लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेपाली सेना

सूची नेपाली सेना

नेपाली सेना नेपालकी राष्ट्रिय सेना है, यह दक्षिण एशिया का सबसे पुराना सैनिक संगठन है हाल में इस संगठन में एक लाख से ज्यादा जनशक्ति है। इस सेनाको गोर्खाली सेना भी कहते हैं। .

8 संबंधों: थापा, नेपाल, नेपाल में मानव अधिकार, नेपाल ससस्त्र वनरक्षक, नेपाली सैनिक विमान सेवा, भीमसेन थापा, इंसास राइफल, क्षेत्री

थापा

थापा एक नेपाली पहाडी समुदायके पारिवारिक नाम है। ये लोग नेपाली क्षत्रिय जाति अर्थात् खस क्षेत्री और मंगोलियाइ समुदायके मगर जातिके होते हैं। भारतके ज्यादा हिस्सों में पाए जानेवाले थापा ज्यादातर मगर जातिके होते हैं। क्षत्रिय थापाको नेपालमे एक भारदारी जातिके रूपमे लिए जाते हैं। बस्नेत, पाण्डे, कुँवर और बिष्टके साथ थापा वंशाणुगत काजी उपाधि पानेवाले पाँच परिवारमे से एक है।http://www.karma99.com/2013/01/chhettri.html?m.

नई!!: नेपाली सेना और थापा · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: नेपाली सेना और नेपाल · और देखें »

नेपाल में मानव अधिकार

नेपाली सेना बल और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा- माओवादी) के बीच १९९६ से २००६ के बीच हुए संघर्ष में, परिणाम सामने आया कि इस बीच देश भर में मानवाधिकार का उलंघन काफी अधिक बढ़ गया था। दोनो तरफ से यातना, गैर कानूनी हत्या, मनमाने ढंग से गिरफ्तारी और अपहरण के दोषी पाए गए हैं। संघर्ष के दौरान नेपाल विश्व में ओझल बना रहा। संघर्ष के बाद परिणाम ये भी सामने आया कि मानवाधिकार के उलंघन से लोगों में गरीबी बढ़ी है, स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई, शिक्षा में गिरावट आई, लिंग-भेद बढ़ा है। इन क्षेत्रों में आई गिरावट का मुद्दा अब तक बना हुआ है। नेपाली लोगों को मूल, जाती, लिंग आदि के आधार पर भेद-भाव का सामना करना पड़ता है, और जो लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं उनमें पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा की पहुंच में कमी, शिक्षा की पहुंच में कमी और अन्य स्रोतों की पहुंच में कमी देखी गई है। हिंसा देश के लिए आफत बना हुआ है, विशेष रूप से स्त्रियों के प्रति। आर्थिक असमानता व्याप्त है, और स्वास्थ्य समस्या बना हुआ है—कुछ क्षेत्रों में उच्च शिशु मृत्यु दर, दिमागी बीमारी, और अपर्याप्त स्वास्थ्य सेवा सहित। श्रेणी:नेपाल की राजनीति.

नई!!: नेपाली सेना और नेपाल में मानव अधिकार · और देखें »

नेपाल ससस्त्र वनरक्षक

नेपाल सशस्त्र वनरक्षक को ७७ वर्ष पहले नेपाली सेना के अंग के रूप में स्थापित किया गया था लेकिन बाद में इसे अलग सशस्त्र बल बना दिया गया। यह बल जंगलों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार रहता है। राष्ट्रिय निकुन्ज के वन एवं जानवर नेपाली सेना संरक्षित करती है, बाकि राष्ट्रीय वन तथा जानवरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी इस बल की रहती है। श्रेणी:नेपाल.

नई!!: नेपाली सेना और नेपाल ससस्त्र वनरक्षक · और देखें »

नेपाली सैनिक विमान सेवा

नेपाली सेना का रोउन्दल नेपाली सैनिक विमान नेपाली सैनिक विमान सेवा नेपाली सेना की एक अंगके रूपमा राहहुवा विमान सेवा है। मुख्यत उद्धार तथा यातायात सहजता का लिए इसकी स्थापना किया गयाथा। .

नई!!: नेपाली सेना और नेपाली सैनिक विमान सेवा · और देखें »

भीमसेन थापा

भीमसेन थापा नेपालके सर्वाधिक लम्बे समय तकके मुख्तियार (प्रधानमन्त्री) हैं। भण्डरखाल पर्वके बादमें उन्होंने सारे उच्च अधिकारियोंकी हत्या करते हुए थापा वंशकी उदय कराया। .

नई!!: नेपाली सेना और भीमसेन थापा · और देखें »

इंसास राइफल

आईएनएसएएस या इंसास (INSAS rifle) एक राइफल और एक लाइट मशीनगन (एलएमजी) से मिलकर बना पैदल सेना हथियारों का एक परिवार है। यह आयुध निर्माणी तिरुचिरापल्ली में आयुध कारखानों बोर्ड द्वारा निर्मित किया जाता है। इंसास राइफल भारतीय सशस्त्र बलों के मानक पैदल सेना के लिए हथियार है। अप्रैल 2015 में भारत सरकार ने सीआरपीएफ के कुछ इंसास राइफलों की जगह एके-47 तैनात की है। 2017 के आरंभ में, यह घोषणा की गई कि इंसास राइफल्स को लंबी रेंज में अप्रभावी होने के कारण चरणबद्ध तरीके से रिटायर किया जायेगा और आयत किये गए हथियारों से प्रतिस्थापित किया जायेगा। .

नई!!: नेपाली सेना और इंसास राइफल · और देखें »

क्षेत्री

क्षेत्री या छेत्री नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले योद्धा वर्ण के मुल निवासी हैं, इन्हें पहाड़ी राजपुत, खस राजपुत, नेपाली या गोर्खाली क्षत्रिय भी कहाँ जाता है। ये एक हिन्द-आर्य भाषिक जाति हैं। क्षेत्री या छेत्री या क्षथरीय सब क्षत्रिय के अपभ्रंश हैं और ये हिन्दू वर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत क्षत्रिय वर्ण में आते हैं। ये लोग मूल रूप से सैनिक, राजा और प्रशासनिक क्षेत्र में काफी आगे हैं। ये बाहुन (खस ब्राह्मण) और खस दलित के जैसे खस समुदाय के एक विभाजन हैं। क्षेत्री नेपाल के कुल जनसंख्या में सर्वाधिक १६.६% हैं। इस जाति को नेपाल में सत्तारुढ माना जाता है। इन लोगों की उत्पत्ति के बारे में विभिन्न इतिहासकार और खोजकर्ता जेसै कि डोरबहादुर विष्ट और सूर्यमणि अधिकारी, आदि के अनुसार नेपाल के पश्चिमी पहाड़ी इलाका कर्णाली प्रदेश में हुआ था। इस जाति के पूर्वज पूर्वी इरानी भाषिक खस जाति हैं जो बाह्लिक-गान्धार क्षेत्रमें पाए जाते थे। आज ये नेपाल के सभी क्षेत्रों और भारत के कुछ क्षेत्रों में भी पाए जाते हैं। ये लोग पूर्णत: हिन्दु होते हैं और स्थानिय मष्टो देवता की पुजा करते हैं। इस पुजा को मष्ट पुजा या देवाली कहते हैं। इन का मातृभाषा नेपाली भाषा है और ये इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार के सदस्य हैं। नेपाल के खस राजवंश, खप्तड राजवंश, सिंजा राजवंश, थापा वंश, बस्नेत, कुँवर और पाँडे वंश, दरबारिया समुह और नेपाल के पिछले समय के क्रुर शासक राणा वंश भी क्षेत्री(छेत्री) जाति में आते हैं। क्षेत्री (छेत्री) अधिकतर नेपाल सरकार और नेपाली सेना के उच्च पद पर कार्यरत पाए जाते हैं। इन के लिए भारतिय सेना में एक सैनिक दस्ता ९वीं गोरखा रेजिमेन्त आरक्षित है। .

नई!!: नेपाली सेना और क्षेत्री · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नेपाल की सेना

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »