लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परावर्तन (भौतिकी)

सूची परावर्तन (भौतिकी)

चिकने तल से प्रकाश का परावर्तन झील के जल में पर्वत का प्रतिबिम्ब, परावर्तन का परिणाम है। जब कोई प्रकाश की किरण किसे माध्य्म से टकराकर पुनः उसे मार्ग में वापस लौट जाती है तो इस घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते है। दो माध्यमों के मिलान तल पर पहुंचकर किसी तरंग का पुनः उसी माध्याम में पीछे लौट जाना परावर्तन कहलाता है। उदाहरण के लिये, जल की तरंगों, ध्वनि, प्रकाश तथा अन्य विद्युतचुम्बकीय तरंगों का परावर्तन। दर्पण में हम अपना जो प्रतिबिम्ब देखते हैं वह परावर्तन के कारण ही बना होता है। ध्वनिविज्ञान में, ध्वनि के परावर्तन के कारण प्रतिध्वनि सुनाई पड़ती है जो सोनार में उपयोग में लायी जाती है। भूविज्ञान में भूकम्प तरंगों के अध्ययन में परावर्तन उपयोगी है। रेडियो प्रसारण तथा राडार के लिये अत्युच्च आवृत्ति (VHF) एवं इससे भी अधिक आवृत्तियों का परावर्तन महत्वपूर्ण है। .

8 संबंधों: तरंग, परावर्तन, प्रकाश गूंज, सौर पाल, हीरो स्प्लेंडर, विकिरण दाब, गोलीय दर्पण, अपवर्तन

तरंग

---- तरंग (Wave) का अर्थ होता है - 'लहर'। भौतिकी में तरंग का अभिप्राय अधिक व्यापक होता है जहां यह कई प्रकार के कंपन या दोलन को व्यक्त करता है। इसके अन्तर्गत यांत्रिक, विद्युतचुम्बकीय, ऊष्मीय इत्यादि कई प्रकार की तरंग-गति का अध्ययन किया जाता है। .

नई!!: परावर्तन (भौतिकी) और तरंग · और देखें »

परावर्तन

परावर्तन निम्न में से किसी एक के लिए प्रयुक्त शब्द है: .

नई!!: परावर्तन (भौतिकी) और परावर्तन · और देखें »

प्रकाश गूंज

प्रतिबिम्बित प्रकाश मार्ग B लेता हुआ सीधे मार्ग A से बाद में लेकिन मार्ग C लेने वाले प्रकाश से पहले पहुँचता है। पृथ्वी से देखे जाने पर B और C तारे से बराबरी दूरी रखते हैं प्रकाश गूंज एक भौतिक परिघटना है जिसमें प्रकाश अपने स्रोत से दूर किसी सतह या वस्तु से परावर्तित होता है। यह ध्वनि से सम्बन्धित प्रतिध्वनि की परिघटना से मिलता-जुलता प्रभाव है, लेकिन क्योंकि प्रकाश की गति ध्वनि की गति से बहुत अधिक है इसलिए प्रकाश गूंज अधितर खगोलीय दूरियों पर ही प्रतीत होती है। उदाहरण के लिए किसी महानोवा से उत्पन्न होने वाली चमक दूर किसी खगोलीय धूल के बादल से प्रतिबिम्बित हो सकती है। यह प्रकाश गूंज किसी देखने वाले तक स्रोत से सीधा मार्ग लेकर पहुँचने वाले प्रकाश से अधिक देर लेकर पहुँचती है। ज्यामिति के कारण प्रकाश गूंज में प्रकाश से तेज़ गति का भ्रम हो सकता है। .

नई!!: परावर्तन (भौतिकी) और प्रकाश गूंज · और देखें »

सौर पाल

सौर पाल (solar sail), जिसे प्रकाश पाल (light sail) या फ़ोटोन पाल (photon sail) भी कहते हैं सौर प्रकाश को बड़े दर्पणों से किसी अंतरिक्ष यान पर लगे बड़े आकार के परावर्तक पाल पर दाग़कर उस से बनने बाले विकिरण दाब द्वारा करे गये अंतरिक्ष यान प्रणोदन (गतिमान करने की क्रिया) को कहते हैं। जिस प्रकार कोई पालनौका पवन के प्रहार से चल पड़ती है, उसी प्रकार विचार है कि अंतरिक्ष यानों को प्रकाश के प्रहार से चलाया जा सकता है। वैज्ञानिकों की सोच है कि इस सिद्धांत से बनाये गये यानों पर ख़र्च कम होगा क्योंकि उन्हें अपने साथ ईन्धन ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। कुछ प्रस्तावों में सौर प्रकाश के स्थान पर पथ्वी या चंद्रमा पर लेज़र किरणों का स्रोत लगाकर उन्हें पाल पर चमकाने का सुझाव दिया गया है। पृथ्वी की कक्षा के पास स्थित ८०० मीटर चौड़े और ८०० मीटर लम्बे सौर पाल पर सूरज की किरणों का बल लगभग ५ न्य्यूटन के बराबर पड़ेगा। यह एक हल्का बल है। लेकिन जहाँ आज के राकेट कुछ अरसे तक चलकर ईन्धन समाप्त होने पर रुक जाते हैं वहाँ सौर पाल यान को महीनों, वर्षों, दशकों या शताब्दियों तक लगातार अधिक गतिशील कर सकता है। विकिरण दाब एक वास्तविकता है और बिना पाल वाले अंतरिक्ष यानों पर भी इसका प्रभाव स्पष्ट देखा जा सकता है। .

नई!!: परावर्तन (भौतिकी) और सौर पाल · और देखें »

हीरो स्प्लेंडर

हीरो स्प्लेंडर (या हीरो होंडा स्प्लेंडर) एक मोटरसाइकिल की श्रृंखला है जिसमें विस्थापन लगभग 100 से 110 सीसी के बीच होता है। यह मूल रूप से 1994 में होंडा स्प्लेंडर के रूप में, जापानी दोपहिया निर्माता, होंडा की भारतीय शाखा द्वारा शुरू किया गया था।https://www.slideshare.net/sagmart/the-history-of-splendor-series-in-india-53193230 यह भारत में सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक है। .

नई!!: परावर्तन (भौतिकी) और हीरो स्प्लेंडर · और देखें »

विकिरण दाब

विकिरण दाब (radiation pressure) किसी सतह पर विद्युतचुंबकीय विकिरण पड़ने से पैदा होने वाले दाब को कहते हैं। यह दाब भिन्न प्रकार की वस्तुओं पर विकिरण के अवशोषण, परावर्तन या इनके मिले-जुले प्रभाव के कारण उत्पन्न होता है। क्योंकि प्रकाश भी एक प्रकार का विद्युतचुंबकीय विकिरण है, इसलिए किसी वस्तु पर प्रकाश के गिरने से भी उस वस्तु पर दबाव पड़ता है। दैनिक जीवन में यह दाब कम बलवान होने के कारण प्रतीत नहीं होता लेकिन लम्बें अंतराल पर इसका प्रभाव काफ़ी हो सकता है। अनुमान लगाया गया है कि यदि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा मंगल ग्रह भेजे गये वाइकिंग-१ और वाइकिंग-२ अंतरिक्ष यानों पर सौर किरणों द्वारा बनने वाले विकिरण दाब का हिसाब लगाकर यान की उड़ान को अनुकूल न किया जाता तो यह यान मंगल ग्रह पहुँचने की बजाय उस से १५,००० किलोमीटर की दूरी पर आगे अंतरिक्ष में निकल जाते। .

नई!!: परावर्तन (भौतिकी) और विकिरण दाब · और देखें »

गोलीय दर्पण

गोलीय दर्पण (spherical mirror) वे दर्पण हैं जिनका परावर्तक तल गोलीय (स्फेरिकल) होता है। ये दो तरह के हो सकते हैं -.

नई!!: परावर्तन (भौतिकी) और गोलीय दर्पण · और देखें »

अपवर्तन

अपवर्तन के कारण छड़ी टेढ़ी दिखती है। एक माध्यम से दूसरे माध्यम में पहुँचने तरंग की गति की दिशा में परिवर्तन हो जाता है जिसे अपवर्तन कहते हैं। .

नई!!: परावर्तन (भौतिकी) और अपवर्तन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

परावर्तक, परावर्तक दूरदर्शी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »