लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नीलगिरि जिला

सूची नीलगिरि जिला

नीलगिरि भारत के राज्य तमिलनाडु का एक जिला है। इसी नाम से एक पर्वत श्रेणी यहं पर है जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। नीलगिरि का सर्वोच्च शिखर दोदाबेट्टा है जो 2637 मीटर ऊंचा है। श्रेणी:तमिलनाडु के जिले zh:内埃拉吉里.

9 संबंधों: ऊटी झील, टोडा भाषा, तमिलनाडु के जिले, दोड्डबेट्ट, नीलगिरि, मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान, कन्नड़ भाषा, कुन्नूर, उदगमंदलम

ऊटी झील

ऊटी झील तमिल नाडु के नीलगिरि जिले की एक झील हैं। यह झील 2.5 किमी लंबी है। यहां आने वाले पर्यटक बोटिंग और मछली पकड़ने का आनंद ले सकते हैं। मछलियों के लिए चारा खरीदने से पहले आपके पास मछली पकड़ने की अनुमति होनी चाहिए। यहां एक बगीचा और जेट्टी भी है। इन्हीं विशेषताओं के कारण प्रतिवर्ष 12 लाख दर्शक यहां आते हैं। बोटिंग का समय: सुबह 8 बजे-शाम 6 बजे तक .

नई!!: नीलगिरि जिला और ऊटी झील · और देखें »

टोडा भाषा

टोडा भाषा (तमिल: தோடா, अंग्रेज़ी: Toda) भारत की एक द्रविड़ भाषा-परिवार की तमिल-कन्नड़ शाखा की भाषा है जो अपने स्वरों में संघर्षी व लुण्ठित व्यंजनों की भरपूर मौजूदगी के लिए जानी जाती है। इसे तमिल नाडु के नीलगिरि क्षेत्र में बसने वाला टोडा समुदाय बोलता है। इसके बोलने वालों की संख्या बहुत ही कम है और सन् २००१ की जनगणना में केवल १,६०० गिनी गई थी। .

नई!!: नीलगिरि जिला और टोडा भाषा · और देखें »

तमिलनाडु के जिले

यह सूची तमिलनाडु राज्य के जिलों की है:-.

नई!!: नीलगिरि जिला और तमिलनाडु के जिले · और देखें »

दोड्डबेट्ट

नीलगिरी पर्वत, डोड्डाबेट्टा से दोड्डबेट्ट भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला का एक पर्वत है। यह तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में नीलगिरि पर्वत की सबसे ऊँची तथा हिमालय के दक्षिण में स्थित सभी पर्वतों से ऊँची चोटी है। यह चोटी समुद्र तल से 2623 मीटर ऊपर है। घाटियों में इसी ढालों पर सिनकोना के सरकारी बागान हैं। इसकी चोटी पर मौसम विज्ञान वेधशाला भी है। यह चोटी ऊटी से केवल 10 किलोमीटर दूर है इसलिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां से घाटी का नजारा अदभुत दिखाई पड़ता है। लोगों का कहना है कि जब मौसम साफ होता है तब यहां से दूर के इलाके भी दिखाई देते हैं जिनमें कायंबटूर के मैदानी इलाके भी शामिल हैं। यह ऊटी से ४ किमी पूर्व-पूर्वोत्तर में,, है। इसकी ऊंचाई है। इसके बाद धेक्यूबा (ऊंचाई), कट्टडाडू (ऊंचाई) एवं कुलकुडी (ऊंचाई) डोडाबेट्टा से निकटता से जुड़ी अन्य चोटियां हैं। .

नई!!: नीलगिरि जिला और दोड्डबेट्ट · और देखें »

नीलगिरि

नीलगिरि के दो अर्थ हो सकते हैं -.

नई!!: नीलगिरि जिला और नीलगिरि · और देखें »

मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान

मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के तमिल नाडु राज्य के नीलगिरि ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। श्रेणी:भारत के अभयारण्य श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:मई २०१३ के लेख जिनमें स्रोत नहीं हैं श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान.

नई!!: नीलगिरि जिला और मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

कन्नड़ भाषा

कन्नड़ (ಕನ್ನಡ) भारत के कर्नाटक राज्य में बोली जानेवाली भाषा तथा कर्नाटक की राजभाषा है। यह भारत की उन २२ भाषाओं में से एक है जो भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में साम्मिलित हैं। name.

नई!!: नीलगिरि जिला और कन्नड़ भाषा · और देखें »

कुन्नूर

कुन्नूर (तमिल: குன்னூர்) दक्षिण भारतीय राज्य तमिल नाडु के नीलगिरि जिले का एक ताल्लुका एवं नगरपालिका क्षेत्र है। यह अपने चाय उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है। कुन्नूर समुद्र सतह से १,८५० मी की ऊंचाई पर स्थित नीलगिरी पर्वतमाला का ऊटी के बाद दूसरा सबसे बड़ा पर्वतीय स्थल है। यह नीलगिरी पर्वतमाला को जाने वाले ट्रैकिंग अभियानों के लिये एक आदर्श स्थल माना जाता है। इसका निकटतम विमानक्षेत्र कोयम्बतूर अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र यहां से लगभग ५६ कि.मी दूर स्थित है। .

नई!!: नीलगिरि जिला और कुन्नूर · और देखें »

उदगमंदलम

उटकमंडलम या ऊटी तमिलनाडु राज्य का एक शहर है। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर बसा यह शहर मुख्य रूप से एक पर्वतीय स्थल (हिल स्टेशन) के रूप में जाना जाता है। कोयंबतूर यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा है। सड़को द्वारा यह तमिलनाडु और कर्नाटक के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा है परन्तु यहाँ आने के लिये कन्नूर से रेलगाड़ी या ट्वाय ट्रेन किया जाता है। यह तमिलनाडु प्रान्त में नीलगिरि की पहाडियो में बसा हुआ एक लोकप्रिय पर्वतीय स्थल है। उधगमंडलम शहर का नया आधिकारिक तमिल नाम है। ऊटी समुद्र तल से लगभग ७,४४० फीट (२,२६८ मीटर) की ऊचाई पर स्थित है। .

नई!!: नीलगिरि जिला और उदगमंदलम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »