लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेहा भसीन

सूची नेहा भसीन

नेहा भसीन नेहा भसीन कई पुरस्कार प्राप्त भारतीय पार्श्वगायिका और पॉप संगीत गायिका है। नई दिल्ली में पैदा हुई नेहा ने हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगू और पंजाबी में भी गाने गाए हैं। मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, नीरजा सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसे सरीखी फ़िल्मों के लिये गीत गाए हैं। सुल्तान के गीत जग घूमेया के लिये उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार प्राप्त हुआ। .

6 संबंधों: टाइगर जिंदा है, नेहा, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार, बरेली की बर्फी, गुंडे (फ़िल्म), अय्यारी (२०१८ फ़िल्म)

टाइगर जिंदा है

टाइगर जिन्दा है| 22 दिसमबर 2017 को रीलीज भारतीय अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फ़िल्म है। यह 2012 में आई फ़िल्म एक था टाइगर का दुसरा भाग है और टाइगर की दूसरी फ़िल्म श्रृंखला है। यह फ़िल्म 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई है। फ़िल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ मे नज़र आये। .

नई!!: नेहा भसीन और टाइगर जिंदा है · और देखें »

नेहा

नेहा एक प्रचलित स्त्रीलिंग प्रदत्त नाम है, जिसका अर्थ "प्रिय" है। .

नई!!: नेहा भसीन और नेहा · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी महिला पार्श्व गायिका को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: नेहा भसीन और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार · और देखें »

बरेली की बर्फी

बरेली की बर्फी २०१७ की एक हिंदी रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म है। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना, कृति सैनॉन और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म की कहानी नितेश तिवारी और श्रेयस जैन ने लिखी है, और यह निकोलस बैरौ के फ्रेंच उपन्यास "द इंग्रेडिएंट्स ऑफ़ लव" पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी बरेली में रहने वाली बिट्टी (सैनॉन) के इर्द गिर्द घूमती है, जिसके जीवन में लेखक प्रीतम विद्रोही (राव) की एक किताब पढ़ने के बाद बड़ा बदलाव आता है, और फिर विद्रोही से मिलने की कोशिश में उसकी मुलाकात पुस्तक के प्रकाशक चिराग दुबे (खुराना) से होती है, जो उस पुस्तक का वास्तविक लेखक है। बरेली की बर्फी १८ अगस्त २०१७ को दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई, विशेष रूप से राजकुमार राव के अभिनय की काफी प्रशंसा की गई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली; लगभग २० करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फ़िल्म ने ५८.७५ करोड़ रुपये का व्यापार किया। फ़िल्म के संगीत को भी काफी पसन्द किया गया। इस फिल्म को ६३वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में आठ नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से राव ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का और सीमा भार्गव ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता भी था। .

नई!!: नेहा भसीन और बरेली की बर्फी · और देखें »

गुंडे (फ़िल्म)

गुंडे अली अब्बास ज़फ़र द्वारा रचित एवं आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2014 की एक भारतीय एक्शन अपराध रहस्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा हैं जबकि खलनायक का अभिनय इरफ़ान ख़ान ने किया है। फ़िल्म की कहानी १९७० में युवा दोस्तों बिक्रम और बाला से आरम्भ होती है जो बन्दुकधारी और कोयले की डकैती करते हैं। वो अन्तंतः कलकत्ता के सबसे शक्तिशाली गुंडों के रूप में उभरते हैं। फ़िल्म 14 फ़रवरी 2014 को जारी की गई। फ़िल्म बंगाली भाषा में भी जारी की गई और सोहेल सेन ने इसके संगीत का निर्माण किया है। हालांकि कुछ बंगाली गानों में गायक भिन्न हैं। .

नई!!: नेहा भसीन और गुंडे (फ़िल्म) · और देखें »

अय्यारी (२०१८ फ़िल्म)

अय्यारी २०१८ की एक भारतीय क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसके निर्देशक तथा लेखक नीरज पांडे हैं। शीतल भाटिया, धवल गड़ा तथा मोशन पिक्चर कैपिटल द्वारा निर्मित इस फिल्म के वितरक रिलायंस एंटरटेनमेंट, प्लान सी स्टूडियो, फ्राइडे फ़िल्म्वर्क तथा पेन इंडिया लिमिटेड हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, रकुल प्रीत सिंह, पूजा चोपड़ा, आदिल हुसैन, कुमुद मिश्रा, नसीरुद्दीन शाह तथा अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक भारतीय कर्नल के बारे में है, जिसके पास अपने पूर्व संरक्षक को पकड़ने के लिए ३६ घंटे हैं; जिसके पास ऐसे राज हैं, जो सरकार गिरा सकते हैं। इस फिल्म की घोषणा मई २०१७ में की गई थी, और इसकी शूटिंग दिल्ली, लंदन, कश्मीर, काहिरा तथा आगरा में हुई। यह फिल्म मूल रूप से २६ जनवरी २०१८ को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन पद्मवत के साथ संघर्ष से बचने के लिए इसकी रिलीज़ तिथि को स्थानांतरित कर ९ फरवरी तक बढ़ा दिया गया था। अंततः यह फिल्म १६ फरवरी २०१८ को रिलीज़ हुई। फिल्म को समीक्षकों से नकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई, और यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल नहीं रही। .

नई!!: नेहा भसीन और अय्यारी (२०१८ फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »