लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेफियू रियो

सूची नेफियू रियो

नेफियू रियो (Neiphiu Rio; जन्म: ११ नवम्बर १९५०, कोहिमा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है जो भारत के नागालैण्ड राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इसके पहले वह २००३-०८, २००८-१३, २०१३-१४ तक लगातार तीन बार मुख्यमंत्री के पद पर रहे। उनका वर्तमान कार्यकाल ८ मार्च २०१८ को प्रारंभ हुआ। वह २०१४-१८ के मध्य नागालैण्ड लोक सभा क्षेत्र से सांसद भी रहे। .

13 संबंधों: टी॰ आर॰ जेलियांग, एस सी जमीर, नागा पीपल्स फ्रंट, नागालैण्ड, नागालैण्ड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, नागालैण्ड विधानसभा चुनाव, 2018, नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, राष्ट्रपति शासन, नागालैंड 2008, सोलहवीं लोक सभा, उत्तरी अंगामी-२ (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र), १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

टी॰ आर॰ जेलियांग

टी॰ आर॰ जेलियांग (जन्म 21 फ़रवरी 1952) भारतीय राज्य नागालैण्ड के दसवें मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने मई 2014 से फरवरी 2017 के मध्य पहले कार्यकाल में तथा जुलाई 2017 से मार्च 2018 तक दूसरे कार्यकाल में मुख्यमन्त्री पद संभाला। जेलियांग मई 2014 में मुख्यमंत्री नेफियू रियो के सोलहवीं लोक सभा में नागालैंड से सांसद चुने जाने के बाद इस पद पर आसीन हुए हैं। जेलियांग इससे पूर्व राज्य सभा में नागालैंड का प्रतिनिधित्व करते थे। जेलियांग डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैंड III सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। .

नई!!: नेफियू रियो और टी॰ आर॰ जेलियांग · और देखें »

एस सी जमीर

एस सी जमीर (जन्म: 17 अक्टूबर 1931) एक भारतीय राजनेता हैं, जो उड़ीसा के वर्तमान राज्यपाल हैं। इसके पूर्व वे नागालैंड के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के राज्यपाल रह चुके हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संलग्न हैं।, PTI (द हिन्दू), 19 जुलाई 2008.

नई!!: नेफियू रियो और एस सी जमीर · और देखें »

नागा पीपल्स फ्रंट

नागा पीपुल्स फ्रंट (Naga People's Front) भारत का एक क्षेत्रीय दल है, जो भारतीय राज्य नागालैण्ड और मणिपुर में सक्रिय है। यह दल डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैण्ड का हिस्सा रहते हुए नागालैण्ड में 2003 से भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार चला रहा है। शुरहोजेलि लियोजित्सु इस दल के अध्यक्ष हैं। दल के मुख्य नेता नेफियू रियो जो नागालैण्ड की एक मात्र निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 22 मार्च 2004 को नागालैण्ड डेमोक्रेटिक पार्टी का इस दल में विलय हो गया। लोक सभा में इस दल का एक सांसद है। .

नई!!: नेफियू रियो और नागा पीपल्स फ्रंट · और देखें »

नागालैण्ड

नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल १६,५७९ वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या १९,८०,६०२ है, जो इसे भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक बनाती है। Govt of India नागालैण्ड राज्य में कुल १६ जनजातियां निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है। United Nations Development Programme (2005) हालांकि, भाषा और धर्म दो सेतु हैं, जो इन जनजातियों को आपस में जोड़ते हैं। अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह शिक्षा की भाषा भी है, और अधिकांश निवासियों द्वारा बोली जाती है। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है, जहां ईसाई धर्म के अनुयायी जनसंख्या में बहुमत में हैं। Census of India, 2001, Govt of India.

नई!!: नेफियू रियो और नागालैण्ड · और देखें »

नागालैण्ड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

नागालैंड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के नागालैंड राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। 2014 चुनाव में सोलहवीं लोकसभा में नागा पीपुल्स फ्रंट के नेफियू रियो यहाँ के सांसद बने। .

नई!!: नेफियू रियो और नागालैण्ड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

नागालैण्ड विधानसभा चुनाव, 2018

नागालैण्ड विधानसभा चुनाव, 2018 27 फरवरी 2017 को नागालैण्ड विधानसभा के 60 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 59 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में होंगे। पूर्व मुख्यमन्त्री नेफियू रियो के निर्विरोध चुन लिये जाने के कारण उत्तरी अंगमी-II निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव नहीं होंगे। परिणामों की घोषणा 3 मार्च 2018 को होगी। .

नई!!: नेफियू रियो और नागालैण्ड विधानसभा चुनाव, 2018 · और देखें »

नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची

नागालैण्ड का मुख्यमंत्री भारतीय राज्य नागालैण्ड का प्रमुख होता है। यहाँ पर नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची दी गई है। 1963 से, अब तक आठ विभिन्न पार्टियों के ग्यारह व्यक्ति मुख्यमंत्री इस पद पर विराजमान हो चुके हैं। राज्य के पहले मुख्यमंत्री नागा नेशनलिस्ट ऑर्गनाइजेशन के पी॰ शीलू एओ थे। वर्तमान मुख्यमंत्री नेफियू रियो नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी नामक दल से हैं और इस पद पर 8 मार्च 2018 से विराजमान हैं। .

नई!!: नेफियू रियो और नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) भारतीय राज्य नागालैण्ड की एक क्षेत्रीय पार्टी है। चिंगवांग कोन्याक इसके अध्यक्ष हैं। अक्टूबर 2017 में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी का नाम बदल कर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी हुआ तथा पार्टी का गठन हुआ। यह पार्टी मुख्यतः नागा पीपल्स फ्रंट के विद्रोही नेताओं व विधायकों की है जिन्होंने नागालैण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री नेफियू रियो का समर्थन किया है। जनवरी 2018 नागा पीपल्स फ्रंट के भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद नेफियू रियो ने पार्टी का दामन थाम लिया। इसी महीने एनपीएफ के 10 विधायकों ने भी पार्टी का दामन थाम लिया। अब एनडीपीपी का भाजपा के साथ गठबंधन है। .

नई!!: नेफियू रियो और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी · और देखें »

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .

नई!!: नेफियू रियो और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

राष्ट्रपति शासन, नागालैंड 2008

राष्ट्रपति शासन, नागालैंड 2008, भारत के नागालैंड प्रांत में 3 जनवरी, 2008 से प्रारंभ होने वाला राष्ट्रपति शासन है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में 1 जनवरी को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नगालैंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की सिफारिश की गई थी। इसे 3 जनवरी को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने मंजूर कर दिया। इस शासन ने भाजपा समर्थित डेमोक्रेटिक एलायंस के मुख्यमंत्री नेफियू रियो के शासन को समाप्त किया। .

नई!!: नेफियू रियो और राष्ट्रपति शासन, नागालैंड 2008 · और देखें »

सोलहवीं लोक सभा

सोलहवीं लोक सभा के सदस्य 2014 के आम चुनाव के बाद चुने गए हैं जो कि 7 अप्रैल 2014 से 12 मई 2014 के मध्य 9 चरणों में संपन्न हुए थे। ये चुनाव भारतीय चुनाव आयोग द्वारा कराये गए। परिणाम 16 मई 2014 को आये। भारतीय जनता पार्टी (जो कि राजग का हिस्सा है) ने 543 में 282 सीटें प्राप्त कर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के पन्द्रहवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को महज 44 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस लोक सभा का पहला सत्र 4 जून से 11 जुलाई 2014 के मध्य हुआ। सोलहवीं लोक सभा विपक्ष का नेता कोई नहीं होगा क्योंकि भारतीय संसद के नियमानुसार, इस पद को पाने के लिए किसी दल के पास कम से कम लोक सभा के कुल सदस्यों का 10% सदस्य होना आवश्यक है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पास वर्तमान में 44 सीटें हैं जबकि ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के पास 37 सीटें हैं। .

नई!!: नेफियू रियो और सोलहवीं लोक सभा · और देखें »

उत्तरी अंगामी-२ (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र)

उत्तरी अंगामी-द्वितीय नागालैंड के 60 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। उत्तरी अंगामा नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इस विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सभी विधायकों की सूचि निम्न है: .

नई!!: नेफियू रियो और उत्तरी अंगामी-२ (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) · और देखें »

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची राज्यश: इस लेख में दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १६वीं लोक सभा के लिए अप्रैल – मई, २०१४ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए। इन सांसदों में ५८ प्रतिशत सांसद (३१५ सांसद) ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुये हैं। .

नई!!: नेफियू रियो और १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »