लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नॉर्थ्रोप ग्रूमैन बी-21 रायडर

सूची नॉर्थ्रोप ग्रूमैन बी-21 रायडर

नॉर्थ्रोप ग्रूमैन बी-21 रायडर (Northrop Grumman B-21 Raider) नॉर्थ्रोप ग्रूमैन द्वारा विकासित किया जा रहा एक भारी बमवर्षक विमान हैं। अमेरिका के लंबी दूरी के लिए सामरिक बमवर्षक प्रोग्राम के हिस्से के रूप में इसे विकसित किया जा रहा हैं। यह संयुक्त राज्य वायुसेना के पारंपरिक या थर्मोन्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम होगा इस विमान की दो मुख्यता हैं पहली यह बहुत लंबी दूरी तक जा सकता हैं। और दूसरी यह एक गुप्तता सामरिक बमवर्षक होगा जो कि इसे दूसरों देशो के रडार में आने से बचाएगा। 2025 तक इस बमवर्षक की सेवा में प्रवेश करने की उम्मीद है। यह मौजूदा रॉकवेल बी-1 लांसर, नॉर्थ्रॉप ग्रूमैन बी-2 स्प्रिट और बोइंग बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक बेड़े को अमेरिकी सेवा में पूरक करने और अंततः इन बमवर्षकों को प्रतिस्थापित करने के लिए बनाया जा रहा है।. .

3 संबंधों: मित्सुबिशी एक्स-2 शीनशीन, शियान एच-20, 2037 बमवर्षक

मित्सुबिशी एक्स-2 शीनशीन

मित्सुबिशी एक्स-2 शीनशीन (Mitsubishi X-2 Shinshin) (पूर्व में एटीडी-एक्स) उन्नत गुप्तता लड़ाकू विमान प्रौद्योगिकियों का परीक्षण करने के लिए बनाया गया एक जापानी प्रयोगात्मक विमान है। यह अनुसंधान उद्देश्यों के लिए जापानी रक्षा तकनीकी अनुसंधान एवं विकास संस्थान द्वारा विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना का मुख्य ठेकेदार मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज है। कई लोग इस विमान को जापान के पहले घरेलू रूप से बने गुप्तता लड़ाकू विमान मानते हैं। एटीडी-एक्स "उन्नत प्रौद्योगिकी प्रदर्शनकारक- एक्स" के लिए एक संक्षिप्त शब्द है। यह विमान जापान में शिनशिन के रूप में व्यापक रूप से जाना जाता है। यद्यपि नाम स्वयं जापान स्व-रक्षा बलों के भीतर प्रारंभिक कोड नाम है और आधिकारिक तौर पर उपयोग में नहीं है। विमान की पहली उड़ान 22 अप्रैल 2016 को थी। .

नई!!: नॉर्थ्रोप ग्रूमैन बी-21 रायडर और मित्सुबिशी एक्स-2 शीनशीन · और देखें »

शियान एच-20

शियान एच-20 (Xian H-20) चीनी वायुसेना के लिए बनाया जा रहा एक सबसोनिक गुप्तता बमवर्षक डिजाइन है। चीनी वायुसेना द्वारा इसे "रणनीतिक परियोजना" के रूप में संदर्भित किया जाता हैं। इस विमान में नॉर्थ्रॉप ग्रूमैन बी-2 स्प्रिट की तरह एक विंग डिजाइन होगा। विश्लेषकों का कहना हैं कि नए प्रकार का बमवर्षक 2025 तक सेवा में प्रवेश कर लेगा। चीनी सैन्य विकास पर 2017 के ज्ञापन में, पेंटागन ने पुष्टि की हैं कि एच-20 पारंपरिक और थर्मोन्यूक्लियर दोनों हथियार ले जाने में सक्षम हैं। .

नई!!: नॉर्थ्रोप ग्रूमैन बी-21 रायडर और शियान एच-20 · और देखें »

2037 बमवर्षक

2037 बमवर्षक (2037 Bomber) संयुक्त राज्य वायुसेना द्वारा नियोजित एक भारी रणनीतिक बमवर्षक विमान का अनौपचारिक नाम है जिसका उद्देश्य नॉर्थ्रॉप ग्रूमैन बी-2 स्प्रिट बमवर्षक की जगह लेना है। विमान का 2037 में मानव रहित ऑपरेशन की क्षमता के साथ सेवा में प्रवेश करने का अनुमान है। इस बमवर्षक विमान में गुप्तता, सुपरसोनिक गति और लंबी दूरी तक जाने की क्षमता हैं। .

नई!!: नॉर्थ्रोप ग्रूमैन बी-21 रायडर और 2037 बमवर्षक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »