लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पंजी (मिथिला)

सूची पंजी (मिथिला)

मिथिला (भारत और नेपाल दोनों में) के ब्राह्मण एवं कर्ण कायस्थ समुदायों की लिखित वंशावली को पंजी या पंजी प्रबन्ध कहते हैं। यह हरिद्वार में प्रचलित हिन्दू वंशावली जैसी ही है। पंजीप्रथा का आरम्भ सातवीं सदी में हुआ। इसके अंतर्गत लोगों का वंशवृक्ष रखा जाता था। विवाह के समय इस बात का ध्यान रखा जाता था कि वर पक्ष से सात पीढ़ी और वधू पक्ष से छह पीढ़ी तक उत्पत्ति एक हो। प्रारंभ में यह कंठस्थ था। बाद में स्थानीय स्तर पर कुछ पढ़े-लिखे लोगों ने इसका विवरण रखना शुरू किया। प्रारंभिक छह-सात सौ वर्षों तक यह पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हुआ था। 1326 ई. में मिथिला के कर्नाट वंशी शासक हरिसिंह देव के शासनकाल में इसे औपचारिक रूप से लिपिबद्ध और संग्रहित किया गया। इसके लिए उन्होंने रघुनंदन राय नामक एक ब्राह्मण काे गांव-गांव भेजा। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात कर उनके वंशवृक्ष के बारे में जानकारी एकत्र की और उसे लिपिबद्ध किया। बाद में भी इसे पीढ़ी दर पीढ़ी अद्यतन किया जाता रहा और अब तक यह कार्य चल रहा है। पंजी में 1700 गांवों की चर्चा है। इसमें 180 मूल वास स्थान हैं, जहां आदि पूर्वजों का जन्म हुआ। 1520 मूलक ग्रामों का उल्लेख है, जहां मूल वास स्थान से स्थानांतरित होने के बाद उनके पूर्वज जाकर बसे। मिथिला के कर्नाट वंशी शासक हरिसिंह देव के समय मैथिल ब्राह्मणों के साथ साथ उस क्षेत्र में रहनेवाले कायस्थ, भूमिहार, राजपूत, वैश्य वर्ण में शामिल कुछ जातियों के भी पंजी बनने का उल्लेख मिलता है। बाद में अद्यतन नहीं करने के कारण विवाह में इनका उपयोग नहीं हो पाता था जिससे अधिकांश पंजियां नष्ट हो गईं। अब केवल मैथिल ब्राह्मणों और कर्ण कायस्थ उपजाति की पंजी मिलती है। इन दोनों जातियों में वैवाहिक संबंध तय करते समय अभी भी पंजी के सहारे वंशवृक्ष मिलाना आवश्यक माना जाता है। मिलान के बिना विवाह पर हंगामा होने लगता है। .

4 संबंधों: बही (हरिद्वार), मिथिला, सौराठ सभा, वंशावली

बही (हरिद्वार)

हरिद्वार में पण्डों (पूजा और कर्मकाण्ड कराने वाले ब्राह्मण) वहाँ श्राद्ध आदि के लिये आने वाले लोगों की वंशावली लिखित रूप में व्यवस्थित रखते हैं। ये वंशावलियाँ कभी-कभी मुकदमों के निपटान में भी सहायक हुईं हैं। .

नई!!: पंजी (मिथिला) और बही (हरिद्वार) · और देखें »

मिथिला

'''मिथिला''' मिथिला प्राचीन भारत में एक राज्य था। माना जाता है कि यह वर्तमान उत्तरी बिहार और नेपाल की तराई का इलाका है जिसे मिथिला के नाम से जाना जाता था। मिथिला की लोकश्रुति कई सदियों से चली आ रही है जो अपनी बौद्धिक परम्परा के लिये भारत और भारत के बाहर जानी जाती रही है। इस क्षेत्र की प्रमुख भाषा मैथिली है। हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में सबसे पहले इसका संकेत शतपथ ब्राह्मण में तथा स्पष्ट उल्लेख वाल्मीकीय रामायण में मिलता है। मिथिला का उल्लेख महाभारत, रामायण, पुराण तथा जैन एवं बौद्ध ग्रन्थों में हुआ है। .

नई!!: पंजी (मिथिला) और मिथिला · और देखें »

सौराठ सभा

सौराठ सभा बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगने वाला एक विशाल सभा है जिसमें योग्य वर का चुनाव वहाँ आए कन्याओंके पिता करते हैं। चुनाव से पहले सौराठ सभागाछीमें उपस्थित लोगोंके बीच बहुत प्रकारके चर्चाओं जिसमें मुख्य रूप से कुल, मूल और पाँजिका होता है; जिनके जितने बड़े कुल-मूल-पाँजि होते हैं उनका पूछ उतना ही अधिक होता है। हालांकि इस आधुनिकता के चमक-दमक ने अब लोगोंको केवल कुल-मूल-पाँजि से कहीं ऊपर लड़कोंका व्यक्तिगत गुण, आचरण और रोजगार को मुख्य जाँचका विषय बना दिया है। परंपरानुसार यहाँ पहले (साबिक जमाने से) गुरुकुल से सीधे योग्य युवकोंको सौराठ सभागाछी में लाया जाता था और मैथिल ब्राह्मणों एवं कायस्थों के लिए शुरु किया गया इस सभामें लोग लाखोंके तादाद में पहुँचते थे और गुरुकुलोंके उन योग्य शिक्षित युवकोंके प्रतिभाको जाँच-बुझकर अपने स्वजनोंके लायक उचित वर समझकर गुरुजनोंसे आज्ञा लेते थे और फिर विवाह कराने से पूर्व लड़कोंके पैतृक परिवार के सात पुश्तोंमें और मातृक परिवारके पाँच पुश्तोंमें पहले कभी सीधा रक्त सम्बन्ध नहीं बने होने पर मात्र अधिकार निर्णय करबाते थे, ऐसे अधिकार निर्णय को एक तारके पत्तेपर मिथिलाक्षरमें लाल स्याही से लिखबाया जाता था जिसे सिद्धान्त कहा जाता है और यह परंपरा आज भी अनेकों मैथिलोंमें कायम है। इस समूचे संसार में शायद मैथिलोंका यह वैवाहिक परंपरा सर्वोत्तम माना जाता है क्योंकि अधिकार निर्णय की अनूठी रीतिको बादमें विभिन्न वैज्ञानिकोंने अपने-अपने ढंगोंसे समुचित करार दिया है। .

नई!!: पंजी (मिथिला) और सौराठ सभा · और देखें »

वंशावली

वंश-वृक्ष का एक सरल उदाहरण वंश-वृक्ष, वंशावली या कुल-वृक्ष (family tree, या pedigree chart), किसी व्यक्ति के वर्तमान एवं पूर्वज सम्बन्धियों को प्रदर्शित करने वाला चार्ट है जो प्रायः वृक्ष की सी संरचना (मूल, तना, शाखाएं आदि) वाला होता है। .

नई!!: पंजी (मिथिला) और वंशावली · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »