लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नौसेना

सूची नौसेना

भारतीय नौसेना का लोगोनौसेना (Navy) किसी देश की संगठित समुद्री सेना को कहते हैं। इसके अंतर्गत रणपोत, क्रूज़र (cruiser), वायुयानवाहक, ध्वंसक, सुरंगें बिछाने तथा उन्हें नष्ट करने आदि के साधन एवं सैनिकों के अतिरिक्त, समुद्रतट पर निर्माण, देखभाल, पूर्ति तथा प्रशासन, कमान, आयोजन और अनुसंधान संस्थान भी सम्मिलित हैं। इस प्रकार नौसेना सरकार के सीधे नियंत्रण में स्थित सैनिक संगठन है, जिसके प्रशासन के लिए सरकार पृथक् विभागों की स्थापना करती है। नौशक्ति का उद्देश्य सैनिक और वाणिज्य की दृष्टि से समुद्री मार्ग का नियंत्रण करना है। नौसेना ऐसा साधन है जिससे राष्ट्र समुद्र के उपयोग पर अपना अधिकार तो रखते हैं, परंतु शत्रु को इस उपयोग से वंचित रखते हैं। नौसेना में अब वायुयान और नियंत्रित प्रक्षेप्यास्त्रों (guided missiles) का समावेश हो गया है, जिनसे शत्रु के देश के सुदूर आंतरिक भूभाग पर भी प्रहार किया जा सकता है। .

47 संबंधों: चंदेनी, एडमिरल ऑफ़ द फ्लीट, एडोल्फ़ हिटलर, एयर चीफ़ मार्शल, ऐडमिरल, डॉकयार्ड, तटरक्षक, थलसेना, पुत्तिंगल मंदिर हादसा, केरल, बड़ा राजन, बैटलशिप, बेरीबेरी, भारत सारावली, भूटान की सेना, भूतपूर्व सैनिक, मेजर जनरल, मोतीलाल, युद्धपोत, युद्धपोत राजनय, यू-बोट, यूरोप का इतिहास, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रुडयार्ड किपलिंग, रूसी नौसेना, लड़ाकू विमान, सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, सियाचिन ग्लेशियर पदक, सेना, हरी सिंह थापा, जलयान, ईयन विल्मट, वायुसेना, विनाशक पोत, विश्वव्यापक शक्ति, गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामला, ऑपरेशन विजय स्टार, आइवी लीग, इंग्लैंड के हेनरी अष्टम्, कमांडर, कान्होजी आंग्रे, क्रीक्समरीन, कैसर विल्हेम द्वितीय (जर्मनी), कोमोडोर, अटलांटिक की लड़ाई, अमेरिकी नौसेना, 2014 दक्षिण कोरियाई जहाज डूबने की घटना, 2016 गुलशन हमला

चंदेनी

चंदेनी भिवानी जिले में मौजूद एक अत्यधिक प्रचलित ग्रामीण क्षेत्र है| यह ग्राम भारतीय थलसेना में किसी एक गाँव से सर्वाधिक सैनिक पैदा करने के लिये प्रसिद्ध है जो रिकॉर्ड लगभग बीस साल से अपरिवर्तित है| अरावली पर्वत श्रृंखला की एक शाखा इस गाँव के इलाकों को छूती हुई निकलती है| इसी श्रृंखला की एक पहाड़ी के समीप यह गाँव बसा है जहाँ भूवैज्ञानिकों ने ग्रेफाईट के स्रोत होने की पुष्टि की है| .

नई!!: नौसेना और चंदेनी · और देखें »

एडमिरल ऑफ़ द फ्लीट

एडमिरल ऑफ़ द फ्लीट, फील्ड मार्शल के बराबर है, यह वायु सेना के मार्शल के बराबर है.

नई!!: नौसेना और एडमिरल ऑफ़ द फ्लीट · और देखें »

एडोल्फ़ हिटलर

हिटलर एडोल्फ हिटलर (२० अप्रैल १८८९ - ३० अप्रैल १९४५) एक प्रसिद्ध जर्मन राजनेता एवं तानाशाह थे। वे "राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार पार्टी" (NSDAP) के नेता थे। इस पार्टी को प्राय: "नाजी पार्टी" के नाम से जाना जाता है। सन् १९३३ से सन् १९४५ तक वह जर्मनी का शासक रहे। हिटलर को द्वितीय विश्वयुद्ध के लिये सर्वाधिक जिम्मेदार माना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध तब हुआ, जब उनके आदेश पर नात्सी सेना ने पोलैंड पर आक्रमण किया। फ्रांस और ब्रिटेन ने पोलैंड को सुरक्षा देने का वादा किया था और वादे के अनुसार उन दोनो ने नाज़ी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। .

नई!!: नौसेना और एडोल्फ़ हिटलर · और देखें »

एयर चीफ़ मार्शल

एयर चीफ़ मार्शल (एसीएम) वायु सेना का एक चार-सितारा स्तर है जिसका मूल एवं वर्तमान प्रयोग भी रॉयल एयर फ़ोर्स में होता रहा है। श्रेणी:वायु सेना.

नई!!: नौसेना और एयर चीफ़ मार्शल · और देखें »

ऐडमिरल

ऐडमिरल (Admiral) या नौसेनाध्यक्ष किसी देश या राज्य की नौसेना के सर्वोच्च अधिकारी या अधिकारियों को कहा जाता है। तुलना के लिए यह पद थलसेना के 'जनरल' या 'सेनापति' के बराबर समझा जाता है। .

नई!!: नौसेना और ऐडमिरल · और देखें »

डॉकयार्ड

जर्मनी का एक डॉकयार्ड गोलाबारूद, ईंधन और माल की पूर्ति, कर्मिकों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं की व्यवस्था और जहाजों की मरम्मत करने के लिए प्रत्येक नौसेना के वास्ते स्थायी डॉकयार्ड तथा अड्डों का होना परमावश्यक है। व्यापारी बेड़ों के लिए भी ऐसे अड्डे आवश्यक हैं, यद्यपि उन्हें विश्व के सभी बड़े व्यापारी बंदरगाह और मरम्मती अड्डों की सेवा उपलब्ध हो सकती है। किंतु आधुनिक अर्थों में डॉकयार्ड रणपोतों का निर्माण और देखभाल करनेवाली राष्ट्रीय संस्था है। डॉकयार्ड में रणपोत का निर्माण, साजसज्जा और उसे डॉक में ले जाने की सारी सुविधाएँ होती हैं। यहाँ गोलाबारूद और शस्त्रास्त्रों के निर्माण तथा उनकी पूर्ति की ओर कर्मिकों के लिए बिसातबान, आहार, प्रशिक्षण, चिकित्सा आदि की व्यवस्थाएँ होती हैं। पूर्ण रूप से सुसज्जित डॉकयार्ड कम ही होते हैं और उनमें भी कुछ ही डॉकों में रणपोतों का वास्तविक निर्माण होता है। प्राय: सभी राजकीय डॉकयार्ड नए जहाजों को सुसज्जित करने, युद्धपोतों को युद्ध के लिए तैयार करने तथा जहाजी बेड़ों की देखभाल का काम करते हैं। प्राय: सभी देशों में तोप, कवच, इंजन, बॉयलर आदि का निर्माण व्यवसाय संघ करते हैं और अंतिम अवस्था तक जहाज का निर्माण कर समापन के लिए उसे सरकारी संस्थाओं को दे देते हैं। कुछ डॉकयार्डों में जहाज के निर्माण की कोई विशेष सुविधा नहीं रहती, पर उनमें बड़े-बड़े पोतों की देखभाल के लिए पूरी व्यवस्था रहती है। कुछ छोटे डॉकयार्ड साधारण मरम्मत, गोलाबारूद, इर्धंन और भंडार की पूर्ति करते हैं। ये वस्तुत: इर्धंन प्रदान करनेवाले सुदृढ़ नौसैनिक अड्डे होते हैं। सभी राजकीय डॉकयार्ड नौसैनिक अड्डे होते हैं, किंतु सभी नौसैनिक अड्डे डॉकयार्ड नहीं होते। आधुनिक बेड़ों के लिए अड्डों का होना आवश्यक है, जहाँ से वह अपना कार्य कर सकें। निरापद बंदरगाह अड्डे की प्राथमिक आवश्यकता है, जहाँ जहाज का सहायक जलयान पहुँचकर बिना किसी छेड़छाड़ के इर्धंन, गोलाबारूद और आवश्यक भंडार का पुनर्भरण कर सके। वहाँ श्रमिकों के विश्राम और मनोरंजन की व्यवस्था भी रहनी चाहिए। डॉकयार्ड या अड्डे को पनडुब्बी, तारपीडो और हवाई आक्रमणों से बचाने के लिए पर्याप्त रक्षासेनाओं की स्थायी व्यवस्था रहती है। समुद्री प्रभुता की रक्षा के लिए नियुक्त बेड़े की क्षमता पर ही डॉक या अड्डे की सुरक्षा निर्भर करती है। .

नई!!: नौसेना और डॉकयार्ड · और देखें »

तटरक्षक

तटरक्षक या तटरक्षक बल एक नौसेना के समान सैन्य या अर्द्ध-सैन्य संगठन होता है, परन्तु इसका मुख्य कर्तव्य आतंकवाद और अपराध से एक देश के समुद्री क्षेत्रों की रक्षा करना है, इसके अतिरिक्त यह खतरे में पड़े पोतों और नौकाओं को बचाने का कार्य भी करते हैं। भारत का बल भारतीय तटरक्षक कहलाता है। कई देशों मे तटरक्षक बल एक कानून प्रवर्तन संगठन की भूमिका भी निभाते हैं। .

नई!!: नौसेना और तटरक्षक · और देखें »

थलसेना

थलसेना (Army) किसी देश की सेना का वह भाग होता है जो मुख्य रूप से ज़मीन पर युद्ध लड़ता है। .

नई!!: नौसेना और थलसेना · और देखें »

पुत्तिंगल मंदिर हादसा, केरल

पुत्तिंगल मंदिर हादसा एक भयावह आतिशबाजी विस्फोट है जो 10 अप्रैल 2016 में कोल्लम के परावुर पुत्तिंगल मंदिर में भारतीय मानक समयानुसार(आईएसटी) रात्रि 03:30 बजे (22:15 जीएमटी) पर हुआ था। इस हादसे में 111 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 350 से अधिक लोग घायल हो गए। .

नई!!: नौसेना और पुत्तिंगल मंदिर हादसा, केरल · और देखें »

बड़ा राजन

राजन महादेव नायर उर्फ़ बड़ा राजन (मलयालमः രാജന് മഹാദേവ് നായര്) (स्वर्गवास 1983 सितम्बर 21) मुंबई अन्डरवर्ल्ड के महान डॉन थे। चेंबूर के तिलक नगर में उनका प्रमुख अड्डा था। बचपन में ही पापी पेट ने राजन भाई को अपराध के जीवन की ओर धकेल दिया। विख्रोली में छोटा राजन भाई के साथ मिलकर उन्होंने सिनेमा टिकट को ब्लैक में बेचने का धंधा शुरु किया। 1970 और 1985 के बीच में बड़ा राजन भाई ने अपने खुद का गैंग खड़ा कर दिया। छोटा राजन उनका प्रमुख लेफ्टिनेंट और जिगरी यार था। जय-वीरू जैसी इस जोड़ी ने अपनी करीबी दोस्ती मौत तक निभाई। मेहनत और लगन से काम कर के राजन भाई ने अपने बिज़नस को आगे बढ़ाया। और अन्डरवर्ल्ड् में प्रतिष्ठा हासिल की। जमीन-संबंधी विवादों को निबटाने में निपुणता प्राप्त करने के साथ-साथ भाई ने पैसे के बदले मशहूर हस्तियों को संरक्षण प्रदान किया। जब माटुंगा के शक्तिशाली तामिल डॉन वरदराजन मुदलियार मद्रास चले गये, तो बड़ा राजन और छोटा राजन भाईलोग ने उनकी विरासत को सम्भाला और आगे बढ़ाया। मुंबई में मुदालियर अन्ना के तस्करी बिज़्नस को राजन् भाई ने करीम लाला और हाजी मस्तान जैसे प्रतिद्वंद्वियों से बचाया। धीरे धीरे उन्होंने चेम्बूर से घाटकोपर इलाके में अपना प्रभाव जमाया। 1976 में जनसेवा की भावना से बड़ा राजन भाई ने तिलकनगर में सहयाद्रि क्रीड़ा संघ की स्थापना की। हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देते हुए राजन भाई ने मश्हूर डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित किया। दाऊद भाई के साथ विश्वासघात करने वाले अमीरज़ादा नवाब खान को मारने की सुपारी राजन भाई ने ली। ब्लैक टिकट बिज़्नस में प्रतिद्वंद्वी डॉन यशवंत जाधव ने राजान भाई को चुनौती दी। कुछ समय पहले यशवंतभाउ के गैंगस्टर दोस्त फिलिप पन्ढारे ने राजन भाई को लोकल ट्रेन में चाकू मारेला था। थोड़े दिनों के बाद राजन भाई के कुछ आदमी - डॉम्निक, बड़ा तम्बी, अशोक कुंटे, पार्लिया, कम्लाकर, संजीव भोंसले और येड़ा बाला - भाई के छोड़कर यश्वन्तभाउ से जा मिले। अभी राजन भाई के दिल पे चोट लगी, उनको बहुत गुस्सा आया। वो डॉम्निक को सबक सिखाने वास्ते ओडियॉन सिनेमा हाल में पहुँचे। इधर पर भोगीलाल नाम के एक आदमी ने डॉम्निक को छुपाने की कोशिश की। राजन भाई का दिमाग सटक गया और उन्होंने भोगीलाल का बेड़ा गर्क कर दिया। इस हाथापाई में पुलिस कांस्टेबल रामचंद्र खरे और गोरखनाथ सकपाल भी घायल हो गए। अगले दो वर्षों के भीतर दोनों गैंग की फ़ाइट में सात लोग मारे गए। अंततः, जब राजन भाई ने मुदालियर अन्ना से शिकायत की तो यश्वन्तभाउ की फट गई। मायूस होकर यश्वन्तभाउ ने लोकप्रसिध्द बदमाश अब्दुल कुंजू की मदद ली। अब्दुल भाई और राजन भाई की पुरानी दुश्मनी थी। कुछ टाइम पहले राजन भाई के लोगों ने ने अब्दुल के कुछ आदमियों की पिटाई की थी - ये आदमी चेम्बूर की शेल कालोनी में एक महिला टाइपिस्ट को परेशान कर रहे थे। यह घटना एक घातक प्रतिद्वंद्विता में विकसित हो गई - अब्दुल और राजन दोनों ने एक दूसरे को मारने की कसम खा ली। अब्दुल भाई ने राजन भाई को मारने की सुपारी अपने पड़ोसी के चंद्रशेखर सफालिका को दी। चंद्रशेखर ने एक एक नौसेना कैडेट के कपड़ों में एस्प्लेनेड अदालत के बाहर बड़ा राजन पीछा किया और एक मोटी किताब की गुहा में छिपाई बंदूक से उन्हें गोली मार दी। इस् तरह 21 सितंबर 1983 को भारत माता के इस महान पुत्र को महानिर्वाण प्राप्त हुआ। 1991 की मलयालम फिल्म अभिमन्यु बड़ा राजन के जीवन से प्रेरित थी। इस फिल्म में मोहनलाल एक मलयाली आप्रवासी है, जो मुंबई अंडरवर्ल्ड सरगना बन जाता है। .

नई!!: नौसेना और बड़ा राजन · और देखें »

बैटलशिप

बैटलशिप (Battleship) एक २०१२ में बनी अमेरिकी काल्पनिक विज्ञान पर आधारित नौसेना युद्ध फ़िल्म है जो बच्चों के खेल पर आधारित है जिसका निर्माण हास्ब्रो द्वारा किया गया है। यह वही कंपनी है जिन्होंने ट्राँसफ़ॉर्मर्स का निर्माण किया था। फ़िल्म को १८ मई २०१२ को रिलीज़ किया गया है। .

नई!!: नौसेना और बैटलशिप · और देखें »

बेरीबेरी

बेरीबेरी से पीड़ित एक व्यक्ति बेरीबेरी (beriberi) विटामिन बी1 की कमी से उत्पन्न कुपोषणजन्य रोग है। इसे पॉलिन्यूराइटिस इंडेंमिका, हाइड्रॉप्स ऐस्थमैटिक्स, काके, बारबियर्स आदि नामों से भी जानते हैं। बेरी-बेरी का अर्थ है - "चल नहीं सकता"। संसार के जिन क्षेत्रों में चावल मुख्य आहार है, उनमें यह रोग विशेष रूप से पाया जाता है। इस रोग की विशेषताएँ हैं.

नई!!: नौसेना और बेरीबेरी · और देखें »

भारत सारावली

भुवन में भारत भारतीय गणतंत्र दक्षिण एशिया में स्थित स्वतंत्र राष्ट्र है। यह विश्व का सातवाँ सबसे बड़ देश है। भारत की संस्कृति एवं सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति एवं सभ्यताओं में से है।भारत, चार विश्व धर्मों-हिंदू धर्म, सिख धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म के जन्मस्थान है और प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का घर है। मध्य २० शताब्दी तक भारत अंग्रेजों के प्रशासन के अधीन एक औपनिवेशिक राज्य था। अहिंसा के माध्यम से महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने भारत देश को १९४७ में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया। भारत, १२० करोड़ लोगों के साथ दुनिया का दूसरे सबसे अधिक आबादी वाला देश और दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र है। .

नई!!: नौसेना और भारत सारावली · और देखें »

भूटान की सेना

भूटान की सेना रॉयल भूटान आर्मी, रॉयल बोडीगार्ड्स और रॉयल भूटान पुलिस का संयुक्त नाम है। भूटान की सभी सीमायें भूमि से जुड़ी हैं और कोई भी जलसीमा नहीं है। इसलिए वहाँ नौसेना नहीं है। भूटान के पास वायुसेना भी नहीं है। श्रेणी:भूटान श्रेणी:सेना.

नई!!: नौसेना और भूटान की सेना · और देखें »

भूतपूर्व सैनिक

भूतपूर्व सैनिक एक ऐसा व्यक्ति है जिसने किसी देश की सेना की सेवा की हो। भारत के सन्दर्भ में देश की नियमित सशस्त्र सेना, नौसेना तथा वायुसेना में किसी भी रैंक में, चाहे योधक के रूप में या गैर-योधक के रूप में सेवा की है और जो अपनी पेंशन अर्जित करने के पश्चात ऐसी सेवा से, चाहे स्वानुरोध पर या नियोजक द्वारा कार्यमुक्त किए जाने पर सेवानिवृत, अवमुक्त या सेवोन्मुक्त हो गया है। भारत में भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्स्थापन के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी और आरक्षणकारी योजनाएं भारत सरकार व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही हैं। .

नई!!: नौसेना और भूतपूर्व सैनिक · और देखें »

मेजर जनरल

मेजर जनरल (संक्षिप्त एमजी, मेजर जनरल और समान) कई देशों में एक सैन्य रैंक है। यह सार्जेंट मेजर जनरल के पुराने रैंक से ली गई है। राष्ट्रमंडल और संयुक्त राज्य अमेरिका में, यह एक डिवीज़न कमांडर का पद है जो लेफ्टिनेंट जनरल के पद के अधीन है और ब्रिगेडियर और ब्रिगेडियर जनरल के रैंकों के वरिष्ठ है। राष्ट्रमंडल में, प्रमुख जनरल रियर एडमिरल के नौसेना रैंक के बराबर है, और एक अलग रैंक संरचना के साथ वायु सेना में, यह वायु वाइस मार्शल के बराबर है। कुछ देशों में, पूर्वी यूरोप के अधिकांश सहित, प्रमुख जनरल सामान्य अधिकारी श्रेणी में सबसे कम है,जिसकी कोई ब्रिगेडियर-समकक्ष रैंक नहीं है। .

नई!!: नौसेना और मेजर जनरल · और देखें »

मोतीलाल

मोतीलाल राजवंश हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। उनको हिंदी सिनेमा के पहले सहज अभिनेता होने का श्रेय दिया जाता है। उनको फ़िल्म देवदास और परख के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। .

नई!!: नौसेना और मोतीलाल · और देखें »

युद्धपोत

विलियम वैन डे वेल्डे द यंगर द्वारा कैनन शॉट 17 वीं सदी के लाइन के डच जहाज़ को प्रदशित कर रहा है युद्धपोत एक ऐसा जलयान है जिसका निर्माण युद्ध करने के लिए किया गया हो। युद्धपोतों का निर्माण आमतौर पर व्यापारिक जलयानों से पूर्णतया भिन्न रूप से होता है। सशस्त्र होने के साथ ही साथ युद्धपोत की रचना उसको होने वाली क्षति को सहने के लिए भी की जाती है, साथ ही वे व्यापारिक जलयानों की तुलना में अधिक तेज तथा आसानी से मुड़ सकने वाले होते हैं। एक व्यापारिक जलयान के विपरीत, एक युद्धपोत आमतौर पर केवल अपने स्वयं के चालक दल के लिए हथियार, गोला बारूद, तथा आपूर्ति को ढोता है (न कि व्यापारिक माल).

नई!!: नौसेना और युद्धपोत · और देखें »

युद्धपोत राजनय

जर्मन गनबोट डिप्लोमैसी का प्रसिद्ध उदाहरण: '''एस एम एस पैन्थर''' अंतरराष्ट्रीय राजनीति में, नौसैनिक शक्ति का प्रदर्शन करके विदेश नीति के लक्ष्यों को प्राप्त करना युद्धपोत राजनय (gunboat diplomacy या अमेरिकी इतिहास में "big stick diplomacy") कहलाता है। दूसरे शब्दों में, सीधे युद्ध का भय दिखाकर अपनी बातें मनवाना युद्धपोत राजनय है। .

नई!!: नौसेना और युद्धपोत राजनय · और देखें »

यू-बोट

यू-बोट जर्मन भाषा में यू-बूट का अंग्रेज़ीकरण है। यू-बूट ख़ुद जर्मन भाषा में अंटरसीबूट (unterseeboot) का संक्षिप्त रूप है जिसका अंग्रेज़ी में मतलब होता है समुद्र के अन्दर की नाव। यह जर्मनी की नौसेना क्रीक्समरीन द्वारा प्रथम तथा द्वितीय विश्वयुद्ध में इस्तेमाल में लाई जाने वाली पनडुब्बियाँ थीं। हालांकि यह दुश्मन की नौसेना के युद्धपोतों के ख़िलाफ़ भी काफ़ी कारगर थी लेकिन जर्मनी ने इसका क़ामयाबी के साथ उपयोग अटलांटिक की लड़ाई में किया जब उसने मित्र राष्ट्रों के विरुद्ध नौसैनिक नाकाबन्दी की और इससे काफ़ी मात्रा में दुश्मन के व्यापारिक जहाज़ डुबाये। श्रेणी:जर्मनी की पनडुब्बियाँ श्रेणी:द्वितीय विश्वयुद्ध.

नई!!: नौसेना और यू-बोट · और देखें »

यूरोप का इतिहास

एक '''सामी''' परिवार यूरोप में मानव ईसापूर्व 35,000 के आसपास आया। इसके बाद ७००० इस्वी पूर्व से संगठित बसाव यानि बस्तियों के प्रमाण मिलते हैं। काँस्य युगीन सभ्यता (३००० ईसा पूर्व) के समय यहाँ कुछ अधिक बसाव नहीं हुआ - भ़ासकर मिस्र, इराक, चीन और भारतीय सभ्यता के मुकाबले। लेकिन ५०० ईसापूर्व से रोमन और यूनानी साम्राज्यों का उदय हुआ जिसने यूरोप की संस्कृति को बहुत प्रभावित किया। सैन्य, कला और चिंतन के मामले में यूनानियों ने यूरोप के एक कोने में होते हुए भी पूरे यूरोप और बाद में विश्वभर में अपना प्रभाव जमाया। आज यूरोप के देश यूरोपीय संघ के सदस्य हैं जो एक मुद्रा यूरो चलाता है। मध्यकाल में यूरोप छोटे राज्यों में विभक्त हो गया था। विज्ञान और शोध के मामले में धार्मिक मान्यताओं ने अपना प्रभाव बना रखा था। पंद्रहवीं सदी के बाद यह पुनः विकसित हुआ। सैनिक इतिहास का एक छोटा ब्यौरा नीचे लिखा है, कृपया वहाँ देखें। यूरोप के इतिहास को समझने के लिए दक्षिणी (रोम, यूनान और स्पेन), पूर्वी (यानि स्लाविक) और उत्तरी क्षेत्र जिसनें जर्मन मूल की नौर्ड और वाइकिंग तथा केल्ट और गॉल को समझना आवश्यक है। .

नई!!: नौसेना और यूरोप का इतिहास · और देखें »

राष्ट्रीय कैडेट कोर

एन.सी.सी. विद्यार्थी राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps-NCC) नई दिल्ली में अपने मुख्यालय के साथ भारतीय सैन्य कैडेट कोर है। यह स्वैच्छिक आधार पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए खुला है। राष्ट्रीय कैडेट कोर अनुशासित और देशभक्त नागरिकों में देश के युवाओं को संवारने में लगे हुए सेना, नौसेना और वायु सेना, जिसमें एक त्रिकोणीय सेवा संगठन है। भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों और पूरे भारत में विश्वविद्यालयों से कैडेटों रंगरूटों जो एक स्वैच्छिक संगठन है। कैडेटों छोटे हथियारों और परेड में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। अधिकारियों और कैडेटों वे अपने पाठ्यक्रम को पूरा एक बार राष्ट्रीय कैडेट कोर नई दिल्ली में अपने मुख्यालय के साथ भारतीय सैन्य कैडेट कोर है। यह स्वैच्छिक आधार पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए खुला है। राष्ट्रीय कैडेट कोर अनुशासित और देशभक्त नागरिकों में देश के युवाओं को संवारने में लगे हुए हैं |url.

नई!!: नौसेना और राष्ट्रीय कैडेट कोर · और देखें »

रुडयार्ड किपलिंग

रुडयार्ड किपलिंग (30 दिसम्बर 1865 - 18 जनवरी 1936) एक ब्रिटिश लेखक और कवि थे। ब्रिटिश भारत में बंबई में जन्मे, किपलिंग को मुख्य रूप से उनकी पुस्तक द जंगल बुक(1894) (कहानियों का संग्रह जिसमें रिक्की-टिक्की-टावी भी शामिल है), किम 1901 (साहस की कहानी), द मैन हु वुड बी किंग (1888) और उनकी कविताएं जिसमें मंडालय (1890), गंगा दीन (1890) और इफ- (1910) शामिल हैं, के लिए जाने जाते हैं। उन्हें "लघु कहानी की कला में एक प्रमुख अन्वेषक" माना जाता हैरूदरफोर्ड, एंड्रयू (1987).

नई!!: नौसेना और रुडयार्ड किपलिंग · और देखें »

रूसी नौसेना

कोई विवरण नहीं।

नई!!: नौसेना और रूसी नौसेना · और देखें »

लड़ाकू विमान

एफ-१६ लड़ाकू विमान उड़ान भरता हुआ लड़ाकू विमान एक ऐसा सेन्य विमान होता है जो किसी अन्य सेना के विमानों के साथ हवा से हवा में लड़ाई करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। ऐसे विमान का प्रयोग अमूमन किसी देश की वायुसेना या नौसेना के वायु बेड़े द्वारा होता है। वैसे लड़ाकू विमान ऐसे कई सारे विमानों के परिवार को भी कह सकते है जो की जंग या ऐसी ही परिस्थितियों में दुश्मन पे हमला करने के लिए काम में लाए जाये, चाहे हवा से हवा में, हवा से जमीन पर या किसी अन्य टोही रूप में.

नई!!: नौसेना और लड़ाकू विमान · और देखें »

सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक

सर्वोतम युद्ध सेवा पदक भारत का युद्धकाल में सबसे प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान है। युद्ध के प्रसंग में,अथवा युद्ध, संघर्ष या शत्रुता के समय असाधारण शौर्य के लिए दिया जाता हैं। यह पुरस्कार,युद्धकाल में,शांतिकाल के सर्वोच्च सेवा सम्मान,- परम विशिष्ट सेवा पदक के समकक्ष है। मरणोपरांत भी सर्वोतम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जा सकता है.

नई!!: नौसेना और सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक · और देखें »

सियाचिन ग्लेशियर पदक

सियाचिन ग्लेशियर पदक पाकिस्तान के साथ भारत की उत्तरी सीमा पर सियाचिन ग्लेशियर पर युद्ध अथवा सेवा के लिए दिया जाता है। अप्रैल 1 9 84 से सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में ऑपरेशन मेघदूत में भाग लेने वाले सैनिकों की सहायता करने के लिए, भारतीय वायु सेना को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। .

नई!!: नौसेना और सियाचिन ग्लेशियर पदक · और देखें »

सेना

सन् १९०५ में कोहाट ज़िले, ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा में भारतीय सिख सैनिक सेना पर खर्च सेना पर सर्वाधिक खर्च करने वाले दस देश (२००७) सशस्त्र सैनिकों की संख्या सेना या फ़ौज किसी देश या उसके नागरिकों या फिर किसी शासन-व्यवस्था और उस से सम्बन्धित लोगों के हितों व ध्येयों को बढ़ाने और उनकी रक्षा के लिये घातक बल-प्रयोग की क्षमता रखने वाला सशस्त्र संगठन होता है। सेना का काम देश व नागरिकों की रक्षा, उनके शत्रुओं पर प्रहार करना और शत्रुओं के प्रहारों को खदेड़ देना होता है। अलग-अलग व्यस्थाओं में सेना की ज़िम्मेदारियाँ भी भिन्न हो सकती हैं। कुछ स्थनों व कालों में सेना का इस्तेमाल विषेश राजनैतिक विचारधाराओं को बढ़ावा देने, व्यापारिक हितों और कम्पनियों को लाभ कराने, जनसंख्या-वृद्धि को रोकने, इमारतों व सड़कों का निर्माण करने, आपातकालीन बच-बचाव करने, सामाजिक रीतियों में भाग लेने और विषेश स्थनों पर पहरा देने के लिये भी किया जाता रहा है। व्यावसायिक रूप से सैनिक बनने की परम्परा लिखित इतिहास से पुरानी है। .

नई!!: नौसेना और सेना · और देखें »

हरी सिंह थापा

हरि सिंह थापा भारतीय अन्तराष्ट्रीय बक्सर एवम् राष्ट्रिय कोच हैं। हरि भारतीय बक्सिंगके पितामह उपाधि से परिचत हैं। भारत के ललात हिमालय के वृक्षस्थल एवं कूमार्चल की वीर प्रसविनी श्स्य श्यामला भूमी अनंत काल से ही देश भक्तो, वैज्ञानिको तथा वीर सेनानियो की जन्मदात्री रही है। इसी उत्तरांचल कि पावन धरती ने क्रीड़ा क्ष्रेत्र मै भी ऐसे अनेक ज्वाज्वल्यमान रत्नों को जन्म दिया है जिनकी आभा ने देश ही नहीं बाल्कि विदेशो को भी आलोकित किया है। जहां एक ओर स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद चीन और पाकिस्तान से युध मै एवं उसके बाद बांग्लादेश की स्वतंत्रता की लड़ाई के मैदान में यहां के जांबांजो ने अपने अद् भुत यूध कौशल एंव शोर्य से जनपद का नाम रोशन किया, वहीं दूसरी ओर जनपद पिथौरागढ़ के खिलाड़ियो ने खेल के मैदनों में भी अपने उत्कृष्ट खेल क प्रदर्शन से अन्तराष्ट्रीय खेल जगत के इतिहास में पिथौरागढ़ क नाम स्वणाक्षरों में अन्कित करवाया गया है। इन्हीं विशिष्ट खिलाड़ियो मै एक नाम है -अन्तराष्ट्रीय मुक्केबाज श्री हरी सिंह थापा का, जिन्होने अपनी लगन एवं मेहनत से मुक्केबाज क ऊंचे सपनों को पारकर भारत का श्रेष्ठ मुक्केबाज होने क गौरव प्राप्त किया। .

नई!!: नौसेना और हरी सिंह थापा · और देखें »

जलयान

न्यूयॉर्क पत्तन पर इटली का जलयान ''' अमेरिगो वेस्पुक्की''' (१९७६) जलयान या पानी का जहाज (ship), पानी पर तैरते हुए गति करने में सक्षम एक बहुत बडा डिब्बा होता है। जलयान, नाव (बोट) से इस मामले में भिन्न भिन्न है कि जलयान, नाव की तुलना में बहुत बडे होते हैं। जलयान झीलों, समुद्रों एवं नदियों में चलते हैं। इन्हें अनेक प्रकार से उपयोग में लाया जाता है; जैसे - लोगों को लाने-लेजाने के लिये, सामान ढोने के लिये, मछली पकडने के लिये, मनोरंजन के लिये, तटों की देखरेख एवं सुरक्षा के लिये तथा युद्ध के लिये। जहाज समुद्र के आवागमन तथा दूर देशों की यात्रा के लिये जिन बृहद् नौकाओं का उपयोग प्राचीनकाल से होता आया है उन्हें जहाज कहते है। पहले जहाज अपेक्षाकृत छोटे होते थे तथा लकड़ी के बनते थे। प्राविधिक तथा वैज्ञानिक उन्नति के आधुनिक काल में बहुत बड़े, मुख्यत: लोहे से बने तथा इंजनों से चलनेवाले जहाज बनते हैं। .

नई!!: नौसेना और जलयान · और देखें »

ईयन विल्मट

सर इयन विल्मट(Sir Ian Wilmut; जन्मतिथी:७ जुलाई १९४४) एक ब्रिटिश शोधकर्ता एवं जीववैज्ञानिक एवं स्काॅटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के सेंटर फ़ाॅर रीजेनरेटिव मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष हैं, जिन्हें बेहतर रूप से, 1997 में डाॅली (भेड़) के प्रतिरूपण में महत्वपूर्ण भागिदारी के लिये जाना जाता है(उन्हों ने इस योजना पर काम कर रहे वैज्ञानिकों का नेत्रित्व किया था)। डाॅली, वयस्क दैहिक कोशिका द्वारा प्रतिरूपित पहली स्तनपायी थी। .

नई!!: नौसेना और ईयन विल्मट · और देखें »

वायुसेना

एक वायुसेनिक अड्डा, चित्र में उड़नपट्टी पे गोर करे वायुसेना एक राष्ट्र की सैन्य संगठन की एक शाखा होती है जिसका मुख्य कार्य उस देश की वायु सुरक्षा, वायु चौकसी एव जरूरत होने पर वायु युद्ध करना होता है। इस सेन्य संगठन की संरचना थलसेना, नौसेना या अन्य शाखाओं से अलग और स्वतंत्र होती है। आमतौर पर वायुसेना अपना कर्तव्य पालन करने के लिए वायु नियंत्रण करती है जिसमे की दुश्मन सेना के विमान विशेष तोर पर लड़ाकू विमानों को नष्ट करना, शत्रु पर बमबारी और सतेही सेना को सामरिक सहायता प्रदान करना होता है। वायुसेना कई प्रकार के साजो सामान काम में लेती है व जिसमे विभिन्न प्रकार के हथियार व विमान शामिल होते है। किसी भी वायुसेना के बेड़े में कई प्रकार के लड़ाकू, बम डोही, टोही, तेल टेंकर व सेन्य परिवहन विमान शामिल हो सकते है। सुखोई एसयु-३० एमकेआई लड़ाकू विमान .

नई!!: नौसेना और वायुसेना · और देखें »

विनाशक पोत

जापानी नौसेना का विध्वंसक: '''कोताका''' (1887) विनाशक या ध्वसंक (अंग्रेज़ी: ''Destroyer'')- सामुद्रिक/नौसैनिक भाषा में विनाशक पोत तेजी से चल कर हमला करने वाले युद्ध पोतों को कहा जाता हैं। इनका आविष्कार २०वीं सदी के प्रारंभिक वर्षों में हुआ और तभी से नौसेनायुद्ध में इसक स्थान बेजोड़ रहा है। बहुमुखी और विश्वसनीय कार्यों का दायित्व सफलतापूर्वक वहन करने के कारण नौसेना के इतिहास में इसका स्थान बेजोड़ हो गया है। अत: इसका अतीत, वर्तमान और भविष्य अध्ययन करने योग्य है। .

नई!!: नौसेना और विनाशक पोत · और देखें »

विश्वव्यापक शक्ति

विश्वव्यापक शक्ति राज्य जो अपने महाद्वीप के बाहे के भाग में भी शक्तिशाली हो। इसके लिये शक्तिशाली नौसेना आवश्यक है।.

नई!!: नौसेना और विश्वव्यापक शक्ति · और देखें »

गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामला

गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामला नई दिल्ली का 1978 में होने वाला एक कुख्यात अपराध था। दो बच्चे गीता और संजय चोपड़ा को दो युवक रंगा ख़ुश (कुलजीत सिंह) बिल्ला (जसबीर सिंह) ने उन बच्चों के माता-पिता से फिरौती की मांग करने की योजना के तहत अपहरण कर लिया। उनके पिता के नौसेना अधिकारी होने की जानकारी मिलने पर इन अपराधियों ने इरादा बदल दिया। सबूत को खत्म करने के लिए इन लोगों ने बाद में संजय की हत्या की, गीता के साथ बलात्कार किया और फिर उसे भी मार डाला। वे शहर छोड़कर भाग गए। वे कुछ महीने बाद एक ट्रेन में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 1982 में अदालती कार्रवाही के पश्चात इनके अपराध के लिए फाँसी पर लटका दिया गया था। .

नई!!: नौसेना और गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामला · और देखें »

ऑपरेशन विजय स्टार

ऑपरेशन विजय स्टार, सशस्त्र सेना कर्मियों और नागरिकों को दिया जाने वाला एक सेवा पदक है, जिन्होंने 1999 में ऑपरेशन विजय के दौरान मुठभेड़ों में भाग लिया था। .

नई!!: नौसेना और ऑपरेशन विजय स्टार · और देखें »

आइवी लीग

आइवी लीग एक एथिलेटिक सम्मेलन है जिसमें पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका के उच्च शिक्षा के आठ निजी संस्थान शामिल हैं। साधारणतः इस शब्द का प्रयोग समूह के रूप में माने गए उन आठ स्कूलों के लिए किया जाता है। यह शब्द अकादमिक विशिष्टता, प्रवेश चयनात्मकता और सामाजिक उत्कृष्टता अर्थ भी ध्वनित करता है। 1954 में NCAA एथलेटिक सम्मेलन के गठन के बाद, विशेष रूप से खेल शब्दावली में यह शब्द आधिकारिक बन गई, और जब अधिकांश देश पसंदीदा कॉलेज टीमों के इर्द-गिर्द केन्द्रित हो गए। इस शब्द का प्रयोग अब केवल एथलेटिक्स तक ही सीमित नहीं है और अब देश के सबसे पुराने स्कूलों में निहित शैक्षिक दर्शन का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अतिरिक्त, अक्सर जनता आइवी लीग के स्कूलों को दुनिया भर के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के रूप में मानती है और ये अक्सर संयुक्त राज्य अमेरिका और विश्व भर में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में रखे जाते हैं। U.S.न्यूज़ एंड वर्ल्ड रिपोर्ट कॉलेज और विश्वविद्यालय रैंकिंग में आइवी लीग के सभी संस्थान शीर्ष के निकट स्थान पर हैं और वित्तीय स्थाई निधि के मामले में दुनिया की शैक्षणिक संस्थाओं के शीर्ष एक प्रतिशत में इसे स्थान प्राप्त है। आठ स्कूलों में से सात स्कूलों की स्थापना अमेरिका के औपनिवेशिक काल के दौरान हुआ; जिसका अपवाद है कार्नेल, जो 1865 में स्थापित हुआ। अतः अमेरिकी क्रांति से पहले नौ औपनिवेशिक कॉलेजों में आइवी लीग की सात संस्थाएं अधिकृत हैं। भौगोलिक रूप से सारे आइवी संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हैं। संघीय और राज्य सरकार की ओर से सभी आठ स्कूलों को शोध अनुदान और अन्य आर्थिक सहायता के रूप में करोड़ों डॉलर प्राप्त होते हैं। आइवी लीग स्कूलों में पूर्वस्नातक के लिए क़रीब 4,000 से 14,000 के बीच पंजीकरण होते हैं, जो उन्हें विशिष्ट निजी उदारवादी कला विद्यालयों से बड़ा और विशिष्ट सार्वजनिक राज्य विश्वविद्यालय से छोटे बनाता हैं। आइवी लीग विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थाई निधि ब्राउन के $2.01 बिलियन और हार्वर्ड के $28.8 बिलियन के बीच है, जो दुनिया में किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सबसे बड़ी वित्तीय स्थाई निधि है। वर्तमान आइवी लीग के साथी संस्थानों का स्थान. .

नई!!: नौसेना और आइवी लीग · और देखें »

इंग्लैंड के हेनरी अष्टम्

हेनरी अष्टम (28 जून 1491-28 जनवरी 1547) 21 अप्रैल 1509 से अपनी मृत्यु तक इंग्लैंड के राजा थे। वे लॉर्ड ऑफ आयरलैंड (बाद में किंग ऑफ आयरलैंड) तथा फ्रांस के साम्राज्य के दावेदार थे। हेनरी ट्यूडर राजघराने के दूसरे राजा थे, जो कि अपने पिता हेनरी सप्तम के बाद इस पद पर आसीन हुए। अपने छः विवाहों के अलावा, हेनरी अष्टम चर्च ऑफ इंग्लैंड को रोमन कैथोलिक चर्च से पृथक करने में उनके द्वारा निभाई गई भूमिका के लिये भी जाने जाते हैं। रोम के साथ हेनरी के संघर्षों का परिणामस्वरूप पोप के प्रभुत्व से चर्च ऑफ इंग्लैंड का पृथक्करण हुआ और मठों का विघटन हो गया और उन्होंने स्वयं को चर्च ऑफ इंग्लैंड के सर्वोच्च प्रमुख (Supreme Head of the Church of England) के रूप में स्थापित कर लिया। उन्होंने धार्मिक आयोजनों व रस्मों को बदल दिया तथा मठों का दमन किया और साथ ही वे कैथलिक धर्मशास्त्र की मूल-शिक्षाओं के समर्थक बने रहे, यहां तक कि रोमन कैथलिक चर्च के साथ उनके निष्कासन के बाद भी। वेल्स ऐक्ट्स (Wales Acts) 1535-1542 के कानूनों के साथ हेनरी ने इंग्लैंड और वेल्स के वैधानिक मिलन का निर्देशन किया। अपनी युवावस्था में हेनरी एक आकर्षक और करिश्माई पुरुष थे, शिक्षित व परिपूर्ण.

नई!!: नौसेना और इंग्लैंड के हेनरी अष्टम् · और देखें »

कमांडर

कमांडर नौसैनिक और वायुसैनिक अधिकारी पद है। कमांडर को अन्य औपचारिक संगठनों में रैंक या शीर्षक के रूप में भी प्रयोग किया जाता है, जिनमें कई पुलिस बल शामिल हैं। .

नई!!: नौसेना और कमांडर · और देखें »

कान्होजी आंग्रे

कान्होजी आंग्रे कान्होजी आंग्रे (जन्म: अगस्त 1669, देहांत: 4 जुलाई 1729), जिन्हें 18वी सदी ई॰ में मराठा साम्राज्य की नौसेना के सर्वप्रथम सिपहसालार थे। उन्हें सरख़ेल आंग्रे भी कहा जाता है। "सरख़ेल" का अर्थ भी नौसेनाध्यक्ष (ऐडमिरल) होता है। उन्होंने आजीवन हिन्द महासागर में ब्रिटिश, पुर्तगाली और डच नौसैनिक गतिविधियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। उनके पिता तान्होजी आंग्रे भी छत्रपति शिवाजी की फ़ौज में नायक थे और कान्होजी आंग्रे का बचपन से ही मराठा फ़ौज के साथ सम्बन्ध रहा। उन्होंने मराठा नौसेना को एक नए स्तर पर पहुँचाया और कई स्थानों पर मराठा नौसैनिक अड्डे स्थापित किये, जिनमें अण्डमान द्वीप, विजयदुर्ग (मुंबई से 425 किमी दूर), आदि शामिल थे। वे आजीवन अपराजित रहे। .

नई!!: नौसेना और कान्होजी आंग्रे · और देखें »

क्रीक्समरीन

क्रीक्समरीन सन् १९३५ से सन् १९४५ तक जर्मनी की नौसेना का नाम है जो नाट्सी जर्मनी के काल में थी। इसने स्पेन के आंतरिक युद्ध तथा द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लिया था। श्रेणी:नाज़ी जर्मनी श्रेणी:द्वितीय विश्वयुद्ध.

नई!!: नौसेना और क्रीक्समरीन · और देखें »

कैसर विल्हेम द्वितीय (जर्मनी)

विल्हेम द्वितीय या विलियम द्वितीय (जर्मन: Friedrich Wilhelm Viktor Albrecht von Preußen; अंगरेजी: Frederick William Victor Albert of Prussia; 27 जनवरी 1859 – 4 जून 1941) जर्मनी का अन्तिम सम्राट (कैसर) तथा प्रशा का राजा था जिसने जर्मन साम्राज्य एवं प्रशा पर १५ जून १८८८ से ९ नवम्बर १९१८ तक शासन किया। विलियम प्रथम की मृत्यु के उपरान्त उसका पुत्र फैड्रिक तृतीय जर्मनी के राजसिंहासन पर 9 मार्च 1888 ई. को आसीन हुआ। किन्तु केवल 100 दिन राज्य करने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु होने पर उसका पुत्र विलियम द्वितीय राज्य सिंहासन पर आसीन हुआ। वह एक नवयुवक था। उसमें अनेक गुणों और दुर्गुणों का सम्मिश्रण था। वह कुशाग्र बुद्धि, महत्वकांक्षी आत्मविश्वासी तथा असाधारण नवयुवक था। वह स्वार्थी और घमण्डी था तथा उसका विश्वास राजा के दैवी सिद्धांत में था। किसी अन्य व्यक्ति के नियंत्रण में रहना उसको असह्य था जिसके कारण कुछ ही दिनों के उपरांत उसकी अपने चांसलर बिस्मार्क से अनबन हो गई। परिस्थितियों से बाध्य होकर बिस्मार्क को त्याग-पत्र देना पड़ा। बिस्मार्क के पतन के उपरांत विलियम ने समस्त सत्ता को अपने हाथों में लिया और उसके मंत्री आज्ञाकारी सेवक बन गये और वह स्वयं का शासन का कर्णधार बना। .

नई!!: नौसेना और कैसर विल्हेम द्वितीय (जर्मनी) · और देखें »

कोमोडोर

कोमोडोर एक नौसेना रैंक है जो कई नौसेनाओं में उपयोग किया जाता है जो नौसेना कैप्टन से वरिष्ठ होता है, लेकिन रियर एडमिरल कनिष्ठ होता है गैर-अंग्रेज़ी-भाषी राष्ट्र अक्सर समकक्ष के रूप में फ्लोटिला एडमिरल या काउंटर एडमिरल या वरिष्ठ कैप्टन का पद उपयोग करते हैं, हालांकि काउंटर एडमिरल भी रियर एडमिरल के अनुरूप हो सकते हैं। परंपरागत रूप से, "कोमोडोर" एक समय में एक से अधिक जहाजों का आदेश देने वाले किसी भी अधिकारी के लिए रैंक अथवा पद है। एक आधिकारिक रैंक के रूप में, एक कमोडोर आमतौर पर जहाजों के एक फ्लाइटला या स्क्वाड्रन को एक बडे टास्क फोर्स या एडमिरल द्वारा की गई नौसेना बेड़े के भाग के रूप में नियंत्रित करता है। .

नई!!: नौसेना और कोमोडोर · और देखें »

अटलांटिक की लड़ाई

अटलांटिक की लड़ाई द्वितीय विश्वयुद्ध में लगातार चलने वाला सबसे लंबा सैन्य अभियान था जो सन् १९३९ को शुरु हुआ तथा सन् १९४५ में जर्मनी की हार के साथ समाप्त हुआ। यह लड़ाई मित्र राष्ट्रों द्वारा जर्मनी की नौसैनिक नाकेबन्दी— जो कि जर्मनी पर युद्ध के ऐलान के एक दिन बाद से शुरू कर दी गई थी— और फिर जर्मनी द्वारा मित्र राष्ट्रों की पलट नाकेबन्दी पर केन्द्रित थी। सन् १९४० के मध्य से सन् १९४३ के अंत तक यह लड़ाई अपने चरम पर थी। अटलांटिक की लड़ाई में जर्मन नौसेना क्रीक्समरीन की यू-बोटों ने जर्मन वायुसेना लुफ़्तफ़ाफ़ा के साथ मिलकर कामयाबी के साथ मित्र राष्ट्रों के व्यापारिक बेड़ों पर नाकेबन्दी की और बड़ी संख्या में उन्हें डुबाकर मित्र राष्ट्रों का बहुत नुक़सान किया था। .

नई!!: नौसेना और अटलांटिक की लड़ाई · और देखें »

अमेरिकी नौसेना

अमरीकी नौसेना (USN) या यू.एस-नेवी संयुक्त राज्य की नौसेना शाखा है। यह विश्व की सबसे बड़ी नौसेना है। .

नई!!: नौसेना और अमेरिकी नौसेना · और देखें »

2014 दक्षिण कोरियाई जहाज डूबने की घटना

दक्षिण कोरियाई बहुमंजिला जहाज सेवोल (세월) 16 अप्रैल 2014 को डूब गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 287 यात्री लापता हैं। जहाज पर 459 लोग सवार थे। इनमें से ज्यादातर दानवोन हाईस्कूल के छात्र थे, जो इंचियोन से जिन्दो द्वीप पर छुट्टी मनाने जा रहे थे। यह 1993 के बाद दक्षिण कोरिया में सबसे बड़ी नौका दुर्घटना है। इस 6,825 टन जहाज ने ब्युंगपूंग द्वीप से की दूरी पर कोरियाई मानक समय के अनुसार 8:58 बजे (भारतीय मानक समय के अनुसार 5:28 बजे) एक संकट का संकेत भेजा था। बहुत से यात्रियों को मछुआरों की नाव और व्यावसायिक जहाजों से बचाया गया। सरकार ने 160 कोस्ट गार्ड और नौसेना के गोताखोरों की टीम खोज अभियान में लगाई है। फिलहाल यहाँ पर दक्षिण कोरियाई सरकार, संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना, नागरिक समूहों तथा कुछ व्यक्तियों द्वारा एक संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है। .

नई!!: नौसेना और 2014 दक्षिण कोरियाई जहाज डूबने की घटना · और देखें »

2016 गुलशन हमला

2016 गुलशन हमला 1 जुलाई 2016 को स्थानीय समय के अनुसार रात 9:20 बजे बांग्लादेश के राजधानी ढाका के गुलशन क्षेत्र में हुआ था। इसमें नौ हमलावरों ने ढाका के राजनयिक क्षेत्र में स्थित होली आर्टिसन बेकरी पर हमला किया। आतंकियों ने वहां बम भी फेंके और कई दर्जन लोगों को बंधक भी बना लिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। उनके द्वारा हमले के दौरान कथित तौर पर "अल्लाहु अकबर"! कहा गया। 20 विदेशी और 6 बंदूकधारी हमले के दौरान मारे गए। बंदूकधारियों में से एक को पकड़ लिया गया और 13 बंधकों को बांग्लादेश सेना ने छुड़वा लिया। .

नई!!: नौसेना और 2016 गुलशन हमला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नेवी, जलसेना

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »