लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेग्रिटो

सूची नेग्रिटो

नेग्रिटो (Negrito) कई मानवी जातियों का समूह है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के दूर-दराज़ क्षेत्रों में बसते हैं। इन समूहों में भारत के अण्डमान द्वीपों के अण्डमानी लोग, मलेशिया के सेमांग लोग, थाईलैण्ड के मनीक लोग और फ़िलिपीन्ज़ के आती लोग और ३० अन्य जातियाँ शामिल हैं। रंगरूप में दक्षिणपूर्वी एशिया के नेग्रिटो और मध्य अफ़्रीका की पिग्मी जातियाँ कुछ हद तक एक-दूसरे जैसी दिखती हैं लेकिन आनुवांशिक (जेनेटिक) दृष्टि से नेग्रीटो अपनी पड़ोसी अन्य दक्षिणपूर्वी एशियाई जातियों से सम्बन्धित हैं। .

3 संबंधों: बतक लोग (फ़िलिपीन्ज़), आएता लोग, आती लोग

बतक लोग (फ़िलिपीन्ज़)

बतक (Batak) एक नेग्रिटो मानव जाति है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के पलावन द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में रहती है। इनकी जनसंख्या केवल ५०० के आसपास बची है। इनका लूज़ोन के आएता लोगों से करीबी सम्बन्ध माना जाता है। इनका कद छोटा, रंग गाढ़ा और बाल घुंघराले होते हैं। ध्यान दें कि यह बतक जनजाति इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मिलने वाली बतक जाति से बिलकुल भिन्न है। .

नई!!: नेग्रिटो और बतक लोग (फ़िलिपीन्ज़) · और देखें »

आएता लोग

आएता (Ati) एक नेग्रिटो मानव जाति है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप के कुछ दूर-दराज़ पहाड़ी इलाक़ों में रहती है। इनका फ़िलिपीन्ज़ की अन्य नेग्रिटो जातियों से - जैसे कि विसाया के आती लोग, पलावन के बतक लोग और मिन्दनाओ के ममनवा लोग - से आनुवांशिक (जेनेटिक) सम्बन्ध हैं। .

नई!!: नेग्रिटो और आएता लोग · और देखें »

आती लोग

आती (Ati) एक नेग्रिटो मानव जाति है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया प्रभाग के मूल निवासियों में से है। इनकी सर्वाधिक जनसंख्या बोराकाय, पनाय और नेग्रोस के द्वीपों पर है। फ़िलिपीन्ज़ में कई अन्य नेग्रिटो जातियाँ रहती हैं - जैसे कि लूज़ोन के आएता लोग, पलावन के बतक लोग और मिन्दनाओ के ममनवा लोग - जिनसे आती आनुवांशिक (जेनेटिक) रूप से सम्बन्धित हैं। .

नई!!: नेग्रिटो और आती लोग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »