लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पंजाब नैशनल बैंक

सूची पंजाब नैशनल बैंक

पंजाब नैशनल बैंक भारत का एक प्रमुख और पुराना बैंक है। यह एक अनुसूचित बैंक है। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) को १९ मई, १८९४ को भारतीय कंपनी अधिनियम के तहत अनारकली बाज़ार लाहौर में इसके कार्यालय के साथ पंजीकृत किया गया था। पंजाब नैशनल बैंक भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी वाणिज्यिक बैंक है और भारत के ७६४ शहरों में इसकी लगभग ४,५०० शाखायें हैं। इसके लगभग ३७ लाख ग्राहक हैं। बैंकर अल्मानेक लंदन के अनुसार यह बैंक दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में २४८वें स्थान पर है। वित्तीय वर्ष २००७ में, बैंक की कुल आस्तियां ६० अरब अमेरिकी डॉलर थीं। पंजाब नैशनल बैंक का ब्रिटेन में एक बैंकिंग सहायक उपक्रम है, साथ ही हांगकांग और काबुल में शाखाएं और अल्माटी, शंघाई और दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय है। .

15 संबंधों: एन॰ एस॰ विश्वनाथन, तमकुही रोड, नीरव मोदी, पुरुषोत्तम दास टंडन, भारत में बैंकिंग, भारत में कार्यरत बैंकों की सूची, भारतीय बैंक संघ, भारतीय कंपनियों की सूची, भीम ऐप, लाला लाजपत राय, सुकन्‍या समृद्धि, हिलसा, बिहार, गोपालगंज, अर्चना भार्गव, २ दिसम्बर

एन॰ एस॰ विश्वनाथन

एन॰ एस॰ विश्वनाथनभारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर है। 28 जून, 2016 को भारत सरकार के मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी। इसके पूर्व वे भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और एन॰ एस॰ विश्वनाथन · और देखें »

तमकुही रोड

तमकुही रोड या सेवरही भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक नगर पंचायत और रेलवे स्टेशन है। यह सेवरही नामक ब्लॉक का मुख्यालय भी है। यह कस्बा गोरखपुर से पड़रौना होते हुए थावें और सीवान जाने वाले रेलमार्ग पर एक स्टेशन है। यह गंडक नदी, जिसे स्थानीय तौर पर 'नारायणी' के नाम से जाना जाता है, की सहायिका बाँसी नदी के तीर पर स्थित है। पुराने समय में यह एक राजघराना था जिसे 'तमकुही राज' के नाम से जाना जाता था। तमकुही रोड, जिला मुख्यालय पड़रौना से लगभग १५ किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है और यहाँ का पिनकोड 274406 है। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और तमकुही रोड · और देखें »

नीरव मोदी

नीरव मोदी एक भारतीय व्यापारी है, जो २०१० में स्थापित 'नीरव मोदी ग्लोबल डायमंड जेवेलरी हाउस' का संस्थापक है। उसकी इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। नीरव मोदी 'क्रिस्टी' और 'सोथेबीस कैटलॉग' पत्रिकाओं के कवर पर प्रदर्शित होने वाला पहला भारतीय जोहरी हैं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में $१.८ बिलियन के एक धोखाधड़ी मामले में फिलहाल उस पर जांच चल रही है।नीरव मोदी को भारत सरकार ने 11000 करोड रु फ़्रॉड केस में भगोड़ा घोषित किया है।सीबीआई ने अहमदनगर की फैक्ट्री जप्त करली है .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और नीरव मोदी · और देखें »

पुरुषोत्तम दास टंडन

पुरूषोत्तम दास टंडन (१ अगस्त १८८२ - १ जुलाई, १९६२) भारत के स्वतन्त्रता सेनानी थे। हिंदी को भारत की राष्ट्रभाषा के पद पर प्रतिष्ठित करवाने में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। वे भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के अग्रणी पंक्ति के नेता तो थे ही, समर्पित राजनयिक, हिन्दी के अनन्य सेवक, कर्मठ पत्रकार, तेजस्वी वक्ता और समाज सुधारक भी थे। हिन्दी को भारत की राजभाषा का स्थान दिलवाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान किया। १९५० में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। उन्हें भारत के राजनैतिक और सामाजिक जीवन में नयी चेतना, नयी लहर, नयी क्रान्ति पैदा करने वाला कर्मयोगी कहा गया। वे जन सामान्य में राजर्षि (संधि विच्छेदः राजा+ऋषि.

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और पुरुषोत्तम दास टंडन · और देखें »

भारत में बैंकिंग

भारत की बैंकिंग-संरचना भारत में आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का इतिहास दो सौ वर्ष पुराना है। भारत के आधुनिक बैंकिंग की शुरुआत ब्रिटिश राज में हुई। १९वीं शताब्दी के आरंभ में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने ३ बैंकों की शुरुआत की - बैंक ऑफ बंगाल १८०९ में, बैंक ऑफ बॉम्बे १८४० में और बैंक ऑफ मद्रास १८४३ में। लेकिन बाद में इन तीनों बैंको का विलय एक नये बैंक 'इंपीरियल बैंक' में कर दिया गया जिसे सन १९५५ में 'भारतीय स्टेट बैंक' में विलय कर दिया गया। इलाहाबाद बैंक भारत का पहला निजी बैंक था। भारतीय रिजर्व बैंक सन १९३५ में स्थापित किया गया था और बाद में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक और इंडियन बैंक स्थापित हुए। प्रारम्भ में बैंकों की शाखायें और उनका कारोबार वाणिज्यिक केन्द्रों तक ही सीमित होती थी। बैंक अपनी सेवायें केवल वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को ही उपलब्ध कराते थे। स्वतन्त्रता से पूर्व देश के केन्द्रीय बैंक के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक ही सक्रिय था। जबकि सबसे प्रमुख बैंक इम्पीरियल बैंक ऑफ इण्डिया था। उस समय भारत में तीन तरह के बैंक कार्यरत थे - भारतीय अनुसूचित बैंक, गैर अनुसूचित बैंक और विदेशी अनुसूचित बैंक। स्वतन्त्रता के उपरान्त भारतीय रिजर्व बैंक को केन्द्रीय बैंक का दर्जा बरकरार रखा गया। उसे 'बैंकों का बैंक' भी घोषित किया गया। सभी प्रकार की मौद्रिक नीतियों को तय करने और उसे अन्य बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं द्वारा लागू कराने का दायित्व भी उसे सौंपा गया। इस कार्य में भारतीय रिजर्व बैंक की नियंत्रण तथा नियमन शक्तियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और भारत में बैंकिंग · और देखें »

भारत में कार्यरत बैंकों की सूची

यहाँ सहकारी बैंको को छोड़कर भारत में कार्यरत अन्य बैंकों की सूची दी गयी है। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और भारत में कार्यरत बैंकों की सूची · और देखें »

भारतीय बैंक संघ

भारतीय बैंक संघ (अंग्रेज़ी:इण्डियन बैंक्स एसोसियेशन, लघु:IBA), की स्थापना २६ सितंबर १९४६ को, भारत से संचालित होने वाली;भारत में बैंकिंग प्रबंधन हेतु एक प्रतिनिधि संस्था के रूप में, भारतीय बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों ने की थी। इसमें आरंभ में १९४६ के २२ भारतीय बैंक सदस्य थे। वर्तमान में इसमें भारत में संचालित होने वाली लगभग १५० कंपनियां सदस्य हैं। इस संघ की स्थापना भारतीय बैंकिंग के विकास, समन्वयन एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। साथ ही इसका उद्देश्य सदस्य बैंकों की विभिन्न प्रकार से सहायता करना, नये प्रकार की प्रणालियों की स्थापना करना एवं सदस्यों में नये मानकों को स्वीकार करने की स्थापना करवाना भी था। भारतीय बैंक संघ का प्रबंधन एक समिति द्वारा होता है। इस समिति के वर्तमान सदस्यों में एक अध्यक्ष (वर्तमान सदस्य एम डी माल्या)) होता है। पूर्व उल्लेखनीय अध्यक्षगणों में वी पी शेट्टी एवं एम वी नायर रहे हैं। इनके अलावा चार उपाध्यक्ष, एक मानद सचिव एवं ३१ सदस्य होते हैं। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और भारतीय बैंक संघ · और देखें »

भारतीय कंपनियों की सूची

यह सूची भारत में स्थित बड़ी कंपनियों की सूची है। ध्यात्व्य है की यह सूची अपूर्ण है और इसमें हर आकार-प्रकार की कंपनियों का समावेश नहीं हुआ है। कंपनियों के बारे में जानकारी दिये गये कड़ियों (जालस्थल के पता) से ली जा सकती है। राजस्व अर्जित करने की दृष्टि से भारत की सबसे बड़ी कंपनियाँ: .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और भारतीय कंपनियों की सूची · और देखें »

भीम ऐप

भीम ऐप (BHIM-Bharat Interface for Money) वित्तीय लेनदेन हेतु भारत सरकार के उपक्रम भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा आरम्भ किया गया एक मोबाइल ऐप है। इस ऐप का तन्त्रांश बिना अंतरजाल के प्रयुक्त किया जा सकता है। अभी यह ऍप केवल हिन्दी व अंग्रेज़ी भाषा में एंड्रॉइड प्रचालन तंत्र के लिए उपलब्ध है, परंतु शीघ्र ही अन्य भारतीय भाषाओं एवं आईओएस के लिए इसका विमोचन किया जाएगा। भविष्य में दूरभाष या अंतरजाल संयोजकता के बिना भी इसका उपयोग लेनदेन के लिए किया जा सकेगा। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और भीम ऐप · और देखें »

लाला लाजपत राय

लालाजी (१९०८ में) लाला लाजपत राय (पंजाबी: ਲਾਲਾ ਲਾਜਪਤ ਰਾਏ, जन्म: 28 जनवरी 1865 - मृत्यु: 17 नवम्बर 1928) भारत के जैन धर्म के अग्रवंश मे जन्मे एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे। सन् 1928 में इन्होंने साइमन कमीशन के विरुद्ध एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये और अन्तत: १७ नवम्बर सन् १९२८ को इनकी महान आत्मा ने पार्थिव देह त्याग दी। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और लाला लाजपत राय · और देखें »

सुकन्‍या समृद्धि

सुकन्‍या समृद्धि भारत की एक छोटी बचत योजना है, जिसके अंतर्गत माता-पिता या कानूनी अभिभावक कन्या के नाम से खाता खोल सकते हैं और उसका संचालन कन्या के 10 वर्ष की आयु होने तक कर सकते हैं। यह खाता किसी भी डाकखाने और निर्धारित सरकारी बैंकों में खोला जा सकता है। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और सुकन्‍या समृद्धि · और देखें »

हिलसा, बिहार

हिलसा (Hilsa, ہِلسا) भारत के बिहार राज्य स्थित नालंदा जिले के अंतर्गत एक अनुमंडल है। यह बिहार की राजधानी पटना के लगभग 45 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह अनेक स्वाधीनता सेनानीयों की जन्मभूमि और भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष के दौर में एक प्रमुख केंद्र रहा है। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और हिलसा, बिहार · और देखें »

गोपालगंज

गोपालगंज भारत के बिहार राज्य में सारन प्रमंडल अंतर्गत एक शहर एवं जिला है। गंडक नदी के पश्चिमी तट पर बसा यह भोजपुरी भाषी जिला ईंख उत्पादन के लिए जाना जाता है। मध्यकाल में चेरों राजाओं तथा अंग्रेजों के समय यह हथुवा राज का केंद्र रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख, बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री एवं भूतपूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद का गृह जिला है। थावे स्थित दुर्गा मंदिर एवं दिघवा दुबौली प्रमुख दर्शनीय स्थल है। गोपालगंज उत्तर बिहार का अंतिम जिला है। जो उत्तर प्रदेस के सिमा के समीप है। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और गोपालगंज · और देखें »

अर्चना भार्गव

अर्चना भार्गव (जन्म: 1955) युनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रह चुकी हैं। उन्होने 23 अप्रैल 2013 को यह कार्यभार ग्रहण कियातथा 20 फ़रवरी 2014 में उन्होने इस पद से इस्तीफा दे दिया। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और अर्चना भार्गव · और देखें »

२ दिसम्बर

2 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 336वॉ (लीप वर्ष मे 337 वॉ) दिन है। साल में अभी और 29 दिन बाकी है। .

नई!!: पंजाब नैशनल बैंक और २ दिसम्बर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पंजाब नेशनल बैंक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »