लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परम (सुपरकम्प्यूटर)

सूची परम (सुपरकम्प्यूटर)

परम सी-डैक द्वारा विकसित भारत के स्वदेशी सुपरकंप्यूटर्स की एक श्रृंखला है। श्रृंखला में नवीनतम सुपरकम्प्यूटर परम ईशान हैं। संस्कृत में परम का अर्थ हैं "सर्वोच्च"। .

4 संबंधों: चन्द्रकान्त राजू, पोखरण-2, विजय भटकर, अन्नपूर्णा (सुपर कम्प्यूटर)

चन्द्रकान्त राजू

चन्द्रकान्त राजू (जन्म 7 मार्च 1954) भारत के कम्प्यूटर विज्ञानी, गणितज्ञ, भौतिकशास्त्री, शिक्षाशास्त्री, दार्शनिक एवं बहुज्ञ अनुसंधानकर्ता हैं। सम्प्रति वे नयी दिल्ली के सभ्यता अध्ययन केन्द्र (Centre for Studies in Civilizations) से जुड़े हुए हैं। भारत के प्रथम सुपरकम्प्यूटर 'परम' (1988-91) में उनका उल्लेखनीय एवं प्रमुख योगदान रहा। .

नई!!: परम (सुपरकम्प्यूटर) और चन्द्रकान्त राजू · और देखें »

पोखरण-2

पोखरण-2 मई 1998 में पोखरण परीक्षण रेंज पर किये गए पांच परमाणु बम परीक्षणों की श्रृंखला का एक हिस्सा है। यह दूसरा भारतीय परमाणु परीक्षण था; पहला परीक्षण, कोड नाम स्माइलिंग बुद्धा (मुस्कुराते बुद्ध), मई 1974 में आयोजित किया गया था। 11 और 13 मई, 1998 को राजस्थान के पोरखरण परमाणु स्थल पर पांच परमाणु परीक्षण किये थे। इनमें 45 किलोटन का एक फ्यूज़न परमाणु उपकरण शामिल था। इसे आमतौर पर हाइड्रोजन बम के नाम से जाना जाता है। 11 मई को हुए परमाणु परीक्षण में 15 किलोटन का विखंडन (फिशन) उपकरण और 0.2 किलोटन का सहायक उपकरण शामिल था। इन परमाणु परीक्षण के बाद जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित प्रमुख देशों द्वारा भारत के खिलाफ विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधों लगाये गए। - दैनिक भास्कर - 6 अगस्त 2013 .

नई!!: परम (सुपरकम्प्यूटर) और पोखरण-2 · और देखें »

विजय भटकर

डॉ विजय भटकर (बायें से दूसरे स्थान पर) डॉ विजय पाण्डुरंग भटकर (जन्म: ११ अक्टूबर, १९४६) भारत के वैज्ञानिक एवं आईटी प्रध्यापक हैं। भारतीय सुपर कम्प्यूटरों के विकास में उनका योगदन अद्वितीय है। उनकी सबसे बड़ी पहचान देश के पहले सुपरकंप्यूटर परम के निर्माता और देश में सुपरकंप्यूटिंग की शुरुआत से जुड़े सी-डेक के संस्थापक कार्यकारी निदेशक के तौर पर है। वर्तमान में वे नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। नालंदा विश्वविद्यालय एक अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है जिसकी स्थापना नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010 के तहत हुई है। उनका कार्यकाल 25 जनवरी, 2017 से तीन वर्षों के लिए सुनिश्चित है। इस पद पर उन्होने जार्ज येओ का स्थान लिया है, जिन्होंने नवंबर, 2016 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे भारत में आईटी लीडर के नाम से प्रसिद्ध है। उनको पद्म श्री पद्म भूषण, महाराष्ट्र भूषण अवार्ड, संत ज्ञानेश्वर विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। .

नई!!: परम (सुपरकम्प्यूटर) और विजय भटकर · और देखें »

अन्नपूर्णा (सुपर कम्प्यूटर)

अन्नपूर्णा भारत का ७वां सबसे तेज हाइ परफॉरमेंस कंप्यूटेशन (एचपीसी) वाला कम्प्यूटर है जिसमें १.५ टेरा बाइट की मेमोरी तथा 30 टेराबाइट का स्टोरेज स्पेस है। इस कम्प्यूटर का उपयोग सिम्यूलेशन तथा अंकगणितीय गणना के लिए किया जा सकता है। चेन्नई के इंस्टीच्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेज ने इसका अनावरण किया है। .

नई!!: परम (सुपरकम्प्यूटर) और अन्नपूर्णा (सुपर कम्प्यूटर) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

परम (सुपर कम्प्यूटर), परम (सुपरकम्प्यूटर, परम सुपर कंप्यूटर, परम सुपरकम्प्यूटर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »