लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पंचकुला

सूची पंचकुला

पंचकुला हरियाणा प्रान्त में चंडीगढ से सटा एक नियोजित शहर है। यह पंचकुला जिले का मुख्यालय भी है। चंडीमंदिर छावनी भी इस शहर में स्थित है। जिला पंचकुला में पंचकुला, बरवाला, पिंजौर, कालका और रायपुर रानी शहर स्थित है। हरियाणा का एकमात्र हिल सटेशन मोरनी भी इसी जिले में स्थित है। २००६ में पंचकुला की अनुमानित जनसंख्या २००००० है। पंचकुला ओर मोहाली चंडीगड़ से सटे दो शहर हैं, इन तीनों शहरों को सामुहिक रूप से चंडीगड़ ट्राइसिटी के नाम से जाना जाता है। श्रेणी:हरियाणा श्रेणी:हरियाणा के शहर.

24 संबंधों: चण्डीगढ़, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकुला, पंचकुला, पंचकुला जिला, भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत के शहरों की सूची, भारत २०१०, मनसा देवी, मनीमाजरा, मोरनी हिल्स, राष्ट्रीय राजमार्ग १, सरदार अंजुम, सकेतड़ी, स्वामी धनीराम, हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, हरियाणा के जिले, हरिगंधा, हिन्दी की साहित्यिक पत्रिकायें, हिमालयन एक्स्प्रेसवे, गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजीतगढ़, २०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला, 2017 हरियाणा दंगे

चण्डीगढ़

चण्डीगढ़, (पंजाबी: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ), भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं, जिनकी २००१ की जनगणना के अनुसार जनसंख्या ११६५१११ (१ करोड़ १६ लाख) है। भारत की लोकसभा में प्रतिनिधित्व हेतु चण्डीगढ़ के लिए एक सीट आवण्टित है। वर्तमान सोलहवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमति किरण खेर यहाँ से साँसद हैं। इस शहर का नामकरण दुर्गा के एक रूप ‘चंडिका’ के कारण हुआ है और चंडी का मंदिर आज भी इस शहर की धार्मिक पहचान है। नवोदय टाइम्स इस शहर के निर्माण में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भी निजी रुचि रही है, जिन्होंने नए राष्ट्र के आधुनिक प्रगतिशील दृष्टिकोण के रूप में चंडीगढ़ को देखते हुए इसे राष्ट्र के भविष्य में विश्वास का प्रतीक बताया था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहरी योजनाबद्धता और वास्तु-स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध यह शहर आधुनिक भारत का प्रथम योजनाबद्ध शहर है।, चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बूजियर हैं, लेकिन शहर में पियरे जिएन्नरेट, मैथ्यु नोविकी एवं अल्बर्ट मेयर के बहुत से अद्भुत वास्तु नमूने देखे जा सकते हैं। शहर का भारत के समृद्ध राज्यों और संघ शसित प्रदेशों की सूची में अग्रणी नाम आता है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय ९९,२६२ रु (वर्तमान मूल्य अनुसार) एवं स्थिर मूल्य अनुसार ७०,३६१ (२००६-०७) रु है। .

नई!!: पंचकुला और चण्डीगढ़ · और देखें »

ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकुला

ताऊ देवीलाल स्टेडियम, भारत के हरियाणा प्रांत में पंचकुला स्थित एक प्रमुख स्टेडियम है। श्रेणी:स्टेडियम श्रेणी:हरियाणा श्रेणी:खेल.

नई!!: पंचकुला और ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकुला · और देखें »

पंचकुला

पंचकुला हरियाणा प्रान्त में चंडीगढ से सटा एक नियोजित शहर है। यह पंचकुला जिले का मुख्यालय भी है। चंडीमंदिर छावनी भी इस शहर में स्थित है। जिला पंचकुला में पंचकुला, बरवाला, पिंजौर, कालका और रायपुर रानी शहर स्थित है। हरियाणा का एकमात्र हिल सटेशन मोरनी भी इसी जिले में स्थित है। २००६ में पंचकुला की अनुमानित जनसंख्या २००००० है। पंचकुला ओर मोहाली चंडीगड़ से सटे दो शहर हैं, इन तीनों शहरों को सामुहिक रूप से चंडीगड़ ट्राइसिटी के नाम से जाना जाता है। श्रेणी:हरियाणा श्रेणी:हरियाणा के शहर.

नई!!: पंचकुला और पंचकुला · और देखें »

पंचकुला जिला

पंचकुला हरियाणा का एक जिला है। इसका मुख्यालय है -पंचकुला।.

नई!!: पंचकुला और पंचकुला जिला · और देखें »

भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सैन्य एवं नागरिक उपकरण एवं संयंत्र निर्माणी है। भारत सरकार द्वारा सन १९५४ में सैन्य क्षेत्र की विशेष चुनौतीपूर्ण आवश्यकताऐं पूरी करने हेतु रक्षा मन्त्रालय के अधीन इसकी स्थापना की गई थी। इलेक्ट्रानिक उपकरण व प्रणालियों का विकास तथा उत्पादन देश में ही करने के उद्देश्य से इसका पहला कारखाना बंगलुरू में लगाया गया था, किन्तु आज यह अपनी नौ उत्पादन इकाईयों, कई क्षेत्रीय कार्यालय तथा अनुसन्धान व विकास प्रयोगशालाओं से युक्त सार्वजनिक क्षेत्र का एक विशाल उपक्रम है, जिसे अपने व्यावसायिक प्रदर्शन के फलस्वरूप भारत सरकार से नवरत्न उद्योग का स्तर प्राप्त हुआ है। .

नई!!: पंचकुला और भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: पंचकुला और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

भारत २०१०

इन्हें भी देखें 2014 भारत 2014 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2014 साहित्य संगीत कला 2014 खेल जगत 2014 .

नई!!: पंचकुला और भारत २०१० · और देखें »

मनसा देवी

मनसा देवी को भगवान शिव की मानस पुत्री के रूप में पूजा जाता है। इनका प्रादुर्भाव मस्तक से हुआ है इस कारण इनका नाम मनसा पड़ा। इनके पति जगत्कारु तथा पुत्र आस्तिक जी हैं। इन्हें नागराज वासुकी की बहन के रूप में पूजा जाता है, प्रसिद्ध मंदिर एक शक्तिपीठ पर हरिद्वार में स्थापित है। इन्हें शिव की मानस पुत्री माना जाता है परंतु कई पुरातन धार्मिक ग्रंथों में इनका जन्म कश्यप के मस्तक से हुआ हैं, ऐसा भी बताया गया है। कुछ ग्रंथों में लिखा है कि वासुकि नाग द्वारा बहन की इच्छा करने पर शिव नें उन्हें इसी कन्या का भेंट दिया और वासुकि इस कन्या के तेज को न सह सका और नागलोक में जाकर पोषण के लिये तपस्वी हलाहल को दे दिया। इसी मनसा नामक कन्या की रक्षा के लिये हलाहल नें प्राण त्यागा। .

नई!!: पंचकुला और मनसा देवी · और देखें »

मनीमाजरा

मनीमाजरा (पंजाबी: ਮਨੀਮਾਜਰਾ, अंग्रेज़ी: Manimajra) भारत के उत्तर में स्थित चंडीगढ़ केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा है। यहाँ सिख साम्राज्य काल का एक ऐतिहासिक क़िला है जिसके कारण यह जगह मनीमाजरा क़िला भी कहलाती है। हरियाणा का पंचकुला शहर इसी के पास स्थित है। मनीमाजरा में एयरटेल, इन्फ़ोसिस और टेक महिन्द्रा जैसी कुछ कम्पनियों ने अपने कार्यालय बनाए हैं। .

नई!!: पंचकुला और मनीमाजरा · और देखें »

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स चण्डीगढ़ के नजदीक हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग 73 (चण्डीगढ़-देहरादून) तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 22 (हिन्दुस्तान तिब्बत मार्ग, अम्बाला से कौरिक) के क्रॉसिंग पर स्थित यह एक बहुत ही रमणीक स्थान है। यहाँ पर पुराने शासकों का एक छोटा सा किला व महल है जिसे हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा एक लक्ज़री होटल में बदलने की योजना पर काम चल रहा है। मोरनी हिल्स से थोड़ी आगे एक बड़ी झील भी है जिसका नाम टिक्कड़ ताल है। यहाँ माऊण्टेन क्वेल नाम का हरियाणा पर्यटन का एक होटल भी है। .

नई!!: पंचकुला और मोरनी हिल्स · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग १

४५६ किलोमीटर लंबा यह राजकीय राजमार्ग दिल्ली से भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास अटारी तक जाता है। इसका रूट दिल्ली - अम्बाला - जालंधर - अमृतसर - अटारी है। यह हाईवे दिल्ली को अमृतसर से जोड़ता है। रास्ते में पानीपत, अम्बाला, लुधियाना और जालंधर शहर हैं। इनके अलावा इस रूट पर कई पर्यटन स्थल भी हैं। पानीपत के पास कालाअम्ब एक मिनी सैरगाह है। यह स्थल पानीपत की लड़ाई से ताल्लुक रखता है। कालाअम्ब से नाहन होते हुए हिमाचल प्रदेश में रेणुका झील जाया जा सकता है। यहां पहाड़ों के मध्य फैली झील के आसपास किसी गेस्ट हाउस में रुक प्रकृति का मजा उठा सकते हैं। दिल्ली से 156 कि॰मी॰ दूर स्थित धार्मिक स्थल कुरुक्षेत्र में मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। यहीं ज्योतिसर नामक स्थान गीता उपदेश की जगह है। हरियाणा का आधुनिक शहर पंचकुला भी पर्यटन का आकर्षण केंद्र है। यहां का कैक्टस गार्डन, मनसा देवी मंदिर दर्शनीय हैं। इसके निकट 350 वर्ष पुराना रामगढ़ फोर्ट आज एक हेरिटेज होटल है। पंचकुला से सैलानी पिंजौर गार्डन, नालागढ़ फोर्ट और मोरनी हिल्स भी जा सकते हैं। .

नई!!: पंचकुला और राष्ट्रीय राजमार्ग १ · और देखें »

सरदार अंजुम

सरदार अंजुम भारत के एक प्रख्यात शायर एवं लेखक हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा सन २००५ में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। ये हरियाणा राज्य के पंचकुला से हैं। इससे पहले १९९१ में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। .

नई!!: पंचकुला और सरदार अंजुम · और देखें »

सकेतड़ी

सकेतड़ी एक गाँव है जो भारत के केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ की सुखना झील के नज़दीक शिवालिक की रमणीक पहाड़ियों की तलहटी में बसा हुआ है। यह गाँव भारत के हरियाणा राज्य के पंचकुला जिले में पड़ता है। .

नई!!: पंचकुला और सकेतड़ी · और देखें »

स्वामी धनीराम

स्वामी धनीराम (सन् १८८०-१९६२) जैन सन्त थे। उन्होने भारतीय संस्कृति एवं जीवनमूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए २१ फ़रवरी १९२९ को जैनेंद्र गुरुकुल, पंचकुला की स्थापना की। समय की माँग की पूर्ति हेतु आपने अपने परम शिष्य श्री कृष्णचंद्र जी के साथ, जैन मुनि वेश के परिवर्तन उपरांत, इसकी स्थापना की थी। यह शिक्षाकेंद्र पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से १० किमी दूर (अंबाला-कालका-मार्ग पर) स्थित है। स्वामी जी आजीवन ब्रह्मचारी रहे। आपका जन्म पट्टी (पंजाब) में ओसवाल वंश में हुआ था। आपके दीक्षागुरु थे महास्थविर स्वामी शिवदयाल जी। गुरु के स्थिर वास में आप १६ वर्ष तक रावलपिंडी में रहे। वहीं पर आपने 'जैन सुमति मित्रमंडल' की स्थापना की, जिसके अंतर्गत देशविभाजन से पूर्व जैन शिक्षण, साहित्यिकशोध और प्रकाशन विषयक अनेक संस्थाएँ कार्य करती रहीं। १९४७ के शरणार्थियों और अनाथ बालक-बालिकाओं का आश्रयस्थान भी गुरुकुल पंचकुला था। 'जैन पाणिग्रहण विधि' शीर्षक हस्तलिखित ग्रंथ स्वामी जी की उच्चकोटि की सर्जन-प्रतिभा का परिचायक है। .

नई!!: पंचकुला और स्वामी धनीराम · और देखें »

हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

2011 की जनगणना के अनुसार फरीदाबाद शहर, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा भी है, जनसंख्या के आधार पर हरियाणा का सबसे बड़ा नगर है। निम्न सूची हरियाणा के 1 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों या महानगरों की है: .

नई!!: पंचकुला और हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

हरियाणा के जिले

उत्तर भारत में स्थित हरियाणा जनसंख्या के हिसाब से भारत का १७वां सबसे बड़ा राज्य है। जनसामान्य को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं देने के लिये राज्य को ६ मण्डलों तथा २२ जिलों में विभाजित किया गया है। १ नवंबर १९६६ को जब तत्कालीन पूर्वी पंजाब के विभाजन द्वारा हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी, तब राज्य में ७ जिले थे; रोहतक, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुडगाँव, करनाल तथा अम्बाला। २०१७ तक इन जिलों के पुनर्गठन के बाद १४ नए जिले जोड़े जा चुके हैं। निम्नलिखित सूची हरियाणा राज्य के जिलों की है: श्रेणी:हरियाणा के जिले श्रेणी:हरियाणा से सम्बन्धित सूचियाँ.

नई!!: पंचकुला और हरियाणा के जिले · और देखें »

हरिगंधा

हरिगंधा हिन्दी की एक साहित्यिकपत्रिका है। यह हरियाणा साहित्य अकादमी,पंचकूला,हरियाणा से प्रकाशित होती है। डॉ॰ श्याम सखा ‘श्याम’ सितम्बर २०११ से अकादमी के निदेशक है। .

नई!!: पंचकुला और हरिगंधा · और देखें »

हिन्दी की साहित्यिक पत्रिकायें

हिंदी की साहित्यिक पत्रिकाएँ, हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं के विकास और संवर्द्धन में उल्लेखनीय भूमिका निभाती रहीं हैं। कविता, कहानी, उपन्यास, निबंध, नाटक, आलोचना, यात्रावृत्तांत, जीवनी, आत्मकथा तथा शोध से संबंधित आलेखों का नियमित तौर पर प्रकाशन इनका मूल उद्देश्य है। अधिकांश पत्रिकाओं का संपादन कार्य अवैतनिक होता है। भाषा, साहित्य तथा संस्कृति अध्ययन के क्षेत्र में साहित्यिक पत्रिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा है। वर्तमान में प्रकाशित कुछ प्रमुख पत्रिकाओं की सूची निम्नवत है: .

नई!!: पंचकुला और हिन्दी की साहित्यिक पत्रिकायें · और देखें »

हिमालयन एक्स्प्रेसवे

हिमालयन एक्स्प्रेसवे 27.5 कि.मी.

नई!!: पंचकुला और हिमालयन एक्स्प्रेसवे · और देखें »

गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ

गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ हरियाणा के सिरसा में स्थित आध्यात्मिक संस्था डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख थे। डेरा सच्चा सौदा की स्थापना १९४८ में शाह मस्ताना जी द्वारा की गई थी। गुरमीत इस संस्था के तीसरे प्रमुख हैं। इनके कार्यकाल में डेरा का अभूतपूर्व प्रचार प्रसार हुआ और इसके अनुयायियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई। गुरमीत राम रहीम सिंह के नेतृत्व में डेरा सच्चा सौदा में कई सकारात्मक कार्य किये गए, नए नए प्रयोग किए गए, वहीं वे हमेशा विवादों में भी बने रहे। विवादों की परिणति 25 अगस्त 2017 को एक यौन शोषण मामले में अदालत द्वारा इन्हें दोषी करार दिए जाने के रूप में हुई। इस मामले में राम रहीम को 20 साल के सश्रम कारावास व 65 लाख रूपये जुर्माने की सजा हुई। .

नई!!: पंचकुला और गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ · और देखें »

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (अंग्रेज़ी:Central Board of Secondary Education या CBSE) भारत की स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। भारत के अन्दर और बाहर के बहुत से निजी विद्यालय इससे सम्बद्ध हैं। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं - शिक्षा संस्थानों को अधिक प्रभावशाली ढंग से लाभ पहुंचाना, उन विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी होना जिनके माता-पिता केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी हैं और निरंतर स्थानान्तरणीय पदों पर कार्यरत हों। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिक्षा का माध्यम हिन्दी या अंग्रेजी हो सकता है। इसमें कुल ८९७ केन्द्रीय विद्यालय, १७६१ सरकारी विद्यालय, ५८२७ स्वतंत्र विद्यालय, ४८० जवाहर नवोदय विद्यालय और १४ केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय सम्मिलित हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। १८ फ़रवरी २०१० इसका ध्येय वाक्य है - असतो मा सद्गमय (हे प्रभु ! हमे असत्य से सत्य की ओर ले चलो।)-के.मा.शि.बोर्ड। वर्ल्ड प्रेस .

नई!!: पंचकुला और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड · और देखें »

अजीतगढ़

अजीतगढ़ (ਮੋਹਾਲੀ, Mohali) चंडीगढ़ के पड़ोस में एक शहर है और भारत के राज्य पंजाब, का १८वाँ जिला है। इसका आधिकारिक नाम गुरु गोविंद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र साहिबज़ादा अजीत सिंह की याद में (एस ए एस नगर) रखा गया है। अजीतगढ़, चंडीगढ़ और पंचकुला मिल कर चंडीगढ़ त्रिनगरी कहलाते हैं। यह पहले रूपनगर जिले का हिस्सा था, पर हाल के कुछ वर्षों में इसे अलग जिला बना दिया गया। .

नई!!: पंचकुला और अजीतगढ़ · और देखें »

२०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला

२०१७ ई. में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और उसके दोस्त आशीष ने वर्णिका कुंडू नामक एक युवती के साथ चंडीगढ़ में छेड़छाड़ की | कुमारी वर्णिका रात को चंडीगढ़ के सैक्टर-८ से अपनी गाड़ी में पंचकुला जा रही थीं | सैक्टर-७ के एक पैट्रोल पंप से दो युवकों ने एक एसयूवी कार में उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया | गाड़ी भगाते हुए कुमारी वर्णिका ने पुलिस को कॉल कर अपनी रक्षा हेतु विनती की | सेक्टर-२६ सब्जी मंडी चौक पर गाड़ी को रोककर युवकों ने अंदर घुसने की कोशिश भी की। वर्णिका ने लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया ताकि जनता की उनपर दृष्टि पड़े एवं पुलिस उन्हें आसानी से ढूंढ ले | वर्णिका के अनुसार पुलिस समय रहते पहुँच गयी जिसके कारण आरोपी उनका अपहरण या बलात्कार न कर पाए | पुलिस ने विकास बराला और आशीष को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर गिरफ्तार कर लिया। युवकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी (ग़लत इरादे से पीछा करना) और मोटर वाहन एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में गाड़ी चलाना) के साथ 341, 365 और 511 भी लगाई गई थीं | बाद में पुलिस ने इन धाराओं को हटा दिया गया, और दोनों आरोपियों को ज़मानत मिल गई | विकास बराला की ५० हज़ार की जमानत पंचकूला के भाजपा प्रवक्ता कृष्ण कुमार ढुल ने भरी। प्रारम्भ में चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है.

नई!!: पंचकुला और २०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला · और देखें »

2017 हरियाणा दंगे

2017 में गुरमीत राम रहीम सिंह को यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराये जाने के बाद हरियाणा के पंचकुला में हिंसा शुरू हुई और बाद में उत्तरी भारत के अन्य राज्यों में फैलने लगी, जिसमें हरियाणा, पंजाब और राजधानी नई दिल्ली शामिल है। इस उपद्रव के कारण कम से कम 31 लोग मारे गए और 300 से अधिक लोग घायल हुए। प्रदेश सरकार निष्क्रिय साबित हुई .

नई!!: पंचकुला और 2017 हरियाणा दंगे · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पंचकूला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »