लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़

सूची नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़

उत्तर पश्चिम प्रदेश (Northwest Territories) (NWT; फ्रांसीसी: les Territoires du Nord-Ouest, TNO; अथबास्कन भाषाएँ: डेनेडेह; ईनुइनाक़्तुन: नुनात्सिआक़; ईनुक्तितुत: ᓄᓇᑦᓯᐊᖅ) कनाडा का एक प्रांत है। यहाँ की जनसंख्या सन २०११ में 41,462 थी। यह प्रांत उत्तरी कनाडा का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत है। येलोनाइफ़ को 1967 में प्रांत की राजधानी घोषित किया गया। उत्तर पश्चिम प्रदेश जो कि पुराने उत्तर पश्चिम प्रदेश का एक हिस्सा था १५ जुलाई १८७० को कनाडियाई महासंघ में शामिल हुआ लेकिन इसके वर्तमान सीमाएँ १ अप्रैल १९९९ को बनीं जब प्रदेश को काटकर पूर्व में नुनावुत बनाया गया। जबकि नुनावुत अधिकांशत: आर्कटिक की ठंड की चपेट में रहता है उत्तरपश्चिमी प्रदेश की जलवायु अपेक्षाकृत थोड़ी गर्म है। यहाँ अधिकतर स्थानों पर ताइगा पाई जाती है और इसके अधिकतर उत्तरी क्षेत्र कनाडियाई आर्कटिक द्वीपसमूह का हिस्सा हैं। उत्तरपश्चिमी प्रदेश की सीमा कनाडा के दो अन्य प्रांतों पूर्व में नुनावुत, पश्चिम में युकॉन, दक्षिण में ब्रिटिश कोलम्बिया, अल्बर्टा और सैस्कैचवैन से लगती है। .

6 संबंधों: नाहानी नदी, मैकेन्ज़ी नदी, मैकेन्ज़ी पर्वत, यूकॉन, येलोनाइफ़, लिअर्ड नदी

नाहानी नदी

दक्षिण नाहानी नदी (South Nahanni River) लिआर्ड नदी की एक बड़ी सहायक नदी है जो कनाडा के येलोनाईफ से ५०० किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यह नाहानी राष्ट्रीय उद्यान के मध्य से होकर गुजरती है। यह पश्चिम में मैकेन्ज़ी पर्वत और सेल्विन पर्वत से होकर बहती है और पूर्व में वर्जीनिया जलप्रपात की तरफ़ बधते हुए चौड़ी होती जाती है और अंतत: लिआर्ड नदी में मिल जाती है। नाहानी नदी का एक अनोखा भूगर्भीय इतिहास है। यह तब बनी थी जब यह क्षेत्र एक विस्तृत सपाट भूमि था। जैसे जैसे पर्वत ऊँचे उठे नदी ने अपनी विचित्र व विपथगामी प्रवाह को बनाए रखते हुए चट्टानों में चार गहरी घाटियाँ बना दीं। डेन लोग और उनके पूर्वज नाहानी नदी के क्षेत्रों में हजारों सालों से रहते आए हैं। उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में यूरोपीय लोग यहां सोने की खोज में आए। १९५० में आर एम पैटरसन के डैङरस रिवर के प्राकशन के बाद से इस नदी को प्रचार मिला और यह आधुनिक दुनिया में ही जाने जानी लगी। तभी से नाहानी कनाडा की प्रमुख जंगली नदियों में से जानी जाती है और हर वर्ष हज़ारों पर्यटकों और जोखिम भरे खेल खेलने वाले नौसिखियों व अनुभवियों दोनों के लिये ही महत्वपूर्ण पड़ाव है। .

नई!!: नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ और नाहानी नदी · और देखें »

मैकेन्ज़ी नदी

मैकेन्ज़ी नदी (स्लैवी भाषा: डेह-चो, बडी नदी या ईनुविआलुक्तुन: कुकपैक, विशाल नदी) कनाडा के नदियों में विशालतम और सबसे बडी नदी है, और मिसीसीपी नदी से छोटी है। यह उत्तर-पश्चिम प्रदेश के विशाल खाली और जंगली मैदानों में बहती है। नदी की लम्बाई 1,738 किलोमीटर (1,080 मील) है और यह उत्तर की तरफ़ आर्कटिक महासागर में मिलती है। उत्तरी अमेरिका से आर्कटिक में मिलने वाली यह विशालतम नदी है। अपनी सहायक नदियों को मिलाकर यह दुनिया की विशालतम नदियों में से एक है। श्रेणी: कनाडा की नदियाँ.

नई!!: नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ और मैकेन्ज़ी नदी · और देखें »

मैकेन्ज़ी पर्वत

मैकेन्ज़ी पर्वतमाला कनाडा के राज्य युकॉन और नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ के कुछ हिस्सों को बांटने वाली एक पर्वतमाला है जो पील और लिअर्ड नदी के मध्य स्थित है। इसका नाम कनाडा के दूसरे प्रधानमंत्री अलेक्ज़ेंडर मैकेन्ज़ी के नाम पर उनके सम्मान में रखा गया है। कनाडा का प्रसिद्ध नाहानी राष्ट्रीय अभयारण्य मैकेन्ज़ी के पर्वतों में ही स्थित है। मैकेन्ज़ी के पर्वतों में विश्व के कुल ज्ञात टंगस्टन का 55% हिस्सा पाया जाता है। नॉर्थेव्स्ट प्रान्त का खदान शहर टंगस्टन और कैन्टुंग खदान मैकेन्ज़ी के पर्वतों में ही स्थित है। इन पर्वतों में सिर्फ़ दो सडकें ही जाती है जो युकॉन में स्थित हैं। नाहानी रेंज मार्ग जो टंगस्टन की तरफ़ जाती हैऔर कैनल मार्ग जो मैकमिलन दर्रा की तरफ़ जाती है। इस पर्वतमाला का सबसे ऊंचा पहाड़ की ऊँचाई पर स्थित कील चोटी है। दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत निर्वाना पर्वत है जो की ऊंचाई पर स्थित है और उत्तर-पश्चिम प्रदेश का सबसे ऊंचा पहाड़ है। .

नई!!: नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ और मैकेन्ज़ी पर्वत · और देखें »

यूकॉन

यूकॉन, Yukon (अन्य नाम द युकों) कनाडा के पश्चिमी छोर पर स्थित व तीन प्रांतों में से सबसे छोटा प्रान्त है। व्हाइटहॉर्स, यूकॉन की राजधानी और यहाँ का एकमात्र शहर है। यह प्रदेश नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ से 1898 में अलग कर दिया गया था और इसे यूकॉन प्रान्त ("Yukon Territory") नाम दिया गया। २७ मार्च २००२ को संघीय सरकार के यूकॉन कानून के तहत इस पश्चिमी क्षेत्र को आधिकारिक रूप से यूकॉन नाम दिया गया। हालांकि यूकॉन टेरीटरी अभी भी इसका एक प्रचलित नाम है। जिसे लघु रूप में वाईटी (YT) कहते हैं। हालांकि यहाँ कि सरकार आधिकारिक रूप से अंग्रेज़ी और फ्रांसीसी भाषा का उपयोग करती है, प्राथमिक लोग भाषाओं की भी मान्यता है। की ऊँचाई के साथ यूकॉन के क्लुआन राष्ट्रीय अभयारण्य में स्थित लोगन पर्वत कनाडा का सबसे ऊँचा और अलास्का में स्थित देनाली के बाद उत्तर अमेरिका का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। अधिकांश यूकॉन में उपआर्कटिक जलवायु होती है। जिसमें लंबी सर्दियाँ और छोटी गर्मियाँ होती हैं। यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं: यूकॉन नदी जिसके नाम पर ही इस प्रान्त का नाम भी रखा गया है। पेली, स्टीवर्ट, पील, व्हाइट और टैटशेनशिनी नदी भी यहीं बहती हैं। .

नई!!: नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ और यूकॉन · और देखें »

येलोनाइफ़

येलोनाइफ़ Yellowknife (2011 जनसंख्या: 19,234) कनाडा के प्रान्त नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ की राजधानी और सब्से बडा नगर है। यह ग्रेट स्लेव झील के उत्तरी किनारे पर येलोनाइफ़ नदी के उद्गम स्थल के पास और आर्कटिक वृत से लगभग दक्षिण में स्थित है। येलोनाईफ और इसके आसपास के जलाशयों का नामकरण क्षेत्रीय डीन जाति के लोगों जिन्हें कॉपर इंडियन या येलोनाइफ़ इंडियन्स भी कहा जाता था के नाम पर हुआ है। ये लोग आर्कटिक के तट पर ताँबे से बनी वस्तुओं का व्यापार किया करते थे। वर्तमान जनसंख्या मिश्रित है। उत्तरपश्चिमी प्रदेश की ९ आधिकारिक भाषाओं में से पाँच मुख्य रूप से येलोनाइफ़ में बोली जाती हैं। डोगरिब भाषा में शहर को Sǫ̀mbak'è (सोम्बा के) के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है ("जहाँ धन है")। येलोनाईफ़ की बस्तियों की स्थापना सन् 1934 में हुई मानी जाती है जब यहाँ सोने की खदानों की खोज हुई थी। सोने की खुदाई का व्यापारिक कार्य जो आज भी जारी है सन १९३६ में शुरु हुआ था। येलोनाइफ़ इसके बाद जल्द ही नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ का मुख्य व्यापारिक और आर्थिक केंद्र बन गया और १९६७ में प्रान्त की राजधानी घोषित हो गया। १९८० में जब सोने का उत्पादन क्षीण पडने लगा तब येलोनाईफ़ मुख्यत: खदानों के शहर से बदलकर सरकारी गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों का केंद्र बन गया। हालांकि १९९० में येलोनाईफ़ के उत्तर में हीरे की खोज के बाद यह एक बार फिर मुख्यत: खदानों का शहर हो गया। .

नई!!: नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ और येलोनाइफ़ · और देखें »

लिअर्ड नदी

लिअर्ड नदी कनाडा के यूकॉन, ब्रिटिश कोलम्बिया और उत्तरपश्चिम प्रांत से होकर गुजरती है। दक्षिणपूर्वी यूकॉन में पेली पर्वत के सेंट सीर रेंज से निकलने वाली यह नदी दक्षिण पूर्व की तरफ़ ब्रिटिश कोलम्बिया, रॉकी पर्वतमाला से गुजरती हुई यूकॉन, उत्तरपश्चिमी प्रांत की ओर उत्तर पूर्व में मुड जाती है और फोर्ट सिम्पसन के पास की दूरी तय करते हुए मैकेन्ज़ी नदी में मिल जाती है। यह नदी ताइगा के साथ मिलकर लगभग क्षेत्र का जल वहन करती है। .

नई!!: नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ और लिअर्ड नदी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उत्तर-पश्चिम प्रदेश

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »