लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पन्ना ज़िला

सूची पन्ना ज़िला

पन्ना भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। पन्ना जिला सागर संभाग के अन्तर्गत आता है। पन्ना में हीरों की खान है, साथ ही यह स्थान प्राचीन एवं सुन्दर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इसी कारण इसे 'मंदिरों की नगरी' भी कहा जाता है। यहाँ पर स्थित संत प्राणनाथ और श्री बलदेव जी के मंदिर तीर्थगणों के बीच प्रसिद्ध हैं। पन्ना राष्ट्रीय उद्यान भी है जहां टाईगर रिजर्व और कई दुर्लभ वन्य जीव पाए जाते हैं। .

14 संबंधों: डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, पटेलिया, पन्ना मध्य प्रदेश, पन्ना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पवई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश के ज़िले, राजा हृदय शाह, सतना ज़िला, सागर ज़िला, गाथा जलप्रपात, गुनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, कालिंजर दुर्ग, अम्बिका प्रसाद दिव्य

डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय

डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय भारत के मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसको सागर विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना डॉ॰ हरिसिंह गौर ने १८ जुलाई १९४६ को अपनी निजी पूंजी से की थी। अपनी स्थापना के समय यह भारत का १८वाँ विश्वविद्यालय था। किसी एक व्यक्ति के दान से स्थापित होने वाला यह देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है। वर्ष १९८३ में इसका नाम डॉ॰ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय कर दिया गया। २७ मार्च २००८ से इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय की श्रेणी प्रदान की गई है। .

नई!!: पन्ना ज़िला और डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय · और देखें »

पटेलिया

पटेलिया, भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। .

नई!!: पन्ना ज़िला और पटेलिया · और देखें »

पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना, मध्य प्रदेश, भारत में स्थित एक नगर है। 1675 में बुंदेलखंड के शासक छत्रसाल द्वारा स्वामी प्रेमनारायण के आदेश पर राजधानी बनाए जाने के कारण इस शहर का महत्त्व बढ़ गया। यहाँ स्थित ऐतिहासिक महत्त्व के भवनों में संगमरमर के गुंबद वाला स्वामी प्राणानाथ मंदिर (1795) और श्री बलदेवजी मंदिर शामिल हैं। पन्ना स्थित बलदेव मंदिर लंदन पैलेस श्रेणी पर आधारित है। पन्ना स्थित प्राणनाथ मंदिर प्रगमी संप्रदाय के लोगो का प्रमुख केंद्र है। महाभारत कालीन विराट नगर की पहचान यहां के बरहटा से की जाती है। 1921 में यहाँ नगरपालिका गठन हुआ था। इसके आसपास के क्षेत्र मुख्यत: भूतपूर्व पन्ना और आजयगढ़ रियासतों के हिस्से हैं। इसमें पन्ना श्रृंखला नामक पर्वतीय क्षेत्र भी शामिल है, जो विंध्य श्रृंखला की शाखा है। .

नई!!: पन्ना ज़िला और पन्ना मध्य प्रदेश · और देखें »

पन्ना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

पन्ना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, २३० विधानसभा, का एक निर्वाचन क्षेत्र है.

नई!!: पन्ना ज़िला और पन्ना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

पवई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

पवई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, २३० विधानसभा, का एक निर्वाचन क्षेत्र है.

नई!!: पन्ना ज़िला और पवई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.

नई!!: पन्ना ज़िला और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

मध्य प्रदेश के ज़िले

मध्य प्रदेश में कुल 51 जिले हैं जिनकी सूची निम्न हैं:-.

नई!!: पन्ना ज़िला और मध्य प्रदेश के ज़िले · और देखें »

राजा हृदय शाह

हृदय शाह (जिसे राजा हरदे शाह या हरदेव शाह भी कहा जाता है), प्राचीन भारत के वर्तमान मध्य प्रदेश राज्य स्थित पन्ना रियासत के प्रथम राजा थे। इन्होंने १७३१ से १७३९ तक शासन किया। ये महाराजा छत्रसाल के ज्येष्ठ पुत्र थे। इन्हें पन्ना रियासत अपने पिता से सन १७३१ ई. में वार्षिक ३९ लाख रुपये के बदले प्राप्त हुई थी। १७३१ में इन्होंने रीवा रियासत को अपने अधीन कर वहां के राजा अवधूत सिंह को रियासत छोड़कर जाने पर विवश कर दिया। अवधूत सिंह ने अवध में प्रतापगढ़ जाकर शरण ली थी। तब हरदे शाह ने वहां विवाह किया व पुत्र रत्न उत्पन्न हुआ। .

नई!!: पन्ना ज़िला और राजा हृदय शाह · और देखें »

सतना ज़िला

सतना जिला मध्य प्रदेश का एक जिला है। इसका मुख्यालय सतना में स्थित है। सतना जिला रीवा संभाग के अंतर्गत आता है। मुख्यालय के शहर के नाम पर सतना जिले का नाम रखा गया। इसकी सीमा उत्तर में उत्तर प्रदेश के बांदा जिला से लगी हुई है। जिले की पूर्वी सीमा रीवा जिले की त्यौंथर, सिरमौर और हुजूर तहसील से तथा सीधी जिले की गोपदबनास तहसील से लगी हुई है। जिले की सम्पूर्ण पश्चिम सीमा पन्ना जिले तथा दक्षिणी सीमा जबलपुर जिले की मुरवारा तथा उमरिया जिले की बांधवगढ़ तहसील और शहडोल जिले की ब्यौहारी तहसील से लगी हुई है। सतना जिला विंध्य पठार के लगभग १०,००० से ११,००० फीट की ऊचाई पर स्थित है। जिले का दक्षिणी भाग नागोद तहसील के २४ डि.

नई!!: पन्ना ज़िला और सतना ज़िला · और देखें »

सागर ज़िला

सागर जिले में प्रमुख रूप से धसान, बेबस, बीना, बामनेर और सुनार नदियां निकलती हैं। इसके अलावा कड़ान, देहार, गधेरी व कुछ अन्य छोटी बरसाती नदियां भी हैं। अन्य प्राकृतिक संसाधनों के मामले में सागर जिले को समृद्ध नहीं कहा जा सकता लेकिन वास्तव में जो भी संसाधन उपलब्ध हैं, उनका बुद्धिमत्तापूर्ण दोहन बाकी है। कृषि उत्पादन में सागर जिले के कुछ क्षेत्रों की अच्छी पहचान हैं। खुरई तहसील में उन्नत किस्म के गेहूं का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। अक्षांश - 23.10 से 24.27 उत्तर देशांतर - 78.5 से 79.21 पूर्व औसत वर्षा - 1252 मि.मी.

नई!!: पन्ना ज़िला और सागर ज़िला · और देखें »

गाथा जलप्रपात

गाथा जलप्रपात(झरना) मध्य प्रदेश के पन्ना (जिला) स्थित एक जलप्रपात है। यह भारत के 36वाँ सबसे ऊँचा प्रपात है। .

नई!!: पन्ना ज़िला और गाथा जलप्रपात · और देखें »

गुनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

गुनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, २३० विधानसभा, का एक निर्वाचन क्षेत्र है.

नई!!: पन्ना ज़िला और गुनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

कालिंजर दुर्ग

कालिंजर, उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र के बांदा जिले में कलिंजर नगरी में स्थित एक पौराणिक सन्दर्भ वाला, ऐतिहासिक दुर्ग है जो इतिहास में सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण रहा है। यह विश्व धरोहर स्थल प्राचीन मन्दिर नगरी-खजुराहो के निकट ही स्थित है। कलिंजर नगरी का मुख्य महत्त्व विन्ध्य पर्वतमाला के पूर्वी छोर पर इसी नाम के पर्वत पर स्थित इसी नाम के दुर्ग के कारण भी है। यहाँ का दुर्ग भारत के सबसे विशाल और अपराजेय किलों में एक माना जाता है। इस पर्वत को हिन्दू धर्म के लोग अत्यंत पवित्र मानते हैं, व भगवान शिव के भक्त यहाँ के मन्दिर में बड़ी संख्या में आते हैं। प्राचीन काल में यह जेजाकभुक्ति (जयशक्ति चन्देल) साम्राज्य के अधीन था। इसके बाद यह दुर्ग यहाँ के कई राजवंशों जैसे चन्देल राजपूतों के अधीन १०वीं शताब्दी तक, तदोपरांत रीवा के सोलंकियों के अधीन रहा। इन राजाओं के शासनकाल में कालिंजर पर महमूद गजनवी, कुतुबुद्दीन ऐबक, शेर शाह सूरी और हुमांयू जैसे प्रसिद्ध आक्रांताओं ने आक्रमण किए लेकिन इस पर विजय पाने में असफल रहे। अनेक प्रयासों के बाद भी आरम्भिक मुगल बादशाह भी कालिंजर के किले को जीत नहीं पाए। अन्तत: मुगल बादशाह अकबर ने इसे जीता व मुगलों से होते हुए यह राजा छत्रसाल के हाथों अन्ततः अंग्रेज़ों के अधीन आ गया। इस दुर्ग में कई प्राचीन मन्दिर हैं, जिनमें से कई तो गुप्त वंश के तृतीय -५वीं शताब्दी तक के ज्ञात हुए हैं। यहाँ शिल्पकला के बहुत से अद्भुत उदाहरण हैं। .

नई!!: पन्ना ज़िला और कालिंजर दुर्ग · और देखें »

अम्बिका प्रसाद दिव्य

अम्बिका प्रसाद दिव्य श्री अम्बिका प्रसाद दिव्य (१६ मार्च १९०७ - ५ सितम्बर १९८६) शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार थे। उनका जन्म अजयगढ़ पन्ना के सुसंस्कृत कायस्थ परिवार में हुआ था। हिन्दी में स्नातकोत्तर और साहित्यरत्न उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में सेवा कार्य प्रारंभ किया और प्राचार्य पद से सेवा निवृत हुए। वे अँग्रेजी, संस्कृत, रूसी, फारसी, उर्दू भाषाओं के जानकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। ५ सितम्बर १९८६ ई. को शिक्षक दिवस समारोह में भाग लेते हुये हृदय-गति रुक जाने से उनका देहावसान हो गया। दिव्य जी के उपन्यासों का केन्द्र बिन्दु बुन्देलखंड अथवा बुन्देले नायक हैं। बेल कली, पन्ना नरेश अमान सिंह, जय दुर्ग का रंग महल, अजयगढ़, सती का पत्थर, गठौरा का युद्ध, बुन्देलखण्ड का महाभारत, पीताद्रे का राजकुमारी, रानी दुर्गावती तथा निमिया की पृष्ठभूमि बुन्देलखंड का जनजीवन है। दिव्य जी का पद्य साहित्य मैथिली शरण गुप्त, नाटक साहित्य रामकुमार वर्मा तथा उपन्यास साहित्य वृंदावन लाल वर्मा जैसे शीर्ष साहित्यकारों के सन्निकट हैं। .

नई!!: पन्ना ज़िला और अम्बिका प्रसाद दिव्य · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पन्ना जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »