लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पंजाब रेजिमेंट

सूची पंजाब रेजिमेंट

पंजाब रेजीमेण्ट भारतीय सेना का एक सैन्य-दल है। श्रेणी:भारतीय सेना श्रेणी:भारतीय सेना के सैन्य-दल श्रेणी:भारतीय सेना की रेजिमेंट.

7 संबंधों: प्राण नाथ थापर, भारतीय थलसेना, भारतीय सेना की रेजिमेंट्स की सूची, मेलविल डि मेलो, सत श्री अकाल, जोगिन्दर जसवन्त सिंह, कुलदीप सिंह चांदपुरी

प्राण नाथ थापर

जनरल प्राण नाथ थापर (२३ मई, १९०६ - २३ जून, १९७५)भारतीय सेना के पांचवे सेना प्रमुख थे । .

नई!!: पंजाब रेजिमेंट और प्राण नाथ थापर · और देखें »

भारतीय थलसेना

भारतीय थलसेना, सेना की भूमि-आधारित दल की शाखा है और यह भारतीय सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग है। भारत का राष्ट्रपति, थलसेना का प्रधान सेनापति होता है, और इसकी कमान भारतीय थलसेनाध्यक्ष के हाथों में होती है जो कि चार-सितारा जनरल स्तर के अधिकारी होते हैं। पांच-सितारा रैंक के साथ फील्ड मार्शल की रैंक भारतीय सेना में श्रेष्ठतम सम्मान की औपचारिक स्थिति है, आजतक मात्र दो अधिकारियों को इससे सम्मानित किया गया है। भारतीय सेना का उद्भव ईस्ट इण्डिया कम्पनी, जो कि ब्रिटिश भारतीय सेना के रूप में परिवर्तित हुई थी, और भारतीय राज्यों की सेना से हुआ, जो स्वतंत्रता के पश्चात राष्ट्रीय सेना के रूप में परिणत हुई। भारतीय सेना की टुकड़ी और रेजिमेंट का विविध इतिहास रहा हैं इसने दुनिया भर में कई लड़ाई और अभियानों में हिस्सा लिया है, तथा आजादी से पहले और बाद में बड़ी संख्या में युद्ध सम्मान अर्जित किये। भारतीय सेना का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद की एकता सुनिश्चित करना, राष्ट्र को बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से बचाव, और अपनी सीमाओं पर शांति और सुरक्षा को बनाए रखना हैं। यह प्राकृतिक आपदाओं और अन्य गड़बड़ी के दौरान मानवीय बचाव अभियान भी चलाते है, जैसे ऑपरेशन सूर्य आशा, और आंतरिक खतरों से निपटने के लिए सरकार द्वारा भी सहायता हेतु अनुरोध किया जा सकता है। यह भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ राष्ट्रीय शक्ति का एक प्रमुख अंग है। सेना अब तक पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ चार युद्धों तथा चीन के साथ एक युद्ध लड़ चुकी है। सेना द्वारा किए गए अन्य प्रमुख अभियानों में ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन कैक्टस शामिल हैं। संघर्षों के अलावा, सेना ने शांति के समय कई बड़े अभियानों, जैसे ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स और युद्ध-अभ्यास शूरवीर का संचालन किया है। सेना ने कई देशो में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में एक सक्रिय प्रतिभागी भी रहा है जिनमे साइप्रस, लेबनान, कांगो, अंगोला, कंबोडिया, वियतनाम, नामीबिया, एल साल्वाडोर, लाइबेरिया, मोज़ाम्बिक और सोमालिया आदि सम्मलित हैं। भारतीय सेना में एक सैन्य-दल (रेजिमेंट) प्रणाली है, लेकिन यह बुनियादी क्षेत्र गठन विभाजन के साथ संचालन और भौगोलिक रूप से सात कमान में विभाजित है। यह एक सर्व-स्वयंसेवी बल है और इसमें देश के सक्रिय रक्षा कर्मियों का 80% से अधिक हिस्सा है। यह 1,200,255 सक्रिय सैनिकों और 909,60 आरक्षित सैनिकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्थायी सेना है। सेना ने सैनिको के आधुनिकीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसे "फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री सैनिक एक प्रणाली के रूप में" के नाम से जाना जाता है इसके साथ ही यह अपने बख़्तरबंद, तोपखाने और उड्डयन शाखाओं के लिए नए संसाधनों का संग्रह एवं सुधार भी कर रहा है।.

नई!!: पंजाब रेजिमेंट और भारतीय थलसेना · और देखें »

भारतीय सेना की रेजिमेंट्स की सूची

भारतीय सेना की रेजिमेंट्स: .

नई!!: पंजाब रेजिमेंट और भारतीय सेना की रेजिमेंट्स की सूची · और देखें »

मेलविल डि मेलो

मेलविल डि मेलो (१९१३ – ४ जून १९८९) आकाशवाणी में भारतीय रेडियो प्रसारक थे। वो उच्च गुणवता की रपटों और स्वतंत्र भारत में विभिन्न समयों पर उत्तम भाष्य के लिए जाने जाते थे। उनका सबसे महत्वपूर्ण कार्य दिल्ली में महात्मा गाँधी के दाह संस्कार को लगातार सात घण्टे तक प्रसारित करने के लिए जाना जाता है। उन्हें उनकी प्रसारण सेवा के लिए भारत सरकार ने १९६३ में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। .

नई!!: पंजाब रेजिमेंट और मेलविल डि मेलो · और देखें »

सत श्री अकाल

सत श्री अकाल पंजाबी भाषा में प्रयुक्त एक अभिवादन है और इसका अधिकतर उपयोग सिखमत के अनुयाईयों द्वारा और कुछ पंजाबी हिन्दुओं द्वारा भी किया जाता है। इसका अर्थ इस प्रकार है सत यानी सत्य, श्री एक सम्मानसूचक शब्द है और अकाल का अर्थ है समय से रहित यानी ईश्वर इसलिए इस वाक्यांश का अनुवाद मोटे तौर पर इस प्रकार किया जा सकता है, "ईश्वर ही अन्तिम सत्य है"। सत श्री अकाल का उपयोग लगभग सभी सिखों द्वारा एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए किया जाता है, क्योंकि सिखों के दसवें गुरु द्वारा यह जयकारा सिखों को दिया गया था, "बोले सो निहाल, सत श्री अकाल"। इसका अर्थ है कि जो व्यक्ति यह कहेगा कि ईश्वर ही अन्तिम सत्य है उसपर चिकालिक ईश्वर का आशीर्वाद रहेगा। सिखों द्वारा पूरे विश्व में एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए इस पद का उप्योग किया जाता है, भले ही उनकी भाषा जो भी हो। उदाहरणस्वरूप जैसे अमेरिका में रह रहे दो अंग्रेज़ी भाषी सिख जो केवल अंग्रेज़ी ही बोलते हैं एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए "सत श्री अकाल" बोल सकते हैं। यह उक्ति पंजाबी भाषा में एकमात्र औपचारिक अभिवादन है। .

नई!!: पंजाब रेजिमेंट और सत श्री अकाल · और देखें »

जोगिन्दर जसवन्त सिंह

जनरल जोगिन्दर जसवन्त सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी (जन्म: ११ सितम्बर १९४५) भारतीय थल सेना के बाईसवें सेनाध्यक्ष थे। वह ३१ जनवरी २००५ से ३० सितम्बर २००७ तक सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे। सिंह को २७ नवंबर २००४ को जनरल एन सी विज की सेवानिवृति के बाद सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और ३१ जनवरी २००५ को सेवानिवृत्त होने तक वह इस पद पर रहे। उनके बाद जनरल दीपक कपूर थल सेना के अगले सेनाध्यक्ष बने। जोगिन्दर जसवन्त सिंह भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले पहले सिख सिपाही हैं, और चण्डीमन्दिर में स्थित पश्चिमी कमान से आने वाले ग्यारहवें सैन्य प्रमुख हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वह २७ जनवरी २००८ को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बने। .

नई!!: पंजाब रेजिमेंट और जोगिन्दर जसवन्त सिंह · और देखें »

कुलदीप सिंह चांदपुरी

ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह MVC, वीएसएम (जन्म 22 नवंबर 1940) भारतीय सेना में एक सेवानिवृत्त अधिकारी है। उन्होंने लोंगावाला के प्रसिद्ध लड़ाई भारतीय सेना का वीरता के साथ नेतृत्व किया जिसके लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। बाॅलिवुड की फिल्म 'बाॅर्डर' लोंगावाला के युद्ध पर आधारित है। इसमें ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह जी का किरदार सन्नी देओल ने निभाया था। .

नई!!: पंजाब रेजिमेंट और कुलदीप सिंह चांदपुरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पंजाब रेजीमेण्ट, पंजाब रेजीमेंट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »