लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेहरू–गांधी परिवार

सूची नेहरू–गांधी परिवार

नेहरू परिवार का सन् 1927 का चित्र खड़े हुए (बायें से दायें) जवाहरलाल नेहरू, विजयलक्ष्मी पण्डित, कृष्णा हठीसिंह, इंदिरा गांधी और रंजीत पण्डित; बैठे हुए: स्वरूप रानी, मोतीलाल नेहरू और कमला नेहरू नेहरू–गांधी परिवार भारत का एक प्रमुख राजनीतिक परिवार है, जिसका देश की स्वतन्त्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर करीब-करीब वर्चस्व रहा है। नेहरू परिवार के साथ गान्धी नाम फिरोज गान्धी से लिया गया है, जो इन्दिरा गान्धी के पति थे। गान्धी नेहरू परिवार में गान्धी शब्द महात्मा गान्धी से जुड़ा हुआ नहीं है। इस परिवार के तीन सदस्य - पण्डित जवाहर लाल नेहरू, इंन्दिरा गान्धी और राजीव गान्धी देश के प्रधानमन्त्री रह चुके थे, जिनमें से दो - इन्दिरा गान्धी और राजीव गान्धी की हत्या कर दी गयी। नेहरू–गांधी परिवार के चौथे सदस्य राजीव गान्धी के पुत्र राहुल गान्धी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। राहुल गान्धी ने 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीता। राजीव गान्धी के छोटे भाई संजय गांधी की विधवा पत्नी मेनका गान्धी व उनके पुत्र वरुण गांधी को परिवार की सम्पत्ति में कोई हिस्सा न मिलने के कारण वे माँ-बेटे भारतीय जनता पार्टी में चले गये जो देश का कांग्रेस के बाद एक प्रमुख राजनीतिक दल है। .

13 संबंधों: प्रियंका गांधी, फिरोज़ गांधी, भारतीय आम चुनाव, १९९१, राहुल गांधी, राजनीतिक परिवारों की सूची, संजय गांधी, जवाहरलाल नेहरू, वरुण गांधी, विजयलक्ष्मी पंडित, गिरीश कुमार संघी, गंगाधर नेहरू, ओतावियो क्वात्रोची, कमल नाथ

प्रियंका गांधी

प्रियंका गाँधी वाड्रा या प्रियंका गांधी वढेरा (जन्म: जनवरी 12,1972, दिल्ली) एक भारतीय राजनितिज्ञ हैं। वे गांधी-नेहरू परिवार से है और फिरोज़ गाँधी तथा इंदिरा गाँधी की पोती हैं। .

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और प्रियंका गांधी · और देखें »

फिरोज़ गांधी

फिरोज और इन्दिरा का विवाह फिरोज गांधी फिरोज़ गांधी (12 अगस्त 1912 – 8 सितम्बर 1960) भारत के एक राजनेता तथा पत्रकार थे। वे लोकसभा के सदस्य भी रहे। सन् १९४२ में उनका इन्दिरा गांधी से विवाह हुआ जो बाद में भारत की प्रधानमंत्री बनीं। उनके दो पुत्र हुए - राजीव गांधी और संजय गांधी .

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और फिरोज़ गांधी · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, १९९१

आम चुनाव १९९१ में आयोजित की गई । चुनाव परिणाम में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत न मिल पाने के कारण, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और अन्य दलों की मदद से एक स्थिर सरकार का गठन हुआ .

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और भारतीय आम चुनाव, १९९१ · और देखें »

राहुल गांधी

राहुल गांधी (जन्म:19 जून 1970) एक भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य हैं और भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में उत्तर प्रदेश में स्थित अमेठी चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल गांधी १६ दिसंबर २०१७ को हुई औपचारिक ताजपोशी के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। राहुल भारत के प्रसिद्ध गांधी-नेहरू परिवार से हैं। राहुल को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया है। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं। आजकल राहुल अपना सारा ध्यान उनकी पार्टी को जड़ से मजबूत बनाने पर केंद्रित कर रहे हैं। .

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और राहुल गांधी · और देखें »

राजनीतिक परिवारों की सूची

* मुलायम सिंह का परिवार समाजवादी पार्टी.

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और राजनीतिक परिवारों की सूची · और देखें »

संजय गांधी

संजय गांधी (१४ दिसम्बर १९४६ - २३ जून १९८०) भारत के एक राजनेता थे। वे भारत की प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के छोटे पुत्र थे। मेनका गांधी उनकी पत्नी हैं और वरुण गांधी उनके पुत्र। भारत में आपातकाल के समय उनकी भूमिका बहुत विवादास्पद रही। अल्पायु में ही एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। .

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और संजय गांधी · और देखें »

जवाहरलाल नेहरू

जवाहरलाल नेहरू (नवंबर १४, १८८९ - मई २७, १९६४) भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने १९४७ में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर १९६४ तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र - के वास्तुकार मानें जाते हैं। कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पण्डित नेहरू भी बुलाएँ जाते थे, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं। स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री का पद सँभालने के लिए कांग्रेस द्वारा नेहरू निर्वाचित हुएँ, यद्यपि नेतृत्व का प्रश्न बहुत पहले 1941 में ही सुलझ चुका था, जब गांधीजी ने नेहरू को उनके राजनीतिक वारिस और उत्तराधिकारी के रूप में अभिस्वीकार किया। प्रधानमन्त्री के रूप में, वे भारत के सपने को साकार करने के लिए चल पड़े। भारत का संविधान 1950 में अधिनियमित हुआ, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के एक महत्त्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। मुख्यतः, एक बहुवचनी, बहु-दलीय लोकतन्त्र को पोषित करते हुएँ, उन्होंने भारत के एक उपनिवेश से गणराज्य में परिवर्तन होने का पर्यवेक्षण किया। विदेश नीति में, भारत को दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय नायक के रूप में प्रदर्शित करते हुएँ, उन्होंने गैर-निरपेक्ष आन्दोलन में एक अग्रणी भूमिका निभाई। नेहरू के नेतृत्व में, कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय चुनावों में प्रभुत्व दिखाते हुएँ और 1951, 1957, और 1962 के लगातार चुनाव जीतते हुएँ, एक सर्व-ग्रहण पार्टी के रूप में उभरी। उनके अन्तिम वर्षों में राजनीतिक मुसीबतों और 1962 के चीनी-भारत युद्ध में उनके नेतृत्व की असफलता के बावजूद, वे भारत के लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहें। भारत में, उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। .

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और जवाहरलाल नेहरू · और देखें »

वरुण गांधी

फिरोज वरुण गांधी (जन्म १३ मार्च १९८०) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वो भारतीय संसद के निम्न सदन लोकसभा के सुल्तानपुर से सदस्य हैं। वो भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पार्टी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय महासचिव हैं। इससे पहले वो १५वीं लोकसभा में पीलीभीत से सांसद रह चुके हैं। वरुण गांधी को मार्च २०१३ में राजनाथ सिंह की टीम में भी चुना गया। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव चुना गया और वो पार्टी के इतिहास में सबसे युवा महासचिव हैं। .

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और वरुण गांधी · और देखें »

विजयलक्ष्मी पंडित

विजय लक्ष्मी पंडित भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की बहन थीं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में विजय लक्ष्मी पंडित ने अपना अमूल्य योगदान दिया। .

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और विजयलक्ष्मी पंडित · और देखें »

गिरीश कुमार संघी

गिरीश कुमार संघी हैदराबाद स्थित उद्योग समूह के मालिक हैं। वे हैदराबाद से हिंदी और तेलुगु में वार्ता समाचार पत्र निकालते हैं। वे राजनीति में भी सक्रिय हैं और कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं और गांधी-नेहरू परिवार के करीबी माने जाते हैं। श्रेणी:भारतीय उद्योगपति श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ श्रेणी:उद्यमी.

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और गिरीश कुमार संघी · और देखें »

गंगाधर नेहरू

गंगाधर नेहरू (1827–1861) भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान दिल्ली के कोतवाल (मुख्य पुलिस अधिकारी) थे। वे स्वतन्त्रता सेनानी कांग्रेस नेता मोतीलाल नेहरू के पिता और भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू के दादा थे। .

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और गंगाधर नेहरू · और देखें »

ओतावियो क्वात्रोची

ओतावियो क्वात्रोकी (Ottavio Quattrocchi) एक इतालवी व्यवासायी थे जिसकी वर्ष 2009 के शुरुआती महीनों तक भारत को आपराधिक मामलों में तलाश थी। क्वात्रोची पर बोफोर्स घाटाले में दलाली के जरिए घूस खाने का आरोप था। 28 अप्रैल 2009 को सीबीआई ने क्वोत्रोची को क्लीनचिट देते हुए इंटरपोल से उस जारी रेडकॉर्नर नोटिस को हटा लेने की अपील की। सीबीआई की अपील पर इंटरपोल ने क्वात्रोची पर से रेडकॉर्नर हटा लिया गया। 13 जुलाई 2013 को मिलानो, इटली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। क्वात्रोची की बोफोर्स कांड में भूमिका और गांधी-नेहरू परिवार से कथित संबंध 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार का कारण बना। दस वर्ष बाद 1999 में सीबीआई ने बोफोर्स मामले में क्वात्रोची के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया। 2003 में उसके विरुद्ध मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब इंटरपोल ने लंदन के एक बैंक में क्वात्रोकी और उसकी पत्नी के खाते में जमा चालीस लाख पाउंड यूरो का खुलासा किया। एक नौकरी-पेशा व्यक्ति के खाते में इतनी राशि बहुत अधिक मानी जाती है। 2003 क्वात्रोची के दोनों बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी गई। लेकिन 2006 में सीबीआई को जानकारी दिए बिना विधि मंत्रालय ने क्वात्रोची के खातों पर लगी रोक को हटा दी। 6 फ़रवरी 2007 को अर्जेंटीना पुलिस ने इंटरपोल के वारंट पर क्वात्रोची को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सीबीआई पूरे घटनाक्रम के प्रति उदासीन बना रहा और क्वात्रोची का प्रत्यर्पण नहीं हो सका। अदालत ने उचित दस्तावेज के अभाव में क्वात्रोची को बरी कर दिया। साथ ही, क्वात्रोची की कानूनी खर्च भी भारत को ही उठाना पड़ा। इस पूरे प्रकरण में सीबीआई की काफी किरकिरी हुई। क्वात्रोची का पुत्र मासिमो क्वात्रोची, सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बड़ा हुआ। मासिमो इस समय लक्जमबर्ग स्थित कंपनी क्लबइनवेस्ट का सलाहकार है, जो भारत में कंपनी के लिए संभावित अवसरों सलाह देता है। वह बार-बार भारत के दौरे पर आता है। उसका बैंगलोर में ऑफिस भी है। जब अर्जेटीना में क्वात्रोची गिरफ्तार हुआ, तब मोसिमो भारत में ही था। कयास लगाए जा रहे हैं कि उस समय उसने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। .

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और ओतावियो क्वात्रोची · और देखें »

कमल नाथ

कमल नाथ (जन्म 18 नवम्बर 1946) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व शहरी विकास मंत्री है । वह था के रूप में नियुक्त प्रो मंदिर के अध्यक्ष वर्तमान में 16 वीं लोकसभा के भारत और सबसे लंबे समय तक सेवारत सदस्य हैं भारतीय संसद.

नई!!: नेहरू–गांधी परिवार और कमल नाथ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नेहरु-गाँधी परिवार, गांधी-नेहरू परिवार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »