लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय

सूची परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय

परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (एएमडीईआर) भारत का एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान है जो परमाणु खनिजों व विरल मृदा तत्वों के बारे में अनुसंधानरत है। यह हैदराबाद में स्थित है। परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय का मुख्य अधिदेश है, - भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक यूरेनियम संसाधनों की पहचान एवं मूल्यांकन करना। इस महत्वपूर्ण कार्य के क्रियान्वयन के लिए नई दिल्ली, बंगलुरु, जमशेदपुर, शिलांग, जयपुर, नागपुर और हैदराबाद (पखनि मुख्यालय और दक्षिण मध्य क्षेत्र) के क्षेत्रीय एवं अनुसंधान केन्द्रों द्वारा संपूर्ण देश में विभिन्न स्थानों पर अन्वेषण किया जा रहा है। .

1 संबंध: परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत)

परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत)

भारत का परमाणु ऊर्जा विभाग (पऊवि) एक महत्वपूर्ण विभाग है जो सीधे प्रधानमंत्री के आधीन है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। यह विभाग नाभिकीय विद्युत ऊर्जा की प्रौद्योगिकी के विकास, विकिरण प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों (कृषि, चिकित्सा, उद्योग, मूलभूत अनुसन्धान आदि) में उपयोग तथा मूलभूत अनुसंधान में संलग्न है। इस विभाग के अन्तर्गत ५ अनुसन्धान केन्द्र, ३ औद्योगिक संगठन, ५ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, तथा ३ सेवा संगठन हैं। इसके अलावा इसके अन्दर दो बोर्ड भी हैं जो नाभिकीय क्षेत्र एवं इससे सम्बन्धित क्षेत्रों में मूलभूत अनुसन्धान को प्रोत्साहित करते हैं एवं उसके लिए फण्ड प्रदान करते हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग ८ संस्थानों को भी सहायता देता है जो अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग (पऊवि) की स्थापना राष्ट्रपति के आदेश के माध्यम से दिनांक 3 अगस्त 1954 को की गई थी। .

नई!!: परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय और परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »