लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेहा कक्कड़

सूची नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ एक भारतीय पार्श्व गायिका है। इन्होने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गए हैं। २००६ में कक्कड़ ने भारतीय टेलीविज़न शो "इंडियन आइडल सीजन २" में हिस्सा लिया था। उनके हिट गानों में कुछ हैं - "सन्नी सन्नी", "मनाली ट्रेंस", "आओ राजा", "धतिंग नाच", "लंदन ठुमकदा" और "जादू की झप्पी"। नेहा के भाई टोनी कक्कड़ बॉलीवुड संगीतकार हैं। .

16 संबंधों: एक पहेली लीला, नेहा, फटा पोस्टर निकला हीरो, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बाग़ी (2016 फ़िल्म), भूमि (फ़िल्म), यो यो हनी सिंह, सोनू कक्कड़, जुड़वा 2, गब्बर इज़ बैक, आप से मौसिकी, कनिका कपूर, कपूर एण्ड सन्स, क्वीन (फ़िल्म), अमाल मलिक, अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

एक पहेली लीला

एक पहेली लीला एक भारतीय थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन बॉबी खान नें किया है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृशन कुमार और अहमद खान ने किया है। फिल्म में सन्नी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक पुनर्जन्म की कहानी हैं। फिल्म की कहानी 300 साल पहले की है। लीला और उसके प्रेमी की हत्या कर दी जाती है। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे लीला की अधूरी कहानी पूरी होती जब वे आज के समय में वापस जन्म लेते हैं। यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और अच्छी कमाई के साथ हिट हुई। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और एक पहेली लीला · और देखें »

नेहा

नेहा एक प्रचलित स्त्रीलिंग प्रदत्त नाम है, जिसका अर्थ "प्रिय" है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और नेहा · और देखें »

फटा पोस्टर निकला हीरो

फटा पोस्टर निकला हीरो २०१३ की बॉलीवुड की एक्शन हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर और इलियाना डी'क्रूज़ ने निभाई है। फ़िल्म के निर्देशक टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स के रमेश तौरानी हैं और राजकुमार सन्तोषी फ़िल्म निर्माता हैं, जिन्होंने घायल (1990), अंदाज़ अपना अपना (1994), ख़ाकी (2004) और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी (2009) जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कार्य किया है। फ़िल्म 20 सितम्बर 2013 को जारी की गयी। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और फटा पोस्टर निकला हीरो · और देखें »

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' २०१७ की एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन शशांक खैतन ने किया है और निर्माण करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है।। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में वरुण धवन, आलिया भट्ट और गौहर खान आदि हैं। यह फ़िल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से शुरू हुई फ्रैंचाइज़ी का दूसरा हिस्सा है। यह १० मार्च २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और बद्रीनाथ की दुल्हनिया · और देखें »

बाग़ी (2016 फ़िल्म)

बागी एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन शब्बीर खान ने किया है। यह फ़िल्म 29 अप्रैल 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इसमें मुख्य किरदार में श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ हैं। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और बाग़ी (2016 फ़िल्म) · और देखें »

भूमि (फ़िल्म)

भूमि एक भारतीय बॉलीवुड हिन्दी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन और सह-निर्माण ओमंग कुमार ने किया है। फ़िल्म में संजय दत्त, अदिति राव हैदरी और सिद्धान्त गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 22 सितम्बर 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और भूमि (फ़िल्म) · और देखें »

यो यो हनी सिंह

हनी सिंह (जिन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है. YoYohoneysingh.com. Retrieved on 2012-01-03.) एक भारतीय पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर २००६ में की थी और जल्द ही वह एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने अपना हाथ बॉलीवुड में भी आज़माया है और वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाले कलाकार बन गए हैं। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है। रैप गायन इन्होने इंगलैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्दालय (स्कूल ऑफ ट्रिनिटी) में सीखा था। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और यो यो हनी सिंह · और देखें »

सोनू कक्कड़

सोनू कक्कड़ एक भारतीय पार्श्व गायिका है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और सोनू कक्कड़ · और देखें »

जुड़वा 2

जुड़वा 2 एक भारतीय बॉलीवुड हिन्दी एक्शन और हास्य से भरी फिल्म है जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है और इनके ही नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडीस और तापसी पन्नू मुख्य किरदार होंगे जिसमें वरुण धवन दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म २९ सितम्बर २०१७ को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म १९९७ में बनी जुड़वा फिल्म का दूसरा भाग है। इस फिल्म का ट्रेलर २१ अगस्त को रिलीज किया गया था। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और जुड़वा 2 · और देखें »

गब्बर इज़ बैक

गब्बर इज़ बैक एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन क्रिश ने किया है और फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली तथा वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स है। अक्षय कुमार मुख्य किरदार (गब्बर) का किरदार निभा रहे है। ये फिल्म तमिल फिल्म रमाना पर पुनः निर्माण है। इस फिल्म में करीना कपूर एक कैमियो का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 1 मई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इस परियोजना को गब्बर (खलनायक) के नाम से ही शुरू किया गया, पर बाद में संजय लीला भंसाली ने इसे बदलकर "गब्बर इज़ बैक" रखने का प्रस्ताव दिया। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और गब्बर इज़ बैक · और देखें »

आप से मौसिकी

आप से मौसिकी हिमेश रेशमिया का दूसरा एल्बम है जिसके गीतकार मनोज मुन्तशिर हैं। यह एल्बम 5 दिसम्बर २०१६ को अमिताभ बच्चन, टी-सीरीज़ और एच.आर.

नई!!: नेहा कक्कड़ और आप से मौसिकी · और देखें »

कनिका कपूर

कणिका कपूर (कनिका कपूर के रूप में भी जानी जाती है) बॉलीवुड की एक नवीनतम गायिका हैं। इनका जन्म २३ मार्च १९७८ को लखनऊ, उत्तरप्रदेश में हुआ, वर्तमान में यह लंदन की निवासी हैं। इनका बेबी डॉल नामक गाना प्रसिद्ध हुआ। इन्होंने अपन करियर हिन्दी भाषी संगीत में २०१२ में शुरू किया। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और कनिका कपूर · और देखें »

कपूर एण्ड सन्स

कपूर एण्ड सन्स हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्माण करन जौहर और निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और कपूर एण्ड सन्स · और देखें »

क्वीन (फ़िल्म)

क्वीन वायाकॉम 18 मोशन और फैंटम फ़िल्म्स के बैनर तले बनी हास्य नाटक फ़िल्म है। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और क्वीन (फ़िल्म) · और देखें »

अमाल मलिक

अमाल मलिक का जन्म एक संगीत परिवार के रहने वाले हिंदी फ़िल्म उद्योग में एक संगीतकार है। ये सरदार मलिक के पोते, दबू मलिक के बेटे और संगीतकार अनु मलिक के भतीजे है। अमाल ८ साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया था। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत सलमान ख़ान की जय हो के साथ २०१४ में शुरू किया फिर मलिक ने २०१५ की कई बॉलीवुड फिल्में जैसे की रॉय, एक पहेली लीला, ऑल इज़ वैल, कैलेंडर गर्ल्स, हीरो, हेट स्टोरी 3 के लिए संगीत दिया। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और अमाल मलिक · और देखें »

अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची अरिजीत सिंह द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: नेहा कक्कड़ और अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »