहरे चढ़ाई पूरी कर चुकी हैं), अरुणाचल प्रदेश सरकार ने तेंज़िंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के लिए उनका नाम सुझाया है। अंशु जमसेंपा "सवच्छ भारत अभियान" (२०१२-२०१३) में ब्रांड एम्बेसडर बनी थी। हाल ही में उन्हें पूर्वोत्तर पर्यटन के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में चुना गया हैं। .

नई!!: पर्वतारोहण और अंशु जमसेंपा · और देखें »

उच्चबिन्दु प्राप्ति

उच्चबिन्दु प्राप्ति (Highpointing) एक खेल है जिसमें किसी भी परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र के सबसे ऊँचे बिन्दु तक पहुँचने की चेष्टा की जाती है। पर्वतारोहण में शिखर प्राप्ति इसका एक विशेष उदाहरण है। .

नई!!: पर्वतारोहण और उच्चबिन्दु प्राप्ति · और देखें »

उत्तर कोल

उत्तर कोल (North Col) हिमालय में एवरेस्ट पर्वत को पास ही स्थित चंग्त्से पर्वत से जोड़ने वाली पर्वतीय कटक (रिज) में हिमानियों द्वारा काटकर बन गए एक तंग पहाड़ी दर्रे का नाम है। भूविज्ञान में इस प्रकार के दर्रे को कोल कहा जाता है। अधिकतर पर्वतारोही एवरेस्ट को दक्षिण तरफ़ (यानि नेपाल) से चढ़ने का प्रयास करते हैं। वे पर्वतारोही जो इसके विपरीत उत्तर दिशा (यानि तिब्बत) से चढ़ते हैं, वे एवरेस्ट की ढलानों पर पहुंचकर अपना चढ़ाई का पहला खेमा इसी उत्तर कोल पर ही लगाते हैं। .

नई!!: पर्वतारोहण और उत्तर कोल · और देखें »

उमर खान

7 जून, 1982 को जन्में उमर खान (उर्दू: عمر خان) पाकिस्तान के फ़िल्म अभिनेता हैं। .

नई!!: पर्वतारोहण और उमर खान · और देखें »

छुरिम

छुरिम एक नेपाली पर्वतारोही और एक सीजन में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली महिला हैं। उनकी यह उपलब्धि २०१३ में गिनिज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सत्यापित की गयी थी। २०१२ वर्ष में उन्होंने १२ मई और १९ मई को एवरेस्ट पर चढ़ कर इस उपलब्धि को पूर्ण किया। छुरिम के लिए एवेरस्ट पर चढ़ने वाली पहली नेपाली महिला पसांग ल्हामु थी, जिन्होंने पांचवी कक्षा में पढने वाली एक लड़की में भविष्य की योजना का बीज लगाया, और उसे प्रेरित किया। एक्सपीडिशन डिपार्टमेंट के मुताबिक आज तक एवरेस्ट पर चड़ने वाले नेपाली लोगो की संख्या ३,८४२ हैं, जिसमे से केवल २१९ महिलायें हैं। छुरिम पूर्वी नेपाल के ताप्लेगंज की शेरपा हैं। वह सभी शेरपा की तरह अपने एक नाम का प्रयोग करती हैं। .

नई!!: पर्वतारोहण और छुरिम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पर्वतारोहियों, पर्वतारोही

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »