लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पंजाब केसरी

सूची पंजाब केसरी

पंजाब केसरी भारत का प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्र है। यह भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के विभिन्न नगरों से प्रकाशित होता है। आतंकवाद के दौर में आतंक के खिलाफ आवाज उठाने वाले पंजाब केसरी अखबार के संस्‍थापक, सम्पादक लाला जगतनारायण को आतंकवादियों ने गोलियों से भून डाला था। इसके बाद उनके बेटे रमेशचन्द्र की भी आतंकियों ने हत्‍या कर दी थी। 'पंजाब केसरी' का प्रकाशन १९६४ में जालन्धर से हुआ। लाला जगतनारायण इस पत्र के संस्थापक थे। यह पंजाब के लोकप्रिय दैनिक पत्र है। `पंजाब केसरी' अपने रविवासरीय संस्करण के अतिरिक्त व्यंग्य विनोद संस्करण, कला संस्कृति संस्करण, कहानी संस्करण, महिला संस्करण तथा खिलाड़ी संस्करण भी प्रकाशित करता है। अर्थात् प्रतिदिन कोई न कोई संस्करण विशेष सामग्री लिए होता है। निर्भिकता के कारण लाला जगतनारायण और उनके पुत्र रमेश चन्द्र की आंतकवादियों ने हत्या कर दी.

39 संबंधों: चण्डीगढ़, चार्मी कौर, चंद्रशेखर हाडा, डायना पेंटी, तमन्ना भाटिया, तेरे नाम, दक्षेस गान, पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की सूची, प्याज कचोरी, प्रियामणि, प्रीति सिंह, फिलिप ह्यूज, बर्फी!, भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची, मधुर कपिला, मेलूहा के मृत्युंजय, लाला जगत नारायण, लखनऊ, शेखर गुरेरा, सत्याग्रह सदन, स्थानेश्वर महादेव मन्दिर, स्वच्छ भारत अभियान, हिन्द समाचार, हिन्दी समाचारपत्र, ऑपरेशन ब्लू स्टार, आशारानी व्होरा, इरिना श्याक, कटवार (उत्तर प्रदेश), कैटरीना कैफ़, अनुपम खेर, अभय कुमार, अम्बाला, अमीश त्रिपाठी, अश्विनी कुमार चोपड़ा, २०१२ हैदा ग्वाई भूकम्प, २०१४ में निधन, 2016 उड़ी हमला, 2017 दक्षिण एशिया बाढ़, 2017 सिनाई मस्जिद हमला

चण्डीगढ़

चण्डीगढ़, (पंजाबी: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ), भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं, जिनकी २००१ की जनगणना के अनुसार जनसंख्या ११६५१११ (१ करोड़ १६ लाख) है। भारत की लोकसभा में प्रतिनिधित्व हेतु चण्डीगढ़ के लिए एक सीट आवण्टित है। वर्तमान सोलहवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमति किरण खेर यहाँ से साँसद हैं। इस शहर का नामकरण दुर्गा के एक रूप ‘चंडिका’ के कारण हुआ है और चंडी का मंदिर आज भी इस शहर की धार्मिक पहचान है। नवोदय टाइम्स इस शहर के निर्माण में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भी निजी रुचि रही है, जिन्होंने नए राष्ट्र के आधुनिक प्रगतिशील दृष्टिकोण के रूप में चंडीगढ़ को देखते हुए इसे राष्ट्र के भविष्य में विश्वास का प्रतीक बताया था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहरी योजनाबद्धता और वास्तु-स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध यह शहर आधुनिक भारत का प्रथम योजनाबद्ध शहर है।, चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बूजियर हैं, लेकिन शहर में पियरे जिएन्नरेट, मैथ्यु नोविकी एवं अल्बर्ट मेयर के बहुत से अद्भुत वास्तु नमूने देखे जा सकते हैं। शहर का भारत के समृद्ध राज्यों और संघ शसित प्रदेशों की सूची में अग्रणी नाम आता है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय ९९,२६२ रु (वर्तमान मूल्य अनुसार) एवं स्थिर मूल्य अनुसार ७०,३६१ (२००६-०७) रु है। .

नई!!: पंजाब केसरी और चण्डीगढ़ · और देखें »

चार्मी कौर

चार्मी कौर (जन्म:17 मई 1987) भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है जो मुख्यत तेलुगू सिनेमा में काम करती है। चार्मी का जन्म एक सिख परिवार में मुम्बई में हुआ था। 13 साल की उम्र में उन्होनें नी तोडू कावली नाम की तेलुगू फ़िल्म से अपना फ़िल्मी करियर शुरु किया था। उनकी पहली सफल फ़िल्म कट्टूचेमबकम् नाम की मलयालम फ़िल्म थी। तभी से वो कई सफल दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम कर चुकी है। उनकी पहली हिन्दी फ़िल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप थी, उसके बाद वो ज़िला गाज़ियाबाद में दिखी। चार्मी ने आर राजकुमार में कैमियो भी किया था। उन्होनें कई अभिनेत्रीयों की तेलुगू डबिंग भी करी है जैसे-काजल अग्रवाल। .

नई!!: पंजाब केसरी और चार्मी कौर · और देखें »

चंद्रशेखर हाडा

कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर हाडा का जन्म २ अगस्त १९६५ को बरखेडा मध्यप्रदेश में हुआ। एक फर्म में उप प्रबन्धक रह्ते फ्रीलान्स कार्टूनिंग की। चंद्रशेखर हाडा का पहला कार्टून नवभारत में छपा। स्वदेश, जनसत्ता, नईदुनिया, कादम्बिनी, साप्ताहिक हिंदुस्तान, पंजाब केसरी, मिलाप आदि पत्र-पत्रिकाओं में नियमित कार्टून छपते रहे हैं। पिछले १७ वर्षों से दैनिक भास्कर ग्रुप में कार्यरत हैं। इनदिनों जयपुर राजस्थान में हैं। श्रेणी:भारतीय कार्टूनिस्ट श्रेणी:1965 में जन्मे लोग.

नई!!: पंजाब केसरी और चंद्रशेखर हाडा · और देखें »

डायना पेंटी

डायना पेंटी (जन्म:2 नवंबर 1985, डियाना पेंटी के रूप में भी जानी जाती है) भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है जो बॉलीवुड फ़िल्मों में काम करती है। उन्होनें 2005 से मॉडलिंग करनी शुरू की और जल्द ही भारत के शीर्ष डिजाइनरों में से कई के लिए रैंप पर चली और प्रमुख ब्रांडों का विज्ञापन करने के बाद उन्होनें मॉडल के रूप में सफल कैरियर की स्थापना की। उनकी पहली फ़िल्म हास्य प्रेमकहानी कॉकटेल थी जिसमें वो सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के साथ थी। .

नई!!: पंजाब केसरी और डायना पेंटी · और देखें »

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया (जन्म 21 दिसम्बर 1986) भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। केवल तमन्ना नाम से भी जानी जाती हैं, जो मुख्यत दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती हैं। तमन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में हिन्दी फ़िल्म चाँद सा रोशन चेहरा से की थी। जिसके बाद वो दक्षिण की फ़िल्में करने लगी। 2013 में उन्होनें हिन्दी फ़िल्मों में वापसी की हिम्मतवाला से जिसमें वो अजय देवगन के साथ थी, 2014 में उनकी पहली हिन्दी फ़िल्म हमशक्ल थी जिसमें सैफ अली खान, रितेश देशमुख, बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। उनकी अगली हिन्दी फ़िल्म एंटरटेनमेंट थी जिसमें वो अक्षय कुमार के विपरीत हैं। तेलुगू और तमिल फ़िल्मों की वो जानी-मानी अभिनेत्री हैं। .

नई!!: पंजाब केसरी और तमन्ना भाटिया · और देखें »

तेरे नाम

तेरे नाम एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन सतीश कौशिक ने और निर्माण सुनील मंचन्दा व मुकेश तलरेजा ने किया था। इसमें मुख्य किरदार में सलमान खान और अपनी पहली हिन्दी फिल्म में भूमिका चावला हैं। यह सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2003 में प्रदर्शित हुई। यह एक तमिल भाषा में बनी फिल्म सेतु (1999) का पुनः निर्माण है। .

नई!!: पंजाब केसरी और तेरे नाम · और देखें »

दक्षेस गान

दक्षेस गान जो आठ दक्षिण एशियाई देशों के लिए एक प्रस्तावित क्षेत्रीय गान है। अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका इस दक्षेस के सदस्य हैं। इस गान रचनाकार भारतीय राजनयिक और कवि अभय कुमार हैं। वें नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव (प्रेस, सूचना एवं संस्कृति) के रूप में तैनात हैं। अभय कुमार ने दक्षेस गान को मूलत: हिंदी में लिखा है लेकिन अब इसका अनुवाद सात अन्य दक्षेस राष्ट्रों की मातृभाषा में किया हैं। इस गान को लिखकर अभय कुमार ने दक्षेस देशों में परस्पर सहयोग की भावना को और पुष्ट करने की कोशिश की हैं। गान में दक्षेस के सभी आठ देशों- नेपाल, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, मालदीव, श्रीलंका और भूटान की भाषाओं का इस्तेमाल किया गया है। दक्षेस गान को सर्वप्रथम नेपाल से प्रकाशित हिन्दी मासिक ‘हिमालिनी’ नामक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया। .

नई!!: पंजाब केसरी और दक्षेस गान · और देखें »

पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की सूची

यह भारतीय पाठक सर्वेक्षण (आई॰आर॰एस॰) पर आधारित पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की एक सूची है। .

नई!!: पंजाब केसरी और पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की सूची · और देखें »

प्याज कचोरी

प्याज कचौरी (राजस्थानी: कांदा कचोरी) एक तरह का राजस्थानी कचोरी है, जो मसालेदार प्याज के साथ बनाई जाती है। यह जोधपुर और आसपास के प्रसिद्ध मसालेदार स्नैक भोजन में से एक है। उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में इस प्याज की कचोरी को बहुत पसंद किया जाता है। .

नई!!: पंजाब केसरी और प्याज कचोरी · और देखें »

प्रियामणि

प्रियामणि (जन्म:4 जून 1984) भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल है जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती है। प्रियामणि का जन्म एक तमिल ब्राहमण परिवार में हुआ था जिनकी जड़े पालक्काड़ में है। उनका पालन पोषण बेंगलूरू में हुआ। सबसे पहली फ़िल्म उनकी तेलुगू सिनेमा की एवारे अतागाडू थी। उन्होनें 2004 में क्रमशः फिल्में कंगालाल कैधू सेई और सत्यम् के साथ तमिल सिनेमा और मलयालम सिनेमा में पर्दापर्ण किया। 2006 की तेलुगू फ़िल्म पेल्लैना कोठालो उनकी पहली सफल फ़िल्म थी। 2007 की तमिल फ़िल्म पारुथीवीरन से उन्हें व्यापक पहचान मिली, जिसके लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसी साल तेलुगू फ़िल्म यमडोंग से उन्हें वाणिज्यिक सफलता मिली। 2010 की रावण और रावणन से उन्होनें हिन्दी फ़िल्मों में आगाज़ किया। 2012 की चारुलता जिसमें उन्होनें जुड़ी हुई जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था के लिये उन्हें आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। चेन्नई एक्सप्रेस फ़िल्म में उन्होनें आइटम नम्बर भी किया था। वो विद्या बालन की बहन है। .

नई!!: पंजाब केसरी और प्रियामणि · और देखें »

प्रीति सिंह

प्रीति सिंह (जन्म: २६ अक्टूबर १९७१) चंडीगढ़ में स्थित एक लेखिका, उपन्यासकार हैं। प्रीति पिछले १५ सालो से एक पेशेवर लेखक के रूप में काम कर रही है। २०१२ में महावीर पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित इनका पहला उपन्यास "फ्लर्टिंग विथ फेट" बेस्ट सेलिंग उपन्यास रहा और वे अपनी दूसरी किताब "क्रॉसरोड्स" के साथ एक अवॉर्ड विजेता लेखिका बन चुकी हैं। १७ दिसंबर, २०१५ साहित्यकार प्रीति सिंह को अनुपमा फाउंडेशन द्वारा स्वयंसिद्धा सम्मान से पुरस्कृत किया गया। साल २०१६ में इनकी तीसरी पुस्तक वॉच्ड, जो एक क्राइम थ्रिलर उपन्यास हैं, का प्रकाशन ओमजी पब्लिशिंग हाउस द्वारा किया गया। .

नई!!: पंजाब केसरी और प्रीति सिंह · और देखें »

फिलिप ह्यूज

फिलिप ह्यूज (30 नवम्बर 1988 – 27 नवम्बर 2014) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी थे। वह बाएँ हाथ के सलामी बल्लेबाज थे। ह्यूज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के उभरते बल्लेबाज थे, उन्होंने अपना टेस्ट करियर का पदार्पण सन् २००९ में २० वर्ष की उम्र में किया था। वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज होने के साथ साथ कभी कभी विकेटकीपर की भूमिका भी निभाया करते थे। .

नई!!: पंजाब केसरी और फिलिप ह्यूज · और देखें »

बर्फी!

बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं। लगभग के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने अर्जित किए। फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते। .

नई!!: पंजाब केसरी और बर्फी! · और देखें »

भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची

भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची। भारत ने सर्वाधिक हिंदी भाषा के समाचार पत्र सर्कुलेट होते हैं उसके बाद इंग्लिश और उर्दू समाचारपत्रों का स्थान है। .

नई!!: पंजाब केसरी और भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची · और देखें »

मधुर कपिला

'''मधुर''' कपिला मधुर कपिला (जन्म 15 अप्रैल, 1942) एक उपन्यासकार, पत्रकार, और हिन्दी साहित्य एवं कला की समीक्षक हैं। .

नई!!: पंजाब केसरी और मधुर कपिला · और देखें »

मेलूहा के मृत्युंजय

मेलूहा के मृत्युंजय यह शिव पर रचना-त्रय की प्रथम पुस्तक है। शिव एक साधारण मनुष्य है जिसके कर्म उसे देवों के देव महादेव में परिवर्तित कर देते हैं। .

नई!!: पंजाब केसरी और मेलूहा के मृत्युंजय · और देखें »

लाला जगत नारायण

लाला जगत नारायण (31 मई 1899 − 9 सितम्बर 1981) भारत के प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे। अस्सी के दशक में जब पूरा पंजाब आतंकी माहौल से सुलग रहा था, उस दौर में भी कलम के सिपाही एवं देश भावना से प्रेरित लाला जी ने अपने बिंदास लेखन से आतंकियों के मंसूबों को उजागर किया और राज्य में शांति कायम करने के भरसक प्रयास किए परन्तु 9 सितम्बर सन् 1981 को इन्हीं आतंकियों ने सच्चे देशभक्त एवं निडर पत्रकार लाला जी की हत्या कर दी। .

नई!!: पंजाब केसरी और लाला जगत नारायण · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: पंजाब केसरी और लखनऊ · और देखें »

शेखर गुरेरा

सम्पादकीय कार्टूनिस्ट शेखर गुरेरा (पूरा नाम: चंद्रशेखर गुरेरा) एक भारतीय कार्टूनिस्ट हैं। इन्हें भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय से मान्यता प्राप्त है। इन्हें दैनिक पाकेट कार्टून के माध्यम से भारत के राजनीतिक एवं सामाजिक परिवेश पर चंद पंक्तियों में सटीक एवं गुदगुदाती टिप्पणियों के लिए जाना जाता है। इनके दैनिक कार्टून अंग्रेजी, हिन्दी और क्षेत्रीय भाषा के दैनिक समाचार पत्रों: द पायनियर, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स, हिंदसमाचार एवं जगबानी में प्रकाशित होते हैं। इन्होंने अपने कार्टून जीवन की शुरुआत १९८४ में बतौर स्नातक कर रहे विज्ञान के एक छात्र, फ्रीलांसर के रूप में की थी। .

नई!!: पंजाब केसरी और शेखर गुरेरा · और देखें »

सत्याग्रह सदन

सत्याग्रह सदन, या सत्याग्रह हाउस, जिसे आमतौर पर गांधी हाउस के रूप में जाना जाता है, जोहान्सबर्ग में स्थित संग्रहालय और अतिथि गृह है। घर महात्मा गांधी का था: उन का यह 1908 से 1909 के बीच निवास स्थान व कार्यस्थल था। यह जोहान्सबर्ग की ऐतिहासिक विरासत के हिस्से के रूप में पंजीकृत है। सत्याग्रह का अर्थ सच्चाई का आग्रह करना होता है। घर गांधी और खुद के लिए वास्तुकार हर्मन कैलनबाक द्वारा डिज़ाइन किया गया था। .

नई!!: पंजाब केसरी और सत्याग्रह सदन · और देखें »

स्थानेश्वर महादेव मन्दिर

स्थानेश्वर महादेव मन्दिर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर शहर में स्थित एक प्राचीन हिन्दू मन्दिर है। यह मंदिर भगवान शिव का समर्पित है और कुरुक्षेत्र के प्राचीन मंदिरों मे से एक है। मंदिर के सामने एक छोटा कुण्ड स्थित है जिसके बारे में पौराणिक सन्दर्भ अनुसार यह माना जाता है कि इसकी कुछ बूँदों से राजा बान का कुष्ठ रोग ठीक हो गया था। कहते हैं कि भगवान शिव की शिवलिंग के रुप में पहली बार पूजा इसी स्थान पर हुई थी। इसलिए कहा जाता है कि कुरुक्षेत्र की तीर्थ यात्रा इस मंदिर की यात्रा के बिना पूरी नही मानी जाती हैै। स्थाणु शब्द का अर्थ होता है शिव का निवास। इसी शहर को सम्राट हर्षवर्धन के राज्य काल में राजधानी का गौरव मिला, जिसके साथ साथ इसका नाम बिगड़कर अपभ्रंश रूप में थानेसर हो गया। .

नई!!: पंजाब केसरी और स्थानेश्वर महादेव मन्दिर · और देखें »

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना है। यह अभियान महात्मा गाँधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को गुलामी से मुक्त कराया, परन्तु 'स्वच्छ भारत' का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। स्वच्छ भारत का उद्देश्य व्यक्ति, क्लस्टर और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के माध्यम से खुले में शौच की समस्या को कम करना या समाप्त करना है। स्वच्छ भारत मिशन लैट्रिन उपयोग की निगरानी के जवाबदेह तंत्र को स्थापित करने की भी एक पहल करेगा। सरकार ने 2 अक्टूबर 2019, महात्मा गांधी के जन्म की 150 वीं वर्षगांठ तक ग्रामीण भारत में 1.96 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत (यूएस $ 30 बिलियन) के 1.2 करोड़ शौचालयों का निर्माण करके खुले में शौंच मुक्त भारत (ओडीएफ) को हासिल करने का लक्ष्य रखा है। .

नई!!: पंजाब केसरी और स्वच्छ भारत अभियान · और देखें »

हिन्द समाचार

हिन्द समाचार, उर्दू भाषा का दैनिक समाचारपत्र है जो मुम्बई में प्रकाशित होता है। पंजाब केसरी समूह द्वारा १९४८ में तीन समाचार पत्र निकाले गये जिनमें से एक हिन्द समाचार है। .

नई!!: पंजाब केसरी और हिन्द समाचार · और देखें »

हिन्दी समाचारपत्र

भारत के प्रमुख हिन्दी समाचारपत्र हैं:-.

नई!!: पंजाब केसरी और हिन्दी समाचारपत्र · और देखें »

ऑपरेशन ब्लू स्टार

आपरेशन ब्लू स्टार भारतीय सेना द्वारा 3 से 6 जून 1984 को अमृतसर (पंजाब, भारत) स्थित हरिमंदिर साहिब परिसर को ख़ालिस्तान समर्थक जनरैल सिंह भिंडरावाले और उनके समर्थकों से मुक्त कराने के लिए चलाया गया अभियान था। पंजाब में भिंडरावाले के नेतृत्व में अलगाववादी ताकतें सशक्त हो रही थीं जिन्हें पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा था। .

नई!!: पंजाब केसरी और ऑपरेशन ब्लू स्टार · और देखें »

आशारानी व्होरा

आशारानी व्होरा (जन्म: ७ अप्रैल १९२१ - मृत्यु: २१ दिसम्बर २००९) ब्रिटिश भारत में झेलम जिले में जन्मी एक हिन्दी लेखिका थीं जिन्होंने सौ से अधिक पुस्तकों की रचना की। जीवन की अन्तिम साँस तक वह निरन्तर लिखती रहीं। ८८ वर्ष की आयु में उनका निधन नई दिल्ली में अपने बेटे डॉ॰ शशि व्होरा के घर पर हुआ। आशारानी को अपने जीवन काल में कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हुए। उन्होंने अपनी सारी सम्पत्ति एक ट्रस्ट बनाकर नोएडा स्थित सूर्या संस्थान को दान कर दी। .

नई!!: पंजाब केसरी और आशारानी व्होरा · और देखें »

इरिना श्याक

इरिना श्याक (जन्म:6 जनवरी 1986) जिन्हें इरिना शेख के रूप में भी जाना जाता है, रूसी मॉडल और अभिनेत्री है। 2010 से वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ रूमानी संबंध में है। .

नई!!: पंजाब केसरी और इरिना श्याक · और देखें »

कटवार (उत्तर प्रदेश)

कटवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का एक ग्राम पंचायत है। यह इलाहाबाद-जौनपुर रेल प्रखंड का एक रेलवे स्टेशन है। .

नई!!: पंजाब केसरी और कटवार (उत्तर प्रदेश) · और देखें »

कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ़ (जन्म: 16 जुलाई 1983) एक ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं, हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। भारत की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, कैटरीना को सबसे आकर्षक हस्तियों में से एक के रूप में मीडिया में उद्धृत किया जाता है। एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फलस्वरूप वह एक तेलुगू हिट फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी मल्लीस्वारी में दिखाई दी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी ''मैंने प्यार क्यूँ किया'' और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की, जिनमें से बाद वाली के लिये उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उनकी कुछ और सफल फ़िल्में आईं जैसे ''पार्टनर'', ''वेलकम'', सिंह इज़ किंग। 2009 में आई फ़िल्म ''न्यू यॉर्क'' जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का नामांकन मिला, ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। वह बाद में ''राजनीति'', ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों में और अधिक प्रमुख भूमिकाओं में दिखीं। वो धूम 3 में संक्षिप्त भूमिका में दिखीं जिसने भारतीय फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई की थी। अपने अभिनय कौशल के लिए समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने के बावजूद, उन्होनें अपने आप को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वह विशेष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में संरक्षित रहने के लिए जानी जाती हैं, जो व्यापक रूप से मीडिया जांच का विषय रहा हैं। .

नई!!: पंजाब केसरी और कैटरीना कैफ़ · और देखें »

अनुपम खेर

अनुपम खेर हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह किरन खेर के पति हैं। 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। .

नई!!: पंजाब केसरी और अनुपम खेर · और देखें »

अभय कुमार

अभय कुमार (जन्म: १९८०) एक भारतीय राजनयिक और कवि हैं। उन्होने कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमे से 'रिवर वैली टू सिलोकोन वैली' भी एक हैं। वे पृथ्वी गान के रचयिता हैं। दक्षिण भारतीय कविता क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें सार्क लिटरेरी अवार्ड प्राप्त हैं। वर्तमान में वे काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव (प्रेस, सूचना और संस्कृति) हैं। .

नई!!: पंजाब केसरी और अभय कुमार · और देखें »

अम्बाला

अम्बाला शहर भारत के हरियाणा राज्य का एक मुख्य एवं ऐतिहासिक शहर है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से दो सौ किलोमीटर उत्तर की ओर शेरशाह सूरी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर १) पर स्थित है। अम्बाला छावनी, भारत का एक प्रमुख सैनिक आगार तथा प्रमुख रेलवे जंक्शन है। अंबाला जिला हरियाणा एंव पंजाब (भारत) राज्यों की सीमा पर स्थित है। भौगोलिक स्थिति के कारण पर्यटन कें क्षेत्र में भी अंबाला का महत्वपूर्ण स्थान है। अम्बाला नाम की उत्पत्ति शायद महाभारत की अम्बालिका के नाम से हुई होगी। आज के जमाने में अम्बाला अपने विज्ञान सामग्री उत्पादन व मिक्सी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। अम्‍बाला को विज्ञान नगरी कह कर भी पुकारा जाता है कयोंकि यहां वैज्ञानिक उपकरण उद्योग केंद्रित है। भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का लगभग चालीस प्रतिशत उत्‍पादन अम्‍बाला में ही होता है। एक अन्‍य मत यह भी है कि यहां पर आमों के बाग बगीचे बहुत थे, जिससे इस का नाम अम्‍बा वाला अर्थात अम्‍बाला पड़ गया। .

नई!!: पंजाब केसरी और अम्बाला · और देखें »

अमीश त्रिपाठी

अमीश त्रिपाठी एक भारतीय लेखक हैं। इनकी कहानी पर हॉलीवुड फिल्म भी बनी है। ‘द इम्मारटल्स ऑफ मेलुहा’ (2010), ‘द सीक्रेट ऑफ नागाज’(2011) और ‘द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज’ (2013) के लेखन के कहानी के अधिकार के लिए एक अमेरिकी निर्माता ने बहुत अच्छे सौदे की पेशकश की है। शिवा ट्रायलॉजीपर बेस्डह थर्ड और लास्ट पार्ट द ओथ ऑफ वायुपुत्र की 5 लाख प्रति एक सप्ताह में ही बिक गई। .

नई!!: पंजाब केसरी और अमीश त्रिपाठी · और देखें »

अश्विनी कुमार चोपड़ा

अश्विनी कुमार चोपड़ा भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे हरियाणा के करनाल से निर्वाचित हुए। वे भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध हैं। वे भारत के प्रमुख हिंदी दैनिक समाचारपत्र पंजाब केसरी के निदेशक एवं संपादक हैं। .

नई!!: पंजाब केसरी और अश्विनी कुमार चोपड़ा · और देखें »

२०१२ हैदा ग्वाई भूकम्प

२०१२ हैदा ग्वाई भूकम्प २७ अक्टूबर २०१२ (भारत में २८ अक्टूबर) को आया रिक्टर पैमाने पर ७.७ की तीव्रता वाला भूकम्प था। reuters.com इस भूकम्प का केन्द्र कनाडा के ब्रिटिश कोलम्बिया प्रान्त के प्रिन्स रूपर्ट से १९८ किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में सतह से १० किलोमीटर की गहराई पर था। पंजाब केसरी इस भूकम्प के बाद प्रशान्त सुनामी चतावनी केन्द्र और पर्यावरण कनाडा दोनों ने वैंकूवर द्वीप के उत्तरी बिन्दू से केप डिसिज़न, अलास्का तक सुनामी की चतावनी जारी कर दी जिसका विस्तार वाशिंगटन, औरिगन, उत्तरी कैलिफ़ोर्निया और हवाई तक कर दिया गया। calgaryherald.com यूएसजीएस ने दो पश्चातवर्ती झटके भी दर्ज किए, पहला सांय ८:१४ पर ५.८ की तीव्रता और दूसरा सांय ८:५२ पर ४.८ की तीव्रता का। .

नई!!: पंजाब केसरी और २०१२ हैदा ग्वाई भूकम्प · और देखें »

२०१४ में निधन

निम्नलिखित सूची २०१४ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: पंजाब केसरी और २०१४ में निधन · और देखें »

2016 उड़ी हमला

उरी हमला 18 सितम्बर 2016 को जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर हुआ, एक आतंकी हमला है जिसमें 18 जवान शहीद हो गए। सैन्य बलों की कार्रवाई में सभी चार आतंकी मारे गए। यह भारतीय सेना पर किया गया, लगभग 20 सालों में सबसे बड़ा हमला है। उरी हमले में सीमा पार बैठे आतंकियों का हाथ बताया गया है। इनकी योजना के तहत ही सेना के कैंप पर फिदायीन हमला किया गया। हमलावरों के द्वारा निहत्थे और सोते हुए जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी ताकि ज्यादा से ज्यादा जवानों को मारा जा सके। - एनडीटीवी - 19 सितम्बर 2016 अमेरिका ने उड़ी हमले को "आतंकवादी" हमला करार दिया। .

नई!!: पंजाब केसरी और 2016 उड़ी हमला · और देखें »

2017 दक्षिण एशिया बाढ़

राहत कार्य में जुटा भारतीय वायुसेना का हेलिकाप्टर 2017 में अत्यधिक मानसून की बारिश के कारण दक्षिण एशियाई देशों भारत, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान में 4.1 करोड़ लोग विस्थापित हुए। कई हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो गई। अकेले भारत में 600 लोगों की और कुल 1,200 लोगों की मौत हो गई। .

नई!!: पंजाब केसरी और 2017 दक्षिण एशिया बाढ़ · और देखें »

2017 सिनाई मस्जिद हमला

24 नवम्बर 2017 को, मिस्र के उत्तर सिनाई प्रान्त में बिर अल-अबेद के निकट अल-रावदा मस्जिद पर जुम्मे की नमाज़ के दौरान 40 बन्दूकधारियों के द्वारा हमला किया गया। यह मस्जिद सिनाई प्रायद्वीप में सूफीवाद का जन्मस्थान मानी जाती है। इस घातक हमले में 270 लोगों की मौत हो गयी तथा 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। .

नई!!: पंजाब केसरी और 2017 सिनाई मस्जिद हमला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »