लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

न्यिंगची विभाग

सूची न्यिंगची विभाग

न्यिंगची विभाग या न्यिंगख्री विभाग (तिब्बती: ཉིང་ཁྲི་ས་ཁུལ་, अंग्रेज़ी: Nyingchi Prefecture), जिसे जनवादी गणतंत्र चीन का प्रशासन चीनी में लिन्झी विभाग (चीनी: 林芝地区, अंग्रेज़ी: Linzhi Prefecture) बुलाता है, तिब्बत का एक प्रशासनिक विभाग है जो वर्तमान में जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश का हिस्सा है। यह क्षेत्र तिब्बत स्वशासित प्रदेश के दक्षिणपूर्व में स्थित है। इसकी सीमाएँ भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य से लगती हैं और चीन की सरकार उस भारतीय राज्य के इस विभाग का हिस्सा होने का दावा करता है हालांकि भारत इस दावे का खंडन करता है। विश्व-प्रसिद्ध यरलुंग त्संगपो महान घाटी और नमचा बरवा नामक पर्वत इसी विभाग के मेदोग ज़िले में स्थित हैं। ऐतिहासिक रूप से न्यिंगची विभाग का भूक्षेत्र तिब्बत के पारम्परिक खम प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था। .

3 संबंधों: नमचा बरवा, नमचा बरवा हिमाल, ग्याला पेरी

नमचा बरवा

नमचा बरवा (तिब्बती: གནམས་ལྕགས་འབར་བ།, अंग्रेज़ी: Namcha Barwa) दक्षिणपूर्वी तिब्बत में हिमालय पर्वतमाला का एक पर्वत है। ७,७८२ मीटर (२५,५३१ फ़ुट) ऊँचा यह पहाड़ हिमालय के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित है और विश्व का २८वाँ सबसे लम्बा पहाड़ है। यह हिमालय की नमचा बरवा हिमाल नामक पर्वतीय उपशृंखला का सदस्य माना जाता है। यरलुंग त्संगपो नदी (जो आगे चलकर ब्रह्मपुत्र नदी बन जाती है) इस पहाड़ तक तो पूर्व की ओर चलती है लेकिन फिर इसके इर्द-गिर्द मुड़कर दक्षिण का रुख़ करती है और भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य की तरफ़ निकल जाती है। पर्वत के आसपास इस नदी से बनने वाली तंग घाटी बहुत ही विशाल है और यरलुंग त्संगपो महान घाटी के नाम से प्रसिद्ध है। घाटी के पार ग्याला पेरी पर्वत खड़ा है। .

नई!!: न्यिंगची विभाग और नमचा बरवा · और देखें »

नमचा बरवा हिमाल

नमचा बरवा हिमाल हिमालय की सबसे पूर्वी उपशृंखला है। यह दक्षिणपूर्वी तिब्बत और पूर्वोत्तरी भारत के कुछ भागों में विस्तृत है। विस्तार के हिसाब से यह पश्चिम में सियोम नदी से लेकर पूर्व में यरलुंग त्संगपो महान घाटी तक १८० किमी लम्बी मानी जाती है हालांकि इससे भी पूर्व में और ३०० किमी तक ऊँचे पहाड़ों का सिलसिला जारी रहता है। नमचा बरवा हिमाल के सबसे ऊँचे पर्वत इस प्रकार हैं.

नई!!: न्यिंगची विभाग और नमचा बरवा हिमाल · और देखें »

ग्याला पेरी

ग्याला पेरी (चीनी: 加拉白垒, अंग्रेज़ी: Gyala Peri) दक्षिणी-पूर्वी तिब्बत में यरलुंग त्संगपो महान घाटी के मुख पर स्थित एक पर्वत है। यह पारहिमालय पर्वतमाला और उसकी न्येनचेन थंगल्हा उपशृंखला का सदस्य है। यह नमचा बरवा पर्वत के पास (भारत में ब्रह्मपुत्र नदी कहलाने वाली) यरलुंग त्संगपो नदी के पार खड़ा हुआ है। नमचा बरवा के इतना क़रीब होने के कारण इसे कभी-कभी हिमालय के नमचा बरवा हिमाल का सदस्य भी गिन लिया जाता है हालंकि क़ायदे से यरलुंग त्संगपो के दूसरी पार के पहाड़ पारहिमालय पर्वतमाला के सदस्य समझे जाते हैं। .

नई!!: न्यिंगची विभाग और ग्याला पेरी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »