लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेपाल के प्रदेश

सूची नेपाल के प्रदेश

20 सितंबर 2015 के अनुसार नेपाल को भारतीय राज्य प्रणाली की तरह ही सात राज्यों (प्रदेशों) में विभाजित किया गया है। संविधान की धारा 295 (ख) के अनुसार प्रदेशों का नामाकरण सम्वन्धित प्रदेश के संसद (विधान सभा) में दो तिहाई बहुमत से होने का प्रावधान है। .

13 संबंधों: त्रियुगा, नेपाल का प्रशासनिक विभाजन, नेपाल के प्रदेश, नेपाल के जिले, प्रदेश सभा, प्रदेश संख्या १, प्रदेश संख्या ३, प्रदेश संख्या ४, प्रदेश संख्या ५, प्रदेश संख्या ६, प्रदेश संख्या ७, विराटनगर, कटारी

त्रियुगा

त्रियुगा नेपाल का एक शहर तथा नगरपालिका है, जो प्रदेश संख्या १ के उदयपुर जिले में आता है। इसे गाइघाट नाम से भी जाना जाता है। १९९१ के जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या ५५,२९१ थी। २०११ के जनगणना के अनुसार त्रियुगा की जनसंख्या ७१,४०५ थी। यह १७ वार्डों में विभाजित है। इस शहर में अस्पताल तथा क्लिनिक की सुविधाएं उपलब्ध है। शहर में ६ पुलिस इकाई और आर्मी बल हैं और एक आर्मी बैरक भी है। .

नई!!: नेपाल के प्रदेश और त्रियुगा · और देखें »

नेपाल का प्रशासनिक विभाजन

संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र नेपाल एक छोटा देश है जो दक्षिण एशिया में भारत और चीन के बीच में स्थित है। यह देश पूरी तरह से स्थलरुद्ध है। .

नई!!: नेपाल के प्रदेश और नेपाल का प्रशासनिक विभाजन · और देखें »

नेपाल के प्रदेश

20 सितंबर 2015 के अनुसार नेपाल को भारतीय राज्य प्रणाली की तरह ही सात राज्यों (प्रदेशों) में विभाजित किया गया है। संविधान की धारा 295 (ख) के अनुसार प्रदेशों का नामाकरण सम्वन्धित प्रदेश के संसद (विधान सभा) में दो तिहाई बहुमत से होने का प्रावधान है। .

नई!!: नेपाल के प्रदेश और नेपाल के प्रदेश · और देखें »

नेपाल के जिले

२० सितम्बर २०१५ को जारी हुए नए संविधान के अनुसार नेपाल को ७ प्रदेशों (प्रान्तों) में बांटा गया है। सभी प्रदेशों के जिलों को मिलाकर फिलहाल ७५ जिले हैं। ३ नए जिले बनाये जा सकते हैं। नेपाल में जिले (नेपाली:जिल्ला) द्वितीय स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं, जो प्रदेशों में विभाजित हैं। नेपाल में अब ७८ जिले हैं जो ७ प्रदेशों में व्यवस्थित हैं। प्रत्येक जिला जिला समन्वय समिति के अधीन प्रशासित हैं। स्थानीय तह निर्वाचन ऐन ०७३ के अनुसार अब गाउँपालिका (ग्रामपालिका) और नगरपालिका में निर्वाचित प्रमुख, उपप्रमुख, वार्ड अध्यक्ष और सदस्य सभी जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख के उम्मीदवार के रूप में खड़ा हो सकते हैं। जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख और उपप्रमुख चुने जाने के लिए मतदान करने का अधिकार सिर्फ ग्रामपालिका और नगरपालिका के प्रमुख और उपप्रमुख को होगा नियम में ऐसी व्यवस्था रखी गई है। जिले नगरपालिका और ग्रामपालिका (गाउँपालिका) में विभाजित हैं। पूरे नेपाल में ७४४ ग्रामपालिका और नगरपालिका हैं। .

नई!!: नेपाल के प्रदेश और नेपाल के जिले · और देखें »

प्रदेश सभा

प्रदेश सभा नेपाल के प्रदेशों का विधान सभा है। नेपाल के सभी प्रदेशों का विधान सभा एकसदनीय है। नेपाल में सभी प्रदेशों के मिलाकर कुल ५५० प्रदेश सभा सीटें हैं, जिनमें से ३३० सीटों पर हर पार्टी का एक-एक उम्मीदवार या स्वतंत्र उम्मीदवार खड़ा हो सकता है और फर्स्ट पास्ट द पोस्ट मतदान प्रणाली के द्वारा चुना जाता है। बाँकी २२० सीटों पर आनुपातिक प्रतिनिधान मतदान प्रणाली के द्वारा उम्मीदवार चुने जाते हैं। आनुपातिक प्रतिनिधान प्रणाली के अनुसार मतदाता पूरे देश को एकल चुनाव निर्वाचन क्षेत्र समझ कर राजनीतिक दलों के लिए मतदान करते हैं। श्रेणी:नेपाल सरकार.

नई!!: नेपाल के प्रदेश और प्रदेश सभा · और देखें »

प्रदेश संख्या १

प्रदेश संख्या १ नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। २० सितम्बर २०१५ को लागू हुए संविधान में नए सात प्रदेशों का प्रावधान है। इस प्रदेश का नामांकन प्रदेश संसद (विधान परिषद) द्वारा किया जाएगा। इसकी राजधानी कहाँ होगी यह भी प्रदेश संसद द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इस प्रदेश के पूर्व में भारत का सिक्किम राज्य है तथा साथ में पश्चिम बंगाल का उत्तरी हिस्सा दार्जीलिंग सटा हुआ है। उत्तर में हिमालय के उस पार तिब्बत स्थित है रही तो दक्षिण में भारत का बिहार स्थित है। २५,९०५ वर्ग किमी के क्षेत्रफल में ४४ निर्वाचन क्षेत्र फैले हुए हैं। १०,४३८ किमी२ का क्षेत्रफल पर्वतों से घिरा हुआ है, १०,७४९ किमी२ का क्षेत्रफल पहाड़ी है और पूर्वी तराई का फैलाव ४,७१८ किमी२ में है। निपआ.

नई!!: नेपाल के प्रदेश और प्रदेश संख्या १ · और देखें »

प्रदेश संख्या ३

२० सितम्बर २०१५ को लागू हुए संविधान के अनुसार नेपाल में ७ नए प्रदेश बनाने का प्रावधान है। प्रदेश ३ नेपाल के ७ प्रदेशों में से एक है। प्रदेश ३ अधिकतर पहाड़ी और हिमालयी क्षेत्र में फैला हुआ है। इस प्रदेश का सिर्फ १ जिला दक्षिण में आकर भारत से सटा हुआ है। नेपाल कि राष्ट्रीय राजधानी भी इसी प्रदेश में आता है। .

नई!!: नेपाल के प्रदेश और प्रदेश संख्या ३ · और देखें »

प्रदेश संख्या ४

प्रदेश 4 नेपाल के नये संविधान जो 20 सिंतबर 2015 को लागू हुआ के द्वारा स्थापित एक प्रदेश है जिसका अभी प्रदेश विधानसभा द्वारा नामांकन होना बाकी है। इस प्रदेश में 11 जिले हैं.

नई!!: नेपाल के प्रदेश और प्रदेश संख्या ४ · और देखें »

प्रदेश संख्या ५

प्रदेश संख्या ५ नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। इस प्रदेश में १३ जिले रखे गए हैं। इन में से ६ उत्तरी-पहाड़ी जिले प्रदेश संख्या ४ और प्रदेश संख्या ६ में रखे जा सकते हैं। इस प्रदेश के जिले.

नई!!: नेपाल के प्रदेश और प्रदेश संख्या ५ · और देखें »

प्रदेश संख्या ६

प्रदेश संख्या ६ नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। इस प्रदेश में १० जिले रखे गए हैं। इस प्रदेश के जिले:-.

नई!!: नेपाल के प्रदेश और प्रदेश संख्या ६ · और देखें »

प्रदेश संख्या ७

प्रदेश संख्या ७, नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है जो नेपाल के सब से पश्चिम में स्थित है। इस प्रदेश में निम्न ९ जिले हैं.

नई!!: नेपाल के प्रदेश और प्रदेश संख्या ७ · और देखें »

विराटनगर

राजस्थान के ऐतिहासिक कस्बे के लिये देखे, विराटनगर (राजस्थान) ---- बिराटनगर नेपाल के प्रदेश संख्या १ में एक महानगरपालिका है। और प्रदेश संख्या १ की अंतरिम राजधानी भी है। 2011 के जनगणना के हिसाब से यह शहर नेपाल का पांचवा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। जनसंख्या घनत्व में यह काठमांडू के बाद दुसरे नंबर पर आता है। बिराटनगर नेपाल की औद्योगिक राजधानी भी है जिसकी क्षेत्रफल 40.108 मील² (103.88 किमी²) है। इसकी भौगोलिक अवस्थिति 26°28'60"उत्तर 87°16'60"पूर्वी देशांतर पर है। यह शहर प्रदेश संख्या १ के दक्षिणी क्षेत्र (तराई) में मोरंग जिला में स्थित है। यह नेपाल की राष्ट्रीय राजधानी से 399 किमी पर पूर्व में तराई में पड़ता है और भारतीय अंतराष्ट्रीय सिमा से 6 किमी उत्तर में पड़ता है। 22 मई 2017 को इस शहर को महानगर का दर्जा मिला। इस शहर को महानगर की श्रेणी में लाने के लिए इस मे में टंकीसिनुवारी और जहदा-3 को जोड़ा गया, जिससे इसकी जनसंख्या बढ़ कर 240,000 हो गई। इस से पहले शहर की जनसंख्या 214,000 था। .

नई!!: नेपाल के प्रदेश और विराटनगर · और देखें »

कटारी

कटारी नेपाल के प्रदेश संख्या १ के उदयपुर जिले का एक नगरपालिका है। यह नगर तावा नदी के नजदीक स्थित है, जिस पर १२३.५ मीटर का एक पुल है। यह नगरपालिका दो ग्राम विकास समितियों त्रिवेणी और कटारी को मिलाकर १८ मई २०१४ को बनाया गया था। १९९१ की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या ७२३० थी और १४१० घर थें। .

नई!!: नेपाल के प्रदेश और कटारी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नेपाली संघीय राज्य

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »